LIVE | ...
सोमवार, 24 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - लुधियाना से एन.सी.आर. का हवाई सफऱ होगा सस्ता

लुधियाना से एन.सी.आर. का हवाई सफऱ होगा सस्ता

एयरलाईन ने पहले तीन महीनों के लिए 999 रुपए टिकट की पेशकश की: मुख्यमंत्री

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 6 सितम्बर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
एयरलाईन
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

यह भी पढे़ं 👇

Chandigarh Tiffin Bomb Case

Chandigarh Tiffin Bomb Case: बब्बर खालसा से जुड़े 3 युवक गिरफ्तार

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Bhagwant mann CM Punjab

बड़ा राजनीतिक दांव: Bhagwant Mann अब विरोधियों के गांव में करेंगे Lok Milni

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 24

Breaking News Live Updates 24 अगस्त 2026: Monday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Chandrayaan

23 अगस्त का इतिहास: William Wallace Execution से Chandrayaan-3 तक की बड़ी घटनाएं

रविवार, 23 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री के अथक प्रयासों के स्वरूप लुधियाना से दो साल बाद फिर शुरू हुई उड़ानें
मुख्यमंत्री ने एन.सी.आर. के साथ एयर कनैक्टीविटी होने के कारण इस दिन को पंजाब के लिए ऐतिहासिक बताया
आदमपुर, हलवारा और बठिंडा के हवाई अड्डों से जल्द ही और भी उड़ानें शुरू की जाएंगी

लुधियाना, 6 सितम्बर (The News Air) : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एन.सी.आर.) के साथ पंजाब के हवाई संपर्क को और अधिक सुचारू बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को हिंडन-लुधियाना-हिंडन उड़ान की शुरुआत की, जिससे दो साल से अधिक समय के बाद में लुधियाना के हवाई अड्डे से हवाई यातायात बहाल हुआ है। उन्होंने साथ ही ऐलान किया कि पहले तीन महीनों के लिए लुधियाना से एन.सी.आर. के हवाई सफऱ का किराया केवल 999 रुपए होगा।
इसको ऐतिहासिक दिन बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की पुरज़ोर कोशिशों के साथ लुधियाना के हवाई अड्डे से दो साल से अधिक समय के बाद उड़ान शुरू हुई है, जिससे औद्योगिक शहर के लोगों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि यह उड़ान मैसर्ज बिग चार्टर प्राईवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा फ्लाई बिग एयरलाईन्ज़ के नाम पर चलाई जाएगी और मूलभूत रूप से यह उड़ान पाँच दिनों के लिए शुरू की जाएगी, परन्तु अगले महीने से यह उड़ान पूरे सप्ताह के लिए चलाई जाएगी। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि इस उड़ान के द्वारा लुधियाना से हिंडन (गाजियाबाद) पहुँचने के लिए 90 मिनट का समय लगेगा।
मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि एयरलाईन शुरुआती तोहफ़े के रूप में अपनी उड़ान शुरू होने पर पहले तीन महीनों के लिए 999 रुपए प्रति टिकट की पेशकश करेगी। उन्होंने कहा कि लुधियाना से एन.सी.आर. का सफऱ केवल 999 रुपए का होगा, जो बस सफऱ की अपेक्षा सस्ता होगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसका एकमात्र मंतव्य राज्य के लोगों को सुरक्षित, सस्ता और आरामदायक हवाई सफऱ मुहैया करवाने को सुनिश्चित बनाना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे इलाके के उद्यमियों, व्यापारियों और उद्योगपतियों को देश के अन्य हिस्सों में आने-जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी, जिससे व्यापार, कारोबार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली-एन.सी.आर. तक कोई सीधी उड़ान न होने के कारण लोगों ख़ास तौर पर उद्योगपतियों को सडक़ के द्वारा पंजाब से राष्ट्रीय राजधानी जाने के समय पर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि इससे उनको न केवल अनावश्यक परेशानी होती थी, बल्कि उनके समय, पैसे और ऊर्जा भी बेकार जाती थी।
मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि इस उड़ान के शुरू होने से इस क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलने के साथ-साथ दुनिया भर के अग्रणी उद्योगपति राज्य में बड़े स्तर पर निवेश करने में रुचि लेंगे। उन्होंने कहा कि इससे पंजाब में औद्योगिकीकरण को बढ़ावा मिलेगा और पंजाब को सबसे प्राथमिक निवेश स्थान के रूप में दिखाने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने याद करवाया कि लुधियाना हवाई अड्डा बहुत पुराना है, जो तकरीबन 1965 से चल रहा है और यहाँ से 1982 में कमर्शियल उड़ानों की शुरुआत हुई थी। भगवंत सिंह मान ने बताया कि रीजनल कनैक्टीविटी (आर.सी.एस.) अधीन मैसर्ज अलायंस एयर ने 2 सितम्बर 2017 को कमर्शियल उड़ान की शुरुआत की थी, जो 9 अप्रैल 2021 तक चलती रही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों की लापरवाही के कारण इसके बाद उड़ानें बंद हो गईं, परन्तु अब जब से उन्होंने कार्यभार संभाला है तो वह इन उड़ानों को फिर से शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अथक प्रयासों से आर.सी.एस. स्कीम के अधीन नया रूट हिंडन-लुधियाना-हिंडन, बिग चार्टर प्राईवेट लिमिटेड कंपनी को दिया गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आज इस एयरलाईन ने इस रूट पर अपने 19 सीटों वाले ट्विन ओटर जहाज़ के ज़रिये व्यापारिक उड़ानों की शुरुआत की। यह ट्रांसपोर्ट जहाज़ छोटी हवाई पट्टी से उड़ान भरने और उतरने में सक्षम हो सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लोगों को सस्ती दरों पर यातायात की सुविधा मुहैया करने के लिए राज्य सरकार ने अपनी ओर से इन सभी 19 टिकटों पर पडऩे वाली वाईबिलिटी गैप फंडिंग (वी.जी.एफ.) का भुगतान करने का फ़ैसला किया है। उन्होंने कहा कि इन सभी 19 सीटों पर वी.जी.एफ. का एक तरफ़ के प्रति टिकट 11,829 रुपए राज्य सरकार द्वारा दिया जाएगा। पंजाब के लोगों को बेहतर हवाई यातायात की सुविधा मुहैया करने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस उड़ान का एक तरफ़ का बेसिक किराया तकरीबन दो हज़ार रुपए होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए राज्य के अन्य हवाई अड्डों से भी उड़ानें जल्द ही शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि आदमपुर में एयर टर्मिनल तैयार है और स्पाईस जैट एयरलाईन अगले दो महीनों में आदमपुर से नांदेड़, दिल्ली, गोआ, कोलकाता और बैंगलोर के लिए रोज़ाना की उड़ान शुरू करेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि स्टार अलायंस कंपनी भी आदमपुर से हिंडन के लिए रोज़ाना की एक उड़ान शुरू करेगी। उन्होंने बताया कि अगले दो महीनों में अलायंस एयर और फ्लाई बिल कंपनी द्वारा क्रमवार बठिंडा से दिल्ली, बठिंडा से हिंडन हवाई अड्डों के लिए उड़ानें शुरू की जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि आर.सी.एस.-उड़ान स्कीम के अधीन अगले दो महीनों में अलायंस एयर कंपनी द्वारा साहनेवाल हवाई अड्डे से दिल्ली हवाई अड्डे के लिए उड़ानें शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि हलवारा हवाई अड्डा नवंबर 2023 के अंत तक कार्यशील हो जाएगा। इसके बाद में लुधियाना निवासियों के लिए और अधिक उड़ानें उपलब्ध होंगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे राज्य में आर्थिक गतिविधियों को और अधिक बढ़ावा मिलेगा, जो पंजाब की तरक्की और लोगों की ख़ुशहाली के लिए अहम भूमिका निभाएगा।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

जी-20 शिखर सम्मेलन : जानें दिल्ली पुलिस ने कहां-कहां पर क्या रोक लगाई

Next Post

पी. डब्ल्यू. आर. डी. ए. द्वारा भूजल की निकासी सम्बन्धी मंज़ूरियां देने के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Chandigarh Tiffin Bomb Case

Chandigarh Tiffin Bomb Case: बब्बर खालसा से जुड़े 3 युवक गिरफ्तार

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Bhagwant mann CM Punjab

बड़ा राजनीतिक दांव: Bhagwant Mann अब विरोधियों के गांव में करेंगे Lok Milni

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 24

Breaking News Live Updates 24 अगस्त 2026: Monday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Chandrayaan

23 अगस्त का इतिहास: William Wallace Execution से Chandrayaan-3 तक की बड़ी घटनाएं

रविवार, 23 अगस्त 2026
Weather Alert

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में Low Pressure Area, ओडिशा-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

रविवार, 23 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 23

Breaking News Live Updates 23 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 23 अगस्त 2026
Next Post
News

पी. डब्ल्यू. आर. डी. ए. द्वारा भूजल की निकासी सम्बन्धी मंज़ूरियां देने के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू

Kovind and amit shah

One Nation One Election : कोविंद ने शाह और मेघवाल के साथ की बैठक

aap

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में स्वयंसेवक अभियान शुरू किया

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।