LIVE | ...
शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - छत्तीसगढ़ में मेगा इवेंट कर अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने ‘गारंटी कार्ड’ का अनावरण किया

छत्तीसगढ़ में मेगा इवेंट कर अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने ‘गारंटी कार्ड’ का अनावरण किया

अन्य पार्टियां झूठ से भरे चुनावी घोषणापत्र जारी करती हैं, हम गारंटी देते हैं और उन्हें पूरा करते हैं: मुख्यमंत्री भगवंत मान

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 19 अगस्त 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
bhagwant mann

bhagwant mann

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 19 अगस्त (The News Air) आम आदमी पार्टी(आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शनिवार को छत्तीसगढ़ पहुंचे और एक टाउनहॉल बैठक को संबोधित किया कर छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए ‘गारंटी कार्ड’ का अनावरण किया।

इस अवसर पर एक विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने भारतीय राजनीति को एक नई दिशा दी। पहले राजनीतिक दल चुनाव घोषणापत्र जारी कर बड़े-बड़े वादे करते थे। ये घोषणापत्र झूठ से भरे हुए होते थे। लेकिन अरविंद केजरीवाल गारंटी देते हैं, इसलिए यह ‘गारंटी कार्ड’ है। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली और पंजाब में पहले ही ये गारंटी पूरी कर चुके हैं। पंजाब में आप की सरकार एक साल पांच महीने पहले ही बनी है, लेकिन हमने वहां सभी प्रमुख चुनावी गारंटियां पूरी की है।

स्वास्थ्य और शिक्षा की गारंटी की बात करते हुए मान ने कहा कि पंजाब में दोनों क्षेत्रों में क्रांति जोरों पर है। हम पंजाब में स्कूल ऑफ एमिनेंस बना रहे हैं और 660 मोहल्ला क्लीनिक खोले हैं जहां लोगों को मुफ्त इलाज, जांच और दवाएं मिलती हैं। प्रिंसिपलों का तीसरा बैच प्रशिक्षण के लिए अभी सिंगापुर में है। इस वर्ष सरकारी स्कूलों में 2.5 लाख से अधिक छात्रों ने दाखिला लिया और 12,710 शिक्षकों की सेवा नियमित की। हमने 31,910 सरकारी नौकरियां और लाखों निजी नौकरियां दीं।

AAP News

मुफ्त और 24 घंटे बिजली की गारंटी पर मान ने कहा कि पंजाब में 90% से अधिक घरों में शून्य बिजली बिल आता है और हमने इस गर्मी में धान की बुआई के दौरान बिजली की उच्च मांग को बिना किसी व्यवधान के पूरा किया। उन्होंने कहा कि जीरो बिजली बिल की कीमत सिर्फ एक आम आदमी ही जानता है, अमीर राजनेता इसे नहीं समझ सकते क्योंकि उन्हें हर महीने हजारों यूनिट मुफ्त मिलती हैं।

मान ने कहा कि पंजाब और दिल्ली की तरह आप सरकार छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएगी। हमने पंजाब में एक नंबर लॉन्च किया जहां आम लोग किसी भी भ्रष्टाचार के बारे में शिकायत कर सकते हैं। हमने 350 से अधिक नेताओं और अधिकारियों को गिरफ्तार किया जो भ्रष्ट थे। हमने पंजाब में एक विधायक एक पेंशन योजना लागू की ताकि जनता के पैसे की लूट को रोका जा सके।

मान ने कहा कि यह आम आदमी और युवाओं का समय है। अन्य पार्टियां सिर्फ यही कहती हैं कि युवाओं को सक्रिय राजनीति में भाग लेना चाहिए, लेकिन सिर्फ आम आदमी पार्टी ही युवाओं को मौका देती है। पंजाब में हमारे कई युवा विधायक हैं जिन्होंने बड़े-बड़े राजनीतिक नेताओं को हराया है।

मान ने कहा कि जब हम मुफ्त बिजली, शिक्षा और इलाज जैसी गारंटी देते हैं तो साहब (नरेंद्र मोदी) कहते हैं कि यह ‘रेवड़ी’ है लेकिन हम जानना चाहते हैं कि ’15 लाख वाला पापड़’ कहां है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि….

यह भी पढे़ं 👇

BJP Nasha Mukt Yatra Punjab AAP Counter

BJP की ‘नशा मुक्त यात्रा’ पर AAP का पलटवार: गुजरात से चिट्टा, पंजाब का पानी और बादल से गठजोड़ पर पूछे तीन बड़े सवाल

शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026
Punjab Water Resources Bhagwant Mann

‘पंजाब के पास एक बूंद भी अतिरिक्त पानी नहीं’: CM भगवंत मान ने किसान मेले में किया साफ

शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026
Dearness Allowance

त्योहारी तोहफा: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को Dearness Allowance में 8% बढ़ोतरी, सितंबर से लागू

शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026
AAP Door to Door Campaign

AAP Door to Door Campaign: 20 सितंबर से 2.68 लाख कार्यकर्ता घर-घर जाकर गिनाएंगे मान सरकार के काम

शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026

’15 लाख लिखे तो स्याही सूख जाती है,
काले धन की बात करें तो कलम रुक जाती है,
हर बात ही जुमला निकली
अब तो ये भी शक है
कि चाय बननी आती है!!

मान ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि हम जो कहते हैं वो करते हैं। हम ‘जुमले’ नहीं फेंकते। बीजेपी जुमला’ फैक्ट्री है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बीएचईएल, एलआईसी, रेल, एयरपोर्ट बेच दिया और विधायक व मीडिया खरीद लिया।

मान ने छत्तीसगढ़ के लोगों से आम आदमी पार्टी को वोट देने और राज्य में एक ईमानदार सरकार चुनने का आग्रह किया। क्योंकि ईमानदार सरकार ही शीर्ष स्तर पर भ्रष्टाचार रोक सकती है।

इस टाउनहॉल मीटिंग में आप सांसद डॉ. संदीप पाठक, छत्तीसगढ़ प्रभारी संजीव झा और छत्तीसगढ़ के सभी स्थानीय आप नेतृत्व मौजूद थे।

वहीं टाउन हॉल को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सिर्फ आम आदमी पार्टी ही स्कूल, अस्पताल, रोजगार और विकास की बात करती है। हम राजनेता नहीं हैं। हम यहां अपने देश को नंबर वन बनाने के लिए काम करने आए हैं। उन्होंने कहा कि आप सरकार काम करती है और अपनी गारंटी पूरी करती है, इसीलिए हमें दिल्ली और पंजाब में भारी बहुमत मिला। दिल्ली में हमारे पास 70 में से 67 सीटें थीं और फिर अगले चुनाव में हमें 63 सीटें मिलीं। पंजाब में हमने ऐतिहासिक 92 सीटें जीतीं।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ बिजली सरप्लस राज्य है लेकिन यहां के लोगों को 24 घंटे बिजली नहीं मिलती है। प्रतिदिन 6 से 8 घंटे बिजली कटौती हो रही है। लेकिन जब आप सरकार बनेगी तो लोगों को मुफ्त और 24 घंटे बिजली मिलेगी। सरकारी स्कूलों को सुधारा जायेगा। सभी के लिए शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं निःशुल्क होंगी। दिल्ली और पंजाब की तरह यहां भी मोहल्ला क्लीनिक बनेंगे और सभी को रोजगार मिलेगा। हमने दिल्ली में 2 लाख सरकारी नौकरियां दीं और 12 लाख प्राइवेट नौकरियां दी। 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं को रु.1000 प्रति माह और बुजुर्ग लोगों को निःशुल्क तीर्थ यात्रा की सुविधा दी जायेगी एवं भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ बनेगा। शहीदों के परिवार को 1 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। 10वीं गारंटी के बारे में केजरीवाल ने कहा कि वह अगली बार इसे साझा करेंगे। वह गारंटी राज्य के किसानों और आदिवासी समाज के लिए होगी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

सरहदी जिलों में चार राज्यों समेत चंडीगढ़ पुलिस के साथ मिलकर चलाया ‘आपरेशन सील-3

Next Post

लालू के खिलाफ सीबीआई की कार्रवाई के बीच भाजपा ने भ्रष्टाचार पर अवधारणा की लड़ाई शुरू की

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

BJP Nasha Mukt Yatra Punjab AAP Counter

BJP की ‘नशा मुक्त यात्रा’ पर AAP का पलटवार: गुजरात से चिट्टा, पंजाब का पानी और बादल से गठजोड़ पर पूछे तीन बड़े सवाल

शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026
Punjab Water Resources Bhagwant Mann

‘पंजाब के पास एक बूंद भी अतिरिक्त पानी नहीं’: CM भगवंत मान ने किसान मेले में किया साफ

शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026
Dearness Allowance

त्योहारी तोहफा: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को Dearness Allowance में 8% बढ़ोतरी, सितंबर से लागू

शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026
AAP Door to Door Campaign

AAP Door to Door Campaign: 20 सितंबर से 2.68 लाख कार्यकर्ता घर-घर जाकर गिनाएंगे मान सरकार के काम

शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026
Jagtar Singh Hawara

Jagtar Singh Hawara जेल ट्रांसफर: दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में किया सख्त विरोध, सुरक्षा चिंताओं का दिया हवाला

शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026
Mohali Land Scam

Mohali Land Scam: ED ने कोर्ट से मांगी FIR, Altus Builders पर ₹348 करोड़ की हेराफेरी का आरोप

शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026
Next Post
लालू के खिलाफ सीबीआई की कार्रवाई के बीच भाजपा ने भ्रष्टाचार पर अवधारणा की लड़ाई शुरू की

लालू के खिलाफ सीबीआई की कार्रवाई के बीच भाजपा ने भ्रष्टाचार पर अवधारणा की लड़ाई शुरू की

भाजपा का 'मिशन बिहार'

BJP मजबूत गढ़ को बचाकर और विपक्षियों के गढ़ में सेंध लगाकर 2024 में...

छत्तीसगढ़ में 'मोदी बनाम बघेल' के बीच मुकाबला

छत्तीसगढ़ में 'मोदी बनाम बघेल' के बीच मुकाबला

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।