LIVE | ...
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - प्रदूषण के विरुद्ध ‘आप’ सरकार का ‘रेड लाइट ऑन-गाड़ी ऑफ अभियान’ शुरू,

प्रदूषण के विरुद्ध ‘आप’ सरकार का ‘रेड लाइट ऑन-गाड़ी ऑफ अभियान’ शुरू,

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने लोगों से रेड लाइट पर गाड़ी बंद रखने की अपील की

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 21 अक्टूबर 2024
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली
A A
0
प्रदूषण
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (The News Air): दिल्ली की ‘आप’ सरकार बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है। इसी क्रम में दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को “रेड लाइट ऑन – गाड़ी ऑफ” अभियान शुरू किया है। पर्यावरण मंत्री ने आईटीओ चौराहे से अभियान की शुरुआत करते हुए वाहन चालकों से रेड लाइट होने पर गाड़ी का इंजन बंद करके प्रदूषण कम करने में अपना योगदान देने की अपील की। इस दौरान गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में इस समय के बढ़ते प्रदूषण का बड़ा कारण बायोमास बर्निंग और धूल से होने वाले प्रदूषण के साथ-साथ वाहनों से होने वाला प्रदूषण है। इसी को देखते हुए “रेड लाइट ऑन-गाड़ी ऑफ” कैंपेन शुरू किया गया है। दिल्लीवासियों को दिल्ली के बाहर से आने वाले प्रदूषण की मार झेलनी पड़ती है। पंजाब सरकार के प्रयासों के कारण पराली जलाने की घटनाओं में कमी आई है, वहीं हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सरकार इस दिशा में कोई कदम नहीं उठा रही है और वहाँ पर पराली जलाने की घटनाएं लगातार हो रही हैं।

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पिछले सालों में दिल्लीवासियों और संबंधित विभागों की मेहनत से प्रदूषण के स्तर में करीब 34.6 प्रतिशत की कमी आई है। प्रदूषण के खिलाफ इस जंग में इस बार फिर से दिल्ली तैयार है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली सरकार ने प्रदूषण के विरुद्ध ग्रीन वॉर रूम शुरू किया है, धूल प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए एंटी डस्ट कैंपेन चला रखा है और पराली गलाने के लिए 5 हजार एकड़ में बायो डी-कंपोजर का छिड़काव करवाया जा रहा है। इसी क्रम में अब ‘रेड लाइट ऑन-गाड़ी ऑफ” कैंपेन की शुरुआत की जा रही है।

गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली के लोगों को दिल्ली के अंदर होने वाले प्रदूषण के साथ-साथ दिल्ली के बाहर से आने वाले प्रदूषण को भी झेलना पड़ता है, जो कि दिल्ली के प्रदूषण से दोगुना होता है। दिल्ली में तो वाहन प्रदूषण को कम करने के लिए हम सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसें चला रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ आनंद विहार में उत्तर प्रदेश से आने वाली हजारों डीजल की बसें प्रदूषण फैला रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार से अनुरोध है कि वह प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाए। पंजाब में सरकार के प्रयासों के कारण पराली जलाने की घटनाओं में कमी आई है, वहीं हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सरकार इस दिशा में आवश्यक प्रयास नहीं कर रही है और वहाँ पर पराली जलाने की घटनाएं लगातार हो रही हैं।

यह भी पढे़ं 👇

October 6 Historical Events

October 6 Historical Events: आज ही के दिन मची थी भयानक तबाही, दहला था इतिहास!

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: 11 अक्टूबर तक बारिश-बिजली का रेड अलर्ट, 60 किमी/घंटा की आंधी!

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 6 October 2026

Breaking News Live Updates 6 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 6 October

Aaj Ka Rashifal 6 October: मंगलवार को 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, बचे रहें इन गलतियों से!

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

मंत्री गोपाल राय ने बताया कि यह देखा गया है कि यदि कोई व्यक्ति दिल्ली में अपनी गाड़ी लेकर निकलता है तो वापस घर पहुँचने तक लगभग 8 से 10 रेड लाइट पर रुकता है। यदि वह 2 मिनट एक चौराहे पर रुकता है और अपनी गाड़ी को ऑफ नहीं करता है तो वह 25 से 30 मिनट अपने गाड़ी के ईंधन को व्यर्थ में जलाता है, जिसकी कोई आवश्यकता नहीं है। इसलिए इस नजरिए को बदलने की जरूरत है। हमारा यह पूरा अभियान इसी बात को लेकर है कि हम रेड लाइट पर अपने वाहन को बंद करना अपनी आदत में ले आएं।

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि इस अभियान में पर्यावरण मित्र, आरडब्ल्यूए और पर्यावरण से संबंधित लोगों को भी जोड़ा गया है। यह अभियान दिल्ली के नागरिकों का है। सरकार प्रदूषण को दूर करने के लिए अपने प्रयास तो कर ही रही है, इसमें लोगों की जनभागीदारी भी अत्यंत आवश्यक है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

भाजपा शासित केंद्र सरकार के राज में दिल्ली की कानून व्यवस्था की हालत बद से बदतर हो गई है : सौरभ भारद्वाज

Next Post

Indian Navy की बढ़ी ताकत, रक्षा मंत्री ने लॉन्च की चौथी परमाणु पनडुब्बी; ये है इसकी खासियत

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

October 6 Historical Events

October 6 Historical Events: आज ही के दिन मची थी भयानक तबाही, दहला था इतिहास!

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: 11 अक्टूबर तक बारिश-बिजली का रेड अलर्ट, 60 किमी/घंटा की आंधी!

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 6 October 2026

Breaking News Live Updates 6 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 6 October

Aaj Ka Rashifal 6 October: मंगलवार को 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, बचे रहें इन गलतियों से!

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
Ranjitgarh Development Authority Bill

Ranjitgarh Development Authority Bill: मान कैबिनेट का बड़ा फैसला, कर्मचारियों को मिला पक्का तोहफा!

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
pannu

Virsa Singh Valtoha SGPC Controversy: बलतेज पन्नू का बड़ा धमाका, खोलेंगे 2015 के केस का राज!

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
Next Post
पनडुब्बी

Indian Navy की बढ़ी ताकत, रक्षा मंत्री ने लॉन्च की चौथी परमाणु पनडुब्बी; ये है इसकी खासियत

पनडुब्बी

दुल्हन बन रही TV की नागिन सुरभि ज्योति, दिवाली से पहले यहां लेंगी BF संग फेरे

cliQ India Hindi

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की ए टीम का ऐलान, श्रेयस अय्यर बाहर

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।