LIVE | ...
रविवार, 25 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित आयोजनों की शुरुआत

श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित आयोजनों की शुरुआत

भगवंत मान सरकार ने गुरु साहिब से लिया आशीर्वाद, वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों ने गुरुद्वारा सीस गंज साहिब में की अरदास

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 25 अक्टूबर 2025
in Breaking News, NEWS-TICKER, धर्म, पंजाब, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
1
105
SHARES
700
VIEWS
ShareShareShareShareShare

दिल्ली, 25 अक्तूबर (The News Air) मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजनों की श्रृंखला की आज शुरुआत की। इसके बाद वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों ने गुरुद्वारा सीस गंज साहिब में अरदास की।

“हिंद की चादर” के 350वें शहीदी दिवस की याद में हुई इस अरदास में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, हरजोत सिंह बैंस, हरभजन सिंह ई.टी.ओ., तरुनप्रीत सिंह सौंद, गुरमीत सिंह खुड्डियां, बरिंदर कुमार गोयल, हरदीप सिंह मुंडियां और डॉ. बलबीर सिंह, लोकसभा सदस्य डॉ. राज कुमार छब्बेवाल, राज्यसभा सदस्य विक्रमजीत सिंह साहनी, विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल, पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के सलाहकार दीपक बाली तथा अन्य अधिकारी शामिल हुए। मंत्रीगण, अधिकारी और संगत लाल किला से नंगे पांव गुरुद्वारा सीस गंज साहिब माथा टेकने पहुंचे। उन्होंने भाई मती दास जी, भाई सती दास जी और भाई दयाला जी के पवित्र शहीदी स्थलों पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने गुरु के प्रति अपार श्रद्धा में अतुलनीय बलिदान दिया था।

मंत्रियों ने लोगों को गुरु जी के प्रेम, धर्मनिरपेक्षता, धार्मिक सहिष्णुता, धार्मिक स्वतंत्रता और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के सार्वभौमिक संदेश का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह अवसर मानवता और धार्मिक स्वतंत्रता के लिए गुरु साहिब द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान के संदेश को फैलाने का है। उन्होंने कहा कि नवें गुरु साहिब का जीवन और दर्शन पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा का प्रकाशस्तंभ है। मंत्रियों ने बताया कि राज्य सरकार ने इस भव्य आयोजन को उचित ढंग से मनाने के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं।

मंत्रियों ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादर साहिब ने मानवता के धार्मिक अधिकारों की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया और पूरी दुनिया के लिए मिसाल कायम की। उन्होंने लोगों से गुरु साहिब द्वारा दिखाए गए धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा ली। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादर जी ने मानव अधिकारों और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए दिल्ली में अपना जीवन बलिदान किया — जो विश्व इतिहास में एक अद्वितीय उदाहरण है।

मंत्रियों ने कहा कि नवें सिख गुरु धर्मनिरपेक्षता, एकता और विश्व-भाईचारे के सच्चे प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब का जीवन और दर्शन सदा मानवता के लिए प्रकाश का स्रोत बने रहेंगे। उन्होंने बताया कि आज से शुरू होने वाली आयोजनों की श्रृंखला 25 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब में संपन्न होगी। 1 से 18 नवंबर तक पंजाब के सभी जिलों में लाइट एंड साउंड शो आयोजित किए जाएंगे, जो श्री गुरु तेग बहादर जी के महान जीवन और शिक्षाओं को दर्शाएंगे।

कैबिनेट मंत्रियों ने कहा कि गुरु साहिब जी से संबंधित कस्बों और नगरों में कीर्तन दरबार भी आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों का उद्देश्य लोगों को गुरु जी के दर्शन, उनके बलिदानों और शांति तथा मानवता के सनातन संदेश से अवगत कराना है, जो पूरी दुनिया में लाखों लोगों को प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि 18 नवंबर को श्रीनगर (जम्मू एवं कश्मीर) में कीर्तन दरबार होगा और 19 नवंबर को वहीं से नगर कीर्तन प्रारंभ होगा, जिसमें कश्मीरी पंडित भी संगत में शामिल होंगे। यह नगर कीर्तन 22 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगा।

यह भी पढे़ं 👇

On This Day 25 October

25 अक्टूबर का इतिहास: Agincourt Battle से Halloween Film तक सफर

रविवार, 25 अक्टूबर 2026
Bay of Bengal Cyclone

Bay of Bengal Cyclone: आंध्र प्रदेश-ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट जारी

रविवार, 25 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 25 October 2026

Breaking News Live Updates 25 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 25 अक्टूबर 2026
rashifal 25 Oct

आज का राशिफल 25 अक्टूबर: Aaj Ka Rashifal सभी राशियों के लिए खास

रविवार, 25 अक्टूबर 2026

मंत्रियों ने कहा कि इसके अलावा, 20 नवंबर को तीन नगर कीर्तन तख्त श्री दमदमा साहिब (तलवंडी साबो), फरीदकोट और गुरदासपुर से शुरू होंगे और 22 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब में एक साथ समापन होगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर पंजाब सरकार 23 से 25 नवंबर तक श्री आनंदपुर साहिब में भव्य आयोजन करेगी। श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए “चक्क नानकी” नामक विशेष टेंट सिटी स्थापित की जाएगी।

मंत्रियों ने आगे बताया कि सर्व-धर्म सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा, जो गुरु जी के सद्भावना और विश्व-भाईचारे के संदेश का प्रतीक होगा। पवित्र नगर श्री आनंदपुर साहिब गुरु तेग बहादर जी के जीवन और शिक्षाओं को उजागर करने वाली विशेष प्रदर्शनी और ड्रोन शो की भी मेजबानी करेगा। उन्होंने बताया कि 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को समर्पित पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र श्री आनंदपुर साहिब में बुलाया जाएगा, जिसमें विशिष्ट हस्तियां गुरु साहिब के दर्शन, उनके मानवाधिकारों की रक्षा हेतु दिए बलिदान और धार्मिक स्वतंत्रता पर अपने विचार साझा करेंगी।

मंत्रियों ने बताया कि 25 नवंबर को राज्य स्तर पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे, साथ ही वन विभाग द्वारा “सरबत दा भला इकत्तरता” के तहत बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। यह भी बताया गया कि शहीदी समारोह के लिए विश्वभर के आध्यात्मिक नेताओं और संतों से विचार-विमर्श किया गया है, जिन्होंने अपने आशीर्वाद और मूल्यवान सुझाव दिए हैं। मंत्रियों ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार इन ऐतिहासिक आयोजनों का आयोजन करके गौरव का अनुभव कर रही है। उन्होंने देश-विदेश के श्रद्धालुओं और सिख संगत से इन आयोजनों में भाग लेने की अपील की।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Chandigarh NRI Arrested: घर में मिला Wild Boar का मांस, 5 एयरगन और जाल जब्त!

Next Post

Satara Doctor Suicide Case: आरोपी SI बनवाता था गलत रिपोर्ट, रेप और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

On This Day 25 October

25 अक्टूबर का इतिहास: Agincourt Battle से Halloween Film तक सफर

रविवार, 25 अक्टूबर 2026
Bay of Bengal Cyclone

Bay of Bengal Cyclone: आंध्र प्रदेश-ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट जारी

रविवार, 25 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 25 October 2026

Breaking News Live Updates 25 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 25 अक्टूबर 2026
rashifal 25 Oct

आज का राशिफल 25 अक्टूबर: Aaj Ka Rashifal सभी राशियों के लिए खास

रविवार, 25 अक्टूबर 2026
Philippines Plane Crash

Philippines Plane Crash: हवा में टकराए दो जहाज, चार पायलटों की मौत

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026
Maharashtra Climate Shift

Maharashtra Climate Shift: धीरे-धीरे मरुस्थल बनता जा रहा अपना महाराष्ट्र

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026
Next Post
Satara doctors suicide case cousin

Satara Doctor Suicide Case: आरोपी SI बनवाता था गलत रिपोर्ट, रेप और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप!

Indore women cricketers harassment

Indore Women Cricketers Harassment: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Kurnool bus fire accident

Kurnool Bus Fire Mystery: बस में रखे 234 मोबाइल बने आग की वजह? जांच में नया खुलासा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।