बुधवार, 6 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Rahul Gandhi की बड़ी मुश्किलें, मामला दर्ज करने के जारी किए निर्देश

Rahul Gandhi की बड़ी मुश्किलें, मामला दर्ज करने के जारी किए निर्देश

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 23 जनवरी 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Rahul Gandhi की बड़ी मुश्किलें, मामला दर्ज करने के जारी किए निर्देश
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 23 जनवरी (The News Air) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष Rahul Gandhi की मुश्किल थमने का नाम नहीं ले रहीं। उनकी अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (Bharat Jodo Nyay Yatra) को पहले  मंगलवार को गुवाहाटी में प्रवेश करने से रोक दिया गया। यात्रा को रोके जाने के बाद Congress के कार्यकर्ता उग्र हो गए। बताया जा रहा है कि Rahul Gandhi शहर में यात्रा की इजाजत मांग रहे थे, लेकिन इजाजत नहीं मिली। इसके बाद कार्यकर्ताओं और Police  में जबरदस्त झड़प हो गई।

असम के मुख्यमंत्री यात्रा के खिलाफ जो भी कर रहे हैं, इससे यात्रा को फायदा हो रहा है।

असम में मुख्य मुद्दा अब ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ बन गई है। हमारी यात्रा का संदेश गांवों तक पहुंच रहा है।

जनता देख रही है कि राहुल गांधी को मंदिर जाने से रोका जा रहा है, छात्रों से बात करने से… pic.twitter.com/UgAutREIDb

— Congress (@INCIndia) January 23, 2024

FIR दर्ज करने के दिए निर्देश: वहीं मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने डीजीपी से बात कर Rahul Gandhi के खिलाफ  केस दर्ज करने का निर्देश दिया। उन्होंने बवाल होने के बाद गुवाहाटी में ट्रैफिक जाम का आरोप लगाते हुए यह निर्देश दिए। हिमंत बिस्व ने कहा, ”ये असमिया संस्कृति का हिस्सा नहीं हैं। हम एक शांतिपूर्ण राज्य हैं। ऐसी नक्सली रणनीति हमारी संस्कृति से पूरी तरह अलग हैं।” उन्होंने आगे कहा, ”मैंने डीजीपी असम Police को भीड़ को उकसाने के लिए आपके नेता Rahul Gandhi के खिलाफ मामला दर्ज करने और आपके द्वारा अपने हैंडल पर पोस्ट किए गए फुटेज को सबूत के रूप में उपयोग करने का निर्देश दिया है।” उन्होंने आरोप लगाया कि Rahul Gandhi के कारण अनियंत्रित व्यवहार और सहमत दिशानिर्देशों के उल्लंघन के परिणामस्वरूप अब गुवाहाटी में बड़े पैमाने पर ट्रैफिक जाम हो गया है।

कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान नारे लगाए:  Congress कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान नारे भी लगाए। Congress समर्थकों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए Police को बल प्रयोग करना पड़ा। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने पूर्व में कहा था कि सड़कों पर जाम की स्थिति से बचने के लिए यात्रा को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। खानापारा में गुवाहाटी चौक पर भारी भीड़ जमा हो गई और ढोल-नगाड़ों के साथ Rahul Gandhi का स्वागत किया गया। Congress की राज्य इकाई के प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कहा, ”अवरोधकों को तोड़कर हमने जीत हासिल की है।” सोमवार को मेघालय में प्रवेश करने के बाद इस हिस्से में यात्रा अपने अंतिम चरण के लिए असम लौटी, जो राज्य के सबसे बड़े शहर गुवाहाटी के बाहरी इलाके से होकर गुजरेगी। असम में यात्रा वीरवार तक रहेगी।

यह भी पढे़ं 👇

Bengal Election 2026

बंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत: SIR ही कारण या कुछ और?

बुधवार, 6 मई 2026
Bengal Tamil Nadu Election

बड़ा उलटफेर: Bengal Tamil Nadu Election में ममता-स्टालिन की हार

बुधवार, 6 मई 2026
America Iran Conflict

बड़ा खुलासा: America Iran Conflict खत्म, ट्रंप भागे युद्ध से

बुधवार, 6 मई 2026
8th Pay Commission

बड़ी समस्या! 8th Pay Commission के बीच Retired कर्मचारियों को नहीं मिल रही Pension

बुधवार, 6 मई 2026

हमने अवरोधक तोड़े लेकिन कानून नहीं तोड़ेंगे : Rahul Gandhi ने शहर के बाहरी इलाके में पार्टी समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, ”हमने अवरोधक तोड़े हैं लेकिन कानून नहीं तोड़ेंगे।” यात्रा को शहर की सीमा में प्रवेश करने से रोकने के लिए दो स्थानों पर अवरोधक लगाए गये थे। Police को Congress कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बल प्रयोग भी करना पड़ा। इससे पहले राहुल के गुवाहाटी में प्रवेश करने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। Congress नेता ने रास्ते में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों को संबोधित भी किया। समर्थकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ( President J.P. Nadda) ने भी यही रास्ता चुना था लेकिन उन्हें (Rahul को) यहां यात्रा करने की अनुमति नहीं दी गई।

राहुल ने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को ‘बब्बर शेर’ कहते हुए कहा, ”आपको यह नहीं सोचना चाहिए कि हम कमजोर हैं। हमने अवरोधक तोड़े हैं।” उन्होंने कहा, ”उन्होंने विश्वविद्यालय में मेरा कार्यक्रम रद्द कर दिया। मेरा कार्यक्रम रद्द कर दिया गया लेकिन विद्यार्थियों ने मुझे विश्वविद्यालय के बाहर सुना।” राहुल ने कहा, ”Congress कार्यकर्ता किसी से नहीं डरते। हम जल्द ही असम में भाजपा को हराएंगे और Congress की सरकार बनाएंगे।” उन्होंने अच्छा काम करने के लिए Police की भी सराहना की। राहुल ने कहा, ”हम जानते हैं कि Police अधिकारियों ने अच्छा काम किया और आदेशों का पालन किया। एक व्यक्ति आया और बस (Yatra) के आगे लेट गया। हम आपके खिलाफ नहीं हैं। हम उस मुख्यमंत्री (Chief Minister) के खिलाफ हैं, जो सबसे भ्रष्ट है। हमारी लड़ाई उनसे हैं।” Rahul ने कहा कि Police कर्मी भी उनके भाषण पर तालियां बजा रहे हैं लेकिन उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। Congress की राज्य इकाई के प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कहा, ”अवरोधकों को तोड़कर हमने जीत हासिल की है।”

 

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Bharat Jodo Nyay Yatra पर Assam में बवाल, लाठीचार्ज में कई Congress नेता जख्मी

Next Post

Canada ने Visa नियमों में किया बदलाव, Indian Students पर पड़ेगा ये गंभीर असर

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Bengal Election 2026

बंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत: SIR ही कारण या कुछ और?

बुधवार, 6 मई 2026
Bengal Tamil Nadu Election

बड़ा उलटफेर: Bengal Tamil Nadu Election में ममता-स्टालिन की हार

बुधवार, 6 मई 2026
America Iran Conflict

बड़ा खुलासा: America Iran Conflict खत्म, ट्रंप भागे युद्ध से

बुधवार, 6 मई 2026
8th Pay Commission

बड़ी समस्या! 8th Pay Commission के बीच Retired कर्मचारियों को नहीं मिल रही Pension

बुधवार, 6 मई 2026
Synthetic Paneer

बड़ा फैसला! Synthetic Paneer पूरी तरह से होगा Ban , FSSAI की तैयारी पूरी

बुधवार, 6 मई 2026
Interstate Water Dispute India

समझिए भारत के Interstate Water Dispute India को नक्शे के जरिए, 9 Tribunals बनीं फिर भी क्यों नहीं सुलझे विवाद

बुधवार, 6 मई 2026
Next Post
Canada ने Visa नियमों में किया बदलाव, Indian Students पर पड़ेगा ये गंभीर असर

Canada ने Visa नियमों में किया बदलाव, Indian Students पर पड़ेगा ये गंभीर असर

Navjot Sidhu की अलग रैली पर Raja Warring की Warning

Navjot Sidhu की अलग रैली पर Raja वड़िंग की Warning

Punjab Cabinet की बैठक कल, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।