LIVE | ...
सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ेगी AAP, हरियाणा के नतीजों पर अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस को बताया ‘ओवर कॉन्फिडेंट’ – no alliance of aap and congress in delhi arvind kejriwal told congress overconfident on haryana election result

दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ेगी AAP, हरियाणा के नतीजों पर अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस को बताया ‘ओवर कॉन्फिडेंट’ – no alliance of aap and congress in delhi arvind kejriwal told congress overconfident on haryana election result

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 9 अक्टूबर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, सियासत, हरियाणा
A A
0
केजरीवाल
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

हरियाणा 09 अक्टूबर (The News Air): हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों ने कांग्रेस के लिए आगामी राज्य विधानसभा चुनावों के लिए भी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। विपक्ष के INDIA गुट की दूसरी पार्टियां अब कांग्रेस को अपनी रणनीति पर विचार करने के लिए कह रही हैं। जाहिर है इसका सीधा असर आने वाले चुनावों में सीट बंटवारे पर जरूर पड़ेगा। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने बुधवार को साफ कर दिया कि वो दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ेगी। इतना ही नहीं AAP ने कांग्रेस को ‘ओवरकॉन्फिडेंट’ तक बता डाला।

AAP की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, “हम दिल्ली (विधानसभा) चुनाव अकेले लड़ेंगे। एक तरफ अति आत्मविश्वास वाली कांग्रेस है और दूसरी तरफ अहंकारी बीजेपी है। हमने दिल्ली में पिछले 10 साल में जो किया है, उसके आधार पर चुनाव लड़ेंगे।”

हरियाणा गठबंधन का फायद कांग्रेस को ही होता: AAP

प्रियंका कक्कड़ ने कहा, “मुझे लगता है कि अगर हरियाणा में गठबंधन हो जाता तो नतीजे कुछ और ही होते और मुझे लगता है कि गठबंधन का सबसे ज्यादा कांग्रेस को ही होता। हमने भरपूर कोशिश की थी कि हरियाणा में गठबंधन हो जाए, लेकिन अति आत्मविश्वास से भरी कांग्रेस को ये ठीक नहीं लगा।”

यह भी पढे़ं 👇

HDFC Bank New CEO Anup Bagchi

HDFC Bank New CEO Anup Bagchi का बड़ा ऐलान: बैंक में होगा भारी बदलाव!

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
PM Kisan Urea Subsidy

PM Kisan Urea Subsidy पर बड़ा ऐलान: ₹3000 वाली बोरी सिर्फ ₹300 में!

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
Zoho Arattai Business Messaging

WhatsApp Business Charges के बाद Zoho की बड़ी एंट्री: Arattai और Zia Chat से क्या बदलेगा?

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
Hospital drug markup scam

Hospital Bill Markup Scam: ₹2,700 की दवा ₹27,000 में, Supreme Court ने कहा ‘दिन दहाड़े डकैती’

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026

उन्होंने लोकसभा चुनाव में हुए गठबंधन का जिक्र करते हुए कहा, “आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस को तीन सीटें दी, जबकि पिछले 10 साल से दिल्ली विधानसभा में कांग्रेस की एक सीट नहीं आई है। ऐसे में ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस को ये सही नहीं लगा कि वो अपने अलायंस पार्टरर्स को साथ लेकर चले।”

AAP नेता ने भूपेंद्र हुड्डा की बयानों को लेकर भी आपत्ति जताई और कहा, “ये बड़े दुख की बात है कि हुड्डा जी ने गठबंधन की बात होने से पहले और जब बात चल रही थी, उस दौरान हमारी पार्टी को लेकर कितने आपत्ति जनक बयान दिए थे।”

केजरीवाल ने भी कांग्रेस को दी नसीहत

वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि चुनाव नतीजों का ‘‘सबसे बड़ा सबक’’ यह है कि चुनावों में कभी भी ‘‘अति आत्मविश्वासी’’ नहीं होना चाहिए।

हरियाणा चुनाव के नतीजों के दौरान, केजरीवाल ने AAP के नगर पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा, “देखिए, हरियाणा में चुनाव के नतीजे क्या रहते हैं। सबसे बड़ा सबक यही है कि किसी को भी चुनाव में अति आत्मविश्वासी नहीं होना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “किसी चुनाव को हल्के में नहीं लेना चाहिए। हर चुनाव और हर सीट मुश्किल होती है।”

हरियाणा में सीट बंटवारे को लेकर मतभेद के कारण AAP कांग्रेस के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन करने में विफल रही थी। AAP ने कांग्रेस से 9 सीटों की मांग की थी, जिसे कांग्रेस ने ठुकरा दिया था।

इसके बाद आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 90 सीटों में से 89 पर अपने बलबूते चुनाव लड़ा। हालांकि, AAP उम्मीदवार लगभग हर सीट पर BJP और कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों से पीछे ही रहे और उसका एक भी सीट पर खाता नहीं खुला।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए गए। इसमें भारतीय जानता पार्टी ने 48 सीटों के साथ सत्ता में तीसरी बार वापसी की, जबकि कांग्रेस के खाते में सिर्फ 37 सीटें ही गई हैं। आम आदमी पार्टी का खाता भी नहीं खुला। उसके 1.79% वोट मिला।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Haryana Election Result 2024 : हरियाणा चुनाव में किसी मिली सबसे बड़ी जीत, सबसे कम वोटों से किसे मिली हार, देखें

Next Post

टेंशन में चीन! कल भारतीय सेना चीनी सीमा के पास करेगी सीनियर कमांडरों की मीटिंग,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

HDFC Bank New CEO Anup Bagchi

HDFC Bank New CEO Anup Bagchi का बड़ा ऐलान: बैंक में होगा भारी बदलाव!

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
PM Kisan Urea Subsidy

PM Kisan Urea Subsidy पर बड़ा ऐलान: ₹3000 वाली बोरी सिर्फ ₹300 में!

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
Zoho Arattai Business Messaging

WhatsApp Business Charges के बाद Zoho की बड़ी एंट्री: Arattai और Zia Chat से क्या बदलेगा?

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
Hospital drug markup scam

Hospital Bill Markup Scam: ₹2,700 की दवा ₹27,000 में, Supreme Court ने कहा ‘दिन दहाड़े डकैती’

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
CEC Gyanesh Kumar

CEC Gyanesh Kumar Controversy: Kerala Government ने 20 साल पुराना केस खोला, क्या सच आएगा सामने?

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
Teachers Union Leaders

मुख्यमंत्री की मानसा फेरी से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई: Teachers Union Leaders हिरासत में

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
Next Post
भारतीय सेना

टेंशन में चीन! कल भारतीय सेना चीनी सीमा के पास करेगी सीनियर कमांडरों की मीटिंग,

केजरीवाल

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के भारत दौरे के बाद बाद बांग्लादेश भी पड़ा नरम

केजरीवाल

Naib Saini met PM Modi... हरियाणा में सरकार बनाने की कवायद तेज...पीएम मोदी से मिले नायब सैनी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।