सोमवार, 13 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - एक्सेलसन हुए लक्ष्य सेन के मुरीद, अगले ओलंपिक के लिए की यह भविष्यवाणी

एक्सेलसन हुए लक्ष्य सेन के मुरीद, अगले ओलंपिक के लिए की यह भविष्यवाणी

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 5 अगस्त 2024
in NEWS-TICKER, खेल
A A
0
ओलंपिक
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

लक्ष्य सेन को ओलंपिक सेमीफाइनल में हराने के बाद गत चैंपियन विक्टर एक्सेलसन ने कहा कि वह आज नर्वस था लेकिन उन्होंने यह भी भविष्यवाणी की कि भारतीय युवा खिलाड़ी चार साल बाद लॉस एंजिलिस 2028 खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के प्रबल दावेदारों में से एक होगा।

एक्सेलसन ने लक्ष्य को 22-20, 21-14 से हराया और प्रतिभाशाली भारतीय खिलाड़ी के खिलाफ दोनों गेम में पिछड़ने के बाद वापसी करने में सफल रहे। लक्ष्य अब सोमवार को कांस्य पदक के लिए खेलेंगे।

एक्सेलसन ने रविवार को जीत के बाद ‘Jio Cinema’ से कहा, ‘‘लक्ष्य एक अद्भुत खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस ओलंपिक में दिखाया है कि वह एक बहुत ही मजबूत प्रतिद्वंद्वी हैं और मुझे यकीन है कि अब से चार साल बाद वह स्वर्ण पदक जीतने के प्रबल दावेदारों में से एक होंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक शानदार प्रतिभा और एक बेहतरीन खिलाड़ी और मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। वह दोनों गेम में अधिकांश समय बहुत अच्छा खेल रहा था लेकिन मैं शांत रहने और सही खेल खेलने से मैच जीतने में कामयाब रहा। लेकिन पूरा श्रेय उसे भी जाता है।’’

VIKTOR AXELSEN said "I think in the next Olympics Lakshay Sen will be the favourite to win the Gold". pic.twitter.com/nRsawmc8oj

— Johns. (@CricCrazyJohns) August 4, 2024

एक्सेलसन को दबाव से निपटने के बारे में कुछ बातें पता हैं और उन्होंने कहा कि उनके अनुभव ने उन्हें लक्ष्य की कड़ी चुनौती का सामना करने में मदद की जो सेमीफाइनल मुकाबले के अधिकांश समय बेहतर खिलाड़ी दिखने के बावजूद नर्वस लग रहे थे।

अल्मोड़ा के 22 वर्षीय लक्ष्य ने पहले गेम में तीन गेम प्वाइंट और दूसरे गेम में 7-0 की बढ़त बनाने के बावजूद 54 मिनट में मैच गंवा दिया।

एक्सेलसन ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि आज अनुभव ने अंतर पैदा किया। मुझे लगता है कि लक्ष्य खेल के अधितकर हिस्से में मेरे से बेहतर खेला। इसलिए वह मैच जीत सकता था।’’

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Sacrilege Law

Punjab Sacrilege Law: बेअदबी पर अब उम्रकैद, भगवंत मान का ऐतिहासिक फैसला

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Crude Oil Price Surge

Crude Oil Price Surge: कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, $65 के पार पहुंचा भाव

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Umar Khalid Bail

Umar Khalid Bail: दिल्ली हिंसा मामले में उमर खालिद ने SC में दायर की पुनर्विचार याचिका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Pawan Khera Case

Pawan Khera Case: कांग्रेस प्रवक्ता के खिलाफ Supreme Court पहुंची असम सरकार

सोमवार, 13 अप्रैल 2026

एक्सेलसन दो बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता के रूप में चीन के दिग्गज लिन डैन की बराबरी करने से एक जीत दूर हैं। लक्ष्य पहले गेम में 17-11 से आगे चल रहे थे और उन्होंने तीन गेम प्वाइंट हासिल किए लेकिन उसके बाद वह लड़खड़ा गए और उनकी कई गलतियों का फायदा उठाकर एक्सेलसन ने गेम जीत लिया।

डेनमार्क के खिलाड़ी ने कहा, ‘‘अगर आप सोचना शुरू करते हैं तो आपको समस्या होती है और मुझे लगता है कि लक्ष्य ने इस बारे में बहुत सोचा होगा। यह उनके लिए बहुत बड़ी बात थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह शायद सोचने लगा था, ‘ओह, अगर मैं यह गेम जीत लेता हूं तो मेरे पास लय होगी, मेरे पास बड़ा मौका है’। लेकिन फिर, ऐसा सोचना बहुत स्वाभाविक है। मैं खुद भी उस स्थिति से गुजरा हूं और मुझे लगता है कि वह थोड़ा नर्वस हो गया था।’’

एक्सेलसन ने कहा, ‘‘और जब आप नर्वस होते हैं तो मुझे पता है कि मुझे हमला करना है और मुझे शॉट को कोर्ट पर रखना है और सही शॉट खेलना है क्योंकि तब वह शायद नर्वस होने के कारण कोई गलती कर सकता है।’’

एक्सेलसन का सामना फाइनल में थाईलैंड के मौजूदा विश्व चैंपियन कुनलावुत वितिदसार्न से होगा जबकि लक्ष्य कांस्य पदक के प्ले ऑफ में मलेशिया के ली जी जिया से भिड़ेंगे।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

हम आपके हैं कौन को रिलीज हुए 30 साल पूरे, फिल्म में प्रेम बनकर सलमान खान ने जीता था फैंस का दिल

Next Post

UPSC Success Story: IFS अधिकारी कनिष्का सिंह ने दूसरे प्रयास में पाई थी सफलता,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Sacrilege Law

Punjab Sacrilege Law: बेअदबी पर अब उम्रकैद, भगवंत मान का ऐतिहासिक फैसला

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Crude Oil Price Surge

Crude Oil Price Surge: कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, $65 के पार पहुंचा भाव

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Umar Khalid Bail

Umar Khalid Bail: दिल्ली हिंसा मामले में उमर खालिद ने SC में दायर की पुनर्विचार याचिका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Pawan Khera Case

Pawan Khera Case: कांग्रेस प्रवक्ता के खिलाफ Supreme Court पहुंची असम सरकार

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Nigeria Air Strike

Nigeria Air Strike: नाइजीरिया में सेना ने बाजार पर की बमबारी, 200 लोगों के मारे जाने की आशंका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
HAL GE Aerospace Deal

HAL GE Aerospace Deal: भारत में बनेंगे लड़ाकू विमानों के दमदार इंजन, डील हुई पक्की

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Next Post
UPSC Success Story: IFS अधिकारी कनिष्का सिंह ने दूसरे प्रयास में पाई थी सफलता,

UPSC Success Story: IFS अधिकारी कनिष्का सिंह ने दूसरे प्रयास में पाई थी सफलता,

Article 370 हटाने के 5 साल पूरे होने पर जश्न के बीच अचानक क्यों सस्पेंड हुई अमरनाथ यात्रा?

Article 370 हटाने के 5 साल पूरे होने पर जश्न के बीच अचानक क्यों सस्पेंड हुई अमरनाथ यात्रा?

Mirzapur 3: गुड्डू पंडित ने ‘मुन्ना भैया’ को वापस लाने का हिंट दिया तो हो गए ट्रोल,

Mirzapur 3: गुड्डू पंडित ने 'मुन्ना भैया' को वापस लाने का हिंट दिया तो हो गए ट्रोल,

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।