LIVE | ...
मंगलवार, 18 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - जब तक मैं शिरोमणि अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस को पंजाब से खत्म नहीं कर दूंगा, चैन से नहीं बैठूंगा-भगवंत मान

जब तक मैं शिरोमणि अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस को पंजाब से खत्म नहीं कर दूंगा, चैन से नहीं बैठूंगा-भगवंत मान

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 25 मई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
bhagwant mann
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

तरनतारन,25 मई (The News Air) मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार लालजीत सिंह भुल्लर के लिए चुनाव प्रचार किया। मान ने लालजीत भुल्लर के साथ जंडियाला गुरु, बाबा बकाला और तरनतारन में बड़ा रोड शो किया और लोगों से आप उम्मीदवार को जिताने की अपील की।

रोड शो में भारी संख्या में आप समर्थक व स्थानीय लोग शामिल हुए। लोगों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर फूल बरसाकर और जिंदाबाद के नारे लगाकर उनका स्वागत किया। मान ने कहा कि आपका यही प्यार और समर्थन मुझे कभी थकने नहीं देता। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस बार आम आदमी पार्टी को 13-0 से जीता दो, अगले तीन साल में मैं आपके साथ मिलकर और दोगुनी मेहनत कर पंजाब को फिर से सोने की चिड़ियां बनाउंगा।

मान ने कहा कि माझा की शक्ति लालजीत भुल्लर को जिताकर दिल्ली भेजो। आप एकता रखो,अपना वोट खराब नहीं करना। वोट सिर्फ आम आदमी पार्टी को ही देना क्योंकि पंजाब में पहली बार लोगों की सरकार बनी है। आपका दिया हुआ हर एक वोट सीधे मुझे पड़ेगी, फिर मैं दोगुनी मेहनत के साथ पंजाब के विकास के लिए काम करूंगा।

भाषण के दौरान मुख्यमंत्री मान ने बादल परिवार और बठिंडा से अकाली दल की उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल पर निशाना साधा और कहा कि इस बार ऊंट पहाड़ के नीचे आ गया है। पहले हरसिमरत कौर बादल अपने चुनावी पोस्टरों में ‘आपकी अपनी उम्मीदवार’ लिखती थी, वहीं इस बार उन्होंने आम आदमी पार्टी के डर से उम्मीदवार की जगह निमाणी सेवादार लिखा है।

मान ने सुखबीर बादल पर हमला बोला और कहा कि वह एसी में रहने वाले लोग हैं। टेम्परेचर पूछकर बाहर निकलते हैं। जब बाहर का टेम्परेचर 30-32° होता है तब वह दो घंटे के लिए अपनी पंजाब बचाओ यात्रा निकालते हैं। मैंने आजतक उन्हें संसद में नहीं देखा। ऐसे लोग आम लोगों के दुख दर्द को क्या समझेंगे!

यह भी पढे़ं 👇

Robert Redford Death

Robert Redford Death: हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर का 18 अगस्त को निधन, 88 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 18

Breaking News Live Updates 18 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal

18 August 2026 | Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल | Today Horoscope

मंगलवार, 18 अगस्त 2026

मान ने विरोधी पार्टियों पर भी हमला बोला और कहा कि इन लोगों ने मिलकर पंजाब को दशकों तक लूटा और अपने लिए बड़े-बड़े महल बना लिए। इन लोगों को कभी भी पंजाब के लोगों की चिंता नहीं रही, सिर्फ अपने परिवार को आगे बढ़ाया। अब मैं उन लोगों को पंजाब की राजनीति से बाहर करूंगा। उन्होंने कहा कि जब तक मैं अकाली दल (बादल), भाजपा और कांग्रेस को पंजाब से खत्म नहीं कर दूंगा, मैं चैन से नहीं बैठूंगा।

मान ने कहा कि विरोधी पार्टी वाले मुझे रोज सुबह उठकर गालियां देते हैं। अब यही उनका एकमात्र काम बचा है। जबकि मैं पंजाब के विकास के लिए रोज नया काम करता हूं और ने फैसले लेता हूं ताकि पंजाब फिर से रंगला बन सके।

उन्होंने कहा मैं पूरी ईमानदारी के साथ पंजाब के विकास के लिए काम कर रहा हूं। मैं राजनीति में पैसे कमाने के लिए नहीं आया हूं। पैसे कमाने का रास्ता तो मैं छोड़कर आया हूं। मुझे बस में, व्यापार में, ढ़ाबा में और होटल में हिस्सा नहीं लेना है। मुझे सिर्फ तीन करोड़ पंजाबियों के दुख दर्द में हिस्सा लेना है।

उन्होंने कहा कि मैंने पिछले दो साल में बिना किसी सिफारिश और भेदभाव के 43 हजार नौजवानों को सरकारी नौकरी दी। हम लोगों के बिजली के बिल जीरो किया किसानों को दिन में सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली मुहैया कराई और पंजाब का पानी बचाने के लिए 59% खेतों तक नहरी पानी पहुंचाया। वहीं बिजली की कमी दूर करने के लिए हमारी सरकार ने देश में पहली बार प्राइवेट थर्मल पावर प्लांट खरीदा जिसके कारण अब पंजाब में बिजली की कोई दूर हो गई है।

मान ने कहा कि जल्द ही मैं पंजाब की अपनी माताओं और बहनों को हर महीने ₹1000 देने वाली गारंटी भी पूरा करूंगा। इसके लिए मैंने सारा हिसाब किताब लगा लिया है। उन्होंने कहा कि अभी हमने पंजाब के 59 फीसदी खेतों तक नहरी पानी पहुंचाया है। मार्च 2022 में जब मैं मुख्यमंत्री बना तो केवल 21 प्रतिशत खेतों को नहर का पानी मिलता था। अक्टूबर तक हम 70 फीसदी खेतों तक नहरी पानी पहुंचा देंगे, जिसके बाद पंजाब के करीब 6 लाख ट्यूबवेल बेकार हो जाएंगे। फिर सरकार को करीब 5000 से 6000 करोड़ रुपये की बचत होगी। उस पैसे से हम अपनी माताओं-बहनों को हर महीने 1000 रुपये देंगे।

लोगों को संबोधित करते हुए आप उम्मीदवार लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि आपने मुझे और मुख्यमंत्री भगवंत मान को बहुत प्यार और सम्मान दिया है। मैं सांसद बनकर केन्द्र सरकार से क्षेत्र के विकास के लिए फंड लाकर इस प्यार और सम्मान का मूल्य चुकाऊंगा। भुल्लर ने कहा कि आपने 2022 में मुख्यमंत्री भगवंत मान को फतवा दिया, इस बार अपने भाई को जीताकर संसद भेजो, आपका भाई हमेशा आपके लिए खड़ा रहेगा।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मजीठा में बोले धालीवाल – हम बिक्रम मजीठिया की गुंडागर्दी को खत्म करेंगे, लोगों के खिलाफ अब ‘झूठे पर्चे’ नहीं होने देंगे

Next Post

आज मैं आपके बीच देश को बचाने की अपील करने आया हूं, लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई में मुझे हर पंजाबी का साथ चाहिए- केजरीवाल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Robert Redford Death

Robert Redford Death: हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर का 18 अगस्त को निधन, 88 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 18

Breaking News Live Updates 18 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal

18 August 2026 | Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल | Today Horoscope

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Vimal Elaichi Ad

SRK, Ajay Devgn को FDA Notice: Vimal Elaichi Ad पर बड़ी कार्रवाई

सोमवार, 17 अगस्त 2026
LPG Cylinder

LPG Cylinder: e-KYC की Deadline खत्म, सब्सिडी पर बड़ा असर

सोमवार, 17 अगस्त 2026
Next Post
Arvind Kejriwal

आज मैं आपके बीच देश को बचाने की अपील करने आया हूं, लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई में मुझे हर पंजाबी का साथ चाहिए- केजरीवाल

शेयर बाजार

शेयर बाजार में तेजी के संकेत, मोदी की दोबारा सत्ता में वापसी की....

PM मोदी

PM मोदी और कांग्रेस नेताओं ने देश के प्रथम नेहरू जी को उनकी पुण्यतिथि पर किया याद

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।