मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - भगवंत मान ने होशियारपुर से आप उम्मीदवार डॉ. राजकुमार चब्बेवाल के लिए किया प्रचार

भगवंत मान ने होशियारपुर से आप उम्मीदवार डॉ. राजकुमार चब्बेवाल के लिए किया प्रचार

भगवंत मान का खैरा पर आरोप, कहा - मार्च 2018 में खैरा ने बिजली बोर्ड को चिट्ठी लिखकर कहा था कि रामगढ़ के मेरी 10 मोटरों की बिजली सब्सिडी खत्म करो, मैं उसका पैसा भरूंगा, लेकिन आज तक एक रूपया भी नहीं दिया

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 24 मई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
bhagwant mann Jansabha
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

होशियारपुर, 24 मई (The News Air) मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को होशियारपुर से आम आदमी पार्टी(आप) के उम्मीदवार डॉ राजकुमार चब्बेवाल के लिए चुनाव प्रचार किया। मान ने भुलत्थ में एक जनसभा को संबोधित किया और लोगों से आम आदमी पार्टी को 13-0 से जिताने की अपील की।

लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मान ने कांग्रेस नेता और भुलत्थ के विधायक सुखपाल सिंह खैरा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैं गारंटी देता हूं कि वे ही आपके विधायक रहेंगे क्योंकि संगरूर से हम उनको हराकर फिर यहां भेज देंगे।

उन्होंने कहा कि सुखपाल खैरा खुद कहीं चुनाव जीतने के लिए नहीं जाते हैं। वह मिलीभगत के तहत किसी को हराने और किसी को जीताने जाते हैं। पिछली बार उन्होंने हरसिमरत कौर बादल को जिताने के लिए बठिंडा से चुनाव लड़ा था। इसके लिए उन्हें काफी पैसै मिले थे।

उन्होंने कहा कि अगर सुखपाल खैरा दो नंबर के काम और भ्रष्टाचार नहीं करते तो उनके पास इतनी जमीन और पैसे कहां से आए? मान ने भुलथ के लोगों से अपील की और कहा कि अब आप उन्हें विधायक से भी हटा दो ताकि उन्हें आपको छोड़कर जाने का मतलब पता चले।

भगवंत मान ने सुखपाल खैरा पर अपने मोटर की बिजली सब्सिडी के नाम पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया और कहा कि 15 मार्च 2018 को सुखपाल खैरा ने लोगों के बीच अपनी अच्छी इमेज बनाने के लिए बिजली बोर्ड को एक चिट्ठी लिखी जिसमें उन्होंने कहा था कि रामगढ़ के मेरे 10 मोटर की बिजली सब्सिडी खत्म कर दी जाए। मैं सब्सिडी नहीं लेना चाहता हूं। मैं उसका पैसा भरूंगा। लेकिन आज तक उन्होंने एक रूपया भी नहीं दिया, जबकि उनके 10 मोटर की सालाना बिजली सब्सिडी 4 लाख 36 हजार रुपए होती है।

मान ने भाजपा पर भी हमला बोला और कहा कि यह चुनाव देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है। अगर वह इस बार जीत गए तो संविधान को बदल देंगे, फिर भारत में कभी चुनाव नहीं होंगे। यहां रूस वाला हाल हो जाएगा, जहां राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने लिए जीवन भर सत्ता में बने रहने का कानून बना लिया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा जाति धर्म और नफरत की राजनीति करती है। वह पंजाब में भी नफरत फ़ैलाने की कोशिश कर रही है। लेकिन उसकी नफ़रत की राजनीति पंजाब में कभी सफल नहीं हो सकती। पंजाब आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द के लिए जाना जाता है। यहां के लोग गुरूपर्व, ईद, होली, दिवाली और नवमी एक साथ मनाते हैं।

मुख्यमंत्री मान ने अपने दो सालों के काम गिनाते हुए कहा कि हमने बिना किसी भेदभाव के पंजाब के 43 हजार नौजवानों को सरकारी नौकरियां दी। एक गांव में तो 40 नौजवानों को नौकरी मिली। उन्होंने कहा कि आम लोगों की सुविधा के लिए मैंने बिजली मुफ्त किए और किसानों के लिए दिन में ही बिना कट लगाए पर्याप्त बिजली की व्यवस्था की, ताकि उनका समय और ऊर्जा बर्बाद न हो। वहीं देश के इतिहास में पहली बार हमारी सरकार ने प्राइवेट थर्मल पावर प्लांट खरीदा। अब पंजाब में बिजली की कोई कमी नहीं है।

उन्होंने कहा कि आज सुबह पटियाला से एक बुजुर्ग व्यक्ति मुझसे मिलने आया और बोला कि मुझे पार्टी का झंडा चाहिए। मैंने बोला झंडा लेकर क्या करोगे? उन्होंने कहा कि मैं मजदूर आदमी हूं, लेकिन आपके कारण मेरे घर के छह लोगों को सरकारी नौकरी मिल गई जिसके कारण मेरे परिवार की स्थिति बदल गई। इसलिए मैं आपका प्रचार करना चाहता हूं।

उन्होंने कहा कि मैं दलितों और गरीबों के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए सरकारी स्कूलों को बेहतर बना रहा हूं। हरा कार्ड, नीला कार्ड और पीला कार्ड किसी के घर की गरीबी दूर नहीं कर सकती। आपका बच्चा ही पढ़ लिख कर शिक्षा के माध्यम से अपने घर की गरीबी दूर कर सकता है। इसलिए शिक्षा व्यवस्था को ठीक करना मेरी पहली प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि मैं यहां आपसे सिर्फ वोट मांगने नहीं आया हूं। मैं आपसे आपके बच्चों के अच्छे भविष्य, अच्छी सेहत सुविधाएं, व्यापारियों, छोटे दुकानदारों, किसान-मजदूरों और कच्चे कर्मचारियों को पक्का कर उनका बेहतर भविष्य बनाने के लिए वोट मांग रहा हूं।

यह भी पढे़ं 👇

Iran Missile Boats

Iran Missile Boats: होर्मुज़ में Red Bees से अमेरिका को चुनौती, Saudi घबराया

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Guru Granth Sahib Satkar Bill

Guru Granth Sahib Satkar Bill की प्रति Samana Morcha को सौंपी, बेअदबी पर उम्रकैद का प्रावधान

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Noida Workers Protest

Noida Workers Protest: Haryana में बढ़े वेतन से शुरू हुआ बवाल, UP सरकार ने की 21% बढ़ोतरी

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Samrat Choudhary

Samrat Choudhary बने Bihar के नए CM: पहली बार BJP का मुख्यमंत्री

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026

मान ने होशियारपुर के लोगों से वादा किया और कहा कि जम्मू-कटरा हाईवे के लिए हम किसानों को केन्द्र सरकार से उचित मुआवजा दिलाएंगे और जगह-जगह कट रखवाएंगे ताकि लोकल लोगों का व्यापार भी हो सके। उन्होंने लोगों से अपील की मैंने आपके बिजली के बिल जीरो किए, आप कांग्रेस अकाली और भाजपा की सीट जीरो कर दो।

मान सरकार में पंजाब के आम लोगों को पहली बार महसूस हुआ कि यह उनकी अपनी सरकार है – डॉ राजकुमार चब्बेवाल

लोगों को संबोधित करते हुए आप उम्मीदवार डॉ राजकुमार चब्बेवाल ने कहा कि मान सरकार में पंजाब के आम लोगों को पहली बार महसूस हुआ है कि यह उनकी अपनी सरकार है। उन्होंने कहा कि पहले के मुख्यमंत्री अपने घरों से बाहर नहीं निकलते थे, वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान रोज आमलोगों के बीच होते हैं। उन्होंने कहा कि मान सरकार के काम से पंजाब के किसान, नौजवान, मजदूर, व्यापारी सभी वर्ग के लोग खुश हैं।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

केदारनाथ में हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में उतारा गया, सभी यात्री सुरक्षित

Next Post

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में बीजेपी, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (बादल) को दिया बड़ा झटका!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Iran Missile Boats

Iran Missile Boats: होर्मुज़ में Red Bees से अमेरिका को चुनौती, Saudi घबराया

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Guru Granth Sahib Satkar Bill

Guru Granth Sahib Satkar Bill की प्रति Samana Morcha को सौंपी, बेअदबी पर उम्रकैद का प्रावधान

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Noida Workers Protest

Noida Workers Protest: Haryana में बढ़े वेतन से शुरू हुआ बवाल, UP सरकार ने की 21% बढ़ोतरी

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Samrat Choudhary

Samrat Choudhary बने Bihar के नए CM: पहली बार BJP का मुख्यमंत्री

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana 35th Installment: 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आए ₹1500

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
CBSE 10th Result 2026

CBSE 10th Result 2026: एक-दो दिन में आएंगे नतीजे, 25 लाख छात्रों का इंतजार खत्म

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Next Post
AAP join

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में बीजेपी, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (बादल) को दिया बड़ा झटका!

Breaking News

पंजाब में बोटलिंग प्लांट का लायसेंस निलंबित

bhagwant mann

गुरदासपुर में गरजे मान, बोले - सोने का चम्मच लेकर पैदा होने वाले लोग कभी आम लोगों के दुख नहीं समझ सकते

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।