LIVE | ...
गुरूवार, 9 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली-पंजाब को बदला, अब हरियाणा बदलने की बारी है- सुनीता केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली-पंजाब को बदला, अब हरियाणा बदलने की बारी है- सुनीता केजरीवाल

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 27 जुलाई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, सियासत, हरियाणा
A A
0
Sunita Kejriwal
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

सढ़ौरा/यमुनानगर, 27 जुलाई (The News Air): आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल ने शनिवार को हरियाणा के यमुना नगर में बदलाव जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में उमड़े जन सैलाब को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली-पंजाब को बदल कर दिखाया है और अब हरियाणा बदलने की बारी है। हरियाणा की जनता आम आदमी पार्टी को इस बार मौका दे। ‘‘आप’’ की सरकार बनने पर दिल्ली-पंजाब की तरह हरियाणा को भी मुफ्त व 24 घंटे बिजली, शानदार शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। साथ ही, महिलाओं को एक हजार रुपए महीना और सभी युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने ऐसे-ऐसे काम किए हैं, जो कोई भी पार्टी आजतक नहीं कर पाई। इसीलिए मोदी जी उनसे जलते हैं। मोदी जी ने फर्जी केस में हरियाणा के लाल को जेल में डालकर ललकारा है। हरियाणा के लोग अपने बेटे का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस बार भाजपा की एक भी सीट नहीं मिलनी चाहिए। यह हरियाणा की इज्जत का सवाल है। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉ. संदीप पाठक व हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल ने शनिवार को साढ़ौरा में बदलाव जनसभा कर हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल के लिए प्रदेश की जनता का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि आप सभी जानते हैं कि अरविंद केजरीवाल, हरियाणा के लाल हैं। 1994 में मेरी इनसे शादी हुई थी। उस समय अरविंद का परिवार हिसार में रहता था। वहां उनके पिता नौकरी करते थे। अरविंद का जन्म तो सिवानी गांव में हुआ था, लेकिन उनकी पढ़ाई, लिखाई और परवरिश हिसार में हुई थी। उन्होंने कहा कि कोई सपने में भी नहीं सोच सकता था कि 20 साल बाद यह लड़का दिल्ली का मुख्यमंत्री बन जाएगा। ये कोई मामूली बात नहीं है। उनका जन्म 16 अगस्त 1968 को हुआ था, उस दिन कृष्ण जन्माष्टमी थी। यह भी कोई मामूली इत्तेफाक नहीं है।

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि भगवान उनसे कुछ बड़ा करवाना चाह रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने पहली बार चुनाव लड़ा और वे दिल्ली के मुख्यमंत्री बन गए। उन्होंने देश की राजनीति में भूचाल लाने का काम किया। ऐसे-ऐसे काम किए, जो कोई भी पार्टी नहीं कर पाई। आज पूरी दुनिया में लोग अरविंद केजरीवाल को उनके कामों से जानते हैं। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब के सरकारी स्कूल अच्छे कर दिए। गरीबों के बच्चों का भविष्य उज्जवल कर दिया। शानदार मोहल्ला क्लीनिक और अस्पताल कर दिए, जहां मुफ्त और अच्छा इलाज होता है। उन्होंने बिजली फ्री कर दी। महिलाओं को बस में फ्री सफर करने की सुविधा दी। बुजुर्गों के लिए फ्री तीर्थ यात्रा कर दी और अब हर महीने हर महिला को एक हजार रुपए की सम्मान राशि देने जा रहे हैं।

यह भी पढे़ं 👇

IMD Alert

IMD Weather Alert: 8 राज्यों में Extremely Heavy Rainfall की चेतावनी

गुरूवार, 9 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 9 July 2026

Breaking News Live Updates 9 July 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

गुरूवार, 9 जुलाई 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 9 July 2026: जानें आज सभी 12 राशियों का भविष्यफल

गुरूवार, 9 जुलाई 2026
E-20 Petrol Controversy

E-20 Petrol Controversy: केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों को लिखी चिट्ठी

बुधवार, 8 जुलाई 2026

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि किसी भी पार्टी ने जनता के लिए ये काम नहीं किए हैं। जनता बताए कि क्या कोई ऐसी पार्टी है जिसने स्कूल अच्छे किए हों, मोहल्ला क्लीनिक बनाए हों या सरकारी अस्पताल अच्छे किए हों, किसी ने बिजली फ्री की हो? ऐसे काम केवल हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ही कर सकते हैं। इसलिए मोदी जी अरविंद केजरीवाल से जलते हैं। इसलिए अरविंद केजरीवाल को फर्जी केस में जेल में डाल दिया। वो कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल चोर है। मैं कहती हूं कि अगर अरविंद केजरीवाल चोर हैं तो इस दुनिया में कोई ईमानदार नहीं है। मोदी जी ने हरियाणा के बेटे को जेल में डाला कर हरियाणा के लोगों को ललकारा है। मैं हरियाणा की बहू आपसे पूछती हूं कि क्या हरियाणा की जनता अपने बेटे का अपमान चुपचाप सहन करेगी? केजरीवाल शेर है। केजरीवाल मोदी जी के सामने झुकेंगे नहीं। हम अब चुप नहीं बैठेंगे। मोदी जी गुजरात से हैं। जब 2014 में मोदी जी प्रधानमंत्री बने तो गुजरात ने सारी सीटें बीजेपी को दे दी। आपके अरविंद केजरीवाल ने देश और दुनिया में हरियाणा का नाम रौशन किया है। अब आप भी उनका साथ दीजिए।

उन्होंने कहा कि साढ़ौरा में एक भी सरकारी कॉलेज नहीं है। यहां के बच्चे बढ़ने के लिए कहां जाएंगे। सरकारी अस्पतालों की हालत इतनी जर्जर है कि उसमें कौन इलाज कराए। बीजेपी सरकार में सिक्योरिटी डिपोजिट देने के बाद भी किसानों को ट्यूबवेल के कनेक्शन नहीं मिलते। हरियाणा में अवैध खनन बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार को विकास से कोई मतलब नहीं है। जनता हर चीज पर टैक्स देती है। इसलिए जनता को अधिकार है कि सरकार उनको अच्छी शिक्षा, अच्छी चिकित्सा, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं दे। उन्होंने कहा कि तीन महीने बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव है। बीजेपी को हरियाणा में एक सीट भी नहीं जानी चाहिए। अरविंद केजरीवाल को भारी बहुमत से जीताना है। ये बात अरविंद केजरीवाल की नहीं है, ये हरियाणा की इज्जत का सवाल है।

उन्होंने कहा हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने जनता के लिए पांच गारंटी दी है। अरविंद केजरीवाल अपनी गारंटी को पूरी करके दिखाते हैं। दिल्ली और पंजाब में उनकी गारंटी पूरी हो रही हैं। अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा को पहली गारंटी दिल्ली और पंजाब की तरह घरेलू बिजली फ्री करने की दी है। ‘‘आप’’ की सरकार बनने के बाद हरियाणा में घरेलु बिजली फ्री और 24 घंटे मिलेगी। दूसरी गारंटी, दिल्ली और पंजाब की तरह हर गांव और हर शहर में मोहल्ला क्लीनिक बनाने का काम करेंगे। सरकारी अस्पताल अच्छे होंगे, सबका अच्छा और फ्री इलाज होगा। तीसरी गारंटी, सरकारी स्कूलों को अच्छा बनाएंगे, जहां अच्छी और फ्री शिक्षा मिलेगी। चौथी गारंटी, हर महिला को हर महीने एक हजार रुपए देने का काम करेंगे। पांचवीं, हर बेरोजगार युवा को रोजगार देंगे। इसके अलावा किसानों, व्यापारियों, खिलाड़ियों, महिलाओं और बुजुर्गों के विकास और खुशहाली के लिए विस्तृत योजनाएं लेकर आएंगे। उन्होंने कहा अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को बदला है, पंजाब को बदला है और अब हरियाणा में बदलाव की बारी है। हम सबको मिलकर नया हरियाणा बनाना है।

उधर, ‘‘आप’’ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के अंदर भ्रष्टाचार का बोलबाला है। हरियाणा सरकार इस देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। साढ़ौरा के स्थानीय विधायक के मंत्री रहते समय सहकारिता विभाग में 100 करोड़ का घोटाला हो गया और फाइलों में दब कर रह गया। विधानसभा में भी उठा, अखबारों में भी आया, परंतु कोई कड़ी कार्रवाई नहीं हुई। पेंशन घोटाला भी 162 करोड़ का हुआ, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बीजेपी राज के अंदर 45 पेपर लीक हो चुके हैं। पेपर लीक होने से प्रदेश के युवा बेरोजगार हैं, वे फिर नशे के रास्ते पर,अपराध के रास्ते पर चलकर खुद को बर्बाद कर रहे हैं। डिप्रेशन और तनाव में आकर यहां तक कि आत्महत्या तक कर लेते हैं। बीजेपी सरकार में शिक्षा विभाग के अंदर 4 लाख बच्चों को फर्जी भर्ती दिखाकर करोड़ों का गबन किया। बच्चों के नाम पर किताबों के पैसे खा हुए, यूनिफॉर्म के पैसे खा गए। लगातार स्कूली व्यवस्था को खराब किया जा रहा है। हरियाणा में 46 करोड़ का स्टेडियम घोटाला हुआ। हरियाणा में 10 हजार करोड़ रुपए का शराब घोटाला हुआ। जिसमें 50 लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हो गई। हरियाणा के युवा पलायन कर रहे हैं। बीजेपी सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। हर रोज सरेआम गोलियां चलाकर फिरौती मांगी जा रही हैं। पुलिसवालों की भी हत्याएं की जा रही हैं। बीजेपी अपराध को रोकने में पूरी तरह से फेल साबित हुई है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी किसान विरोधी सरकार है। प्रधानमंत्री किसानों से एमएसपी का वादा करके भूल गए। बीजेपी सरकार आज भी पंजाब हरियाणा बॉर्डर को बंद करके बैठी है। बीजेपी किसानों पर गोलियां चलाने वाले पुलिस अधिकारियों को वीरता पुरस्कार देने में लगी है। दादुपुर नलवी नहर को लेकर कोर्ट ने आदेश दिया था कि किसानों को मुआवजा दो, लेकिन बीजेपी न मुआवजा तो नहीं दिया बल्कि नहर को ही तुड़वा दिया। जिस कारण अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र का काफी इलाका बाढ़ में डूब जाता है। सरकार ने बाढ़ को रोकने के लिए कोई कार्य नहीं किया। आवारा पशु सड़कों पर घुम रहे हैं, इससे सड़कों पर हादसों का खतरा रहता है। कल कुरुक्षेत्र में सांड ने एक महिला की जान ले ली। उन्होंने कहा पूरे प्रदेश के अस्पतालों का बुरा हाल है। पानीपत में एक महिला ने अस्पताल में फर्श पर बच्चे को जन्म दिया जो बड़े शर्म की बात है। हरियाणा में डॉक्टर, शिक्षक, कर्मचारी, खिलाड़ी और छात्र सभी हड़ताल पर हैं। पूरे हरियाणा में चारों तरफ अव्यवस्था फैली हुई है। लेकिन सरकार फैमिली आईडी और प्रॉपर्टी आई के नाम पर भ्रष्टाचार करने में लगी है। आज प्रदेश की जनता को न बिजली और न पीने का पानी मिल रहा है। बीजेपी सरकार स्कूलों को बंद करती जा रही है। बीजेपी सरकार नशे के कारोबार में लिप्त हो चुकी है। 22 में से 7 जिले नशे की चपेट में हैं। हरियाण से उद्योग पलायन कर रहे हैं। इसलिए अब पूरा दिल्ली और पंजाब की तरह हरियाणा में भी बदलाव चाहता है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

हार्दिक पांड्या संग तलाक के बाद नताशा स्टेनकोविक का पेरेंटिंग को लेकर पोस्ट, बोली-

Next Post

ऑटो इंडस्ट्री में धूम मचाने आ रहा है अगस्त, इंतजार होगा खत्म; ये SUV-कार हो रही हैं लॉन्च

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

IMD Alert

IMD Weather Alert: 8 राज्यों में Extremely Heavy Rainfall की चेतावनी

गुरूवार, 9 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 9 July 2026

Breaking News Live Updates 9 July 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

गुरूवार, 9 जुलाई 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 9 July 2026: जानें आज सभी 12 राशियों का भविष्यफल

गुरूवार, 9 जुलाई 2026
E-20 Petrol Controversy

E-20 Petrol Controversy: केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों को लिखी चिट्ठी

बुधवार, 8 जुलाई 2026
Sanskrit Subhashit

PM Modi Punjab Visit: 17 जुलाई को पंजाब आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, Bittu ने किया ऐलान

बुधवार, 8 जुलाई 2026
328 Pawan Saroop Case

328 Pawan Saroop Case: SIT की बड़ी कार्रवाई, गुरुद्वारा रामसर में 3 घंटे की पड़ताल

बुधवार, 8 जुलाई 2026
Next Post
ऑटो इंडस्ट्री

ऑटो इंडस्ट्री में धूम मचाने आ रहा है अगस्त, इंतजार होगा खत्म; ये SUV-कार हो रही हैं लॉन्च

ऑटो इंडस्ट्री

सांसदों पर जमकर बरसे जगदीप धनखड़, 'हिट-एंड-रन स्ट्रैटर्जी' को लेकर की आलोचना

ऑटो इंडस्ट्री

Hemant Soren की जमानत को चुनौती देने वाली ईडी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में...

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।