LIVE | ...
सोमवार, 23 नवम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पंजाब-सिडनी में ऐतिहासिक ‘Education Pact’, अब घर बैठे मिलेगी विदेशी शिक्षा!

पंजाब-सिडनी में ऐतिहासिक ‘Education Pact’, अब घर बैठे मिलेगी विदेशी शिक्षा!

जालंधर से ऑस्ट्रेलिया तक ज्ञान का सफर: IKG-PTU और UBSS के बीच ऐतिहासिक MOU साइन, छात्रों को मिलेगा विदेशी यूनिवर्सिटी का अनुभव।

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 23 जनवरी 2026
in NEWS-TICKER, Breaking News, पंजाब
A A
0
'Education Pact
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Punjab-Sydney Education Pact 2026 अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अकादमिक सहयोग को मज़बूत करने और राज्य में तकनीकी शिक्षा के मानकों को और ऊँचा उठाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आई.के.जी.पी.टी.यू.), जालंधर ने यूनिवर्सल बिज़नेस स्कूल सिडनी (यू.बी.एस.एस.), ऑस्ट्रेलिया के साथ एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय समझौते पर तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री हरजोत सिंह बैंस की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए।

राज्य के विद्यार्थियों को विश्व-स्तरीय शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करने वाला यह समझौता हस्ताक्षर समारोह पंजाब भवन, चंडीगढ़ में आयोजित किया गया। इस सहयोग का उद्देश्य अकादमिक आदान-प्रदान, संयुक्त शोध पहल, फैकल्टी और विद्यार्थियों की गतिविधियाँ तथा शिक्षा, प्रशिक्षण और शोध में वैश्विक श्रेष्ठ प्रथाओं को अपनाने को प्रोत्साहित करना है।

इस अवसर पर संबोधन के दौरान हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय अकादमिक साझेदारियाँ मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार के शिक्षा-सुधार एजेंडे का केंद्रीय स्तंभ हैं। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सल बिज़नेस स्कूल सिडनी जैसी विश्व-स्तरीय प्रतिष्ठित संस्थाओं के साथ सहयोग से पंजाब के तकनीकी संस्थानों में शिक्षा और शोध के मानकों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। कैबिनेट मंत्री ने इस बात पर ज़ोर दिया कि ऐसे समझौते विद्यार्थियों और फैकल्टी सदस्यों—दोनों के लिए उन्नत एवं सहयोगात्मक शोध, संयुक्त प्रकाशन, नवाचार-आधारित परियोजनाओं तथा अंतरराष्ट्रीय शोध तक पहुँच के व्यापक अवसर खोलेंगे।

सहयोग के दीर्घकालिक और साकारात्मक प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि वैश्विक साझेदारी विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव, उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण तथा विदेशों में उच्च शिक्षा, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के अवसर प्रदान कर उनके करियर के लिए नए, बेहतर और व्यापक मार्ग प्रशस्त करेगी। उन्होंने आगे कहा कि अकादमिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों, क्षमता निर्माण पहलों तथा अंतरराष्ट्रीय शोध एवं विकास गतिविधियों में भागीदारी फैकल्टी सदस्यों के लिए भी अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।

पंजाब सरकार की दूरदर्शी सोच को दोहराते हुए हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि मान सरकार पंजाब के युवाओं को विश्व-स्तर पर प्रासंगिक कौशल, शोध प्रवृत्तियों और पेशेवर दक्षताओं से लैस करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के योग्य बन सकें।

यह भी पढे़ं 👇

Kairon Akali Dal Return

Kairon Akali Dal Return: वापसी की कीमत दो सीटें, फंसे सुखबीर

सोमवार, 23 नवम्बर 2026
Dhruv Rathee

Dhruv Rathee Defamation Case: कोर्ट का गैर-जमानती वारंट, अब आगे क्या?

सोमवार, 23 नवम्बर 2026
दिल्ली सीएम

Punjab BJP Election Committee: कैप्टन का नाम नहीं, परनीत कौर शामिल

सोमवार, 23 नवम्बर 2026
PSEB digital birth certificate

PSEB digital birth certificate: 30 नवंबर तक नहीं दिया तो क्या होगा?

सोमवार, 23 नवम्बर 2026

उन्होंने विशेष रूप से कहा कि यू.बी.एस.एस. ऑस्ट्रेलिया के साथ आई.के.जी.पी.टी.यू. जालंधर की साझेदारी न केवल दो प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के बीच ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देगी, बल्कि ऑस्ट्रेलिया के उच्च शिक्षा इको-सिस्टम में आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के शैक्षणिक अनुभव की पहुँच को भी सुदृढ़ करेगी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रणनीतिक अकादमिक साझेदारी की शुरुआत करने वाले इस समझौते पर आई.के.जी.पी.टी.यू. जालंधर के कुलपति डॉ. सुशील मित्तल और यूनिवर्सल बिज़नेस स्कूल सिडनी के प्रेसिडेंट गैरी मल्होत्रा ने औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर गैरी मल्होत्रा ने विद्यार्थियों में नवोन्मेषी शोध, उद्यमिता और वैश्विक नेतृत्व को प्रोत्साहित करने के लिए अधिक से अधिक विश्व-स्तरीय संस्थानों के साथ सहयोग के महत्व पर ज़ोर दिया।

वाइस चांसलर डॉ. सुशील मित्तल ने राज्य को विश्व-स्तर पर प्रतिस्पर्धी तकनीकी शिक्षा और शोध उत्कृष्टता के केंद्र में परिवर्तित करने की पंजाब सरकार की परिकल्पना के अनुरूप अंतरराष्ट्रीय एवं द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ करने के प्रति आई.के.जी.पी.टी.यू. की प्रतिबद्धता को दोहराया।

इस अंतरराष्ट्रीय समझौते (MoU) की 5 बड़ी बातें (Key Highlights)
  • वैश्विक साझेदारी: जालंधर की IKG-PTU और ऑस्ट्रेलिया के यूनिवर्सल बिज़नेस स्कूल सिडनी (UBSS) ने हाथ मिलाया है। इसका उद्देश्य पंजाब की तकनीकी शिक्षा को अंतरराष्ट्रीय मानकों के बराबर लाना है।

  • छात्रों को सीधा लाभ: इस समझौते से विद्यार्थियों के लिए इंटरनेशनल इंटर्नशिप, जॉइंट रिसर्च प्रोजेक्ट्स और ऑस्ट्रेलिया में उच्च शिक्षा के रास्ते आसान हो जाएंगे।

  • फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम: न केवल छात्र, बल्कि पंजाब के प्रोफेसर भी सिडनी की यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर शोध (Research) और ट्रेनिंग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

  • प्लेसमेंट के बेहतर अवसर: अंतरराष्ट्रीय भागीदारी से छात्रों को विदेशी कंपनियों की जरूरतों के हिसाब से ट्रेनिंग मिलेगी, जिससे उनके ग्लोबल प्लेसमेंट की संभावनाएं बढ़ेंगी।

  • उद्यमिता और नवाचार: समझौते के तहत दोनों संस्थान मिलकर स्टार्टअप्स, इनोवेशन और नए बिज़नेस आइडियाज़ पर काम करेंगे ताकि छात्रों को ‘जॉब सीकर’ के बजाय ‘जॉब क्रिएटर’ बनाया जा सके।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

बेटियों की शादी पर मान सरकार का ‘आशीर्वाद’: खाते में आए 51-51 हज़ार!

Next Post

पंजाब में ‘CM Health Scheme’ लागू, ₹10 लाख का Cashless इलाज अब सबके लिए!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Kairon Akali Dal Return

Kairon Akali Dal Return: वापसी की कीमत दो सीटें, फंसे सुखबीर

सोमवार, 23 नवम्बर 2026
Dhruv Rathee

Dhruv Rathee Defamation Case: कोर्ट का गैर-जमानती वारंट, अब आगे क्या?

सोमवार, 23 नवम्बर 2026
दिल्ली सीएम

Punjab BJP Election Committee: कैप्टन का नाम नहीं, परनीत कौर शामिल

सोमवार, 23 नवम्बर 2026
PSEB digital birth certificate

PSEB digital birth certificate: 30 नवंबर तक नहीं दिया तो क्या होगा?

सोमवार, 23 नवम्बर 2026
Sachin Pilot Amritsar

Sachin Pilot Amritsar में बोले: CM ने 5 साल सिर्फ चुटकुले सुनाए

सोमवार, 23 नवम्बर 2026
Sunil Jakhar Model Code of Conduct

ED Bhullar Case में 7 बड़े अफसरों को समन, जाखड़ का हमला

सोमवार, 23 नवम्बर 2026
Next Post
health

पंजाब में 'CM Health Scheme' लागू, ₹10 लाख का Cashless इलाज अब सबके लिए!

IICDEM concludes

नई दिल्ली में 'Delhi Declaration 2026' पर मुहर, 42 देशों ने मानी भारत की चुनावी तकनीक का लोहा!

Punjab Police Terror Plot

गणतंत्र दिवस पर धमाके की साज़िश नाकाम: BKI का आतंकी ग्रेनेड और ग्लॉक पिस्तौल के साथ गिरफ्तार!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।