रविवार, 15 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - अवैध खनन के खिलाफ जंग का ऐलान; तीन एफ.आई.आर. दर्ज

अवैध खनन के खिलाफ जंग का ऐलान; तीन एफ.आई.आर. दर्ज

अवैध खनन गतिविधियों की पहचान और रिपोर्टिंग के लिए यूथ क्लबों को सक्रिय करने के भी निर्देश

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 22 फ़रवरी 2025
A A
0
Breaking News
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

चंडीगढ़, 22 फ़रवरी (The News Air) अवैध खनन के खिलाफ बड़ी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए, पंजाब के शिक्षा मंत्री और आनंदपुर साहिब से विधायक स हरजोत सिंह बैंस के निर्देशों पर आज रूपनगर जिले में अवैध खनन गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ तीन एफ.आई.आर. दर्ज की गई हैं।

यह कार्रवाई अवैध खनन के प्रति मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई है। स हरजोत सिंह बैंस ने रूपनगर जिले के डिप्टी कमिश्नर (डी.सी.) को अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए थे, जिसके परिणामस्वरूप यह मामला सामने आया।

हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि दो एफ.आई.आरज. थाना नंगल में और एक कलवां चौकी में दर्ज की गई है। ये तीनों एफ.आई.आर. माइंस एंड मिनरल्स डेवलपमेंट रूल्स, 1957 की धारा 21 (1) और 4 (1) के तहत दर्ज की गई हैं।

शिक्षा मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने अवैध खनन के बढ़ते इस गंभीर मुद्दे से निपटने के लिए डिप्टी कमिश्नर, रूपनगर को कई और सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी महत्वपूर्ण मार्गों और रास्तों पर हाई-रिजॉल्यूशन नाइट विजन क्लोज-सर्किट टेलीविज़न (सीसीटीवी) कैमरे तुरंत लगाने के आदेश दिए हैं। इन रास्तों का उपयोग खनन सामग्री की ढुलाई के लिए किया जाता है या ये अवैध खनन के लिए हॉटस्पॉट के रूप में पहचाने गए हैं। कैबिनेट मंत्री ने सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए 15 दिनों की सख्त समय-सीमा निर्धारित की है।

इसके अलावा, स हरजोत सिंह बैंस ने जिले में संचालित प्रत्येक क्रशर पर व्यापक छापेमारी करने और किसी भी प्रकार की अनियमितताओं का पता लगाने के लिए उनके रिकॉर्ड की गहराई से जांच करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने जिला अधिकारियों की जवाबदेही बढ़ाने और अवैध खनन में शामिल लोगों से किसी भी तरह की मिलीभगत पर सख्त चेतावनी दी है।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस गैर कानूनी धंधे में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, चाहे उसका राजनीतिक संबंध या पद कोई भी हो। अवैध खनन में शामिल प्रत्येक व्यक्ति को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने आगे कहा कि अवैध खनन एक गंभीर अपराध है और इससे पर्यावरण को अपूरणीय क्षति पहुंचती है।

हरजोत सिंह बैंस ने पंजाब के युवाओं से अपील की कि वे राज्य के प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए आगे आएं और सरकार का सहयोग करें। उन्होंने जिला अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अवैध खनन गतिविधियों की पहचान करने और रिपोर्ट करने के लिए यूथ क्लबों को सक्रिय करें, जिससे पंजाब के प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा की जा सके।

यह भी पढे़ं 👇

Bank Holidays Next Week March 2026

Bank Holidays Next Week March 2026: अगले हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले चेक करें लिस्ट

रविवार, 15 मार्च 2026
Nepal Bus Accident Indian Pilgrims

Nepal Bus Accident Indian Pilgrims: नेपाल में भीषण हादसा, 7 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत

रविवार, 15 मार्च 2026
NZ vs SA T20 Series 2026

NZ vs SA T20 Series 2026: साउथ अफ्रीका ने 11 दिन में लिया वर्ल्ड कप का बदला, न्यूजीलैंड 91 पर ढेर

रविवार, 15 मार्च 2026
Jay Shah T20 World Cup 2026 Boycott

Jay Shah T20 World Cup 2026 Boycott: जय शाह ने पाकिस्तान-बांग्लादेश को दिया करारा जवाब

रविवार, 15 मार्च 2026

उन्होंने कहा कि अवैध खनन पंजाब के पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के लिए सीधा खतरा है। वे किसी को भी निजी लाभ के लिए धरती का दोहन करने की अनुमति नहीं देंगे। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और राज्य सरकार अपनी भूमि और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए पूरी पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

हरजोत सिंह बैंस ने यह भी कहा कि कानूनी खनन कार्यों में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि जो लोग कानून के दायरे में रहकर काम कर रहे हैं, वे अपना कार्य सुचारू रूप से कर सकें।

Previous Post

कभी भी हकीकत नहीं बनेगी एस.वाई.एल. नहर – मुख्यमंत्री

Next Post

Delhi चुनाव हार पर Kejriwal का बड़ा बयान: “हमने कोई कसर नहीं छोड़ी!”

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Bank Holidays Next Week March 2026

Bank Holidays Next Week March 2026: अगले हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले चेक करें लिस्ट

रविवार, 15 मार्च 2026
Nepal Bus Accident Indian Pilgrims

Nepal Bus Accident Indian Pilgrims: नेपाल में भीषण हादसा, 7 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत

रविवार, 15 मार्च 2026
NZ vs SA T20 Series 2026

NZ vs SA T20 Series 2026: साउथ अफ्रीका ने 11 दिन में लिया वर्ल्ड कप का बदला, न्यूजीलैंड 91 पर ढेर

रविवार, 15 मार्च 2026
Jay Shah T20 World Cup 2026 Boycott

Jay Shah T20 World Cup 2026 Boycott: जय शाह ने पाकिस्तान-बांग्लादेश को दिया करारा जवाब

रविवार, 15 मार्च 2026
Isfahan Iran Attack 2026

Isfahan Iran Attack 2026: इस्फहान पर भीषण हवाई हमले, ईरान ने 51वीं बार अमेरिकी ठिकानों पर बरसाई मिसाइलें

रविवार, 15 मार्च 2026
McLaren DNS Chinese GP 2026

McLaren DNS Chinese GP 2026: नॉरिस और पियास्ट्री दोनों रेस शुरू ही नहीं कर पाए, बताई वजह

रविवार, 15 मार्च 2026
Next Post
Arvind Kejriwal

Delhi चुनाव हार पर Kejriwal का बड़ा बयान: "हमने कोई कसर नहीं छोड़ी!"

Prashant Kishor

Election Commission सत्ता समर्थक? Prashant Kishor ने उठाए बड़े सवाल!

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।