LIVE | ...
मंगलवार, 18 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - अमृतसर लूटपाट मामला: पीड़ित के ड्राइवर की बेटी, उसके मंगेतर समेत 7 गिरफ्तार;

अमृतसर लूटपाट मामला: पीड़ित के ड्राइवर की बेटी, उसके मंगेतर समेत 7 गिरफ्तार;

41.40 लाख रुपए की नकदी, 800 ग्राम सोना किया बरामद

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 1 जुलाई 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Punjab Police
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

अमृतसर, 01 जुलाई (The News Air) पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार, पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाने के अभियान के तहत, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सनसनीखेज अमृतसर लूटपाट मामले की जांच करते हुए, लूटपाट करने वाले पीड़ित ड्राइवर की बेटी और उसके मंगेतर, जिन्होंने लूटपाट की पूरी साजिश रची थी, को 7 आरोपियों सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

यह जानकारी देते हुए डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने सोमवार को यहां बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान शिवानी (28) निवासी अमर एवेन्यू खंडवाला छेहरटा और उसके मंगेतर गुरटेक सिंह (23) निवासी अजनाला और उनके साथी गुरप्रीत सिंह (34) निवासी मजीठा रोड अमृतसर, संदीप सिंह (29) निवासी जंडियाला, दीपक कुमार (30) निवासी गांव माहल, हरदेव सिंह (53) अजनाला और हरपाल सिंह (52) राजासांसी अमृतसर के तौर पर हुई है। आरोपी शिवानी नरेंद्र मोहन मेहता, जो पीड़ित जिया लाल बहल का ड्राइवर है, कि बेटी है, जो कि पीड़ित की दौलत-शोहरत से अच्छी तरह से वाकिफ थी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह चार हथियारबंद व्यक्तियों ने, जिन्होंने अपना चेहरा ढका हुआ था, पीड़ित जिया लाल के घर में घुसकर 90 लाख रुपए और 3 किलो आभूषण लूट की।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पंजाब पुलिस की टीमों ने महाराष्ट्र पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से एक अंतरराज्यीय ऑपरेशन में तीन आरोपियों – गुरप्रीत, संदीप और दीपक को महाराष्ट्र के धुले जिले से गिरफ्तार किया, जबकि अन्य चार लोगों को अमृतसर से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने उनके पास से 41.40 लाख रुपए नकद और 800 ग्राम सोना भी बरामद किया है।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Vidhan Sabha Speaker

Punjab Vidhan Sabha Speaker ने Organic Farming अपनाने की अपील की

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Nankana Sahib Gurpurab SGPC Visa Demand

Nankana Sahib Gurpurab: SGPC ने 7500 Visa की मांग की

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
IRCTC

IRCTC की बड़ी कार्रवाई: 3100 पानी की बोतलें जब्त

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Elon Musk

Elon Musk के X Algorithm पर India का सख्त बयान

मंगलवार, 18 अगस्त 2026

डीजीपी ने कहा कि पुलिस टीमों ने इस सनसनीखेज लूटपाट मामले को सुलझाने के लिए पेशेवर और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को अपनाया। इस मामले में आगे की जांच जारी ह।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर अमृतसर रणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि इस घटना के बाद ए.डी.सी.पी सिटी-2 अभिमन्यु राणा और ए.सी.पी नॉर्थ विजय कुमार की देखरेख में सिविल लाइन पुलिस स्टेशन, सी.आई.ए-1 और सी.आई.ए- 2 की पुलिस टीमों ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी थी।

उन्होंने कहा कि पुलिस टीमें 12 घंटे से भी कम समय में इस मामले का पता लगाने में कामयाब रहीं और 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य चार आरोपियों को शुक्रवार और शनिवार को गिरफ्तार किया गया था।

सी.पी रणजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि इस मामले में शामिल दो और लोगों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की कड़ियां स्थापित करने के लिए जांच जारी है।

इस संबंध में एफ.आई.आर नं. 107 तिथि 26-06-2024 को आई.पी.सी. की धारा 394 व शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत पुलिस स्टेशन सिविल लाइन अमृतसर में मामला दर्ज किया गया था।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

New Criminal Laws: क्या दिल्ली पुलिस के पास है FIR खारिज करने की शक्ति?

Next Post

आप ने जालंधर में भाजपा और कांग्रेस को दिया बड़ा झटका

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Vidhan Sabha Speaker

Punjab Vidhan Sabha Speaker ने Organic Farming अपनाने की अपील की

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Nankana Sahib Gurpurab SGPC Visa Demand

Nankana Sahib Gurpurab: SGPC ने 7500 Visa की मांग की

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
IRCTC

IRCTC की बड़ी कार्रवाई: 3100 पानी की बोतलें जब्त

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Elon Musk

Elon Musk के X Algorithm पर India का सख्त बयान

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
SGPC Chief Harjinder Dhami Resign Update

Punjab Bandh 21 अगस्त को: SGPC ने दिया पूर्ण समर्थन

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Mohali Land Scam

Mohali Land Scam में IAS Kanwalpreet Barar ED के सामने पेश

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Next Post
join aap

आप ने जालंधर में भाजपा और कांग्रेस को दिया बड़ा झटका

NDA

NDA की तरफ से उपेंद्र कुशवाहा भेजे जाएंगे राज्यसभा,

NDA

कैंसर के चलते अस्पताल पहुंचीं 36 साल की हिना खान, पहले कीमो की तस्वीर आई सामने

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।