LIVE | ...
बुधवार, 5 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - जेएनयू छात्र संघ चुनाव में ‘पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग’ की जीत

जेएनयू छात्र संघ चुनाव में ‘पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग’ की जीत

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 26 मार्च 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
जेएनयू छात्र संघ चुनाव में ‘पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग’ की जीत
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 26 मार्च (The News Air) समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सहयोगी संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की पराजय और अध्यक्ष पद पर दलित प्रत्याशी चुने जाने को पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग) की सामूहिक जीत करार दिया है। यादव ने युवाओं को लोकसभा चुनाव में सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि ईवीएम पर नजर रखें और ‘‘जीत का सुबूत दिए जाने तक आराम न करें।’’ उन्होंने कहा कि ‘‘युवा विरोधी भाजपा सभी युवाओं की एकजुट शक्ति’’ से हार जाएगी।

तीन दशक बाद पहला दलित अध्यक्ष चुना गया : जेएनयूएसयू ने लगभग तीन दशक बाद रविवार को अपना पहला दलित अध्यक्ष चुना जो वाम समर्थित समूह से है। संयुक्त वामपंथी पैनल ने रविवार को जेएनयूएसयू चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) समर्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) को सभी पदों पर शिकस्त दी। यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ लिखा, ‘‘पीडीए की एकजुटता ने जेएनयू छात्र संघ चुनाव में समेकित रूप से सभी महत्वपूर्ण पदों पर जीत हासिल की है और भाजपा समर्थित एबीवीपी को भारी अंतर से बुरी तरह हराया है। दलित अध्यक्ष सहित सभी विजयी पदाधिकारियों और उन्हें चुनने वाले सजग, सतर्क मतदाता विद्यार्थियों को भी बहुत बधाई। जेएनयू की नकारात्मक छवि बनाने वालों को आगे भी यूँ ही हराते रहने एवं देशहित में सकारात्मक राजनीति का झंडा फहराते रहने के लिए शुभकामनाएं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जेएनयू के छात्रों की तरह देश भर के युवा आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा राज में फैली ‘अभूतपूर्व बेरोज़गारी’, पेपर लीक होने की वजह से कहीं ‘नौकरी न मिलने की हताशा’ और ‘चुनावी बॉण्ड’ के रूप में फैले भाजपा के ‘अथाह भ्रष्टाचार’ को हमेशा के लिए दूर करने के लिए, महंगी पढ़ाई एवं चतुर्दिक महंगाई से त्रस्त अपने परिवारों और आसपास के लोगों को भी भाजपा के खिलाफ मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे।

यह भी पढे़ं 👇

bhagwant singh Mann Cm Punjab

बड़ा सवाल! Punjab Assembly में DA पर सरकार की चुप्पी, Supreme Court जाएगी या देगी भत्ता?

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
Tatkal Ticket New Rules

बड़ा बदलाव! Tatkal Ticket Booking New Rules लागू, अब Token System और Aadhaar जरूरी

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
Crude Oil

बड़ा सस्पेंस! Crude Oil गिरा पर Petrol-Diesel Price में कोई बदलाव नहीं, जानें आज के रेट

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
UPI Payment Security Alert

बड़ी राहत! UPI Payment Security Alert आने वाला है, जालसाजों की अब खैर नहीं

मंगलवार, 4 अगस्त 2026

आख़िरी क्षण तक फ़र्ज़ी मतदान पर सजग : यादव ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा, ‘‘इस बार लोकसभा एवं अन्य चुनावों में युवा मतदान स्थल पर आख़िरी क्षण तक फ़र्ज़ी मतदान पर सजग निगाह रखने; ईवीएम के सीलबंद होने; ईवीएम रखने के स्थान तक मशीनों के सुरक्षित पहुंचने; ⁠ईवीएम के गोदामों पर 24 घंटे हर तरफ से चतुर्दिक चौकीदारी करने, किसी को ईवीएम गोदामों के आसपास फटकने न देने के लिए लामबंद रहने; ⁠मतगणना के दिन सक्रिय रहकर हर तरह से नज़र रखने व ⁠चुनाव परिणाम आने एवं जीत का प्रमाण पत्र न मिल जाने तक डटे रहने का काम करें। उन्होंने कहा कि इस सजगता से ही ‘‘वोट की रक्षा’’ की जा सकती है और जनता के हित में सकारात्मक परिणाम आ सकते हैं।

अभियान ‘मतदान भी-सावधान : यादव ने कहा, ‘‘इसीलिए अपने देश के भविष्य की रक्षा करने के लिए हम अपने अभियान ‘मतदान भी-सावधान भी’ के तहत युवाओं से अपील करते हैं कि ‘न लापरवाही, न ढिलाई’ और ‘जब तक जीत का प्रमाण नहीं, तब तक विश्राम नहीं’। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, Òयुवा विरोधी भाजपा को आप सभी ‘युवक-युवतियों की एकजुट शक्ति’ हरा देगी। भाजपा हटाओ, देश बचाओ। भाजपा हटाओ, नौकरी पाओ। भाजपा हटाओ, भविष्य बचाओ। भाजपा हटाओ, संविधान बचाओ। चार साल के अंतराल के बाद हुए चुनाव में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के धनंजय ने 2,598 वोट हासिल करके जेएनयूएसयू अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की, जबकि एबीवीपी के उमेश सी अजमीरा ने 1,676 मत प्राप्त किए।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

नए चेहरे हों या दिग्गज नेता, ‘बयानवीर’ सांसदों को ठिकाने लगा रही है बीजेपी, समझिए 24 की जीत वाली रणनीति

Next Post

Armaan Malik और Marshmello ने कॉन्सर्ट में अपना पहला ट्रैक दिखाया

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

bhagwant singh Mann Cm Punjab

बड़ा सवाल! Punjab Assembly में DA पर सरकार की चुप्पी, Supreme Court जाएगी या देगी भत्ता?

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
Tatkal Ticket New Rules

बड़ा बदलाव! Tatkal Ticket Booking New Rules लागू, अब Token System और Aadhaar जरूरी

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
Crude Oil

बड़ा सस्पेंस! Crude Oil गिरा पर Petrol-Diesel Price में कोई बदलाव नहीं, जानें आज के रेट

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
UPI Payment Security Alert

बड़ी राहत! UPI Payment Security Alert आने वाला है, जालसाजों की अब खैर नहीं

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
CM Mann

बड़ा फैसला! Punjab Assembly ने E-20 Petrol Policy खिलाफ पास किया मतला, CM Mann का केंद्र पर हमला

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
Dabur

बड़ा खुलासा! Dabur की 100% Purity पर FSSAI का शिकंजा, तुरंत बिक्री बंद

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
Next Post
Armaan Malik और Marshmello ने कॉन्सर्ट में अपना पहला ट्रैक दिखाया

Armaan Malik और Marshmello ने कॉन्सर्ट में अपना पहला ट्रैक दिखाया

जियो सिनेमा

जी5 और जियो सिनेमा के बाद इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई हनुमैन

दिल्ली में नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न के आरोप में किशोर सहित दो गिरफ्तार

दिल्ली में नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न के आरोप में किशोर सहित दो गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।