मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Bhagwant Mann ने रोपड़ में आप उम्मीदवार मलविंदर सिंह कंग के लिए किया चुनाव प्रचार

Bhagwant Mann ने रोपड़ में आप उम्मीदवार मलविंदर सिंह कंग के लिए किया चुनाव प्रचार

रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 29 अप्रैल 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
Bhagwant Mann
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़/रोपड़, 29 अप्रैल (The News Air) मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा से उम्मीदवार मलविंदर सिंह कंग के लिए चुनाव प्रचार किया। भगवंत मान ने एक रोड शो निकाला जहां भारी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और ‘आम आदमी पार्टी जिंदाबाद’ और ‘भगवंत मान जिंदाबाद’ के नारे लगाए।

रोपड़ में जनसमूह को संबोधित करते हुए भगवंत मान ने कहा कि श्री आनंदपुर साहिब हमारी ऐतिहासिक भूमि है। हमारे खालसा पंथ की स्थापना यहीं हुई थी और हमारे गुरुओं ने यहीं कई युद्ध लड़े और जीते। आज हम अपने लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें आप लोगों का समर्थन है, यही हमारी ताकत है और हमारा सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी ने अपने पिता को ‘हिंद दी चादर’ के रूप में दिल्ली भेजा और एक ऐसे धर्म की मदद की जो खतरे में था। आज हमारी आजादी और वोट देने का अधिकार खतरे में है। इसलिए इस बार 13 जन-समर्थक और पंजाब-समर्थक आवाज को संसद में भेजें।

मान ने कहा कि भाजपा नफरत और ध्रुवीकरण की राजनीति करती है। वे लोगों को धर्म और जाति के आधार पर बांटना चाहते हैं। वे तानाशाह हैं जो भारत में एक ही पार्टी चाहते हैं। लेकिन, हम वो लोग हैं जो ‘सरबत दा भला’ की प्रार्थना करते हैं। हम सबके अधिकारों की रक्षा करते हैं। पंजाब अपने सांप्रदायिक सद्भाव और भाईचारे के लिए जाना जाता है। हम अपने गुरुपर्व, ईद और नवमी एक साथ मनाते हैं। इसलिए हम उन लोगों को हराना है जो लोगों को विभाजित करने और सांप्रदायिक दरारें पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

भगवंत मान ने कहा कि बीजेपी सोचती है कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करके वे आम आदमी पार्टी को खत्म कर देंगे, लेकिन अरविंद केजरीवाल सिर्फ एक व्यक्ति नहीं हैं, वह एक विचार हैं, एक सोच हैं। वे (बीजेपी) इस सोच को कैसे रोक पाएंगे? मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी काम की राजनीति करती है। हम धर्म, नफरत या बंटवारे की राजनीति नहीं करते।

भगवंत मान ने अपनी सरकार की दो साल की उपलब्धियां भी गिनाईं और कहा कि आप सरकार से पहले नहर का सिर्फ 21 फीसदी पानी खेतों तक जाता था, अभी 59 फीसदी नहर का पानी पंजाब के खेतों में सिंचाई के लिए जा रहा है। अक्टूबर में नहर के 70 फीसदी पानी का उपयोग सिंचाई के लिए किया जाएगा। मान ने कहा कि किसानों को नहरी पानी मिलने से पंजाब में करीब छह लाख ट्यूबवेल बंद हो जाएंगे। इससे भूजल और 6-7000 करोड़ रुपये की बिजली की बचत होगी। उस पैसे का इस्तेमाल आप सरकार की आखिरी गारंटी यानी महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह को पूरा करने में किया जाएगा।

यह भी पढे़ं 👇

Guru Granth Sahib Satkar Bill

Guru Granth Sahib Satkar Bill की प्रति Samana Morcha को सौंपी, बेअदबी पर उम्रकैद का प्रावधान

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Noida Workers Protest

Noida Workers Protest: Haryana में बढ़े वेतन से शुरू हुआ बवाल, UP सरकार ने की 21% बढ़ोतरी

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Samrat Choudhary

Samrat Choudhary बने Bihar के नए CM: पहली बार BJP का मुख्यमंत्री

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana 35th Installment: 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आए ₹1500

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026

मान ने कहा कि वह पहले ही फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, खडूर साहिब, अमृतसर, फरीदकोट, संगरूर, जालंधर और लुधियाना जा चुके हैं और हर जगह उन्हें लोगों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। पंजाब की जनता एक बार फिर आम आदमी पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए तैयार है। इस लोकसभा में आम आदमी पार्टी पंजाब में 13-0 से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि वह पंजाब के अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं, लेकिन वह अकेले हैं, वह भाजपा के खिलाफ लड़ रहे हैं, केंद्र सरकार और राज्यपाल के खिलाफ अकेले लड़ रहे हैं। हमें लोगों के समर्थन की जरूरत है, इसलिए हमें संसद में 13 और हथियार दें ताकि हम और ज्यादा काम कर सकें और पंजाब के लिए मजबूती से आवाज उठा सकें। उन्होंने कहा कि महज दो साल में पंजाब में विपक्षी पार्टियों का हाल देखिए, कोई उनकी टिकट पर चुनाव लड़ने को भी तैयार नहीं है। मान ने कहा कि अगले दो साल बाद ये पार्टियां और नेता पंजाब में पूरी तरह खत्म हो जाएंगे।

मान ने लोगों से आप उम्मीदवार मलविंदर सिंह कंग के लिए वोट करने और उन्हें भारी जनादेश के साथ श्री आनंदपुर साहिब से संसद में भेजने की अपील की। इस मौके पर मलविंदर सिंह कंग ने सीएम मान और जुटे लोगों का उनके अपार समर्थन के लिए धन्यवाद किया। रोड शो के दौरान रोपड़ के विधायक दिनेश चड्ढा, कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस और अनमोल गगन मान भी मौजूद रहें।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

एमसीडी में स्टैंडिंग कमेटी का गठन न होने या कार्य बाधित होने के लिए सिर्फ भाजपा और एलजी जिम्मेदार- संजय सिंह

Next Post

प्रज्वल रेवन्ना के वायरल वीडियो पर Amit Shah की दो टूक जवाब,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Guru Granth Sahib Satkar Bill

Guru Granth Sahib Satkar Bill की प्रति Samana Morcha को सौंपी, बेअदबी पर उम्रकैद का प्रावधान

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Noida Workers Protest

Noida Workers Protest: Haryana में बढ़े वेतन से शुरू हुआ बवाल, UP सरकार ने की 21% बढ़ोतरी

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Samrat Choudhary

Samrat Choudhary बने Bihar के नए CM: पहली बार BJP का मुख्यमंत्री

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana 35th Installment: 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आए ₹1500

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
CBSE 10th Result 2026

CBSE 10th Result 2026: एक-दो दिन में आएंगे नतीजे, 25 लाख छात्रों का इंतजार खत्म

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Punjab Police

Punjab Police की Women Officers: ‘Crime-Free Punjab’ की मुहिम में अग्रणी भूमिका

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Next Post
प्रज्वल रेवन्ना के वायरल वीडियो पर Amit Shah की दो टूक जवाब,

प्रज्वल रेवन्ना के वायरल वीडियो पर Amit Shah की दो टूक जवाब,

Amit Shah: ‘देश की माृतशक्ति के साथ है भाजपा’, रेवन्ना मामले में अमित शाह ने साफ किया पार्टी का रुख

Amit Shah: 'देश की माृतशक्ति के साथ है भाजपा', रेवन्ना मामले में अमित शाह ने साफ किया पार्टी का रुख

Uttarakhand Board 12th Result 2024 घोषित, यहां करें चेक

Uttarakhand Board 12th Result 2024 घोषित, यहां करें चेक

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।