LIVE | ...
शनिवार, 22 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - ‘आप’ सरकार ने पंजाब के हर गांव में नौजवानों को सरकारी नौकरी दी – अरविंद केजरीवाल

‘आप’ सरकार ने पंजाब के हर गांव में नौजवानों को सरकारी नौकरी दी – अरविंद केजरीवाल

अपने कार्यकाल के 32 महीनों में नौजवानों को 48,000 से अधिक नौकरियां देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को सराहा

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 16 नवम्बर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
AK
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 16 नवंबर (The News Air) दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि पंजाब अपने हर गांव में नौजवानों को सरकारी नौकरी देकर देश के लिए आदर्श राज्य बनकर उभरा है।

पंजाब पुलिस में 1205 कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपने के अवसर पर आयोजित समारोह में संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने मार्च 2022 से अब तक नौजवानों को बिना किसी सिफारिश और रिश्वत के निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत 48,000 से अधिक नौकरियां प्रदान की हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियां देने के इस व्यापक अभियान की बदौलत पंजाब के हर गांव में अब कम से कम एक सरकारी कर्मचारी नियुक्त हुआ है, जो हम सभी के लिए गर्व और संतोष की बात है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नौजवानों को सरकारी नौकरियां देने के इस अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा ताकि वे राज्य की सामाजिक-आर्थिक तरक्की में सरगर्मी से हिस्सा लें सकें।

नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को अपनी ड्यूटी ईमानदारी और समर्पण भावना से निभाने का आह्वान करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हम सभी गर्व के लिए गर्व की बात है कि आप देश के सबसे अनुशासित और शानदार पुलिस बल का हिस्सा बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब से आम आदमी पार्टी ने पंजाब में सत्ता संभाली है, सरकार का उद्देश्य स्थिरता लाना, युवाओं को नशे से दूर रखना और रोजगार के बेहतर अवसर पैदा हुए हैं और हम इन लक्ष्यों को हासिल करने के प्रति पूरी तरह वचनबद्ध है।

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब पुलिस में भर्ती हुए 1,746 नए कांस्टेबलों में से आज नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले 1,205 उम्मीदवारों को बधाई दी और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि कुछ जिलों में चुनाव आचार संहिता और अन्य कारणों से बाकी नियुक्ति पत्र अभी जारी नहीं किए जा सके हैं, लेकिन इन्हें जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार के सार्थक अवसर पैदा करना उनकी प्राथमिकता है और पंजाब सरकार प्रतिभाशाली युवाओं को विभिन्न पदों पर नियुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। अरविंद केजरीवाल कहा कि यह बहुत ही गर्व व संतुष्टि की बात है कि सभी नौकरियां निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से, बिना किसी सिफारिश के दी गई हैं।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उनकी पार्टी ने पंजाब में सत्ता संभाली थी, तब यहां की कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी थी क्योंकि यहां गैंगस्टर और समाज विरोधी तत्वों का दबदबा था। उन्होंने बताया कि आप सरकार के सख्त प्रयासों के कारण अब पंजाब में देशभर में सबसे बेहतर कानून-व्यवस्था है। अरविंद केजरीवाल ने कहा, “पहले हालात बिगड़े हुए थे, लेकिन अब हालात बदल गए हैं। पंजाब का मौहाल सकारात्मक दिशा में बढ़ रहा है, जिससे राज्य तेजी से प्रगति कर रहा है।”

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की बेहतर व्यवस्था प्रदान करने में पंजाब रोल मॉडल के तौर पर उभरेगा, जिसके लिए जल्द ही योजनाबद्ध मॉडल पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपने नागरिकों की सुरक्षा किसी भी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता होती है, और हम इसके लिए प्रतिबद्ध हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब पुलिस को जनता के हितों की रक्षा के लिए अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे और तकनीक से सुसज्जित किया गया है।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार के लिए सबसे अच्छा उदाहरण यह है कि राज्य सरकार ने 60,000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश लाया गया है। उन्होंने कहा कि इस निवेश से तीन लाख से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होंगे, जिससे राज्य की प्रगति और लोगों की समृद्धि को बढ़ावा मिलेगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा, “दूसरी राजनीतिक पार्टियों ने राज्य को बर्बाद करने में 75 साल लगा दिए, लेकिन ‘आप’ सरकार ने इसे दोबारा तरक्की की राह पर लाने के लिए पिछले ढाई सालों में क्रांतिकारी कदम उठाए हैं, और ये प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।”

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने युवाओं से देश के शहीदों के सपने साकार करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज महान शहीद करतार सिंह सराभा का शहादत दिवस है, जिन्होंने देश के लिए छोटी उम्र में अपनी जान कुर्बान कर दी थी। इसलिए हम सभी को उनके सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह उस महान देशभक्त को सच्ची श्रद्धांजलि होगी, जिसने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान दे दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों को राष्ट्रीय राजनीति का केंद्र बिंदु बनाने का श्रेय अरविंद केजरीवाल को जाता है। उन्होंने कहा कि ये क्षेत्र उनकी सरकार की पांच प्रमुख प्राथमिकताएं हैं, और इसमें कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि जहां बाकी राजनीतिक पार्टियों ने हमेशा नफरत और विभाजन के एजेंडे को बढ़ावा दिया है, वहीं श्री केजरीवाल ने अपनी दूरदृष्टि से राजनीति को नई दिशा दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री केजरीवाल की दूरदर्शी सोच को राज्य सरकार ने आम आदमी के कल्याण और राज्य की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए लागू किया है। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य की जनता को दी गई गारंटियों के अलावा राज्य सरकार ने कई और लोकहितकारी पहल भी की हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य ने युवाओं को विभिन्न सरकारी विभागों में भर्ती करने के लिए ऐसे कई नियुक्ति पत्र वितरण समारोह देखे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह युवाओं के कल्याण को सुनिश्चित करने और उनके लिए रोजगार के नए अवसर खोलने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। भगवंत मान ने कहा कि यह उनके लिए गर्व और संतोष की बात है कि अब तक 48,000 से अधिक युवाओं को केवल योग्यता के आधार पर इन पदों के लिए चुना गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये युवा सरकार का अभिन्न अंग बन चुके हैं और अब उन्हें मिशनरी भावना के साथ लोगों की सेवा करनी चाहिए।

यह भी पढे़ं 👇

Raja Rallia Ram Heritage

Raja Rallia Ram Heritage: राजा रलिया राम की विरासत बचाने की गुहार, जमीन कब्जे और जाली रजिस्ट्री के आरोप

शनिवार, 22 अगस्त 2026
GMADA Auction

GMADA Auction: गमाडा की नीलामी से ₹5400 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व, 27 प्रॉपर्टीज़ बिकीं

शनिवार, 22 अगस्त 2026
Punjab Aashirwad Scheme

Punjab Aashirwad Scheme: पंजाब में 75,199 बेटियों को मिला ₹383 करोड़, शादी के लिए ₹51,000 की सहायता

शनिवार, 22 अगस्त 2026
SIM Card Rules

SIM Card Rules: 9 SIM से ज्यादा नहीं मिलेगा नया नंबर, 24 अगस्त से सख्त नियम लागू

शनिवार, 22 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि नए नियुक्त किए गए युवा अपने पद का उपयोग समाज के जरूरतमंद और पिछड़े वर्गों की मदद और सेवा के लिए करेंगे। उन्होंने कहा कि नए नियुक्त युवाओं को अधिकतम लोगों की भलाई सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि समाज के हर वर्ग को इसका लाभ मिल सके। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब पुलिस की दक्षता बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने बल में 10,000 नए पद सृजित करने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय एक तरफ अपराध को रोकने में मदद करेगा और दूसरी तरफ युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर पैदा करेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्नत तकनीक से लैस है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई सड़क सुरक्षा फोर्स सफलतापूर्वक चल रही है और यह फोर्स अपनी शुरुआत से अब तक राज्य में सड़क दुर्घटनाओं के कारण होने वाली मौतों की दर को लगभग 45 प्रतिशत तक कम करने में सफल रही है।

इससे पहले, पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत किया, जबकि गृह मामलों के सचिव गुरकीरत किरपाल सिंह ने सभी का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, मुख्यमंत्री के विशेष मुख्य सचिव वी.के. सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव रवि भगत और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

हरपाल सिंह चीमा ने दिड़बा में नेशनल स्टाइल कबड्डी के राज्य स्तरीय मुकाबलों का किया उद्घाटन

Next Post

डेरा बाबा नानक में आम आदमी पार्टी हुई मजबूत!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Raja Rallia Ram Heritage

Raja Rallia Ram Heritage: राजा रलिया राम की विरासत बचाने की गुहार, जमीन कब्जे और जाली रजिस्ट्री के आरोप

शनिवार, 22 अगस्त 2026
GMADA Auction

GMADA Auction: गमाडा की नीलामी से ₹5400 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व, 27 प्रॉपर्टीज़ बिकीं

शनिवार, 22 अगस्त 2026
Punjab Aashirwad Scheme

Punjab Aashirwad Scheme: पंजाब में 75,199 बेटियों को मिला ₹383 करोड़, शादी के लिए ₹51,000 की सहायता

शनिवार, 22 अगस्त 2026
SIM Card Rules

SIM Card Rules: 9 SIM से ज्यादा नहीं मिलेगा नया नंबर, 24 अगस्त से सख्त नियम लागू

शनिवार, 22 अगस्त 2026
AAP join Malerkotla

AAP Expansion: मलेरकोटला में AAP को बड़ी सफलता, डॉ. गुलजार और 3 आजाद पार्षद शामिल

शनिवार, 22 अगस्त 2026
Tiger Conservation Flood Prevention

Tiger Conservation Flood Prevention: बाघ नहीं तो शहरों में बाढ़! कैसे टाइगर्स बचाते हैं नदियों को

शनिवार, 22 अगस्त 2026
Next Post
aap

डेरा बाबा नानक में आम आदमी पार्टी हुई मजबूत!

Baba Sidqi

बाबा सिद्दीकी हत्या केस: पंजाब पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में...

Malvinder Kang

सांसद मलविंदर कंग ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा बनाने का किया विरोध

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।