LIVE | ...
रविवार, 13 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - भगवंत मान ने जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार

भगवंत मान ने जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 23 मई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
bhagwant mann roadshow
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

जालंधर, 23 मई (The News Air) मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वीरवार को जालंधर से आम आदमी पार्टी(आप) के उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए चुनाव प्रचार किया। मान ने जालंधर लोकसभा के तहत आने वाले कई विधानसभा हलकों फिल्लौर, नकोदर, जालंधर कैंट और आदमपुर में पवन टीनू और आप नेताओं के साथ विशाल रोड शो निकाला और लोगों से आप उम्मीदवार को भारी मतों से जिताने की अपील की।

नकोदर में रोड शो के दौरान मान ने लोगों को संबोधित करते हुए वादा किया और कहा कि आप मेरे उपर भरोसा करके पवन टीनू को सांसद बनाओ, काम की गारंटी मेरी है। उन्होंने कहा कि पवन टीनू साधारण परिवार से उपर उठे हैं। संसद में ये आम लोगों के लिए आवाज उठाएंगे और केन्द्र सरकार से आपके हक दिलाएंगे।

मुख्यमंत्री मान ने अपने दो सालों के काम गिनाते हुए कहा कि हमने बिना किसी भेदभाव के पंजाब के 43 हजार नौजवानों को सरकारी नौकरियां दी। एक गांव में तो 40 नौजवानों को नौकरी मिली। उन्होंने कहा कि आम लोगों की सुविधा के लिए मैंने बिजली मुफ्त किए और किसानों के लिए दिन में ही बिना कट लगाए पर्याप्त बिजली की व्यवस्था की, ताकि उनका समय और ऊर्जा बर्बाद न हो। वहीं देश के इतिहास में पहली बार हमारी सरकार ने प्राइवेट थर्मल पावर प्लांट खरीदा। इससे बिजली का उत्पादन काफी बढ़ेगा और बिजली सस्ती भी होगी। उन्होंने कहा कि 4 जून को यह चुनाव जीतने के बाद मैं पंजाब के सभी शहरों के सीवरेज सिस्टम और पार्किंग व्यवस्था को ठीक करूंगा।

उन्होंने कहा मैं पूरी ईमानदारी के साथ पंजाब के विकास के लिए काम कर रहा हूं। मैं राजनीति में पैसे कमाने के लिए नहीं आया हूं। पैसे कमाने का रास्ता तो मैं छोड़कर आया हूं। मुझे बस में, व्यापार में, ढ़ाबा में और होटल में हिस्सा नहीं लेना है। मुझे सिर्फ तीन करोड़ पंजाबियों के दुख दर्द में हिस्सा लेना है।

फिल्लौर में लोगों को संबोधित करते हुए मान ने विरोधी पार्टियों पर हमला बोला और कहा कि अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस की सरकारें पंजाब की तीन पीढ़ी खा गई और अपने लिए पहाड़ों में बड़े-बड़े महल बना लिए। इन लोगों को कभी भी पंजाब के लोगों की चिंता नहीं रही, सिर्फ अपने परिवार को आगे बढ़ाया।

उन्होंने सुखबीर बादल पर हमला बोला और कहा कि सुख विलास होटल पंजाब के लोगों के खून पसीने से बना है। उस होटल के प्रत्येक कमरे के साथ एक पूल है। उन्होंने कहा कि हम सुख विलास को पंजाब सरकार के कब्जे में लेंगे और उसको स्कूल में बदल देंगे। वह हर कमरे के साथ फूल वाला पहला स्कूल होगा। इसके लिए हमने एक नारा भी तैयार कर रखा है, ‘दुनिया का पहला स्कूल, जिसके हर एक कमरे के पीछे पूल। बादल परिवार पर हमला बोलते हुए मान ने कहा कि जिस तरह उन्होंने पंजाब को बर्बाद किया उसी तरह अब उनकी पार्टी और परिवार बर्बाद हो रहा है।

जालंधर कैंट में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में गए सांसद सुशील रिंकू पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने उसे सांसद बनाया और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई लेकिन उसने पार्टी के साथ धोखा किया। उन्होंने कहा कि वह बिना स्टैंड का आदमी है। ऐसे लोग किसी के नहीं हो सकते। जालंधर की जनता उन्हें इस चुनाव में धोखेबाजी का जवाब देगी।

यह भी पढे़ं 👇

September 12 Historical Events in Hindi

12 सितंबर का इतिहास: पहली पनडुब्बी से Johnny Cash तक की यादगार घटनाएं!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: छत्तीसगढ़-ओडिशा में बहुत भारी बारिश का अलर्ट!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 28 March 2026

Breaking News Live Updates 12 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Rashifal

12 सितंबर 2026 Rashifal: इन 3 राशियों का भाग्य चमकेगा!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026

आदमपुर में मान ने भाजपा पर हमला बोला और कहा कि भाजपा देश के लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रही है। अगर इस बार वे जीत गए तो देश का संविधान नहीं बचेगा और देश की चुनावी व्यवस्था भी खत्म हो जाएगी। उन्होंने लोगों से आम आदमी पार्टी का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि एक रास्ता विकास, अच्छी शिक्षा, अच्छी चिकित्सा और बेहतर सरकारी सुविधाओं की ओर जाता है, वहीं दूसरा रास्ता अहंकार, तानाशाही और संविधान खत्म करने की तरफ जाता है, यह आपको तय करना है कि कौन बेहतर है और किसे चुनना है। भगवंत मान ने कहा कि जिस तरह सड़क का ठेकेदार भाग गया, उसी तरह चरणजीत चन्नी जालंधर छोड़ कर भागेगा, उनके भतीजे के घर से जो करोड़ों रूपए बरामद हुए वह लोक भलाई योजनाओं से लुटे हुए पैसे थे।

लोगों को संबोधित करते हुए आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू ने जालंधर के लोगों, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और मुख्यमंत्री भगवंत मान को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि एक बार मुझे मौका दें। मैं संसद में आमलोगों की आवाज उठाउंगा और पांच साल तक पूरी मेहनत और ईमानदारी से आपकी सेवा करूंगा। उन्होंने कहा कि जब भी आपको मेरी जरूरत होगी मैं आपके लिए हाजिर रहूंगा।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आम आदमी पार्टी, शिरोमणि अकाली दल (बादल) और कांग्रेस को बड़ा झटका!

Next Post

लाहौर से चेक करके आया हूं, ‘पाकिस्तान के परमाणु बम’ वाले बयान पर पीएम मोदी का जवाब

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

September 12 Historical Events in Hindi

12 सितंबर का इतिहास: पहली पनडुब्बी से Johnny Cash तक की यादगार घटनाएं!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: छत्तीसगढ़-ओडिशा में बहुत भारी बारिश का अलर्ट!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 28 March 2026

Breaking News Live Updates 12 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Rashifal

12 सितंबर 2026 Rashifal: इन 3 राशियों का भाग्य चमकेगा!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Jain Community Wealth Secret

Jain Community Wealth Secret: 500 साल पुराना नियम बना अमीरी का राज!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Valmiki Community Protest,

Valmiki Community Protest: भंडारी पुल पर चक्का जाम, ट्रैफिक ठप!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Next Post
परमाणु बम

लाहौर से चेक करके आया हूं, 'पाकिस्तान के परमाणु बम' वाले बयान पर पीएम मोदी का जवाब

परमाणु बम

ITC Share Price: चढ़ेगा या उतरेगा शेयर? सही कैलकुलेशन के लिए एक्सपर्ट्स अब इस दिन के इंतजार में

केदारनाथ: हेलीकॉप्टर

केदारनाथ: हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग से हादसे का माहौल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।