मंगलवार, 10 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

सुखविंदर कलकत्ता हत्याकांड के आरोपी डिम्पी बावा के साथ कांग्रेस नेता राजा वड़िंग के ‘सीधे संबंध’, ‘आप’ ने जारी की तस्वीरें

'आप' ने पूर्व सीएम चन्नी पर परिवार के दुख से राजनीतिक लाभ लेने और लाश पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का लगाया आरोप

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 6 अक्टूबर 2025
A A
0
Aap pc
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

चंडीगढ़, 6 अक्तूबर (The News Air) आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने सुखविंदर सिंह कलकत्ता की हत्या संबंधी कांग्रेस पार्टी द्वारा फैलाई जा रही राजनीतिक साज़िश और गलत जानकारी का पर्दाफ़ाश किया है। आप नेताओं नील गर्ग और बलतेज पन्नू ने कांग्रेस लीडरशिप, ख़ासकर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर आरोप लगाया कि वह सच्चाई के साथ खड़े होने की बजाय राजनीतिक लाभ के लिए एक परिवार के दुख का फ़ायदा उठा रहे हैं।

सोमवार को चंडीगढ़ में दोनों नेताओं द्वारा एक प्रेस कान्फ़्रेंस की गई। इस दौरान आप नेता नील गर्ग ने नौजवान सुखविंदर सिंह कलकत्ता की हत्या पर गहरा दुख प्रकट किया और कहा कि बड़े दुख की बात यह है कि एक नौजवान की मौत पर कुछ नेताओं द्वारा राजनीतिक लाभ लेने के लिए झूठी कहानी बनाने की शर्मनाक कोशिश की गई है।

गर्ग ने कहा कि पिछले दो दिनों से कुछ नेता पंजाब में अफरा-तफरी मचाने, कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने और सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, किसी के दुख से राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं। यह राजनीति नहीं, बल्कि मानसिक दीवालियापन है।

उन्होंने पंजाब पुलिस की तेज़ जाँच के लिए प्रशंसा की और कहा कि पंजाब पुलिस के डीआईजी कुलदीप सिंह चाहल ने एक प्रेस कान्फ़्रेंस में स्पष्ट किया कि दोषी गुरदीप सिंह उर्फ़ डिम्पी बावा को 24 घंटों के अंदर गिरफ़्तार कर लिया गया था, जिससे हत्या की गई वह हथियार और वाहन बरामद कर लिया गया था और यह घटना एक निजी या स्थानीय राजनीतिक रंजिश थी, कानून व्यवस्था की असफ़लता नहीं।

गर्ग ने विरोधी नेताओं द्वारा फैलाए गए झूठ का भी पर्दाफ़ाश किया जिसमें दावा किया गया था कि कलकत्ता को इसलिए मारा गया क्योंकि उसका हथियार सरकार द्वारा ज़ब्त कर लिया गया था।

गर्ग ने आगे कहा कि पुलिस ने स्पष्ट किया कि सुखविंदर सिंह ने अपना हथियार बेचने के लिए एनओसी ली थी और उसका असला लाइसेंस 2029 तक वैध था। यह कहना कि पंजाब सरकार ने उसका हथियार छीन लिया, एक सरासर झूठ है।

उन्होंने कहा कि चन्नी साहिब, जो 2022 में लोगों द्वारा रद्द किए जाने के बाद कभी भी इस हलके में दाख़िल नहीं हुए, अचानक एक लाश पर प्रेस कान्फ़्रेंस करने के लिए वहाँ पहुँच गए। ऐसी राजनीति पंजाब के राजनीतिक सभ्याचार को शर्मसार करती है। गर्ग ने आप विधायक लाभ सिंह उगोके का बचाव करते कहा कि उन पर लगाए आरोप पूरी तरह झूठे और राजनीति से प्रेरित हैं।

‘आप’ प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने मुख्य आरोपी गुरदीप सिंह डिम्पी बावा की पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग के साथ तस्वीरें दिखाते हुए कांग्रेस का उसके साथ संबंध का पर्दाफ़ाश किया।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab IAS Transfer

Punjab Government Transfer: 3 PCS अधिकारियों के तबादले

मंगलवार, 10 मार्च 2026
LPG Crisis India

LPG Crisis India: मुंबई-चेन्नई-बेंगलुरु में गैस संकट, होटलों पर ताले

मंगलवार, 10 मार्च 2026
UP Board Result 2026

UP Board Result 2026: रिजल्ट से पहले ही फेल हुए 4500 स्टूडेंट्स, बड़ी वजह

मंगलवार, 10 मार्च 2026
Pargat Singh

India-US Trade Deal: Pargat Singh का बड़ा हमला, बोले- यह सरेंडर, MSP पर बढ़ेगा दबाव

मंगलवार, 10 मार्च 2026

पन्नू ने कहा कि कांग्रेसी नेताओं ने सत्ताधारी पार्टी पर झूठे दोष लगाए, पर हक़ीक़त यह है कि दोषी डिम्पी बावा राजा वड़िंग का क़रीबी साथी है। पंजाब कांग्रेस मुखी के साथ उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध है।

झगड़े के पृष्ठभूमि के बारे में बताते हुए, पन्नू ने कहा कि सुखविंदर सिंह कलकत्ता और डिम्पी बावा दोनों एक ही गाँव के थे और उनकी निजी और राजनीतिक दुश्मनी 2018 के सरपंच चुनावों से शुरू हुई थी, जब डिम्पी बावा की पत्नी ने सुखविंदर की माँ के विरुद्ध चुनाव लड़ा था और हार गई थी। पंचायती ज़मीन, पेड़ों की कटाई और गांव के मामलों के विवादों ने उनकी दुश्मनी को और गहरा कर दिया, जिस कारण यह दुखदायी घटना हुई।

पन्नू ने आगे कहा यह एक बड़ा उदाहरण है कि लम्बे समय से चली आ रही गाँव-स्तरीय राजनीतिक दुश्मनी कितनी घातक हो सकती है। पर इसको कानून व्यवस्था के मुद्दे में बदलना या ‘आप’ सरकार को दोषी ठहराना सरासर गलत है।

उन्होंने आगे कहा कि ऐसे झगड़े दशकों से पंजाब भर में देखे जा रहे हैं और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हमेशा गाँव वासियों को अपील की है कि वह अपने सरपंच को योग्यता और भाईचारक हित के आधार पर चुनें, पार्टी से जुड़े होने के आधार पर नहीं।

उन्होंने कहा कि जब भी इस तरह की घटनाएँ गाँव में हुईं जहाँ कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार ‘आप’ से हार गए और फिर विजेता का क़त्ल कर दिया, हमने कभी भी उन मौतों का राजनीतिकरण नहीं किया। पर चन्नी साहिब प्रेस कान्फ़्रेंसें करने और राजनीतिक फ़ायदा उठाने के लिए घटना वाले स्थान पर चले गए। इस तरह की ‘लाशों पर राजनीति’ ने पंजाब को बहुत नुक्सान पहुँचाया है। कांग्रेसी नेताओं को शर्म आनी चाहिए।

‘आप’ नेताओं ने माँग की कि पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग और चरणजीत सिंह चन्नी को आरोपी गुरदीप सिंह डिम्पी बावा के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक तौर पर स्पष्ट करना चाहिए और बताना चाहिए कि कांग्रेस अभी भी लोगों के साथ खड़े होने की बजाय लाशों पर राजनीति क्यों कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पंजाब के लोगों को गुमराह करना बंद करना चाहिए और ‘आप’ सरकार को गाँव स्तर की निजी दुश्मनी के कारण क़त्ल के लिए बदनाम करने की कोशिश करना बंद करना चाहिए।

‘आप’ नेताओं ने पंजाब पुलिस में अपने विश्वास को दोहराया और भरोसा दिलाया कि सरकार एक निरपक्ष, पारदर्शी और तेज़ जाँच को यक़ीनी बनाएगी ताकि समय पर न्याय मिल सके।

दोनों नेताओं ने कहा कि मान सरकार हमेशा शांति, न्याय और पारदर्शिता के लिए वचनबद्ध है। राजनीति के लिए दुख का फ़ायदा उठाने की कोशिश करने वालों को आत्म-निरीक्षण करना चाहिए।

Previous Post

AAP MLA Pathanmajra Rape Case: पटियाला कोर्ट में फिर टली सुनवाई, 9 अक्टूबर को अगला फैसला

Next Post

Bihar Election 2025: दो चरणों में वोटिंग, 14 नवंबर को आएगा रिजल्ट – 7.42 करोड़ मतदाता तय करेंगे किस्मत

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab IAS Transfer

Punjab Government Transfer: 3 PCS अधिकारियों के तबादले

मंगलवार, 10 मार्च 2026
LPG Crisis India

LPG Crisis India: मुंबई-चेन्नई-बेंगलुरु में गैस संकट, होटलों पर ताले

मंगलवार, 10 मार्च 2026
UP Board Result 2026

UP Board Result 2026: रिजल्ट से पहले ही फेल हुए 4500 स्टूडेंट्स, बड़ी वजह

मंगलवार, 10 मार्च 2026
Pargat Singh

India-US Trade Deal: Pargat Singh का बड़ा हमला, बोले- यह सरेंडर, MSP पर बढ़ेगा दबाव

मंगलवार, 10 मार्च 2026
SAD receives a major boost with former BJP minister Satpal Gosain’

SAD में BJP नेता के पोते Amit Gosain शामिल, Sukhbir Badal ने दी बड़ी जिम्मेदारी

मंगलवार, 10 मार्च 2026
8th Pay Commission

8th Pay Commission: सैलरी तीन गुना होगी, कर्मचारियों की बड़ी मांग

मंगलवार, 10 मार्च 2026
Next Post
Punjab taran taran bypoll 2025

Bihar Election 2025: दो चरणों में वोटिंग, 14 नवंबर को आएगा रिजल्ट - 7.42 करोड़ मतदाता तय करेंगे किस्मत

L & t

एल एंड टी कंपनी द्वारा ‘चढ़दी कला मिशन’ के लिए पाँच करोड़ रुपये का योगदान

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।