LIVE | ...
रविवार, 27 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Karnataka Election Rally: PM मोदी का निशाना, कहा’ कांग्रेस ने 91 बार मुझे अपमानित किया, जनता ने दी सजा’

Karnataka Election Rally: PM मोदी का निशाना, कहा’ कांग्रेस ने 91 बार मुझे अपमानित किया, जनता ने दी सजा’

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 29 अप्रैल 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
Karnataka Election Rally
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

हुमनाबाद (The News Air): कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ‘जहरीला सांप’ वाली टिप्पणी को लेकर पार्टी पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस और उसके नेता अब तक 91 बार अलग-अलग तरह से उन्हें अपमानित कर चुके हैं।  कांग्रेस पर कर्नाटक में लिंगायत समुदाय का भी अपमान करने का आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा कि पार्टी ने बाबासाहेब आंबेडकर और वीर सावरकर को भी अपशब्द कहे हैं। कर्नाटक में 29 मार्च को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने के बाद पहली बार प्रचार के लिए राज्य के दौरे पर आए प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि लोग उसकी गालियों का वोटों से जवाब देंगे और वे (कांग्रेस नेता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जितना कीचड़ उछालेंगे, उतना ही कमल खिलेगा।

मोदी ने कहा, ‘‘कांग्रेस आम आदमी के बारे में बात करने वाले, उनके (कांग्रेस के) भ्रष्टाचार को सामने लाने वाले और स्वार्थ की उनकी राजनीति पर वार करने वाले हर व्यक्ति से नफरत करती है। ऐसे लोगों के खिलाफ कांग्रेस की नफरत गहरी होती जाती है। इस चुनाव में भी कांग्रेस ने एक बार फिर मुझे अपशब्द कहना शुरू कर दिया है।” बीदर जिले के हुमनाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘किसी ने मेरे खिलाफ इस्तेमाल किए जा रहे इस तरह के अपशब्दों की सूची बनाई और मुझे भेजा। अभी तक कांग्रेस के लोग 91 बार अलग-अलग तरह से मुझे अपशब्द कह चुके हैं।

अगर कांग्रेस ने अपशब्दों के इस शब्दकोष पर समय व्यर्थ करने के बजाय सुशासन और अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने पर ध्यान दिया होता, तो उसकी इतनी दयनीय स्थिति नहीं होती।” उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री मोदी की तुलना जहरीले सांप से की थी। हालांकि, विवाद पैदा होने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी प्रधानमंत्री के खिलाफ नहीं, बल्कि सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ थी।

यह भी पढे़ं 👇

27 September History Events Birthdays Deaths

27 September का इतिहास: जब William ने England पर हमला किया, Hugh Hefner ने अंतिम सांस ली

रविवार, 27 सितम्बर 2026
IMD

Uttarakhand में भारी तबाही का Alert! IMD ने जारी की Red Warning, 27 Sept तक Extremely Heavy Rainfall

रविवार, 27 सितम्बर 2026
27 September 2026 Rashifal

27 September 2026 Rashifal: मेष से मीन तक, जानें किसको मिलेगा 90% भाग्य का साथ!

रविवार, 27 सितम्बर 2026
Donald Trump

America-Iran के बीच फिर भड़क सकती है जंग! Trump ने ईरान का प्रस्ताव ठुकराया

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

यह भी पढ़ें

मोदी ने कहा, ‘‘गरीबों और देश के लिए काम करने वालों का अपमान करना कांग्रेस का इतिहास रहा है। मैं इकलौता नहीं हूं, जिस पर इस तरह का हमला किया गया है। पिछले चुनाव में उन्होंने ‘चौकीदार चोर है’ अभियान चलाया था, फिर उन्होंने कहा ‘मोदी चोर’ है, फिर उन्होंने कहा ‘ओबीसी समुदाय चोर’ है और अब कर्नाटक में चुनाव प्रचार शुरू होते ही उन्होंने मेरे लिंगायत भाइयों और बहनों को चोर बताने की हिमाकत दिखाई है।” उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस के नेता कान खोलकर सुनें, जब भी आपने किसी को अपशब्द कहे हैं, उन्होंने (मतदाताओं ने) आपको इस तरह से दंड दिया है कि आप उसे सहन नहीं कर पाए। इस बार कर्नाटक के लोगों ने अपशब्दों और उनके गौरव को पहुंचाई गई क्षति का वोटों के जरिये जवाब देने का फैसला किया है।”

मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने उन्हें अपशब्द कहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है, जिसने बाबासाहेब आंबेडकर को भी अपशब्द कहे थे। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘बाबासाहेब आंबेडकर ने एक बार खुद कहा था कि कांग्रेस ने बार-बार उन्हें अपशब्द कहे। कांग्रेस ने बाबासाहेब आंबेडकर को ‘राक्षस’, ‘राष्ट्रद्रोही’, ‘दगाबाज दोस्त’ कहा था… आप सुनकर हैरान रह जाएंगे। आज भी हम देखते हैं कि कांग्रेस कैसे वीर सावरकर को अपशब्द कहती है।

कांग्रेस ने इस देश के दिग्गज नेताओं को अपशब्द कहे हैं।” मोदी ने कहा, ‘‘इसे देखते हुए मुझे लगता है कि कांग्रेस मेरा सम्मान करती है, जैसा कि उसने बाबासाहेब आंबडेकर और वीर सावरकर का किया, क्योंकि कांग्रेस उसी तरह से मुझे भी अपशब्द कहती है। मैं इसे अपने लिए उपहार के तौर पर मानता हूं।”  उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस को मेरे लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करने दीजिए, मैं देश और उसके लोगों के लिए काम करना जारी रखूंगा। आपके आशीर्वाद से उनके सभी अपशब्द मिट्टी में मिल जाएंगे। कांग्रेस के लोग समझ लें कि आप हम पर जितना कीचड़ उछालेंगे, उतना ही कमल खिलेगा।” इस मौके पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और केंद्रीय मंत्री भगवंत खुबा भी मौजूद थे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

हाई कोर्ट में निकली बम्पर वैकेंसी, इस दिन से पहले कर लें अप्लाई

Next Post

MG की Comet EV की शुरू हुई टेस्ट ड्राइव, 15 मई से होगी बुकिंग

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

27 September History Events Birthdays Deaths

27 September का इतिहास: जब William ने England पर हमला किया, Hugh Hefner ने अंतिम सांस ली

रविवार, 27 सितम्बर 2026
IMD

Uttarakhand में भारी तबाही का Alert! IMD ने जारी की Red Warning, 27 Sept तक Extremely Heavy Rainfall

रविवार, 27 सितम्बर 2026
27 September 2026 Rashifal

27 September 2026 Rashifal: मेष से मीन तक, जानें किसको मिलेगा 90% भाग्य का साथ!

रविवार, 27 सितम्बर 2026
Donald Trump

America-Iran के बीच फिर भड़क सकती है जंग! Trump ने ईरान का प्रस्ताव ठुकराया

शनिवार, 26 सितम्बर 2026
Free LPG Cylinder

J&K में 8.79 लाख Antyodaya परिवारों को साल में 6 Free LPG Cylinder! देखें जिलेवार लिस्ट

शनिवार, 26 सितम्बर 2026
Asian Games Nandini Sharma

Asian Games की गोल्ड मेडलिस्ट Nandini Sharma को ₹3 करोड़! चंडीगढ़ ने किया सम्मान

शनिवार, 26 सितम्बर 2026
Next Post
MG

MG की Comet EV की शुरू हुई टेस्ट ड्राइव, 15 मई से होगी बुकिंग

Smooth-Talking Hacker Remote-Wipes Reporter's iPad, MacBook

युवक

फरीदकोट में युवक पर जानलेवा हमला: आरोपियों ने कार में की तोड़-फोड़

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।