LIVE | ...
सोमवार, 6 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - आप नेताओं ने जालंधर पश्चिम में शानदार जीत का मनाया जश्न

आप नेताओं ने जालंधर पश्चिम में शानदार जीत का मनाया जश्न

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 13 जुलाई 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
जालंधर पश्चिम
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

जालंधर, 13 जुलाई (The News Air): आम आदमी पार्टी (आप) की जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में भारी जीत के बाद पार्टी के उम्मीदवार और अब नवनिर्वाचित विधायक मोहिंदर भगत और आप के वरिष्ठ नेताओं ने जालंधर पश्चिम के लोगों के साथ इस जीत का जश्न मनाया और लोगों को धन्यवाद देने के लिए एक रोड शो निकाला।

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और ब्रह्म शंकर जिम्पा, सांसद राज कुमार चब्बेवाल और जालंधर से आप के लोकसभा उम्मीदवार पवन कुमार टीनू भी रोड शो में शामिल हुए। सभी नेताओं ने मीडिया को संबोधित करते हुए जालंधर पश्चिम के पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को धन्यवाद दिया।

मीडिया को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने मोहिंदर भगत और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को इस शानदार जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि जालंधर पश्चिम के लोगों ने आम आदमी पार्टी को इतना बड़ा जनादेश दिया है कि उनके पास उन्हें धन्यवाद देने के लिए शब्द नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह आप नेताओं और स्वयंसेवकों की मेहनत की जीत है। उन्होंने कहा कि जनता ने झूठ और नाटक से ऊपर उठकर विकास और ईमानदारी को चुना है।

यह भी पढे़ं 👇

Nanded Express

Nanded Express Train शुरू, सिख श्रद्धालुओं के लिए रेल मंत्री का तोहफा

सोमवार, 6 जुलाई 2026
Punjab Weather

Punjab Weather में बदलाव, भारी बारिश के साथ Yellow Alert जारी

सोमवार, 6 जुलाई 2026
Punjab Congress Chief Raja Warring

Punjab Congress Chief Raja Warring के खिलाफ खुला मोर्चा, विरोधी धड़े ने किया बहिष्कार का ऐलान

सोमवार, 6 जुलाई 2026
Diljit Dosanjh Sutluj Film Ban 

Diljit Dosanjh की Sutluj Film हुई Ban, पंजाब में भाजपा घिरी

सोमवार, 6 जुलाई 2026

अरोड़ा ने कहा कि यह जनादेश पंजाब के अन्य सभी राजनीतिक दलों के लिए एक संदेश है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जालंधर में जीत के बाद कांग्रेस अति आत्मविश्वास में थी। अब जनता ने साफ संकेत दे दिया है कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव अलग-अलग हैं। उन्होंने कहा कि यह नतीजा बीजेपी और शीतल अंगुराल के लिए भी एक संदेश है

उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2022 के विधानसभा चुनाव में केवल दो सीटें जीतीं लेकिन पंजाब में लोकसभा चुनाव में उन्हें एक भी सीट नहीं मिली। अरोड़ा ने कहा कि बीजेपी पंजाब में चाहे कितने भी विधायक तोड़ने की कोशिश कर ले, पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ है।

अरोड़ा ने कहा कि मान सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठा रही है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है और लोगों को मुफ्त बिजली मिल रही है। इसलिए यह पंजाब में काम की राजनीति की जीत है। उन्होंने कहा कि पार्टी पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव में भी भारी जीत दर्ज करेगी।

विधायक मोहिंदर भगत ने जालंधर पश्चिम के मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह मान सरकार के कार्यों की जीत है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े जनादेश का मतलब है कि जनता को मान सरकार की कार्यशैली पसंद है। उन्होंने सभी नेताओं से एकजुट होकर जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र को और बेहतर बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जालंधर पश्चिम के कई क्षेत्रों में कुप्रबंधन और लापरवाही के कारण यह विधानसभा क्षेत्र जालंधर का सबसे असुरक्षित क्षेत्र बन गया है। उन्होंने कहा कि वादे के मुताबिक आप सरकार इसे जालंधर का सबसे अच्छा और सबसे सुरक्षित क्षेत्र बनाएगी। उन्होंने आप के कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने अपनी मेहनत से इस जीत को सुनिश्चित किया।

मीडिया को संबोधित करते हुए सांसद राज कुमार चब्बेवाल ने पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, डॉ. संदीप पाठक, सीएम भगवंत मान और पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने एक ईमानदार उम्मीदवार को मैदान में उतारा। वहीं मान सरकार अपने गठन के बाद से ही आम लोगों के लिए काम कर रही है। इन दोनों कारकों ने आप उम्मीदवार की जीत में अहम भूमिका निभाई। चब्बेवाल और अमन अरोड़ा ने यह भी कहा कि सीएम भगवंत मान के जालंधर आवास का भी इस चुनाव में पार्टी को फायदा हुआ। डॉ. चब्बेवाल ने कहा कि यह जीत आप कैडर के लिए उत्प्रेरक की तरह होगी। अब पार्टी के स्वयंसेवक नए आत्मविश्वास और प्रोत्साहन के साथ काम करेंगे।

कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने कहा कि जालंधर पश्चिम के लोगों ने एक ईमानदार और सौम्य उम्मीदवार को चुना है। उन्होंने कहा कि जनता ने पूर्व विधायक शीतल अंगुराल की नकारात्मकता को हराया है। उन्होंने कहा कि यह जीत इस बात का भी सबूत है कि लोग सच्चाई जानते हैं और वे आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत भगवंत मान के साथ हैं।

आप के जालंधर से लोकसभा उम्मीदवार रहें पवन कुमार टीनू ने भी मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी जालंधर पश्चिम के लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी। उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्षों से जालंधर पश्चिम अवैध गतिविधियों के केंद्र बिंदु के रूप में नकारात्मक रूप से विकसित हो रहा था, लेकिन अब यह बदलने वाला है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने एकजुट होकर भ्रष्टाचारियों और झूठों के खिलाफ यह चुनाव लड़ा। टीनू ने ईमानदार प्रतिनिधि चुनने के लिए मतदाताओं को धन्यवाद और बधाई दी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब में नकली खाद्य आपूर्ति करने वालों ख़िलाफ़ बड़ी कार्यवाही; दो खाद्य कंपनियों के लायसैंस रद्द

Next Post

पंजाब के बाग़वानी मंत्री और डेनमार्क के राजदूत द्वारा कृषि क्षेत्र में साझेदारी संबंधी व्यापक चर्चा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Nanded Express

Nanded Express Train शुरू, सिख श्रद्धालुओं के लिए रेल मंत्री का तोहफा

सोमवार, 6 जुलाई 2026
Punjab Weather

Punjab Weather में बदलाव, भारी बारिश के साथ Yellow Alert जारी

सोमवार, 6 जुलाई 2026
Punjab Congress Chief Raja Warring

Punjab Congress Chief Raja Warring के खिलाफ खुला मोर्चा, विरोधी धड़े ने किया बहिष्कार का ऐलान

सोमवार, 6 जुलाई 2026
Diljit Dosanjh Sutluj Film Ban 

Diljit Dosanjh की Sutluj Film हुई Ban, पंजाब में भाजपा घिरी

सोमवार, 6 जुलाई 2026
E20 Petrol

E20 Petrol से गाड़ियों का बड़ा नुकसान! सुप्रीम कोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

सोमवार, 6 जुलाई 2026
waqf board

Waqf Board Hindu Members बने, देश में पहली बार बड़ा फैसला

सोमवार, 6 जुलाई 2026
Next Post
Chetan Singh

पंजाब के बाग़वानी मंत्री और डेनमार्क के राजदूत द्वारा कृषि क्षेत्र में साझेदारी संबंधी व्यापक चर्चा

Punjab Police

Punjab Police ने एनकाउंटर के बाद पकड़े दो गैंगस्टर, 12 घंटे के अंदर 2 मामले सुलझे

जगन्नाथ मंदिर

46 सालों के बाद खोला गया जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार, की गईं विशेष तैयारियां

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।