गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - अमित शाह जी, मुझे रोकने से क्या होगा, दिल्ली में क्राइम रोकिए- केजरीवाल

अमित शाह जी, मुझे रोकने से क्या होगा, दिल्ली में क्राइम रोकिए- केजरीवाल

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 30 नवम्बर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Arvind Kejriwal News: अरविंद केजरीवाल की 7 दिन की और रिमांड मांगेगे ईडी, सुनवाई थोड़ी देर में
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

– क्या मुझे रोकने से दिल्ली में अपराध कम हो जाएगा, शूट-आउट होने बंद हो जाएंगे? महिलाएं और व्यापारी सुरक्षित हो जाएंगे?- केजरीवाल

– अरविंद केजरीवाल ने कल दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और आज उन पर कायराना हमला हो गया- मनीष सिसोदिया

– दिल्ली के लोग ऐसी घटिया हरकतों का बदला लेंगे, पिछली बार 8 सीटें आई थी, इस बार दिल्ली वाले भाजपा को ज़ीरो सीट देंगे- सीएम आतिशी

– जब भी भाजपा अपनी जिम्मेदारियों में असफल होती है, वह लड़ाई-झगड़े व मार-पीट के रास्ते अपनाती है- भगवंत मान

– विकासपुरी, नागलोई के बाद अब ग्रेटर कैलाश में भाजपा के गुंडों ने केजरीवाल को जान से मारने की कोशिश की, दिल्ली की जनता इसका जवाब देगी- संजय सिंह

नई दिल्ली, 30 नवम्बर, (The News Air) दिल्ली के ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को पदयात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ता द्वारा किए गए जानलेवा हमले को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर देश के गृहमंत्री अमित शाह से सीधा सवाल किया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अमित शाह जी, मुझे रोकने से क्या होगा? दिल्ली में क्राइम रोकिए। क्या मुझे रोकने से दिल्ली में अपराध कम हो जाएगा? मुझे रोकने से क्या दिल्ली में खुलेआम शूट-आउट होने बंद हो जाएंगे? क्या दिल्ली की महिलाएं सुरक्षित हो जाएंगी? क्या दिल्ली के व्यापारी सुरक्षित हो जाएंगे?

भाजपा की हरक़त बताती है कि वह कानून व्यवस्था के सवाल पर कितनी बौखला गई है- मनीष सिसोदिया

उधर, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक्स पर कहा कि आज अरविंद केजरीवाल जी पर भाजपा के एक गुंडे ने हमला किया। कल उन्होंने दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और आज उन पर कायराना हमला हुआ। यह हरक़त बताती है कि क़ानून व्यवस्था के सवाल उठाते ही बीजेपी कितनी बौखला गई है। लेकिन बीजेपी वालों ध्यान रखना। उनका नाम अरविंद केजरीवाल है। तुम्हारे गुंडों के हमलों से वो डरने वाले नहीं हैं।

भाजपा वालों, दिल्ली के लोग ऐसी घटिया हरकतों का बदला लेंगे- सीएम आतिशी

यह भी पढे़ं 👇

Arvind Kejriwal Delhi High Court

Justice Swarna Kanta Sharma Son Case: केजरीवाल ने उठाए सवाल, 5500 केस मिलना हितों का टकराव

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
Punjab Police AI Crime Control

Punjab Police AI Crime Control: One Click में मिलेगी अपराधियों की पूरी जानकारी

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
World News Today

World News Today: Iran-USA डील की उम्मीद, 10 परमाणु वैज्ञानिक गायब, European NATO का प्लान

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
PM Modi Speech

Women Reservation Bill: PM Modi का बड़ा ऐलान, ‘Credit का Blank Cheque दे रहा हूं’

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026

दिल्ली की सीएम आतिशी ने एक्स पर कहा कि आज दिन दहाड़े भाजपा के कार्यकर्ता ने अरविंद केजरीवाल जी पर हमला किया। दिल्ली का चुनाव तीसरी बार हारने की बौखलाहट भाजपा में दिख रही है। भाजपा वालों, दिल्ली के लोग ऐसी घटिया हरकतों का बदला लेंगे। पिछली बार 8 सीटें आई थी, इस बार दिल्ली वाले भाजपा को ज़ीरो सीट देंगे। वहीं, सीएम आतिशी ने अरविंद केजरीवाल पर हमला करने वाले व्यक्ति की फोटो भी पोस्ट किया है। इसमें वह खुद को भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता बता रहा है।

35 दिनों के अंदर अरविंद केजरीवाल पर यह तीसरा हमला हुआ है- भगवंत मान

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अरविंद केजरीवाल जी पर दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में हुआ हमला बेहद शर्मनाक है। जब से केजरीवाल जी ने दिल्ली की कानून व्यवस्था और जनता की सुरक्षा को लेकर बीजेपी से सवाल पूछना शुरू किया है, बीजेपी पूरी तरह से बौखला गई है। ये हमला उसी बौखलाहट का नतीजा है। 35 दिनों के अंदर ये उनपर तीसरा हमला हुआ है। जब भी बीजेपी अपने जिम्मेदारी वाले कार्य में असफल होती है तो वह लड़ाई झगड़े और मार-पीट वाले रास्ते अपनाने लगती है।

अमित शाह का ध्यान दिल्ली कानून-व्यवस्था ठीक करने से ज्यादा केजरीवाल पर हमला कैसे हो, इस पर है- संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि पहले विकासपुरी, फिर नांगलोई और अब ग्रेटर कैलाश में अरविंद केजरीवाल के ऊपर भाजपा के गुंडे लगातार हमला कर रहे हैं। आज का हमला जिस व्यक्ति ने किया, उसकी फोटो अमित शाह के साथ है। जो व्यक्ति देश के गृह मंत्री अमित शाह के साथ फोटो खिंचवा सकता है, वो भाजपा का कितना करीबी होगा, इसका अंदाजा लगा सकते हैं। विकासपुरी में हमला हुआ, भाजपा युवा मोर्चा के लोग। नांगलोई में हमला हुआ, खुद सांसद भाजपा के गुंडों को लेकर अरविंद केजरीवाल के ऊपर हमला करता है। आज अरविंद केजरीवाल पर ग्रेटर कैलाश में हमला हुआ, वो भी भाजपा का कार्यकर्ता है। आप समझ सकते हैं कि भाजपा किस तरह से बौखलाई हुई है। जब से अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की सुरक्षा का मुद्दा उठाया है, कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाया है। गैंगरैंप, गैंग माफिया, गैंगवॉर, हत्या, लूट, व्यापारियों से अवैध वसूली का मामला उठाया है, पूरी की पूरी भाजपा बौखला गई है।

संजय सिंह ने कहा कि गृह मंत्री का ध्यान दिल्ली की कानून-व्यवस्था ठीक करने पर नहीं है। बल्कि उनका ध्यान है कि केजरीवाल पर हमला कैसे हो, इस पर है। यह लोकतंत्र के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे तो लोकतंत्र नहीं चलेगा। ऐसे दिल्ली सुरक्षित नहीं रह सकती। आज पंचशील में एक 64 वर्षीय व्यक्ति अलम, जिनकी 27 बार चाकू मारकर गर्दन काटकर हत्या की गई थी, अरविंद केजरीवाल उनसे मिलने गए थे। उसके बाद वह पदयात्रा पर निकल रहे हैं, तो उनके ऊपर हमला हो रहा है। यह देश की राजधानी में क्या हो रहा है? क्या अमित शाह यह कहना चाहते हैं कि अगर आप दिल्ली की कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाएंगे तो वो हम पर हमला करवाएंगे। उन्होंने कहा कि उस व्यक्ति ने अरविंद केजरीवाल पर स्पिरिट फेंकी। उसके हाथ में माचिस थी। जानलेवा हमला था। वह कुछ भी कर सकता था। मैं समझता हूं कि पूरा देश और दिल्ली इसको देख रही है और समय आने पर दिल्ली और देश के लोग इस बात का जवाब देंगे।

अरविंद केजरीवाल पर कायराना हमला बेहद निंदनीय- राघव चड्ढा

‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने एक्स पर कहा कि कल दिल्ली की बिगड़ती क़ानून व्यवस्था पर अरविंद केजरीवाल जी ने आवाज़ उठाई और आज ही उन पर कायराना हमला किया गया। ये बेहद निंदनीय है। लोकतांत्रिक राजनीति में हिंसा की कोई जगह नहीं है। अरविंद केजरीवाल जी के साथ करोड़ों लोगों का आशीर्वाद है। जाको राखे साइयाँ मार सके ना कोय।

केजरीवाल पर हमला बताता है कि दिल्ली में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है- गोपाल राय

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने एक्स पर कहा कि पदयात्रा के दौरान आज अरविंद केजरीवाल जी पर हमला होना बताता है कि दिल्ली में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। जब पूर्व मुख्यमंत्री भी सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता को क्या ही सुरक्षा प्रदान कर पाएगी भाजपा की केंद्र सरकार और गृहमंत्री अमित शाह जी।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

35 दिनों में अरविंद केजरीवाल पर हुए 3 हमले

Next Post

आम आदमी पार्टी ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार की सख्त शब्दों में की निंदा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Arvind Kejriwal Delhi High Court

Justice Swarna Kanta Sharma Son Case: केजरीवाल ने उठाए सवाल, 5500 केस मिलना हितों का टकराव

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
Punjab Police AI Crime Control

Punjab Police AI Crime Control: One Click में मिलेगी अपराधियों की पूरी जानकारी

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
World News Today

World News Today: Iran-USA डील की उम्मीद, 10 परमाणु वैज्ञानिक गायब, European NATO का प्लान

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
PM Modi Speech

Women Reservation Bill: PM Modi का बड़ा ऐलान, ‘Credit का Blank Cheque दे रहा हूं’

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
Samrat Choudhary

Bihar New CM Samrat Choudhary: बिहार में ‘सम्राट युग’ शुरू, सामने हैं ये बड़ी चुनौतियां

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
Voter ID Card Online Apply

Voter ID Card Online Apply: 18 के हो चुके हैं? घर बैठे मिनटों में बनवाएं पहचान पत्र

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
Next Post
Aman Arora

आम आदमी पार्टी ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार की सख्त शब्दों में की निंदा

Malvinder Kang

शहीद भगत सिंह की मूर्ति को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर बोला तीखा हमला

CM Himachal Sukhu

राज्य में एचआईवी से निपटने के लिए मुख्यमंत्री ने 3-जी फॉमूला दिया

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।