LIVE | ...
शनिवार, 19 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - अयोध्या तीर्थ विकास परिषद का गठन, मंदिर म्यूजियम और अयोध्या अंतरराष्ट्रीय शोध संस्थान को..

अयोध्या तीर्थ विकास परिषद का गठन, मंदिर म्यूजियम और अयोध्या अंतरराष्ट्रीय शोध संस्थान को..

मिली मंजूरी

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 9 नवम्बर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
मिली मंजूरी
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

लखनऊ, 9 नवंबर (The News Air) दीपोत्सव से पहले भगवान राम की नगरी अयोध्या गुरुवार को एक और ऐतिहासिक पल की गवाह बनी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पहली बार अयोध्या में कैबिनेट बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें 14 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी।

सबसे खास बात रही कि स्वयं सीएम योगी ने कैबिनेट से पास प्रस्तावों के बारे में जानकारी दी। कैबिनेट में पास प्रस्तावों के केंद्र में अयोध्या ही रही, जहां अयोध्या धाम तीर्थ विकास परिषद के गठन के साथ 25 एकड़ भूमि में मंदिर म्यूजियम बनाने, अयोध्या शोध संस्थान को अंतरराष्ट्रीय शोध संस्थान का दर्जा देने और विभिन्न मेलों को राजकीय मेलों का दर्जा दिए जाने संबंधी प्रस्तावों पर मुहर लगी।

इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या के समग्र विकास के लिए पहले से ही केंद्र और राज्य के सहयोग से 178 परियोजनाएं चल रही हैं, जिसके अंतर्गत 30 हजार 500 करोड़ से अधिक की राशि खर्च की जा रही है। अयोध्या एक नए युग की ओर जा रही है। पूरी दुनिया आज अयोध्या की तरफ आकर्षित हो रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए मंत्रिपरिषद ने महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

सीएम योगी ने पास हुए प्रस्तावों के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सबसे पहला प्रस्ताव उत्तर प्रदेश में पहली बार अंतर्देशीय राजमार्ग प्राधिकरण के गठन का था, जिसे मंजूरी दी गई है। उत्तर प्रदेश के बारे में कहा जाता था कि यह एक लैंड लॉक प्रदेश है। दुनिया के उन देशों ने प्रगति की जिनके पास जलमार्ग हैं। देश के अंदर भी वो राज्य आगे बढ़ रहे थे, जिनके पास जलमार्ग था, जो एक्सपोर्ट की सुविधा प्रदान करते थे। हम सब आभारी हैं प्रधानमंत्री मोदी के जिन्होंने देश का पहला इनलैंड वाटरवे वाराणसी से हल्दिया के बीच शुरू किया।

इनलैंड वाटरवे अथॉरिटी उत्तर प्रदेश में जल यातायात को बढ़ावा देने में मदद करेगी। अयोध्या इस दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि कहते हैं कि 2000 वर्ष पहले अयोध्या की राजकुमारी जलमार्ग से साउथ कोरिया गई थीं और वहां के राजकुमार से विवाहबंधन में बंधकर वहां के महत्वपूर्ण राजवंश का हिस्सा बनी थीं। यूपी में 12 के लगभग नदियां ऐसी हैं जो जल यातायात के लिए बहुत मायने रखती हैं।

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में भव्य मंदिर बनने के बाद श्रद्धालु और भक्तों की जो बड़ी संख्या यहां आने वाली है उसको ध्यान में रखते हुए यहां पर श्री अयोध्या धाम तीर्थ विकास परिषद के गठन का प्रस्ताव भी पारित किया गया है। मां पाटेश्वरी धाम देवीपाटन तीर्थ विकास परिषद के गठन की प्रक्रिया के प्रस्ताव को भी पास किया है। शुक्रतीर्थ विकास परिषद के प्रस्ताव को भी पारित किया गया है।

यह भी पढे़ं 👇

September 19 Historical Events

19 सितंबर का इतिहास: जब न्यूजीलैंड ने महिलाओं को दिया वोट का अधिकार और मैक्सिको में आए थे विनाशकारी भूकंप

शनिवार, 19 सितम्बर 2026
Southwest Monsoon Withdrawal 2026

मानसून की विदाई शुरू: 19 सितंबर से पश्चिम राजस्थान से हटेगा दक्षिण-पश्चिम मानसून, अंडमान सागर में बन रहा Low Pressure

शनिवार, 19 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 19

Breaking News Live Updates 19 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 19 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 19 September 2026

आज का राशिफल 19 सितंबर 2026: राधाष्टमी पर मेष से मीन तक जानें आपकी किस्मत का हाल

शनिवार, 19 सितम्बर 2026

सीएम योगी ने बताया कि अयोध्या के माझा जमथरा में 25 एकड़ भूमि को मंदिर म्यूजियम के लिए देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। अयोध्या शोध संस्थान को विस्तार देते हुए अंतरराष्ट्रीय शोध संस्थान का दर्जा दिए जाने का निर्णय लिया गया है। हाथरस में दाउजी महाराज की स्मृति में होने वाले ब्रज की द्वार देहरी लक्खी मेले को राजकीय मेले का दर्जा देने का निर्णय लिया गया है।

कैबिनेट ने ड्रोन पॉलिसी को भी मंजूरी दी है। नियमावली के तहत ड्रोन की गतिविधियों को थाना स्तर से भी निगरानी की जा सकेगी कि वहां कितने ड्रोन मौजूद हैं, किस तरह के उपयोग के लिए हैं। राज्य के अंदर भी भी रेड, ग्रीन और येलो जोन निर्धारित करने के लिए भी कार्रवाई की जाएगी।

सीएम योगी ने बताया कि शीतकालीन सत्र 28 नवंबर से प्रारंभ होगा। यह लगभग एक सप्ताह का हो सकता है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

तेलंगाना में रोड शो के दौरान बाल-बाल बचे केटीआर

Next Post

ग्रेप चार के नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए जमीन पर उतरेंगे केजरीवाल सरकार के सभी मंत्री

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

September 19 Historical Events

19 सितंबर का इतिहास: जब न्यूजीलैंड ने महिलाओं को दिया वोट का अधिकार और मैक्सिको में आए थे विनाशकारी भूकंप

शनिवार, 19 सितम्बर 2026
Southwest Monsoon Withdrawal 2026

मानसून की विदाई शुरू: 19 सितंबर से पश्चिम राजस्थान से हटेगा दक्षिण-पश्चिम मानसून, अंडमान सागर में बन रहा Low Pressure

शनिवार, 19 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 19

Breaking News Live Updates 19 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 19 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 19 September 2026

आज का राशिफल 19 सितंबर 2026: राधाष्टमी पर मेष से मीन तक जानें आपकी किस्मत का हाल

शनिवार, 19 सितम्बर 2026
BJP Nasha Mukt Yatra Punjab AAP Counter

BJP की ‘नशा मुक्त यात्रा’ पर AAP का पलटवार: गुजरात से चिट्टा, पंजाब का पानी और बादल से गठजोड़ पर पूछे तीन बड़े सवाल

शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026
Punjab Water Resources Bhagwant Mann

‘पंजाब के पास एक बूंद भी अतिरिक्त पानी नहीं’: CM भगवंत मान ने किसान मेले में किया साफ

शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026
Next Post
AAP

ग्रेप चार के नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए जमीन पर उतरेंगे केजरीवाल सरकार के सभी मंत्री

भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल

मध्यप्रदेश के सेंवढ़ा और दतिया में आप उम्मीदवारों के पक्ष में भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने किया रोड शो

केजरीवाल की मध्यप्रदेश से अपील, मुफ्त बिजली, स्कूल-अस्पताल चाहिए तो आम आदमी पार्टी को दें वोट

केजरीवाल की मध्यप्रदेश से अपील, मुफ्त बिजली, स्कूल-अस्पताल चाहिए तो आम आदमी पार्टी को दें वोट

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।