LIVE | ...
शनिवार, 19 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - लिस्टेड के अलावा और भी बिल आ सकता है विशेष सत्र के दौरान….

लिस्टेड के अलावा और भी बिल आ सकता है विशेष सत्र के दौरान….

सरकार क्या करेगी, इसका इंतजार करिए : सूत्र

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 18 सितम्बर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
PM Modi's target opposition
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली,18 सितंबर (The News Air) संसद के विशेष सत्र के एजेंडे को सरकार पहले ही सार्वजनिक कर चुकी है। सत्र के सबसे महत्वपूर्ण एजेंडे ‘संसद में आजादी के 75 सालों की संसदीय यात्रा – संविधान सभा से लेकर आज तक की उपलब्धियां, यादों अनुभव और सबक पर’ सोमवार को लोकसभा में चर्चा की शुरूआत भी हो चुकी है।

सोमवार को सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जी-20 शिखर सम्मेलन की कामयाबी का जिक्र करते हुए पूरे सदन की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और जी-20 सम्मेलन से जुड़े अन्य लोगों को बधाई दी।

सदन ने जी-20 की कामयाबी के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव भी पारित किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75 वर्षों की संसदीय यात्रा पर पुराने संसद भवन में दिन भर चलने वाले चर्चा की शुरूआत की।

75 वर्षों की यात्रा पर चर्चा के साथ-साथ इस पांच दिवसीय सत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, सेवा की शर्तें और कार्यालय की अवधि) विधेयक 2023, डाकघर विधेयक 2023, अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक 2023 और प्रेस और आवधिक पंजीकरण विधेयक 2023 सहित 4 विधेयक भी चर्चा के बाद पारित करवाने का एजेंडा सरकार ने पहले ही सार्वजनिक कर दिया था।

रविवार को सर्वदलीय बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बताया कि संसद के विशेष सत्र के लिए पहले से पेंडिंग कुछ बिल को मिलाकर कुल 8 बिल लिस्टेड हैं। हालांकि, सरकार के इस एजेंडे पर सभी राजनीतिक दलों को पूरा भरोसा नहीं हो पा रहा है और यह कहा जा रहा है कि सरकार इस विशेष सत्र में अपना कोई बड़ा और महत्वपूर्ण एजेंडा पारित करवाना चाहती है।

महिला आरक्षण सहित कई विधेयकों की चर्चा जोरों पर है। सोमवार को लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के बाद बोलने के लिए खड़े हुए अधीर रंजन चौधरी ने सोनिया गांधी द्वारा महिला आरक्षण पर बोलने की याद दिलाने के बाद मोदी सरकार से महिला आरक्षण बिल पारित करने की मांग भी की।

बीआरएस ने महिला आरक्षण बिल लाने की मांग करते हुए लोकसभा के अंदर और बाहर गांधी मूर्ति पर प्रदर्शन भी किया। बीजेडी सहित कई अन्य राजनीतिक दल भी लंबे समय से महिला आरक्षण की मांग कर रहे हैं।

ऐसे में यह कयास लगाया जा रहा है कि सरकार संसद के इस विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल ला सकती है, हालांकि सरकार ने इसे लेकर अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Loan Default

Loan Default पर बैंक जबरन गाड़ी नहीं छीन सकते, Supreme Court का बड़ा फैसला

शनिवार, 19 सितम्बर 2026
Ravneet Bittu

CM Bhagwant Mann के काफिले पर टमाटर-अंडे फेंके, Ravneet Bittu गिरफ्तार

शनिवार, 19 सितम्बर 2026
Vijay Tamil Nadu Politics

Vijay ने Tamil Nadu Politics में तोड़ा 50 साल का DMK-AIADMK Duopoly, नया युग शुरू

शनिवार, 19 सितम्बर 2026
TMC Symbol Freeze

TMC Symbol Freeze पर Mamata Banerjee Supreme Court पहुंचीं, EC के आदेश को चुनौती

शनिवार, 19 सितम्बर 2026

सरकार इस विशेष सत्र में क्या नया और बड़ा करने वाली है, इस सवाल का जवाब देते हुए सरकार के एक उच्चस्तरीय सूत्र ने बताया कि सरकार की तरफ से सत्र के लिए जो बिल लिस्टेड हैं, उसके अलावा (अतिरिक्त) भी सत्र में और बिल आ सकता है।

हालांकि, कौन सा बिल आ सकता है के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने यह भी जोड़ा कि सरकार क्या करेगी इसका इंतजार करिए।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

आय से अधिक संपत्ति बनाने के मामले में पूर्व विधायिका और उनके पति को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

Next Post

एलआईसी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Loan Default

Loan Default पर बैंक जबरन गाड़ी नहीं छीन सकते, Supreme Court का बड़ा फैसला

शनिवार, 19 सितम्बर 2026
Ravneet Bittu

CM Bhagwant Mann के काफिले पर टमाटर-अंडे फेंके, Ravneet Bittu गिरफ्तार

शनिवार, 19 सितम्बर 2026
Vijay Tamil Nadu Politics

Vijay ने Tamil Nadu Politics में तोड़ा 50 साल का DMK-AIADMK Duopoly, नया युग शुरू

शनिवार, 19 सितम्बर 2026
TMC Symbol Freeze

TMC Symbol Freeze पर Mamata Banerjee Supreme Court पहुंचीं, EC के आदेश को चुनौती

शनिवार, 19 सितम्बर 2026
Biometric Authentication

Biometric Authentication बिना नहीं मिलेगा LPG Cylinder, 3.16 करोड़ प्रभावित

शनिवार, 19 सितम्बर 2026
H-1B Visa Fee

Trump ने H-1B Visa Fee $100,000 बढ़ाई, भारतीय टेक प्रोफेशनल्स पर असर

शनिवार, 19 सितम्बर 2026
Next Post
LIC Policy

एलआईसी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी

केजरीवाल की 10 गारंटी

मध्यप्रदेश को केजरीवाल की 10 गारंटी, ‘‘आप’’ की सरकार दिल्ली-पंजाब की तरह देगी मुफ्त और 24 घंटे बिजली

जैक डोर्सी

जैक डोर्सी को 'ब्लॉक का हेड एंड चेयरपर्सन' किया गया नियुक्त

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।