LIVE | ...
गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - भगवंत मान ने जालंधर पश्चिम विधानसभा में किया रोड शो, कहा – जालंधर ‘वेस्ट’ को जालंधर ‘बेस्ट’ बनाएंगे

भगवंत मान ने जालंधर पश्चिम विधानसभा में किया रोड शो, कहा – जालंधर ‘वेस्ट’ को जालंधर ‘बेस्ट’ बनाएंगे

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 2 जुलाई 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
Chief Minister Bhagwant Mann
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

जालंधर, 02 जुलाई (The News Air) मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को जालंधर पश्चिम विधानसभा के विभिन्न इलाकों में रोड शो किया। रोड शो में आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत और हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। मान ने लोगों से आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत को जिताने की अपील की और कहा कि आप उम्मीदवार को जिताएं, हम मिलकर जालंधर ‘वेस्ट’ को जालंधर ‘बेस्ट’ (सबसे अच्छा) बनाएंगे।

मुख्यमंत्री मान का रोड शो वार्ड संख्या-46 के बाबा बालक नाथ मंदिर से शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने वार्ड संख्या-43 के उज्जवल स्वीट्स और गुरु संत नगर होते हुए वार्ड संख्या-78 के बाबूलाल सिंह कनाल सहित अन्य कई इलाकों में रोड शो किया।

रोड शो के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मान ने भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल पर निशाना साधा और कहा कि इस चुनाव की नौबत ही नहीं आनी थी। यह चुनाव आप पर थोपा गया है क्योंकि पिछ्ला विधायक दल-बदलू और लालची निकला। उसके व्यक्तिगत स्वार्थ और लोभ के कारण यह चुनाव हो रहा है।

मान ने कहा कि उसने विधायकी छोड़कर पार्टी और यहां के लोगों के साथ धोखा किया है। उसकी धोखेबाजी के कारण उपचुनाव में सरकारी खजाने से करोड़ों रुपए खर्च हो रहे हैं, जो लोगों के टैक्स का पैसा है। 10 जुलाई को आप सभी लोग एक होकर उसकी धोखेबाजी का जवाब दें।

मान ने कहा कि पिछला विधायक धोखेबाज निकला, लेकिन परमात्मा की कृपा से हमें इस बार मोहिंदर भगत के रूप में एक ईमानदार और पढ़ा-लिखा उम्मीदवार मिल गया है। इन्हें जिताएं। मोहिंदर भगत जालंधर पश्चिम के विकास के लिए जो भी काम बोलेंगे, हम करेंगे।

यह भी पढे़ं 👇

Tamil Nadu Kerala Heavy Rain Alert

Tamil Nadu Kerala Heavy Rain Alert: अगले 5 दिन भारी बारिश की चेतावनी

गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 22 October

Breaking News Live Updates 22 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 22 October: मेष से मीन तक जानें आज का भाग्य

गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026
Jio IPO

Jio IPO पहले दिन ही 3 गुना भरा, निवेशकों की जबरदस्त दिलचस्पी

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026

उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीन पर आप उम्मीदवार का बटन पांचवें नंबर पर है, लेकिन आपको सुनिश्चित करना है की नतीजे वाले दिन मोहिंदर भगत पहले नंबर पर आएं। उन्होंने कहा कि भगत के परिवार ने पिछले दो पीढ़ी से जालंधर के लोगों की सेवा की है। अन्य पार्टियों के उम्मीदवार की तरह इनका व्यापार और माफिया में कोई हिस्सा नहीं है और न ही इनपर कोई भ्रष्टाचार का आरोप है। यह बेहद साफ छवि के व्यक्ति हैं।

मान ने कहा कि इस चुनाव के नतीजे से सरकार में कोई उलट फेर नहीं हो सकता है। इससे न हमारी सरकार गिरेगी और न ही किसी की सरकार बनेगी, लेकिन आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के जितने से आपकी सरकार में हिस्सेदारी होगी, जिससे इस इलाके का विकास तेज गति से हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि हम इस इलाके में अच्छे स्कूल और अस्पताल खोलेंगे, ताकि आपको अच्छा इलाज और आपके बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके। हम यहां की खराब सीवरेज व्यवस्था को ठीक करेंगे। गली-नालियों को ठीक करेंगे। साफ सफाई की अच्छी व्यवस्था करेंगे एवं बिजली व पानी से संबंधित सभी समस्याएं दूर करेंगे।

‘आप’ उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने रोड शो में आए लोगों और मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद किया और कहा कि पंजाब के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है कि कोई मुख्यमंत्री अपने परिवार के साथ जालंधर रहने आया है। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए मुख्यमंत्री ने यहां किराए पर घर लिया और लगातार हमसे रूबरू हो रहे हैं। आप उम्मीदवार ने जालंधर पश्चिम की जनता से मुख्यमंत्री भगवंत मान का साथ देने की अपील की और कहा कि मान सरकार आम लोगों और गरीबों के लिए काम कर रही है। इसलिए झाड़ू का बटन दबाकर मुख्यमंत्री मान के जनहितैषी कार्यों पर मुहर लगाएं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब द्वारा बकाया वसूली के लिए एकमुश्त निपटारा योजना के लिए आखिरी तिथि में 16 अगस्त तक वृद्धि: चीमा

Next Post

Parliament Session Live: पीएम मोदी का राज्यसभा में संबोधन, बोले-

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Tamil Nadu Kerala Heavy Rain Alert

Tamil Nadu Kerala Heavy Rain Alert: अगले 5 दिन भारी बारिश की चेतावनी

गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 22 October

Breaking News Live Updates 22 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 22 October: मेष से मीन तक जानें आज का भाग्य

गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026
Jio IPO

Jio IPO पहले दिन ही 3 गुना भरा, निवेशकों की जबरदस्त दिलचस्पी

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Punjab Adulteration Bill 2026

Punjab Adulteration Bill: मिलावटखोरों पर एक करोड़ जुर्माना, 7 साल जेल का प्रस्ताव

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Partap Bajwa

Bajwa Jhotta Case Assembly: विधानसभा में उठाएंगे मामला, CM से मांगेंगे इस्तीफा

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Next Post
पीएम मोदी

Parliament Session Live: पीएम मोदी का राज्यसभा में संबोधन, बोले-

Parliament Session Live Updates

Parliament Session Live Updates: तीसरी बार सरकार का बनना देश में एक असामान्य घटना राज्यसभा में PM मोदी

Parliament Session Live Updates

हाथरस भगदड़ मामला अब पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।