LIVE | ...
मंगलवार, 14 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - नए चेहरे हों या दिग्गज नेता, ‘बयानवीर’ सांसदों को ठिकाने लगा रही है बीजेपी, समझिए 24 की जीत वाली रणनीति

नए चेहरे हों या दिग्गज नेता, ‘बयानवीर’ सांसदों को ठिकाने लगा रही है बीजेपी, समझिए 24 की जीत वाली रणनीति

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 26 मार्च 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
केरल में गुटबाजी के बीच क्या बीजेपी कमल खिलाने के लिए तैयार है?

केरल में गुटबाजी के बीच क्या बीजेपी कमल खिलाने के लिए तैयार है?

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 26 मार्च (The News Air): केंद्र की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर रही है। अब तक बीजेपी ने उम्मीदवारों की पांच लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी के सामने आन चुनाव में इस बार काफी बड़ा टारगेट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम विपक्षी नेता इस बार 400 पार का दावा कर रहे हैं। इस दावे में कितनी सच्चाई निकलेगी ये तो चुनावों के नतीजे सामने आने के बाद ही साफ होगा। लेकिन फिलहाल एक बात तो साफ है कि बीजेपी टिकट बांटने में काफी मंथन कर रही है। यही वजह है कि बीजेपी ने इस बार कई सांसदों और बड़े नेताओं का टिकट काटा है। खास बात ये है कि बीजेपी सीट बांटने में विवादित सांसदों को साइडलाइन कर रही है। साध्वी प्रज्ञा, प्रवेश वर्मा, रमेश बिधूड़ी और अनंत हेगड़े जैसे ऐसे कई नेता हैं, जिनका टिकट काटकर बीजेपी ने एक साफ संदेश दिया। बीजेपी की इस रणनीति को समझने की कोशिश करते हैं।

पहली लिस्ट में ही दिया कड़ा संदेश : बीजेपी की पहली लिस्ट 9 मार्च को आई, जिसमें 195 उम्मीदवारों का नाम था। पार्टी ने अपनी पहली ही लिस्ट में 34 सिटिंग सांसदों का टिकट काट दिया। इसमें भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर और दिल्ली से रमेश बिधूड़ी जैसे कद्दावर नेता शामिल थे। प्रज्ञा ठाकुर ने 2019 में महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे को लेकर कई विवादित बयान दिए थे। उन्होंने गोडसे को देशभक्त तक बता दिया था। इसके बाद प्रज्ञा विपक्ष के निशाने पर थी। बीजेपी ने भी उनके बयान की निंदा की और रक्षा सलाहकार समिति से भी हटा दिया। कुछ बैठकों से भी उन्हें अलग रखा गया। लेकिन साध्वी प्रज्ञा बयानबाजी से बाज नहीं आईं और अब इसी का नतीजा है कि पार्टी ने उनका टिकट काटा।

सही वक्त आने पर किया ऐक्शन : ठीक इसी तरह साउथ दिल्ली सीट से सांसद रमेश बिधूड़ी का भी टिकट बीजेपी ने काट दिया। बिधूड़ी संसद में दिए अपने विवादित बयानों के लिए काफी चर्चा में रहे। पिछले साल उन्होंने संसद सत्र के दौरान बीएसपी सांसद दानिश अली को लेकर अपशब्द कहे। इसके बाद दानिश अली समेत तमाम विपक्षी नेताओं ने बिधूड़ी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और जमकर हंगामा हुआ। बीजेपी ने सीधे तौर पर इस मामले में कुछ नहीं कहा। लेकिन अब बिधूड़ी का टिकट काटकर बीजेपी ने सबको कड़ा संदेश दे दिया।

यह भी पढे़ं 👇

Bastille Day

14 July History: Bastille Day से लेकर French Revolution तक, जानें इस दिन की सबसे बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

मंगलवार, 14 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 14 जुलाई 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert से मचा हड़कंप, IMD ने जारी किया Extremely Heavy Rain का खतरनाक Warning

मंगलवार, 14 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 14 July 2026

Breaking News Live Updates 14 July 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

मंगलवार, 14 जुलाई 2026

मुस्लिमों के खिलाफ बयान देने वाले सांसद का भी कटा टिकट : वहीं दिल्ली से ही एक और सांसद प्रवेश वर्मा को भी इस बार पार्टी ने मौका नहीं दिया। प्रवेश वर्मा ने दो साल पहले मुस्लिम समुदाय को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने मंच पर खड़े होकर विशेष समुदाय के बहिष्कार की बात की। प्रवेश वर्मा के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ और उन्हें विपक्ष की आलोचना झेलनी पड़ी। बीजेपी ने अब उनकी टिकट काटकर बयानवीर नेताओं को संदेश दिया है।

दिग्गज नेताओं को भी बयानबाजी पड़ी भारी : बीजेपी के विवादित नेताओं को ठिकाने लगाने का ताजा उदाहरण 6 बार के सांसद अनंत कुमार हेगड़े हैं। उन्होंने हाल ही में बयान दिया था कि अगर NDA को 400 सीटें मिलती हैं तो संविधान को बदल दिया जाएगा। इससे पहले भी वो विवादों में रह चुके हैं। उन्होंने कहा था कि जैसे बाबरी मस्जिद को ध्वस्त किया वैसे ही चिन्नदा पल्ली मस्जिद को भी ध्वस्त करेंगे। हेगड़े पिछले 28 सालों से बीजेपी के सांसद हैं। इतने कद्दावर नेता का टिकट काटने में भी बीजेपी ने बिल्कुल कौतुही नहीं बरती।

बीजेपी ने क्या दिया संदेश? : बता दें कि बीजेपी ने अब तक 402 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। इनमें से करीब 100 सीटें ऐसी हैं, जहां पार्टी ने अपने उम्मीदवार बदल दिए हैं। जो नेता विवादों में रहे उनसे पार्टी दूरी बनाती दिख रही है। इसके जरिए पार्टी ने संदेश दिया है कि वह विवादित बयान देने वाले नेताओं को नहीं माफ नहीं करेगी। बीजेपी ने लिस्ट में सभी नेताओं की वर्क रिपोर्ट और उनके विवादों से रहे नातों को ध्यान में रखा। बीजेपी ने उन सभी नेताओं के टिकट काटे, जिससे पार्टी को बैकफुट पर आना पड़ा। खास बात ये थी टिकट कटने वाले सांसदों में नए चेहरों से लेकर दिग्गज नेता शामिल हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

फोन कॉल टैप थी सामंथा तलाक की वजह! शक के घेरे में तत्कालीन तेलंगाना सरकार

Next Post

जेएनयू छात्र संघ चुनाव में ‘पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग’ की जीत

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Bastille Day

14 July History: Bastille Day से लेकर French Revolution तक, जानें इस दिन की सबसे बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

मंगलवार, 14 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 14 जुलाई 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert से मचा हड़कंप, IMD ने जारी किया Extremely Heavy Rain का खतरनाक Warning

मंगलवार, 14 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 14 July 2026

Breaking News Live Updates 14 July 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

मंगलवार, 14 जुलाई 2026
Aaj Ka Rashifal 14 July 2026

आज का राशिफल 14 July 2026: मंगलवार को इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपना भाग्य

मंगलवार, 14 जुलाई 2026
94000 Schools Closed:

94,000 Government Schools Closed: क्या सरकारी शिक्षा वेंटिलेटर पर? UDISE+ रिपोर्ट का चौंकाने वाला खुलासा

सोमवार, 13 जुलाई 2026
Next Post
जेएनयू छात्र संघ चुनाव में ‘पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग’ की जीत

जेएनयू छात्र संघ चुनाव में ‘पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग’ की जीत

Armaan Malik और Marshmello ने कॉन्सर्ट में अपना पहला ट्रैक दिखाया

Armaan Malik और Marshmello ने कॉन्सर्ट में अपना पहला ट्रैक दिखाया

जियो सिनेमा

जी5 और जियो सिनेमा के बाद इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई हनुमैन

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।