LIVE | ...
बुधवार, 15 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पदयात्रा के दूसरे चरण का आगाज कर काम की राजनीति को जन-जन तक पहुंचाएंगे अरविंद केजरीवाल

पदयात्रा के दूसरे चरण का आगाज कर काम की राजनीति को जन-जन तक पहुंचाएंगे अरविंद केजरीवाल

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 3 नवम्बर 2024
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली
A A
0
Sanjay Singh
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 03 नवंबर (The News Air): आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार को रजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र से दिल्ली में अपनी पदयात्रा का दूसरा चरण शुरु कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बताया कि दिसंबर तक चलने वाली पदयात्रा का मकसद हर दिल्लीवासी को बताना है कि कैसे भाजपा ने साजिश कर दिल्ली के हर काम रोके, लेकिन केजरीवाल ने एक भी काम रुकने नहीं दिया। पहले चरण की पदयात्रा में दिल्लीवालों ने केजरीवाल को जबरदस्त प्यार और आशीर्वाद देकर बता दिया कि वह इकलौते नेता हैं, जिसने 10 साल में दिल्ली में अद्भुत बदलाव करके दिखाया है। भाजपा के लोगों ने केजरीवाल पर हमला किया और वीडियो बनाकर चेतावनी दी कि उन्हें ऐसी सफल पदयात्रा बर्दाश्त नहीं है, लेकिन उन्होंने पदयात्रा जारी रखी। देश के 22 राज्यों में भाजपा की सरकार है लेकिन कहीं मुफ्त बिजली, पानी, महिलाओं की बस यात्रा मुफ्त, दिल्ली जैसे सरकारी स्कूल, मोहल्ला क्लिनिक और फरिश्ते योजना नहीं है। भाजपा केजरीवाल के काम का मुकाबला नहीं कर सकती, वो हमले और जुमले की पार्टी बन कर रह गई है, हम उनके हमलों से डरने वाले नहीं हैं। दिल्ली को बचाने के लिए अरविंद केजरीवाल की पदयात्रा ऐसे ही जारी रहेगी।

‘आप’ के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की कई विधानसभाओं के अंदर पदयात्रा की। पहले चरण की पदयात्रा में जनता का अद्भुत आशीर्वाद, सहयोग और प्यार मिला। और जिन इलाकों में केजरीवाल गए, वहां जनता के मन में इस बात का प्यार सामने आया कि एक ही व्यक्ति है जिसने दिल्ली के अंदर दस साल में बदलाव करके दिखाया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी के क्षेत्र में, माताओं-बहनों को बस में फ्री यात्रा देने में, हर क्षेत्र के अंदर अद्भुत और अनुकरणीय काम करके दिखाया है। इस कारण से भाजपा के लोगों ने बौखला कर अरविंद केजरीवाल पर हमला भी किया। उस पदयात्रा को मिल रहे समर्थन के कारण भाजपा के लोगों ने अरविंद केजरीवाल की पदयात्रा को रोकने की नापाक कोशिश भी की। खुलेआम गुंडागर्दी भी की। सुरक्षा घेरे को तोड़कर अरविंद केजरीवाल पर हमला किया और वीडियो बनाकर चेतावनी दी कि वे ऐसी पदयात्रा नहीं करने देंगे। भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं ने वीडियो बनाकर उस हमले का समर्थन किया। यह शर्मनाक बात है।

संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल से चुनाव नहीं जीत पाते, काम की राजनीति में आगे नहीं बढ़ पाते, स्कूल-अस्पताल नहीं बना पाते, फ्री बिजली और पानी नहीं दे पाते, तो उनके ऊपर हमला करके उनकी राजनीति को रोकना चाहते हैं। उनकी पदयात्रा को रोकना चाहते हैं। लेकिन अरविंद केजरीवाल रुके नहीं। उन्होंने अपनी पदयात्रा को जारी रखा। दीपावली का पर्व आ गया, जिसके कारण पदयात्रा स्थगित हुई थी।

संजय सिंह ने कहा कि दूसरे चरण की पदयात्रा की शुरुआत रविवार से रजौरी गार्डन विधानसभा से होगी। अरविंद केजरीवाल की पदयात्रा फिर से शुरू होगी। नवंबर और दिसंबर के पूरे महीने में दिल्ली की लगभग सभी विधानसभाओं में अरविंद केजरीवाल की पदयात्रा होगी। इसका मकसद एक है—जन-जन तक पहुंचना, एक-एक व्यक्ति तक पहुंचना, और उन्हें बताना कि किस तरह भाजपा साजिश करके दिल्ली का काम रोक रही है, और किस तरह लड़ाई और संघर्ष करके पिछले दस सालों में अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों के लिए काम किया है। यह पूरी तरह स्पष्ट है।

संजय सिंह ने कहा कि हम चाहते हैं कि भाजपा इस पर खुली बहस करे। भारत के 22 राज्यों में भाजपा की सरकार है, लेकिन एक भी राज्य ऐसा नहीं है जहां वे फ्री बिजली दे रहे हों, जहां माताओं और बहनों के लिए बस यात्रा फ्री हो। कोई राज्य ऐसा नहीं है जहां बच्चों की पढ़ाई के लिए दिल्ली जैसे सरकारी स्कूल हों, जिनमें एयर कंडीशन क्लासरूम, एथलीट के ग्राउंड, हॉकी के लिए मैदान और स्वीमिंग पूल का निर्माण हुआ हो। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के पुराने, जर्जर स्कूलों को बदलकर वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिस्टम तैयार किया है। भाजपा का एक भी राज्य ऐसा नहीं है जहां दिल्ली जैसे स्कूल हों। भाजपा का कोई राज्य ऐसा नहीं है जहां मोहल्ला क्लीनिक का मॉडल हो, जहां 200 से अधिक तरह की जांचें मुफ्त होती हैं, अल्ट्रासाउंड फ्री होता है और दवाइयां मुफ्त मिलती हैं। भाजपा के किसी भी राज्य में “फरिश्ते” जैसी स्कीम नहीं है, जहां अगर किसी का एक्सीडेंट हो जाए, तो उसे अस्पताल पहुँचाने वाले को 2,000 रुपए मिलते हैं और घायल व्यक्ति का 50 लाख तक का इलाज सरकार मुफ्त कराती है। अरविंद केजरीवाल ने यह स्कीम दिल्ली में लागू की है।

संजय सिंह ने कहा कि भाजपा अरविंद केजरीवाल से काम में मुकाबला नहीं कर सकती है। भाजपा काम, जनहित, लोककल्याण और जनता की भलाई की राजनीति नहीं कर सकती है। तो इन्होंने क्या किया? हमारे एक-एक नेताओं को पकड़कर जेल में डाला। इन्होंने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और मुझे पकड़कर जेल में डाला। किसलिए जेल में डाला? ताकि दिल्ली का काम रुक जाए। ताकि दिल्ली के 3 करोड़ लोगों की भलाई के लिए चल रहीं योजनाएं बंद हो जाएं।

यह भी पढे़ं 👇

July 15 Historical Events

July 15 Historical Events: जेरुसलम विजय से Die Hard तक, जानें इस दिन की बड़ी घटनाएं

बुधवार, 15 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 15 जुलाई 2026
Extremely Heavy Rainfall Alert

Odisha में Extremely Heavy Rainfall Alert: IMD ने 7 राज्यों को किया अलर्ट

बुधवार, 15 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 15 July 2026

Breaking News Live Updates 15 July 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

बुधवार, 15 जुलाई 2026

संजय सिंह ने आगे कहा कि अब यह लोग क्या कर रहे हैं? यह लोग छठी मैया का घाट तोड़ने और रोकने पर आ गए हैं। भाजपा के एक पार्षद ने छठी मैया का घाट तोड़ा था और अब डीडीए कह रहा है कि आप छठ पूजा के घाट नहीं बना सकते। दिल्ली के अंदर अरविंद केजरीवाल ने छठ पूजा के घाटों की संख्या पहले की सरकार के मुकाबले 20 गुना ज्यादा बढ़ाने का काम किया है। ताकि जो लोग यूपी, बिहार नहीं जा पाते, वह कम से कम दिल्ली में रहकर छठी मैया की पूजा कर सके। यह बातें कौन बताएगा? लोगों तक कौन पहुंचाएगा? अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इस पदयात्रा के माध्यम से जन-जन तक पहुंचेगा। एक-एक व्यक्ति तक पहुंचेगा। कुछ वक्त प्रचार के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। कहीं उप-चुनाव और चुनाव हो रहे हैं। वरना नवंबर और दिसंबर के पूरे समय यह पदयात्रा जारी रहेगी।

संजय सिंह ने कहा कि मैं भाजपा वालों से कहना चाहता हूं कि अगर अरविंद केजरीवाल से मुकाबला करना है तो काम की राजनीति करो। इन हमलों से हम डरने वाले नहीं हैं। इनकी पार्टी हमले और जुमले वाली पार्टी बन गई है। भाजपा हमले और जुमले की पार्टी है, हिंसा और नफरत की पार्टी है, घृणा और दंगे की पार्टी है। भाजपा हमले और जुमले पर काम करेगी और अरविंद केजरीवाल काम की राजनीति को एक-एक जन तक पहुंचाएंगे। फ्री बिजली-पानी, फ्री शिक्षा-इलाज, माताओं-बहनों के लिए फ्री बस की यात्रा, बुजुर्गों के लिए तीर्थ की यात्रा फ्री और फरिश्ते जैसी स्कीम, ये सब दिल्ली में जारी रहेगा।

संजय सिंह ने कहा कि अगर गलती से भाजपाई आ गए, तो ये सारी योजनाओं पर रोक लगा देंगे। क्योंकि भाजपा 22 राज्यों में कहीं भी ना तो फ्री बिजली-पानी, ना फ्री शिक्षा-इलाज, ना माताओं-बहनों के लिए बस की फ्री यात्रा देती है और ना ही बुजुर्गों के लिए तीर्थयात्रा कराती है। ये सिर्फ और सिर्फ जनता को लूटने का काम करते हैं। भाजपा के दो नारे हैं—हमले और जुमले। इनसे सावधान रहिएगा। मेरी लोगों से अपील है कि भारी से भारी संख्या में अरविंद केजरीवाल की पदयात्रा में शामिल होइए। उनके इस अभियान में शामिल होइए। अरविंद केजरीवाल दिल्ली का जरा सा भी नुकसान नहीं होने देंगे। दिल्ली की सारी योजनाएं जारी रहेंगी। इसके लिए उन्हें जितनी भी कठिनाइयाँ उठानी पड़ीं, वो किसी से छुपी हुई नहीं हैं।

संजय सिंह ने कहा कि एक मुख्यमंत्री, जिसे अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा, जिसने इनकम टैक्स कमिश्नर की नौकरी को लात मारी। एक ऐसा व्यक्ति, जिसने झुग्गी की बस्तियों में रहकर दिल्ली के लोगों का दर्द समझा। एक ऐसा व्यक्ति, जिसने पूरे देश में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन खड़ा किया। आज दिल्ली को बचाने के लिए यह पदयात्रा की मुहिम जारी रहेगी।

दिल्ली में पानी की समस्या पर भाजपा के बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर संजय सिंह ने कहा कि 2012 में दिल्ली के अंदर एक शब्द चलता था—टैंकर माफिया। उस समय के अखबारों की कटिंग देखेंगे, तो दिल्ली में पानी के कारण हत्याएं भी हुई हैं। पानी के कारण लोग त्राही-त्राही करते थे। वो टैंकर माफिया का राज पिछले दस सालों में अरविंद केजरीवाल ने खत्म किया। वो टैंकर माफिया का धंधा, लोगों को लूटने का धंधा अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के अंदर समाप्त किया। लोगों तक पीने का साफ और फ्री पानी पहुंचाना सुनिश्चित किया। प्रशासनिक गड़बड़ियों के कारण जो बढ़े हुए बिल आए हैं, तो अरविंद केजरीवाल खुलेआम अपनी पदयात्रा के दौरान कह रहे हैं कि जो भी बकाया बिल है, उसका भुगतान करने की जरूरत नहीं है। जिस दिन भी सरकार की शपथ होगी, उसके बाद अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे और सारे पानी के बिल माफ किए जाएंगे। इसलिए हम कह रहे हैं कि किसी को पानी के बिल देने की जरूरत नहीं है। जिस दिन अरविंद केजरीवाल की शपथ हो, वो पानी के बिल फाड़कर फेंक देना। उस बिल को जीरो करने का काम अरविंद केजरीवाल करेंगे। यह काम उन्होंने पहले भी किया था। एक बार जब बढ़ा हुआ बिल आया था, उन्होंने सरकार बनने के बाद सब जीरो कर दिया।

फॉल्टी मीटर के लिए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम शुरू न हो पाने के सवाल पर संजय सिंह ने कहा कि उनकी स्थिति और परिस्थिति वही रहेगी और हमारी भी वही रहेगी। अरविंद केजरीवाल ने दस साल में इन स्थिति और परिस्थितियों में ही तो काम करके दिखाया है। क्या भाजपा फ्री बिजली रोकने का प्रयास नहीं किया? क्या भाजपा ने मोहल्ला क्लीनिक बंद करने का प्रयास नहीं किया? महिलाओं की सुरक्षा में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे रोकने का प्रयास नहीं किया? भाजपा वालों ने बस मार्शलों को निकालकर बाहर नहीं किया? लेकिन अरविंद केजरीवाल ने लड़-लड़कर काम कराया। कैसे कराया? नौ दिन तक अपने मंत्रियों के साथ एलजी के ऑफिस में धरना दिया। मोहल्ला क्लीनिक और सीसीटीवी के लिए मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, सत्येंद्र जैन और खुद अरविंद केजरीवाल ने एलजी के ऑफिस में बैठकर अनशन किया। तो क्या केजरीवाल की वो संघर्ष की क्षमता खत्म हो गई? क्या केजरीवाल की लड़ने और टकराने की क्षमता खत्म हो गई? क्या आम आदमी पार्टी के मन में दिल्ली वालों के लिए काम करने का जज्बा खत्म हो गया? नहीं। ये काम रोककर दिखाएं, हम उनसे लड़कर काम कराएंगे। मैं भाजपा वालों को खुली चेतावनी देता हूं कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली का एक काम नहीं रुकने देंगे, उसकी लड़ाई लड़ेंगे। ये रोक के दिखाएं। ये खुद कुछ करते नहीं हैं। हमले और जुमले के भरोसे चल रहे हैं। ये चाहते हैं पूरा दिल्ली और देश बर्बाद हो जाए। सिर्फ इनके दोस्तों को फायदा मिले। हम लोग ये होने नहीं देंगे। ये काम रोकने का प्रयास करेंगे, हम इनसे लड़कर काम करवाएंगे।

चिराग दिल्ली में सतपुला पार्क में छठ घाट बनाने से रोकने के सवाल पर संजय सिंह ने कहा कि यह तो खुलेआम देख लीजिए कि वो जमीन किसकी है? डीडीए की है। डीडीए मतलब वसूली करने वाली भाजपा, धंधा करने वाली भाजपा, रिश्वत लेने वाली भाजपा, गरीबों को लूटने वाली भाजपा। यही तो है डीडीए। एक चैनल ने स्टिंग ऑपरेशन भी दिखाया था कि गरीबों से कैसे-कैसे लूट हो रही है। कौन कर रहा है? डीडीए के लोग कर रहे हैं। उनको गरीबों से लूट करने की अक्ल है, लेकिन भाजपाइयों को यह अक्ल नहीं है कि इस समय यूपी, बिहार, उत्तर भारतीयों, पूर्वांचलियों के लिए छठ का पर्व सबसे बड़ा त्योहार होता है। ये पूजा करने से रोक रहे हैं। मैं इसीलिए कहता हूं कि भाजपाई अपनी मानसिकता से पूर्वांचलियों के खिलाफ हैं। इनके एक सांसद ने अपनी ही पार्टी के पूर्वांचली नेता को मंच पर पीटा था। मां-बहन की गालियां दी थीं। ग्रेटर कैलाश एरिया में मैं खुद सौरभ भारद्वाज के साथ धरने पर बैठा था, जब वहां पर भाजपा के एक पार्षद ने छठी मैया का घाट तोड़ दिया था। अब भाजपा शासित डीडीए है, वो वहां पर छठी मैया का घाट नहीं बनने दे रहे हैं। छठी मैया का अपमान करने वाले भाजपाइयों से मैं कहना चाहता हूं कि एक-एक पूर्वांचली और उत्तर भारतीय सूद समेत तुमसे बदला लेगा। इसलिए सावधान हो जाओ, यह गलती मत करो। वो छठ घाट बनने दो।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

चब्बेवाल में आम आदमी पार्टी को मिली मजबूती, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका!

Next Post

डेरा बाबा नानक से ‘आप’ उम्मीदवार गुरदीप रंधावा के लिए भगवंत मान ने किया प्रचार

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

July 15 Historical Events

July 15 Historical Events: जेरुसलम विजय से Die Hard तक, जानें इस दिन की बड़ी घटनाएं

बुधवार, 15 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 15 जुलाई 2026
Extremely Heavy Rainfall Alert

Odisha में Extremely Heavy Rainfall Alert: IMD ने 7 राज्यों को किया अलर्ट

बुधवार, 15 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 15 July 2026

Breaking News Live Updates 15 July 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

बुधवार, 15 जुलाई 2026
Aaj Ka Rashifal 15 July 2026

Aaj Ka Rashifal 15 July 2026: आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत का साया

बुधवार, 15 जुलाई 2026
AAP join

USA से लौटीं MBBS Doctor ने थामा AAP का दामन, Abohar में बड़ा राजनीतिक उलटफेर

मंगलवार, 14 जुलाई 2026
Next Post
CM Mann

डेरा बाबा नानक से 'आप' उम्मीदवार गुरदीप रंधावा के लिए भगवंत मान ने किया प्रचार

आतंकवाद

ईरान के शीर्ष कमांडर ने 'मुस्लिम दुनिया में आतंकवाद, विभाजन' के लिए अमेरिका को दोषी बताया

आतंकवाद

पेंशनर्स के लिए खुशखबरी! फ्री हेल्थ चेकअप कैंप में मुफ्त मिलेगी ये सुविधा!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।