शनिवार, 11 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - ग्रेप चार के नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए जमीन पर उतरेंगे केजरीवाल सरकार के सभी मंत्री

ग्रेप चार के नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए जमीन पर उतरेंगे केजरीवाल सरकार के सभी मंत्री

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 9 नवम्बर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
AAP
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

– पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सभी मंत्रियों के साथ संयुक्त बैठक कर सबको अलग-अलग जिलों की सौपीं जिम्मेदारी

– सभी मंत्री अपने-अपने जिलों के नोडल अधिकारियों के साथ मिलकर ग्राउंड जीरों पर कार्य कर रहे अधिकारियों की मॉनिटरिंग करेंगे- गोपाल राय

– सभी मंत्री मुख्य रूप से दिल्ली के बार्डर एरिया पर लगातार दौरा करेंगे – गोपाल राय

नई दिल्ली, 09 नवंबर (The News Air) दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने गुरुवार को दिल्ली सरकार के सभी मंत्रियों के साथ संयुक्त बैठक की। उन्होंने बैठक की जानकारी मीडिया से साझा करते हुए कहा कि सीएक्यूएम द्वारा जारी ग्रेप-4 नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली सरकार के सभी मंत्री ग्राउंड जीरों पर उतरेंगे । इस सन्दर्भ में मंत्रियों को अलग अलग जिलों की जिम्मेदारी सौपीं गयी है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय को उत्तर और उत्तर पूर्व जिला ,ट्रांसपोर्ट मंत्री कैलाश गहलोत को दक्षिण- पश्चिम और पश्चिम जिला, राजस्व मंत्री आतिशी को पूर्व और दक्षिण पूर्व जिला , स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज को दक्षिण और नई दिल्ली जिला,, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन को सेंट्रल और शाहदरा जिला और समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद को उत्तर पश्चिम जिले की जिम्मेदारी सौपीं गई है।

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पिछले कई दिनों से दिल्ली मे प्रदूषण का स्तर स्थिर बना हुआ है। पिछले 8-10 दिनों से उत्तर भारत में हवा की गति काफी धीमी और तापमान भी लगातार गिर रहा है। ऐसे में प्रदूषण के कण वायुमंडल में फैलने की बजाए निचले स्तर पर ही बने हुए है। इसलिए वाहन प्रदूषण, धूल प्रदूषण, बायोमास बर्निग, पराली समेत जितने भी प्रदूषण के स्रोत हैं, उससे निपटने के लिए सीएक्यूएम ने ग्रेप-4 दिल्ली-एनसीआर में लागू कर रखा है। ग्रेप-4 के तहत दिल्ली में बीएस-3 के पेट्रोल वाहन, बीएस-4 के डीजन वाहन बैन है। साथ ही आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं को छोड़कर सभी प्रकार के ट्रकों की एंट्री बैन है। इसी के साथ दिल्ली के अंदर सभी प्रकार के निर्माण कार्य चाहें वह सरकारी हो, चाहें प्राइवेट हो पूरी तरह से बैन है।

यह भी पढे़ं 👇

Indian Pharmacopoeia

Indian Pharmacopoeia Recognition: 22 देशों ने दी मान्यता, Pharma Stocks में होगा बड़ा बदलाव

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Strait of Hormuz Mines

Strait of Hormuz Mines: ईरान खुद भूला बारूदी सुरंगें कहां बिछाईं, अमेरिका का बड़ा दावा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Mojtaba Khamenei Health

Mojtaba Khamenei Health: बिगड़ा चेहरा और पैर में गंभीर चोट, Reuters का बड़ा खुलासा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
JD Vance Islamabad Visit

JD Vance Islamabad Visit: F-16 की सुरक्षा में पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति, क्या था डर?

शनिवार, 11 अप्रैल 2026

मंत्री गोपाल राय ने कहा कि कई दिनों से यह खबर आ रही थी कि दिल्ली में ग्रेप-4 के नियमों का कड़ाई से पालन नहीं हो रहा है और निर्माण कार्य तथा अन्य गतिविधियां लगातार चल रही हैं। इसलिए आज हमने दिल्ली सरकर के सभी माननीय मंत्रियों के साथ संयुक्त बैठक की और इस बात पर चर्चा की कि जिन मंत्रियों के पास जो विभाग हैं उन्हें कैसे सक्रिय किया जाए। क्योंकि अधिकारियों/कर्मचारियों के अंदर प्रदूषण से निपटने के जिस प्रकार की सक्रियता होनी चाहिए वह नहीं दिख रही है। इस लापरवाही और उदासिनता को दूर करने के लिए हमने निर्णय लिया है कि सभी मंत्री ग्राउंड जीरों पर उतरेंगे और ग्रेप-4 नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करवाएंगे। पिछले दिनों मुख्य सचिव ने अलग-अलग जिलों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया था । मंत्री अपने-अपने जिलों के नोडल अधिकारियों के साथ मिलकर ग्राउंड जीरों पर कार्य कर रहे अधिकारियों की मॉनिटरिंग करेंगे तथा जरूरी दिशा-निर्देश जारी करेंगे। मंत्रियों की विजिट मुख्य रूप से बार्डरों पर जैसे सिंघु बार्डर, गाजिपुर बार्डर, गुडगाँव बार्डर, शाहदरा बार्डर, बहादुरगढ बार्डर और कापरसेडा बार्डर पर होगी।

मंत्री गोपाल राय ने बताया कि यह भी सूचना मिली है कि दिल्ली में जो निर्माण साईट हैं वहां निर्माण तो बंद हो गया है लेकिन बंद साईटों के लिए जो दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं जैसे सभी समान ढके होने चाहिए, पानी का छिड़काव होना चाहिए इत्यादि का पालन नहीं हो रहा है। इसलिए इन साईटों का भी विजिट मंत्री करेंगे। साथ ही अधिकारियों को भी निर्देश दिया जा रहा है कि वे भी जमीन पर उतरें, क्योंकि हवा की गति अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही बने रहने का अनुमान है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

अयोध्या तीर्थ विकास परिषद का गठन, मंदिर म्यूजियम और अयोध्या अंतरराष्ट्रीय शोध संस्थान को..

Next Post

मध्यप्रदेश के सेंवढ़ा और दतिया में आप उम्मीदवारों के पक्ष में भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने किया रोड शो

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Indian Pharmacopoeia

Indian Pharmacopoeia Recognition: 22 देशों ने दी मान्यता, Pharma Stocks में होगा बड़ा बदलाव

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Strait of Hormuz Mines

Strait of Hormuz Mines: ईरान खुद भूला बारूदी सुरंगें कहां बिछाईं, अमेरिका का बड़ा दावा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Mojtaba Khamenei Health

Mojtaba Khamenei Health: बिगड़ा चेहरा और पैर में गंभीर चोट, Reuters का बड़ा खुलासा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
JD Vance Islamabad Visit

JD Vance Islamabad Visit: F-16 की सुरक्षा में पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति, क्या था डर?

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
China Iran MANPADS

China Iran MANPADS: सीजफायर के बीच चीन ईरान को दे रहा खतरनाक मिसाइलें, बड़ा खुलासा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
1973 Oil Crisis

1973 Oil Crisis: जब Arab-Israel War ने दुनिया की अर्थव्यवस्था हिला दी

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Next Post
भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल

मध्यप्रदेश के सेंवढ़ा और दतिया में आप उम्मीदवारों के पक्ष में भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने किया रोड शो

केजरीवाल की मध्यप्रदेश से अपील, मुफ्त बिजली, स्कूल-अस्पताल चाहिए तो आम आदमी पार्टी को दें वोट

केजरीवाल की मध्यप्रदेश से अपील, मुफ्त बिजली, स्कूल-अस्पताल चाहिए तो आम आदमी पार्टी को दें वोट

Bhagwant Mann

लोगों को गुमराह करने के लिए गलत, घटिया और मनघड़ंत बयान देने के लिए....

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।