LIVE | ...
मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - भाजपा-अकाली और कांग्रेस सरकारों ने अपने फायदे के लिए पंजाब के युवाओं को नशे में धकेला: हरपाल चीमा

भाजपा-अकाली और कांग्रेस सरकारों ने अपने फायदे के लिए पंजाब के युवाओं को नशे में धकेला: हरपाल चीमा

हरपाल सिंह चीमा की नशा तस्करों को अंतिम चेतावनी: नशा तस्करी छोड़ दो या पंजाब छोड़ दो

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2025
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
Harpal Cheema
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 28 फ़रवरी (The News Air) पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब के नशा तस्करों को सख्त और अंतिम चेतावनी दी है कि वे या तो नशा तस्करी छोड़ दें या पंजाब छोड़ दें। उन्होंने यह चेतावनी कैबिनेट सब-कमेटी के अपने सह-सदस्य अमन अरोड़ा, डॉ. बलबीर सिंह, तरुनप्रीत सिंह सोंद और लालजीत सिंह भुल्लर, मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा और डीजीपी गौरव यादव की उपस्थिति में आज पंजाब भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने प्रदेश से नशे के खात्मे के लिए पिछले तीन वर्षों में एक बड़ा अभियान चलाया है। नवगठित कैबिनेट सब-कमेटी का उद्देश्य पंजाब भर में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए सिविल और पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर 24 घंटे काम करते हुए प्रयासों को तेज करना है। उन्होंने कहा कि ‘आप’ सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की सोच के अनुरूप नशे के खिलाफ यह जंग अंतिम चरण में है, जिसमें नशा तस्करों के घरों पर बुलडोजर चलाने के साथ-साथ यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि नशे के कारोबार में शामिल कोई भी व्यक्ति, चाहे वह किसी भी पद या प्रभाव का हो, बख्शा न जाए।

अकाली-भाजपा गठबंधन और कांग्रेस पार्टी पर 2002 से 2022 तक अपने कार्यकाल के दौरान पंजाब की युवा पीढ़ी को नशे की ओर धकेलने का आरोप लगाते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने राज्य में नशा तस्करी को संरक्षण देने वाले राजनीतिक नेताओं, नशा तस्करों और पुलिस अधिकारियों के बीच अनैतिक गठजोड़ का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनावों के दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तलवंडी साबो में गुटका साहिब हाथ में लेकर शपथ ली थी कि यदि उनकी सरकार बनी तो प्रदेश से नशे का पूरी तरह से खात्मा कर दिया जाएगा, लेकिन सत्ता में आने के बाद ऐसा कुछ नहीं किया गया।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी साझा करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि हाल ही में एनडीपीएस एक्ट के तहत लगभग 12,000 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनमें से केवल 24 व्यक्तियों को ही डिफॉल्टर जमानत मिली है, जबकि पिछली सरकारों के दौरान राजनीतिक प्रभाव के कारण नशा तस्कर अक्सर ही जमानत ले लेते थे।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि ‘आप’ सरकार ने 3 वर्षों में नशा तस्करों की 612 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है, जबकि कांग्रेस के 5 साल के कार्यकाल में केवल 142 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन के दौरान 197 किलोग्राम के मुकाबले मौजूदा सरकार द्वारा 1128 किलो हेरोइन बरामद की गई है, जिससे 600% की वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने आगे कहा कि एनडीपीएस मामलों में दोष सिद्ध होने की दर 85% हो गई है, जो देश में सबसे अधिक है, जबकि 2022 से पहले यह केवल 58% थी।

यह भी पढे़ं 👇

September 29 Historical Events

29 सितंबर का इतिहास: जॉन डी रॉकफेलर से लेकर Willie Mays के ‘The Catch’ तक

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: अंडमान में तूफान, उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 29 September 2026

आज का राशिफल 29 सितंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियां

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
UPI

APAAR ID: स्कूल से नौकरी तक का गोल्डन टिकट, लेकिन क्या अनिवार्य है?

सोमवार, 28 सितम्बर 2026

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि 2007 में अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार से पहले पंजाब में सिंथेटिक ड्रग्स का नाम तक नहीं सुना गया था। उन्होंने कहा कि इस मामले में जगदीश भोला और जिस व्यक्ति का उसने नाम लिया था, उसे कौन नहीं जानता। तरनतारन में हुई जहरीली शराब त्रासदी के कारण 130 मौतों के मामले में एक मंत्री और 10 विधायकों समेत मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबियों के नामों का उल्लेख करने वाली मीडिया रिपोर्टों और पूर्व प्रवर्तन निदेशालय अधिकारी के बयान का जिक्र करते हुए कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने कहा कि इन राजनीतिक पार्टियों ने पंजाब में नशे की समस्या को जन्म दिया।

नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के बारे में कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने कहा कि राज्य सरकार ने एंटी नारकोटिक्स फोर्स बनाई है और पिछले तीन वर्षों में एनडीपीएस एक्ट के तहत 30,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने 6,500 से अधिक बड़े और 4,500 छोटे नशा तस्करों की गिरफ्तारी, नशा तस्करी में शामिल 100 से अधिक पुलिस कर्मचारियों को हिरासत में लेने और 10,000 से अधिक पुलिसकर्मियों के तबादले का उल्लेख किया। उन्होंने यह भी बताया कि सीमा पार से नशा लाने वाले 294 ड्रोन पकड़े गए हैं और नशा तस्करी से निपटने के लिए लगभग 12,500 गांवों में समितियां बनाई गई हैं, तथा ओपीडी केंद्रों में तीन लाख से अधिक नशा पीड़ितों का इलाज चल रहा है।

केमिस्टों द्वारा ओवर-द-काउंटर (ओटीसी) दवाओं की अनधिकृत बिक्री के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही केंद्र सरकार को कुछ ओटीसी दवाओं को सूचीबद्ध करने के लिए लिखा है, जो कि कानूनी हैं लेकिन वर्तमान में शेड्यूल एच-1 दवाओं की सूची में शामिल नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान राज्य में ऐसी दवाओं की मात्रा पर भी प्रतिबंध लगाया गया है, जिन्हें खुदरा और थोक विक्रेता स्टॉक कर सकते हैं। खुदरा विक्रेताओं को 20-30 से अधिक कैप्सूल रखने की अनुमति नहीं है, जबकि थोक विक्रेता 500 से अधिक कैप्सूल नहीं रख सकते। इसी तरह के प्रतिबंध राज्यभर के आपूर्तिकर्ताओं और निर्माताओं पर भी लागू किए गए हैं।

नशा छुड़ाने वाले केंद्र चलाने में कुछ व्यक्तियों के एकाधिकार के बारे में पूछे गए एक अन्य सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने खुलासा किया कि पंजाब सरकार एक नई मानसिक स्वास्थ्य नीति ला रही है। इस नीति के तहत व्यक्ति केवल सीमित संख्या में नशा छुड़ाने वाले केंद्र खोल सकेंगे। इसके अलावा, नीति यह सुनिश्चित करेगी कि प्रत्येक केंद्र में आवश्यक संख्या में मनोवैज्ञानिक और स्टाफ सदस्य हों। डॉ. बलबीर सिंह ने चेतावनी दी कि यदि कोई भी व्यक्ति निर्धारित सीमा से अधिक नशा छुड़ाने वाला केंद्र चलाते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सीमा पार से हो रही नशा तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार से संपर्क करने की मांग पर बात करते हुए कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि सीमा से लगे 50 किलोमीटर तक का क्षेत्र बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र में होने के बावजूद सीमा पार से नशे की तस्करी को अभी तक नहीं रोका गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को राज्य को दोष देने के बजाय सीमा पार से होने वाली नशा तस्करी की स्वयं जिम्मेदारी लेनी चाहिए।कैबिनेट सब कमेटी ने पुनः दोहराया कि राज्य को फिर से रंगला पंजाब बनाने हेतु नशा तस्करों विरुद्ध कठोर कार्यवाई की जाएगी और नशा पीड़ितों के इलाज के लिए राज्य में ओट केंद्रों को ओर मजबूत किया जाएगा।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Mathura में चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमला! दलित परिवारों से मिलने से पहले बवाल

Next Post

IIT Baba पर लाइव डिबेट में बवाल! नोएडा में हाथापाई का वीडियो वायरल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

September 29 Historical Events

29 सितंबर का इतिहास: जॉन डी रॉकफेलर से लेकर Willie Mays के ‘The Catch’ तक

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: अंडमान में तूफान, उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 29 September 2026

आज का राशिफल 29 सितंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियां

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
UPI

APAAR ID: स्कूल से नौकरी तक का गोल्डन टिकट, लेकिन क्या अनिवार्य है?

सोमवार, 28 सितम्बर 2026
UPI

₹2000 से ज्यादा UPI पर MDR Charge: Supreme Court ने क्या कहा?

सोमवार, 28 सितम्बर 2026
High Court

केवल लंबी सेवा के आधार पर कर्मचारी स्थायी नहीं हो सकते: High Court

सोमवार, 28 सितम्बर 2026
Next Post
IIT Baba

IIT Baba पर लाइव डिबेट में बवाल! नोएडा में हाथापाई का वीडियो वायरल

UP Agra Jitender Kumar Suicide viral video

TCS मैनेजर के बाद अब आगरा में सनसनी! प्रेमिका से परेशान युवक ने किया सुसा*इड

HC Says trend of implicating men in sexual harassment

Sexual Harassment Cases में बढ़ता फंसाने का ट्रेंड? Kerala HC ने दी चेतावनी!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।