LIVE | ...
सोमवार, 17 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - टेक्नोलॉजी - Airtel 5G : Jio की बढ़ी चुनौती! एयरटेल ने 3 हजार शहरों और कस्बों तक पहुंचाई 5G सर्विस

Airtel 5G : Jio की बढ़ी चुनौती! एयरटेल ने 3 हजार शहरों और कस्बों तक पहुंचाई 5G सर्विस

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 29 अप्रैल 2023
in टेक्नोलॉजी, Breaking News, NEWS-TICKER
A A
0
Airtel 5G
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
देश में 5G मोबाइल नेटवर्क को लॉन्‍च करने में अभी दो टेलिकॉम कंपनियां सबसे आगे हैं। जियो (Jio) और एयरटेल (Airtel) के बीच हाईस्‍पीड इंटरनेट सर्विस को लॉन्‍च करने की ‘जंग’ चल रही है। गुरुवार सुबह पहले जियो ने बताया कि उसने उत्तराखंड के चारधाम में मंदिरों परिसरों में हाईस्‍पीड 5G सर्विस को लॉन्‍च कर दिया है। अब एयरटेल की ओर से एक जानकारी शेयर की गई है। एयरटेल ने बताया है कि उसकी अल्ट्रा-फास्ट 5G सर्विस अब देश के 3000 शहरों और कस्बों तक पहुंच गई है और कस्‍टमर्स के लिए उपलब्ध है।एयरटेल ने कहा है कि उसकी 5G सेवाएं जम्मू के कटरा से लेकर केरल के कुनूर तक, बिहार के पटना से तमिलनाडु के कन्याकुमारी तक, अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर से केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव तक मौजूद हैं। देश के सभी प्रमुख शहरी और ग्रामीण हिस्सों में एयरटेल 5G प्लस सर्विस की अनलिमिटेड पहुंच है।

एयरटेल ने इसे कामयाबी बताया है। कंपनी के सीटीओ, रणदीप सेखों ने कहा कि हम देश के बड़े हिस्से में 5G पहुंचाकर काफी उत्साहित हैं। सितंबर 2023 तक भारत के हर कस्बे और प्रमुख ग्रामीण क्षेत्रों तक अपनी सेवाएं पहुंचाना हमारी प्रतिबद्धता है। उन्‍होंने कहा कि एयरटेल रोजाना  30 से 40 शहरों/कस्बों को 5G सेवाओं से जोड़ रही है। सेखों ने कहा कि हम शहरी और ग्रामीण भारत के ग्राहकों को 5G को तेजी से अपनाते हुए देख रहे हैं। एयरटेल 5G प्लस प्रोपेलर के रूप में काम करेगा जो डिजिटल कनेक्टिविटी की अगली पीढ़ी को आगे बढ़ाएगा। नए बिजनेस मॉडल तैयार करेगा और शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, मैन्‍युफैक्‍चरिंग आदि उद्योगों में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा।

कंपनी का कहना है कि पिछले एक साल में एयरटेल ने 5G की पावर का शानदार प्रदर्शन किया है। इससे नई तकनीक के कई प्रभावशाली उपयोग के उदाहरण भी सामने आए हैं। कंपनी का कहना है कि हैदराबाद में भारत के पहले लाइव 5G नेटवर्क से लेकर बेंगलुरू की बॉश फैसिलिटी में भारत के पहले निजी 5G नेटवर्क तक एयरटेल 5G नए प्रयोगों में सबसे आगे रहा है।

गौरतलब है कि जियो के बाद एयरटेल ने भी अपने यूजर्स के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा की पेशकश कर दी है। Airtel की यह पेशकश Jio से अलग है। जियो यूजर्स को वेलकम ऑफर के तहत 5G इंटरनेट सर्विस को आजमाने के लिए आमंत्रित किया जाता है, जबकि एयरटेल ने एक साहसिक कदम उठाते हुए अपने कई प्रीपेड और पोस्‍टपेड प्‍लान्‍स के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा को लॉन्‍च कर दिया है।

यह भी पढे़ं 👇

16 August in History

16 August in History: Elvis Presley Death Anniversary, जानें इस दिन की बड़ी घटनाएं

रविवार, 16 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert 17 August: ओडिशा-बंगाल में अत्यधिक भारी बारिश, IMD ने जारी किया RED अलर्ट

रविवार, 16 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 16

Breaking News Live Updates 16 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 16 अगस्त 2026
Horoscope

आज का राशिफल 16 अगस्त 2026: चंद्रमा कन्या राशि में, जानें सभी 12 राशियों का हाल

रविवार, 16 अगस्त 2026

यह ऑफर उन सभी ग्राहकों के लिए उपलब्‍ध है, जिनके पास 5G इनेबल्‍ड डिवाइसेज हैं। अगर ऐसे यूजर्स के एरिया में 5G नेटवर्क आ गया है और वो उससे जुड़ गए हैं, तो एयरटेल के अनलिमिटेड 5जी डेटा का आनंद ले सकते हैं। प्रीपेड कस्‍टमर जो 239 रुपये या उससे ज्‍यादा का अनलिमिटेड पैक रिचार्ज करवाते हैं, वो अनलिमिटेड 5G डेटा को क्‍लेम कर सकते हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Rajouri Accident: राजौरी में गहरी खाई में पलटी सेना की एंबुलेंस, 2 जवान शहीद

Next Post

हाई कोर्ट में निकली बम्पर वैकेंसी, इस दिन से पहले कर लें अप्लाई

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

16 August in History

16 August in History: Elvis Presley Death Anniversary, जानें इस दिन की बड़ी घटनाएं

रविवार, 16 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert 17 August: ओडिशा-बंगाल में अत्यधिक भारी बारिश, IMD ने जारी किया RED अलर्ट

रविवार, 16 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 16

Breaking News Live Updates 16 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 16 अगस्त 2026
Horoscope

आज का राशिफल 16 अगस्त 2026: चंद्रमा कन्या राशि में, जानें सभी 12 राशियों का हाल

रविवार, 16 अगस्त 2026
Chandigarh Sealed

Chandigarh Sealed: कौमी इनसाफ मोर्चा के प्रदर्शन से पहले चारों ओर से घेरा, 1000+ सुरक्षाकर्मी तैनात

शनिवार, 15 अगस्त 2026
1158 Professors Protest

1158 Professors Protest: Independence Day पर CM Bhagwant Mann घेराव, 150 हिरासत में

शनिवार, 15 अगस्त 2026
Next Post
हाई कोर्ट

हाई कोर्ट में निकली बम्पर वैकेंसी, इस दिन से पहले कर लें अप्लाई

Karnataka Election Rally

Karnataka Election Rally: PM मोदी का निशाना, कहा' कांग्रेस ने 91 बार मुझे अपमानित किया, जनता ने दी सजा'

MG

MG की Comet EV की शुरू हुई टेस्ट ड्राइव, 15 मई से होगी बुकिंग

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।