मंगलवार, 17 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - उत्तराखंड के दो विधानसभा चुनाव रिजल्ट से भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस की बम-बम

उत्तराखंड के दो विधानसभा चुनाव रिजल्ट से भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस की बम-बम

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 13 जुलाई 2024
A A
0
cliQ India Hindi
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

देहरादून। उत्तराखंड के दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम बड़े संकेत दे रहे हैं। मंगलौर और बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे। इसमें से मंगलौर विधानसभा सीट बहुजन समाज पार्टी विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी के निधन के बाद खाली हुई थी।

वहीं, बद्रीनाथ विधानसभा सीट के पूर्व कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी ने लोकसभा चुनाव के दौरान पाला बदला। भाजपा के साथ हो लिए। इस कारण यह सीट खाली हुई थी। इस कारण दोनों सीटों पर 10 जुलाई को उपचुनाव हुआ था। शनिवार को जारी विधानसभा उपचुनाव के परिणाम में दोनों सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज कर ली है।

उपचुनाव के रिजल्ट ने उत्तराखंड में एक अलग राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है। 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में लगभग दो-तिहाई से अधिक सीट जीतने वाली भाजपा को बड़ा झटका लगा है। 2014 के बाद बाद से प्रदेश में यह पहला मौका है, जब कांग्रेस पार्टी को किसी भी चुनाव में भाजपा से अधिक सीटें आई हैं। या यूं कहें कि उन्होंने भाजपा को कोई भी सीट जीतने नहीं दी है।

यह भी पढे़ं 👇

Dhuri Hospital Punjab

Dhuri Hospital Punjab: भगवंत मान ने 21.65 करोड़ का अस्पताल किया समर्पित

मंगलवार, 17 मार्च 2026
INDIA alliance Mamta Banerjee

TMC Candidate List 2026: ममता का बड़ा ऐलान, 291 सीटों पर उम्मीदवार तय

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Navodaya Result 2026 Class 6

Navodaya Result 2026 Class 6: JNVST Summer Bound रिजल्ट जारी, navodaya.gov.in पर करें चेक

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Vivo T5x 5G India

Vivo T5x 5G India: 7200mAh बैटरी और 1M+ AnTuTu स्कोर वाला फोन ₹18,999 में लॉन्च

मंगलवार, 17 मार्च 2026
काम नहीं आया समीकरण

बद्रीनाथ सीट पर भाजपा ने कांग्रेस उम्मीदवार को तोड़कर कमल खिलाने की योजना तैयार की थी। उसमें पार्टी सफल नहीं रही। ऐसे में दूसरे दलों के विधायक तोड़कर कमल खिलाने की मुहिम वाली रणनीति पर अब सवाल खड़े होने लगे हैं। वहीं, बहुजन समाज पार्टी का गढ़ माने जाने वाले मंगलौर विधानसभा सीट पर भी कांग्रेस ने अपना कब्जा जमा लिया है। दरअसल, बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट पर अल्पसंख्यक और दलित आबादी बड़ी संख्या में है। इस कारण यहां पर भाजपा को जीत दर्ज करने में मशक्कत होती रही है। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बद्रीनाथ सीट पर कब्जा किया था।

मंगलौर विधानसभा उप चुनाव का रिजल्ट:

उम्मीदवार का नाम पार्टी का नाम कुल वोट वोट प्रतिशत जीत का अंतर
काजी मोहम्मद निजामुद्दीन कांग्रेस 31,727 37.91 422
करतार सिंह भड़ाना भाजपा 31,305 37.4
उबैदुर रहमान मोंटी बसपा 19,559 23.37
विजय कुमार कश्यप निर्दलीय 351 0.42
दीपक कुमार निर्दलीय 314 0.38
सादिया जैदी निर्दलीय 206 0.25
नोटा इनमें से कोई नहीं 237 0.28

उपचुनाव रिजल्ट ने दिए बड़े संदेश

मंगलौर और बद्रीनाथ सीट 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा था। मंगलौर विधानसभा सीट पर बसपा उम्मीदवार सरवत करीम अंसारी ने कब्जा जमाया था। वहीं, बद्रीनाथ सीट कांग्रेस के पाले में गई थी। विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत ने यह साफ किया है कि दलित और मुस्लिम वर्ग का वोट अब बहुजन समाज पार्टी की तरफ जाने की जगह कांग्रेस की तरफ शिफ्ट हो रही है। यह एक बड़ा बदलाव होता इस उप चुनाव में दिखा है। अब तक दलित-आदिवासी समाज में भाजपा अपनी पकड़ बनती दिख रही थी, लेकिन कांग्रेस एक बार फिर उनके बीच पैर जमा रही है।

सीएम धामी पर सवाल

उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किए जाने के बाद से पुष्कर सिंह धामी एक बड़े नेता के तौर पर उभर रहे हैं। पिछले दिनों आई नीति आयोग की एसडीजी सूचकांक में उत्तराखंड को बड़ी सफलता मिली है। प्रदेश पहले पायदान पर दिख रही है। इस सब के बाद भी भाजपा प्रदेश की एक भी सीट जीतने में कामयाब नहीं रही। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण विपक्ष की तगड़ी रणनीति को माना जा रहा है।

बद्रीनाथ विधानसभा उप चुनाव का रिजल्ट:

उम्मीदवार का नाम पार्टी का नाम कुल वोट वोट प्रतिशत जीत का अंतर
लखपत सिंह बुटोला कांग्रेस 28,161 51.93 5224
राजेंद्र सिंह भंडारी भाजपा 22,937 42.3
नवल किशोर खली निर्दलीय 1813 3.34
हिम्मत सिंह नेगी सैनिक समाज पार्टी 494 0.91
नोटा इनमें से कोई नहीं 823 1.52

विपक्ष ने बनाई तगड़ी रणनीति

विपक्ष ने चुनाव के दौरान राहुल गांधी की ओर से उठाए जाने वाले मसलों को जोरदार तरीकों से जनता के बीच रखा। राहुल गांधी ने जिस प्रकार से युवाओं के बेरोजगारी के मुद्दे को उठाया है, उससे प्रदेश का युवा वर्ग को जोड़ने की कोशिश की गई। वहीं, उत्तर प्रदेश में जिस प्रकार से अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने मिलकर पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक यानी पीडीए पॉलिटिक्स को अपनाया। वह उत्तराखंड की जमीन पर भी काम करता दिख रहा है। इसकी काट सीएम पुष्कर सिंह धामी नहीं तलाश पाए। उपचुनाव के परिणाम कुछ यही संकेत देते दिखाई दे रहे हैं।

Previous Post

प्रदेश के 07 स्कूलों के नाम स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के नाम पर रखे: हरजोत सिंह बैंस

Next Post

ऑल पंजाब आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष की ओर से किया जा रहा झूठा प्रचार: सरकारी प्रवक्ता

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Dhuri Hospital Punjab

Dhuri Hospital Punjab: भगवंत मान ने 21.65 करोड़ का अस्पताल किया समर्पित

मंगलवार, 17 मार्च 2026
INDIA alliance Mamta Banerjee

TMC Candidate List 2026: ममता का बड़ा ऐलान, 291 सीटों पर उम्मीदवार तय

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Navodaya Result 2026 Class 6

Navodaya Result 2026 Class 6: JNVST Summer Bound रिजल्ट जारी, navodaya.gov.in पर करें चेक

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Vivo T5x 5G India

Vivo T5x 5G India: 7200mAh बैटरी और 1M+ AnTuTu स्कोर वाला फोन ₹18,999 में लॉन्च

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Divyanka Tripathi

Divyanka Tripathi Pregnant: शादी के 10 साल बाद मां बनेंगी दिव्यांका, 41 की उम्र में गुड न्यूज

मंगलवार, 17 मार्च 2026
MOIL Share Price

MOIL Share Price में 20% Upper Circuit, Q4 में चाहिए FY21 के 81% के बराबर उत्पादन

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Next Post
News

ऑल पंजाब आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष की ओर से किया जा रहा झूठा प्रचार: सरकारी प्रवक्ता

Gurmeet Singh Khudian

पंजाब में नकली खाद्य आपूर्ति करने वालों ख़िलाफ़ बड़ी कार्यवाही; दो खाद्य कंपनियों के लायसैंस रद्द

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।