LIVE | ...
शनिवार, 7 नवम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - डेरा बाबा नानक से ‘आप’ उम्मीदवार गुरदीप रंधावा के लिए भगवंत मान ने किया प्रचार

डेरा बाबा नानक से ‘आप’ उम्मीदवार गुरदीप रंधावा के लिए भगवंत मान ने किया प्रचार

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 3 नवम्बर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
CM Mann
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

गुरदासपुर, 3 नवंबर (The News Air): डेरा बाबा नानक विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) उम्मीदवार गुरदीप रंधावा के लिए रविवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया चुनाव प्रचार किया। मुख्यमंत्री ने कलानौर में जनसभा एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और लोगों से आप उम्मीदवार का समर्थन करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने यहां कलानौर के प्रसिद्ध शिव मंदिर के भी दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।

लोगों को संबोधित करते हुए मान ने दावा किया कि डेरा बाबा नानक में इस बार सिर्फ झाड़ू चलेगा। सभी सर्वे रिपोर्ट भी हमारी ही जीत बता रहे हैं। लोगों ने इस बार यहां से कांग्रेस को हराने का मन बना लिया है। कांग्रेस वालों ने कोई काम नहीं किया, उन्होंने सिर्फ यहां के लोगों पर झूठे पर्चे करवाए हैं।

मान ने कांग्रेस नेता और यहां से पूर्व विधायक सुखजिंदर रंधावा पर हमला बोला और कहा कि जल्द ही उनके सारे काले कारनामे उजागर करुंगा। इन लोगों ने पंजाब को बहुत लूटा है। सत्ता में रहते हुए इन्होंने गुरदासपुर से अमृतसर तक अरबों की संपत्ति बनाई है। रंधावा की की फाइलें मेरे पास है। प्रताप बाजवा पर मान ने कहा कि पीडब्ल्यूडी मंत्री रहते हुए उन्होंने पंजाब में सबसे ज्यादा टोल प्लाजे लगाए। मुख्यमंत्री बनने के बाद मैंने अभी तक 16 टोल प्लाजे बंद किए, जिससे लोगों के रोज 62 लाख रुपए से ज्यादा बच रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 75 साल का उलझा हुआ सिस्टम हमें विरासत में मिला है। इसे ठीक करने में थोड़ा वक्त लगेगा, लेकिन ढ़ाई साल में हमने बहुत काम किया जिसका असर अब दिखने लगा है। अब हमारा काम बोल रहा है। आज 90 प्रतिशत से ज्यादा घरों के बिजली बिल जीरो आ रहे हैं। विरोधी हमसे पूछते थे कि पैसा कहां से लाओगे, लेकिन हमने कर दिखाया क्योंकि हमारी नीयत साफ है और अगर नियत साफ हो तो सारे काम हो जाते हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Aaj Ka Rashifal 7 November

Aaj Ka Rashifal 7 November: छोटी दिवाली पर किसे 90% पॉजिटिविटी?

शनिवार, 7 नवम्बर 2026
Gold Price Forecast

Gold Price Forecast: क्या ₹1 लाख के नीचे जाएगा सोना?

शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026
Reverse Brain Drain

Reverse Brain Drain: अमेरिका छोड़ 12,900 टेक प्रोफेशनल्स लौटे भारत

शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026
Speedy Trial Supreme Court

Speedy Trial Supreme Court: सख्त कानून भी संविधान से ऊपर नहीं

शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

ढ़ाई साल में हमने 45 हजार से ज्यादा नौजवानों को बिना किसी रिश्वत और सिफारिश के सरकारी नौकरियां दी। पिछली सरकारों में बिना रिश्वत के सरकारी नौकरी संभव ही नहीं था। अभी हाल ही में एक ऐतिहासिक फैसला लागू हुआ है। लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए हमारी सरकार ने रजिस्ट्रियों के लिए एनओसी की शर्त खत्म कर दी। इसके अलावा ‘वन एमएलए वन पेंशन’ लागू किया, इससे पंजाब के खजाने में हर महीने करोड़ों रुपए बच रहे हैं। पहले कई पूर्व विधायक सात-आठ पेंशन ले रहे थे। अब उन्हें सिर्फ एक मिल रहा है।

मान ने अकाली दल बादल पर भी बोला हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो लोग कहते थे कि पंजाब में हमारे बिना पत्ता नहीं हिलेगा, आज वे चुनाव छोड़कर भाग गए। उन्हें उपचुनाव के लिए चार उम्मीदवार तक नहीं मिले।

मुख्यमंत्री ने लोगों समर्थन की अपील करते हुए कहा कि इस बार इन लुटेरों से पीछा छुड़ाकर अच्छे व्यक्ति को अपना प्रतिनिधि चुनें। गुरदीप रंधावा ईमानदार व्यक्ति हैं। यहां की सभी समस्याओं से वाकिफ हैं। इन्हें जिताएं, मैं वादा करता हूं कि ये जो भी काम मेरे पास लगाएं मैं अविलंब पूरा करूंगा।

लोगों को संबोधित करते हुए आप उम्मीदवार गुरदीप रंधावा ने कहा कि कांग्रेसियों और खासकर सुखजिंदर रंधावा ने डेरा बाबा नानक में सिर्फ गुंडागर्दी की है। इस बार डेरा बाबा नानक के लोग उन्हें सबक सिखाएंगे। कांग्रेस उम्मीदवार और रंधावा की पत्नी जतिंदर कौर खुद सरपंची चुनाव में अटैची लेकर घूमती थी और पैसे के दम पर कई सरपंच बनाए। इस बार उन्हें सबक सिखाएं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पदयात्रा के दूसरे चरण का आगाज कर काम की राजनीति को जन-जन तक पहुंचाएंगे अरविंद केजरीवाल

Next Post

ईरान के शीर्ष कमांडर ने ‘मुस्लिम दुनिया में आतंकवाद, विभाजन’ के लिए अमेरिका को दोषी बताया

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 7 November

Aaj Ka Rashifal 7 November: छोटी दिवाली पर किसे 90% पॉजिटिविटी?

शनिवार, 7 नवम्बर 2026
Gold Price Forecast

Gold Price Forecast: क्या ₹1 लाख के नीचे जाएगा सोना?

शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026
Reverse Brain Drain

Reverse Brain Drain: अमेरिका छोड़ 12,900 टेक प्रोफेशनल्स लौटे भारत

शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026
Speedy Trial Supreme Court

Speedy Trial Supreme Court: सख्त कानून भी संविधान से ऊपर नहीं

शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026
Dhanteras 2026 Shubh Muhurat

Dhanteras 2026 Shubh Muhurat: कल सुबह तक खरीदें सोना, ये जांचें

शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026
Firozpur Firing

Firozpur Firing: घर के अंदर था गनमैन, फिर भी चली गोलियां

शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026
Next Post
आतंकवाद

ईरान के शीर्ष कमांडर ने 'मुस्लिम दुनिया में आतंकवाद, विभाजन' के लिए अमेरिका को दोषी बताया

आतंकवाद

पेंशनर्स के लिए खुशखबरी! फ्री हेल्थ चेकअप कैंप में मुफ्त मिलेगी ये सुविधा!

आतंकवाद

भारत नहीं इस देश में है दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, AQI 1900

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।