चंडीगढ़ (The News Air): मौसम विज्ञान विभाग द्वारा चंडीगढ़, पंचकुला और मोहाली में रेड अलर्ट जारी करने के बाद चंडीगढ़ के सभी स्कूलों में 13 जुलाई तक छुट्टी का ऐलान किया गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों में भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पहले ही पुरे पंजाब में 13 जुलाई तक सभी प्राइवेट, सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद रखने का ऐलान किया था।














