LIVE | ...
सोमवार, 1 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ विपक्षी एकता में जुटे अरविंद केजरीवाल को मिला शरद पवार का साथ

केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ विपक्षी एकता में जुटे अरविंद केजरीवाल को मिला शरद पवार का साथ

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 25 मई 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
CM Arvind Kejriwal

CM Arvind Kejriwal'

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
  • मोदी सरकार के काले अध्यादेश को हम सबको मिलकर संसद में रोकना है, एनसीपी और पवार साहब राज्यसभा में दिल्ली के लोगों का साथ देंगे- अरविंद केजरीवाल
  • अगर सभी विपक्षी पार्टियां इकट्ठी हो जाएं तो ये बिल राज्यसभा में गिर सकता है और देश में संदेश जाएगा कि 2024 में मोदी जी की सरकार नहीं आ रही है- अरविंद केजरीवाल
  • यह पक्ष-विपक्ष की बात नहीं है, हम सभी देश को चाहने वाले लोगों और पार्टियों को इकट्ठा कर रहे हैं- अरविंद केजरीवाल
  • राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं बनने पर ये विधायकों को खरीद कर, ईडी-सीबीआई से डराकर या अध्यादेश लाकर चुनी हुई सरकार के अधिकार छीन लेते हैं- अरविंद केजरीवाल
  • एनसीपी का अरविंद केजरीवाल को पूरा समर्थन है और हम अन्य गैर भाजपा दलों के नेताओं से भी समर्थन देने के लिए बात करेंगे- शरद पवार
  • यह सवाल दिल्ली या ‘‘आप’’ का नहीं है, बल्कि यह देश में चुनी हुई सरकार को मिले अधिकारों को बचाने का है- शरद पवार
  • भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, लेकिन देश में लोकतंत्र की लगातार हत्या हो रही है- भगवंत मान

नई दिल्ली/मुम्बई, 25 मई (The News Air) केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ राज्यसभा में राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) भी दिल्ली के लोगों का साथ देगी। गुरुवार को मुम्बई में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने दिल्ली के लोगों के साथ खड़े होने का एलान किया। इस दौरान उन्होंने गैर भाजपा दलों के नेताओं को भी राज्यसभा में इस बिल के खिलाफ एकजुटता दिखाने के लिए राजी करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यह सवाल दिल्ली या ‘‘आप’’ का नहीं है, बल्कि यह देश में चुनी हुई सरकारों को मिले अधिकारों को बचाने का है। वहीं, ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने समर्थन देने के लिए उनका धन्यवाद करते हुए कहा कि मोदी सरकार द्वारा दिल्ली के लोगों के खिलाफ लाए गए काले अध्यादेश को हम सबको मिलकर संसद में रोकना है। एनसीपी और पवार साहब राज्यसभा में दिल्ली के लोगों का साथ देंगे। इस दौरान ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह व राघव चड्ढा और शिक्षा मंत्री आतिशी भी मौजूद रहीं।

एक संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि दिल्ली के लोगों के साथ बहुत अन्याय हुआ है। 2015 में जब आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी, तो 23 मई 2015 को केंद्र सरकार ने एक साधारण अधिसूचना जारी कर दिल्ली सरकार की अधिकारियों पर नियंत्रण करने की सारी पावर छीन ली। पिछले 8 साल ( मई 2015 से मई 2023 तक) से दिल्ली के लोग कोर्ट के चक्कर काट रहे थे। आठ साल के बाद सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की संविधान पीठ ने सर्व सम्मति से दिल्ली के लोगों के हक में आदेश दिया कि दिल्ली के लोग सरकार चुनते हैं। इसलिए सरकार को काम करने का पूरा अधिकार होना चाहिए। अगर चुनी हुई सरकार काम नहीं कर सकती तो दिल्ली के लोगों को सरकार चुनने का क्या फायदा है? दिल्ली के लोगों ने आठ साल में जो लड़ाई जीती, उसे केंद्र ने 8 दिन के अंदर (19 मई को) अध्यादेश लाकर छीन लिया और दिल्ली की सारी शक्तियां वापस लेकर कहा कि एलजी के पास सारी शक्तियां होंगी।

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र का यह अध्यादेश अब राज्यसभा में बिल के रूप में आएगा। राज्यसभा में इसके बिल को रोकने के लिए हम देश भर में सभी विपक्षी पार्टियों के पास जा रहे हैं और उनसे निवेदन कर रहे हैं कि दिल्ली के लोगों के साथ न्याय होना चाहिए। दिल्ली के लोगों के लिए समर्थन मांग रहे हैं कि जब यह अध्यादेश बिल के रूप में राज्यसभा में आए तो इसे हराना है। मैं एनसीपी प्रमुख शरद पवार का शुक्रिया यदा करता हूं कि इन्होंने दिल्ली के लोगों को अपना समर्थन देने का हमें आश्वासन दिया है कि राज्यसभा में इस बिल को पास नहीं होने देंगे। राज्यसभा में किसी भी पार्टी का स्पष्ट बहुमत नहीं है। अगर गैर भाजपा सारी पार्टियां इकट्ठी होती हैं तो यह बिल राज्यसभा में गिर सकता है।

उन्होंने कहा कि यह केवल दिल्ली की लड़ाई नहीं है। यह पूरे संधीय ढांचे की लड़ाई है। पूरे देश में किसी भी राज्य के लोग अगर वोट देकर गैर भाजपा दल की सरकार बनाते हैं तो भाजपा की केंद्र सरकार उनके साथ तीन काम करती है। पहला, गैर भाजपा दलों के विधायकों को खरीद कर उनकी सरकार गिरा देती है और भाजपा की सरकार बना देती है। दूसरा, ईडी-सीबीआई को भेज कर उनके विधायकों को डरा-धमका कर पार्टी तोड़ देते हैं और सरकार गिराकर भाजपा की सरकार बना लेते हैं। अगर दूसरे दल के विधायक बिकते और टूटते नहीं हैं तो फिर अध्यादेश लाकर राज्यपाल के जरिए उनको काम नहीं करने देती है। यह देश के लिए बहुत खतरनाक स्थिति है। मैं समझता हूं कि महाराष्ट्र के अंदर लोग इसके भुक्तभोगी हैं। कुछ महीने पहले महाराष्ट्र में ईडी-सीबीआई और पैसों का इस्तेमाल कर विधायकों को तोड़कर जनता द्वारा चुनी गई सरकार को गिरा दिया गया। यह देश में अच्छी परिस्थिति नहीं है। केंद्र सरकार ने संदेश दिया है कि अगर कोई वोट देकर भाजपा की सरकार नहीं बनाएगा तो हम सरकार चलने नहीं देंगे या फिर सरकार तोड़ देंगे।

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम पूरे देश में लोगों के पास जा रहे हैं और उन्हें जोड़ रहे हैं। लोग पूछते हैं कि विपक्ष के बीच एकता है क्या? यह पक्ष-विपक्ष की बात नहीं है। यह देश और देशभक्तों की बात है। हम लोग देश को चाहने वाले सभी लोगों और पार्टियों को इकट्ठा कर रहे हैं। देश से प्रेम करने वाला कोई भी व्यक्ति नहीं कह सकता है कि चुनी हुई सरकार को इस तरह खरीदकर, तोड़कर और अध्यादेश जारी कर काम नहीं करने दिया जाए। हमने एनसीपी प्रमुख शरद पवार जी से निवेदन किया है कि आपका सहयोग तो मिलेगा ही। साथ ही आप सारी पार्टियों से बात कर उनको भी इस बिल के खिलाफ इकट्ठा करें। अगर राज्यसभा में यह बिल गिर जाता है, भाजपा बिल को पास नहीं करवा पाती है तो इसे 2024 का सेमी फाइनल माना जाएगा। इसके बाद पूरे देश में संदेश जाएगा कि 2024 में मोदी जी की सरकार नहीं आ रही है।

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के लोगों के खिलाफ़ मोदी सरकार द्वारा लाया गया काला अध्यादेश हम सबको मिलकर संसद में रोकना है। इस विषय पर आज मुंबई में एनसीपी के वरिष्ठ नेता श्री शरद पवार साहब से मुलाक़ात हुई। एनसीपी और पवार साहब राज्यसभा में दिल्ली के लोगों का साथ देंगे। दिल्ली के लोगों की तरफ़ से मैं एनसीपी और श्री पवार साहब का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। लोकतंत्र को बचाने की ये लड़ाई हम मिलकर लड़ेंगे।

वहीं, एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि देश में प्रजातंत्र हैं। प्रजातंत्र में केंद्र सरकार निर्णय लेगी या जनता के द्वारा चुनी गई सरकार निर्णय लेगी। देश में आज यह समस्या सबके सामने हैं। हमें यह समय प्रजातंत्र को बचाने का है। आज जनता के वोट देने के अधिकार को बचाने का समय है। यह सवाल दिल्ली या आम आदमी पार्टी का नहीं है, बल्कि यह देश में चुनी हुई सरकारों को राज करने का जो अधिकार मिला है, उसे बचाने का सवाल है। मेरी पार्टी की तरफ से अरविंद केजरीवाल को पूरा समर्थन है। हम अरविंद केजरीवाल का समर्थन करने के लिए अन्य नेताओं से भी बात करेंगे। हमें सभी गैर-भाजपा पार्टियों को एक साथ लाने पर ध्यान देना चाहिए। हम सभी का यह कर्तव्य है कि गैर भाजपा पार्टियां दिल्ली के लोगों का समर्थन करें।

यह भी पढे़ं 👇

Plastic Currency India

Plastic Currency India में आएंगे प्लास्टिक नोट, RBI का बड़ा प्लान

सोमवार, 1 जून 2026
Gold Silver Rate Today

Gold Silver Rate Today सोने चांदी के रेट में बदलाव, जानें ताजा भाव

सोमवार, 1 जून 2026
Social Media Ban

Social Media Ban 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर पाबंदी, बड़ा फैसला

सोमवार, 1 जून 2026
Punjab Himachal Border

Punjab Himachal Border Protest 55 जगहों पर धरना, एंट्री टैक्स विरोध

सोमवार, 1 जून 2026

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के अपने अन्य सहयोगियों के साथ दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ उनकी लड़ाई के लिए एनसीपी का समर्थन मांगने मुंबई का दौरा किए।

इस दौरान मौजूद पंजाब के सीएम सरदार भगवंत मान ने कहा कि यह लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश कहते हैं, लेकिन देश के अंदर लगातार लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। राज्यों के राज्यपाल भाजपा के स्टार कैंपेनर बन गए हैं और राजनिवास भाजपा का मुख्यालय बन गए हैं। राज्यपालों से हिसाब मांगा जाता है कि उन्होंने चुने हुए मुख्यमंत्री को कितनी बार तंग किया। पंजाब में हमें बजट सत्र बुलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक जाना पड़ा था। राज्यपाल बजट सत्र नहीं होने देना चाहते थे। देश में आज इलेक्टेड नहीं, सेलेक्टेड राज है। देश को 30-31 राज्यपाल ही देश को चला रहे हैं। यह बहुत ही खतरनाक है। हर दिन किसी न किसी राज्य के अधिकार छीने जा रहे हैं। देश के लोगों को इकट्ठा होने का भगवान ने एक मौका दिया है। शरद पवार जी ने बहुत बार संकट देखा है और संकट से देश को बाहर भी निकाला है। आज देश के लोकतंत्र पर सकट आ गया हैं। शरद पवार जी एक बार फिर अपने अनुभवों का इस्तेमाल कर देश के लोकतंत्र को बचाएंगे।

केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ कई दल दिल्ली का समर्थन करने का कर चुके हैं एलान

उल्लेखनीय है कि गत 11 मई को सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में दिल्ली की चुनी हुई सरकार के पक्ष में फैसला दिया था। इसके अनुसार दिल्ली की सर्विसेज विभाग पर दिल्ली की चुनी हुई दिल्ली सरकार का अधिकार होगा। लेकिन इसके एक सप्ताह बाद ही 19 मई को भाजपा की केंद्र सरकार ने एक अध्यादेश लाकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलट दिया। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल गत 23 मई से केंद्र सरकार के इस अध्यादेश के खिलाफ विपक्षी दलों का समर्थन हासिल करने के लिए उनसे मुलाकात कर रहे हैं। 23 मई को उन्होंने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात कर उनका समर्थन लिया। इसके बाद 24 मई को मुम्बई में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। उद्धव ठाकरे ने भी दिल्ली का समर्थन करने का एलान किया है। इसी कड़ी में आज वे मुम्बई में ही एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मिले। इससे पहले, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने दिल्ली में ‘‘आप’’ के संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर राज्यसभा में केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली की जनता का साथ देने की घोषणा की थी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब की नई कृषि नीति किसानी समस्याएँ हल करेगी: कुलदीप सिंह धालीवाल

Next Post

British model issues lengthy, sincere apology for cultural appropriation

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Plastic Currency India

Plastic Currency India में आएंगे प्लास्टिक नोट, RBI का बड़ा प्लान

सोमवार, 1 जून 2026
Gold Silver Rate Today

Gold Silver Rate Today सोने चांदी के रेट में बदलाव, जानें ताजा भाव

सोमवार, 1 जून 2026
Social Media Ban

Social Media Ban 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर पाबंदी, बड़ा फैसला

सोमवार, 1 जून 2026
Punjab Himachal Border

Punjab Himachal Border Protest 55 जगहों पर धरना, एंट्री टैक्स विरोध

सोमवार, 1 जून 2026
Makhu Murder

Firozpur Makhu Murder दिन दहाड़े किराना स्टोर मालिक की हत्या, दहशत

सोमवार, 1 जून 2026
Abhijeet Dipke

Cockroach Janta Party फाउंडर अभिजीत 6 जून को भारत आएंगे, बड़ा एलान

सोमवार, 1 जून 2026
Next Post

British model issues lengthy, sincere apology for cultural appropriation

Jimmy Fallon's 8 Best Hosting Moments of All Time

Manish Sisodia Judicial Custody Extended

मनीष सिसोदिया ने जेल से पीएम को लिखा पत्र

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।