मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - ‘वॉशिंग मशीन’ कैंपेन के जरिए भाजपा और प्रधानमंत्री के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान की पोल खोल रही ‘‘आप’’- गोपाल राय

‘वॉशिंग मशीन’ कैंपेन के जरिए भाजपा और प्रधानमंत्री के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान की पोल खोल रही ‘‘आप’’- गोपाल राय

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 14 मई 2024
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
AAP
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 14 मई 2024

आम आदमी पार्टी ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भ्रष्टाचार विरोधी अभियान की पोल खोलने के लिए एक वॉशिंग मशीन का एक नायाब कैंपेन शुरू किया है। ‘‘आप’’ के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय से इसकी शुरूआत की। सौरभ भारद्वाज ने डेमो दिखाकर बताया कि कैसे भ्रष्टाचार के आरोपियों को वॉशिंग मशीन में डालकर उनको क्लीन किया जाता है। लोगों को भाजपा के वॉशिंग मशीन का काला जादू दिखाने के लिए स्टेज पर एक तरफ बड़ी सी वॉशिंग मशीन रखी गई थी और दूसरी तरफ बड़ा सा जेल बनाया गया था। जो लोग भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हो गए, उनको ईडी ने वॉशिंग मशीन में डाल दिया और जिन्होंने समाज सेवा से पीछे हटने से इन्कार कर किया, उनको जेल में डाल दिया। इस दौरान हिमंता बिश्वा सरमा, अजीत पवार और अशोक चौव्हान का डेमो दिखाया गया कि कैसे वॉशिंग मशीन में घुलने के बाद अब ईडी-सीबीआई उनको परेशान नहीं करती है। दूसरी तरफ, दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुधारने वाले मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने उनकी बात नहीं मानी तो कैसे फर्ज़ी मामले बनाकर उनको जेल भेज दिया गया।

गोपाल राय ने कहा कि लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए आम आदमी पार्टी की तरफ से लगातार अलग-अलग तरीकों और माध्यम से प्रचार अभियान चलाए जा रहे हैं। हम लोगों ने पहले चरण में दिल्ली के अंदर जेल का जवाल वोट से, डोर टू डोर कैंपेन चलाया। उसके अगले चरण में हमने दिल्ली के अंदर जेल का जवाब वोट से संकल्प सभाएं शुरु कीं। तीसरे चरण में हमने रोड शो के माध्यम से जनता के बीच में अपने सदेश को पहुंचाया। समाज के अलग-अलग हिस्सों में महिलाओं, पूर्वांचल के लोगों, व्यापारियों और ग्रामीण इलाकों में संवाद के अलग-अलग कार्यक्रम चल रहे हैं।

गोपाल राय ने कहा कि अब वॉशिंग मशीन कैंपेन शुरू कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी और देश के प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि यह चुनाव हम भ्रष्टाचार से लड़ने और उसे खत्म करने के लिए लड़ रहे हैं। बीजेपी के इस दावे की सच्चाई क्या है? बीजेपी के वॉशिंग मशीन का काला जादू क्या है? आज हमारे कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज और उनकी टीम इस वॉशिंग मशीन के काले जादू को प्रदर्शित किया। हमने यह निर्णय लिया है कि आज जिस तरह से यहां इस वॉशिंग मशीन के काले जादू का प्रदर्शन किया गया है। दिल्ली में हमारे 4 लोकसभा क्षेत्रों के लिए हम चार टीमें और तैयार कर रहे हैं। ये टीमें अगले 23 मई तक दिल्ली के अंदर इन चारों लोकसभा नई दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली के हर विधानसभा में जाकर इस वॉशिंग मशीन के काले जादू को प्रदर्शित करेंगे और बीजेपी और देश के प्रधानमंत्री के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान का असली सच जनता के सामने रखेंगे। वैसे तो ये देश इस वॉशिंग मशीन के जादू को अब समझ रहा है, लेकिन एक आम आदमी इसके माध्यम से समझ पाए और देश की सरकार की सच्चाई को समझ पाए। यह हमारा प्रयास है।

गोपाल राय ने कहा कि सोमवार को चार चरण का मतदान खत्म हुआ है। पूरे देश से यही खबर आ रही है कि इन चार चरण के मतदान के बाद भाजपा 200 से 220 की सीटों पर सिमट रही है। ऐसे में हमारी कोशिश यही है कि दिल्ली और पूरे देश में बचे हुए तीन चरणों में चुनाव प्रचार को और तेज किया जाए। केंद्र सरकार की सच्चाई को जनता के सामने रखा जाए, जिससे लोग सही निर्णय ले सकें। जनता इस तानाशाही की सरकार को हटाएं और देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाएं। इसलिए आज ने हम वॉशिंग मशीन के काले जादू का अभियान शुरु कर रहे हैं।

देश को ईडी-सीबीआई चला रही है- सौरभ भारद्वाज

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज देश को ईडी और सीबीआई दो एजेसियां ही चला रही है। जब केंद्र सरकार मन करता है, वो किसी भी नेता के खिलाफ ईडी-सीबीआई को छोड़ देती है। कुछ साल पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चौव्हान के उपर आदर्श सोसायटी के घोटाले के आरोप लगे थे। कहा गया था कि कारगिल युद्ध में शहीद जवानों की विधवाओं के लिए सोसायटी बननी थी। इस सोसायटी में अशोक चौव्हान ने करोड़ों रुपए का घोटाला किया था। प्रधानमंत्री जी ने अशोक चौव्हान के बारे में कहा कि कारगिल की विधवाओं के लिए जो फ्लैट बनाए, उनको भी अशोक चौव्हान लूट लेंगे। लेकिन भाजपा की वॉशिंग में धुलकर साफ हो गए और राज्यसभा में भेज दिए गए।

उन्होंने कहा कि हिमंता बिश्व सरमा कांग्रेस नेता थे और असम में मंत्री थे। इनके खिलाफ भाजपा ने छह महीने तक भ्रष्टाचार का कैंपेन चलाया था। भाजपा ने इन पर वाटर घोटाला, सारदा घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाते हुए बुकलेट बाटी थी। इन पर सीबीआई-ईडी का दबाव डाला गया। इससे डर कर वो भाजपा की वॉशिंग मशीन में जाने का फैसला किया। आज भाजपा ने उनको असम के मुख्यमंत्री बना दिया है। भ्रष्टाचार का आरोप लगने से हिमंता बिश्वा सरमा परेशान थे। जब किसी व्यक्ति के सिर पर बाल कम हो या मोटापा हो तो वो बहुत परेशान होता है। फिर उसको कोई दवा मिलती है, जिससे उसका मोटापा घट जाता है, बाल उग आते हैं तो वो बहुत खुश होता है।

सौरभ भारद्वाज ने बताई भ्रष्टाचारियों की मनोदशा

सौरभ भारद्वाज ने टीवी में चलने विज्ञापनों का उदाहरण देकर भाजपा में शामिल हुए भ्रष्टाचारियों की मनोदशा बताई। विज्ञापन में जैसे व्यक्ति किसी प्रोडक्ट का गुणगान करता है, वैसे ही भ्रष्टाचार का आरोपी भी कहता है कि मैं बहुत परेशान था। मेरे पीछे ईडी पड़ी थी। मुझे रात में नींद नहीं आ रही थी। मेरा आत्म विश्वास गिर रहा था। कोई सीडी चलाता था, मुझे ईडी सुनाई देता था। सुबह छह बजे दूध वाला आता था, मुझे लगता था कि ईडी आ गई। मैं बहुत डरा-डरा रहता था। सारी भाजपा मुझे भ्रष्टाचारी कहती थी। तभी किसी ने मुझसे किसी ने कहा कि आप भाजपा में शामिल होने का प्रयास क्यों नहीं करते हैं। मैंने भाजपा से संपर्क किया और भाजपा की वॉशिंग मशीन में धुलने के बाद मेरी जिंदगी बदल गई। यह बहुत चमत्कारी मशीन है। अब मेरे पीछे कोई ईडी-सीबीआई नहीं है। सब जगह मेरी इज्जत बढ़ गई है। भाजपा की वॉशिंग मशीन अद्भुत है, चमत्कारी है। इसको सबको इस्तेमाल करना चाहिए।

साहब ने सीबीआई को लगाई फटकार, ईडी की तरह बेशर्म बनो

साहब ने सीबीआई से कहा कि तुम शरमाते क्यों हो? ईडी की तरह बेशर्म बनकर देखो। ईडी को देखो, कैसे सारे विपक्षी नेताओं पर पीएमएलए का केस लगाकर उनको जेल में डाल रही है। तुम भी कुछ करो। ऐसे कैसे काम चलेगा। ऐसे ही शरमाओगे तो पीछे रह जाओगे। साहब ने मनीष जी के घर छापे मारने के आदेश दिए। सीबीआई ने घर, दफ्तर, बैंक, पैतृक घर जाकर छापे मारे, कुछ नहीं मिला तो साहब नाराज हो गए। फिर ईडी को छापा मारने का आदेश दिया। ईडी ने बताया कि मनीष के यहां से कुछ भी नहीं मिल रहा है, कब तक बिना सबूत के जेल में रखा जाए? चवन्नी भी नहीं मिल रही है।

नाट्य मंचन के जरिए बताया, कैसे ईडी-सीबीआई चला रही देश

वॉशिंग मशीन में धुलने ही अशोक चौव्हान को मिली क्लीन चिट

वॉशिंग मशीन कैंपेन के दौरान एक नाट्य मंचन के जरिए बताया गया कि साहब के कहने पर ईडी-सीबीआई महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चौव्हान को पकड़ कर लाती है। ईडी पूछती है, क्या किया है? अशोक चौव्हान जवाब देते हैं, आदर्श घोटाला किया है। ईडी ने पूछा, वॉशिंग मशीन में जाओगे या जेल में जाओगे। अशोक चौव्हान ने वॉशिंग मशीन में जाने का फैसला लिया। मशीन में डालकर उसकी अच्छे से सफाई की और साफ-सुथरे होकर बाहर निकले और सीबीआई-ईडी ने उनको क्लीन चिट दे दिया।

हिमंता बिश्वा सरमा को वॉशिंग मशीन में धोकर बनाया मुख्यमंत्री

अशोक चौव्हान के बाद हिमंता बिश्व सरमा को लाया गया। ईडी ने पूछा, घोटाले में मैला हो गए हो, जेल जाओगे या वॉशिंग मशीन में जाओगे। हिमंता बिश्वा सरमा को भी वॉशिंग मशीन में भेजा गया और काफी देर तक धुलाई की गई। हिमंता बिश्वा सरमा संतरी रंग में साफ होकर वॉशिंग मशीन से बाहर निकले और मुख्यमंत्री बन गए।

यह भी पढे़ं 👇

Iran Missile Boats

Iran Missile Boats: होर्मुज़ में Red Bees से अमेरिका को चुनौती, Saudi घबराया

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Guru Granth Sahib Satkar Bill

Guru Granth Sahib Satkar Bill की प्रति Samana Morcha को सौंपी, बेअदबी पर उम्रकैद का प्रावधान

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Noida Workers Protest

Noida Workers Protest: Haryana में बढ़े वेतन से शुरू हुआ बवाल, UP सरकार ने की 21% बढ़ोतरी

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Samrat Choudhary

Samrat Choudhary बने Bihar के नए CM: पहली बार BJP का मुख्यमंत्री

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026

हजारों करोड़ के घोटाले में फंसे अजीत पवार बने डिप्टी सीएम

ईडी अजीत पवार को पकड़ लाई। मोदी जी ने अजीत पवार पर सिंचाई, अवैध खनन घोटाला का आरोप लगाया था। भाजपा नेताओं ने कहा कि अजीत पवार को चक्की पिसनी पड़ेगी। ईडी ने पूछा कि क्या जेल में जाकर चक्की पिसोगे। अजीत पवार ने कहा कि नहीं, मैं तो वॉशिंग मशीन में जाउंगा। फिर उनका भी ईडी ने वॉशिंग मशीन में डाला और वो भी साफ-सुथरा होकर नारंगी रंग में बाहर निकले।

जैन साहब को मोहल्ला क्लीनिक बनवाने और फ्री इलाज करने की मिली सजा

साहब ने ईडी-सीबीआई को आदेश दिया, अब किसी आम आदमी पार्टी के नेता को लाओ। ईडी जैन को उठा लाई। जैन ईमानदार हैं, इसलिए ईडी ने मजबूती से पकड़ कर लाई। ईडी ने जैन साहब से पूछा, क्यों मोहल्ला क्लीनिक बनवाते हो, दिल्लीवालों को फ्री दवाई देने की क्या जरूरत थी। जैन साहब डटे रहे कि मैं तो क्लीनिक बनवाउंगा और सबका फ्री इलाज भी कराउंगा। ईडी ने कहा, जैन साहब आप आदमी बहुत अच्छे हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी खराब है। आप भी मोदी वॉशिंग पाउडर से धुल कर साफ हो जाइए, लेकिन जैन साहब ने वॉशिंग मशीन में जाने से इन्कार कर दिया। जैन साहब ने कहा कि जेल जाने के लिए तैयार हैं, लेकिन जनता की सेवा करने से पीछे नहीं हटेंगे। केंद्र ने ईडी से पूछा कि जैन साहब के खिलाफ क्या सबूत मिले हैं। ईडी ने बताया कि इनके खिलाफ 500 से ज्यादा मोहल्ला क्लीनिक, सभी अस्पतालों में फ्री दवाइयां, पॉलीक्लीनिक मिल रहा है। ईडी ने समझाने का प्रयास किया कि आप दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री हैं, मशीन में जाते ही आप देश के स्वास्थ्य मंत्री बना दिए जाएंगे। लेकिन जैन साहब ने सारे ऑफर ठुकरा दिए। ईडी ने उनको जेल में डाल दिया।

अच्छे स्कूल बनाकर गरीबों को पढ़ाना सिसोदिया को पड़ा भारी

साहब ने जैन साहब के बाद ईडी को स्कूल बनवाने वाले सिसोदिया को भी पकड़ कर लाने का आदेश दिया। ईडी सिसोदिया को पकड़ लाई और पूछा, क्यों स्कूल बनवाते हो? आप स्कूल बनवाते हो और साहब हमसे पूछते हैं। गरीबों के बच्चों को क्यों पढ़ा रहे हो। साहब का वोट बैंक खराब हो जाएगा। सबको फ्री शिक्षा दे रहे हैं। ये गरीब लोग पढ़-लिख जाएंगे तो समझने लगेंगे। हमारी क्या गलती है। सिसोदिया जी मैं आपको समझा रहा हूं, आप आदमी बहुत अच्छे हैं, लेकिन मेरे घर में भी बच्चे हैं। मेरा ख्याल कीजिए। मेरी मजबूरी है। स्कूल बनवाना छोड़ दो। सिसोदिया ने मना कर दिया। ईडी ने ऑफर दिया कि साहब आपको दिल्ली का मुख्यमंत्री बना देंगे। बस आप भाजपा वॉशिंग मशीन में धुल जाइए। ईडी ने समझाया, मनीष जी कोई फायदा नहीं है। समझिए, थोड़ा कोशिश कीजिए। ईडी-सीबीआई ने जबरदस्ती मनीष जी को वॉशिंग मशीन में डालने की कोशिश करने लगी, लेकिन मनीष नहीं गए। ईडी ने कहा, जेल में डाल देंगे, तो मनीष सिसोदिया ने कहा कि डाल दो। फिर ईडी ने उनको भी जेल में डाल दिया।

संजय सिंह वॉशिंग मशीन में नहीं गए, तो जेल भेज दिया

साहब ने ईडी को आदेश दिया कि उसे लाओ, जो संसद से सड़क तक जोर-जोर से हमारे खिलाफ नारे लगाता है। ईडी संजय सिंह को पकड़ कर लाती है। साहब खुश होकर बोले, यही है इनका सरगना। यही सबसे ज्यादा शोर मचाता है। ये भारत माता की जय, वंदे मातरम् बोलने के अलावा और कोई काम नहीं है। ईडी ने पूछा, संजय जी अडानी-अंबानी के खिलाफ इतने नारे क्यों लगाते हैं। संजय जी ने जवाब दिया, हम केवल अड़ानी और अंबानी को जेल में डालने की मांग कर रहे हैं। साहब चिल्लाए, तुम्हारा टेप रिकॉर्डर अडानी अंबानी तक ही अटकी हुई है। कुछ काम करो। ईडी ने समझाया, जो तुम्हारे साथ नारे लगा रहे हैं, वो नहीं बचाने आएंगे। इसलिए तुम भाजपा की वॉशिंग मशीन में जाओ और साफ सुथरा होकर आओ। हम तुम्हें मंत्री बनाएंगे। ईडी संजय सिंह को खींच कर वॉशिंग मशीन में लाने का प्रयास की लेकिन वो भी नहीं आए और जेल में डाल दिया।

हेमंत सोरेन ने भी किया इन्कार, अब जेल में काट रहे दिन-रात

अब साहब ने कहा ईडी-सीबीआई से कहा कि दिल्ली में बहुत हो गया। अब झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लाओ। वो आदिवासियों के हक की बहुत बात करता है। ईडी हेमंत सोरेन को उठा लाई। ईडी ने वॉशिंग मशीन में जाने का ऑफर दिया। लेकिन हेमंत ने कहा मुझे आदिवासी समाज के लिए लड़ता रहूंगा। ईडी ने समझाया कि आदिवासियों की छोड़ो, अपने बारे में सोचो। लेकिन हेमंत सोरेन नहीं माने और जेल में डाल दिया। अब उनके दिन-रात जेल में कट रहे हैं।

साहब ने कहा, ‘‘आप’’ के मुखिया को सीधे जेल में डाल दो

साहब ने ईडी को कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रमुख को उठा लाओ। जब तक उसको नहीं लाओगे, तब तक चुनाव ऐसे ही बैठा रहेगा। इसने परेशान करके रख दिया है। ईडी ने साहब को समझाने की कोशिश की कि सरगना को गिरफ्तार करना उल्टा पड़ जाएगा। लेकिन साहब नहीं माने और दबाव में आकर ईडी को उनको उठाना पड़ा। उन्होंने भारत माता का जयकारा लगाते हुए आते हैं। साहब ने कहा कि इससे वॉशिंग मशीन में जाने के बारे में पूछना भी बेकार है। साहब ने इंसुलिन नहीं देने का आदेश दिया।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

जैकी, जग्गू, भिड़ू, तस्वीर और आवाज…अपनी पहचान के गलत इस्तेमाल से परेशान जैकी श्रॉफ,

Next Post

बठिंडा और दिल्ली में खालिस्तान पक्षीय नारे लिखने वाले ऐसऐफजे के तीन गुर्गों को किया काबू

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Iran Missile Boats

Iran Missile Boats: होर्मुज़ में Red Bees से अमेरिका को चुनौती, Saudi घबराया

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Guru Granth Sahib Satkar Bill

Guru Granth Sahib Satkar Bill की प्रति Samana Morcha को सौंपी, बेअदबी पर उम्रकैद का प्रावधान

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Noida Workers Protest

Noida Workers Protest: Haryana में बढ़े वेतन से शुरू हुआ बवाल, UP सरकार ने की 21% बढ़ोतरी

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Samrat Choudhary

Samrat Choudhary बने Bihar के नए CM: पहली बार BJP का मुख्यमंत्री

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana 35th Installment: 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आए ₹1500

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
CBSE 10th Result 2026

CBSE 10th Result 2026: एक-दो दिन में आएंगे नतीजे, 25 लाख छात्रों का इंतजार खत्म

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Next Post
Khalistan

बठिंडा और दिल्ली में खालिस्तान पक्षीय नारे लिखने वाले ऐसऐफजे के तीन गुर्गों को किया काबू

Bhadaur Municipal Council President Manish Kumar joined AAP

संगरूर और फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती

Swati Maliwal

Swati Maliwal मामले में केजरीवाल गंभीर, सख्त कार्रवाई के निर्देश- संजय सिंह

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।