LIVE | ...
सोमवार, 3 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - ‘आप’ प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. अंबेडकर पर अमित शाह की विवादास्पद टिप्पणी के खिलाफ राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा!

‘आप’ प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. अंबेडकर पर अमित शाह की विवादास्पद टिप्पणी के खिलाफ राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा!

अमित शाह की डॉ अंबेडकर पर अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य, उन्हें मंत्रिमंडल से हटाया जाना चाहिए: अमन अरोड़ा

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 20 दिसम्बर 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
Governor
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 20 दिसंबर (The News Air): आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा के नेतृत्व में आज पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की और उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को मंत्रिमंडल से तत्काल हटाने की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ शाह की अपमानजनक टिप्पणी के जवाब में सौंपा गया है। आप नेताओं ने संविधान निर्माता पर हमला और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ विश्वासघात बताते हुए अमित शाह की कड़ी निंदा की।

प्रतिनिधिमंडल में अमन अरोड़ा के साथ मंत्री हरजोत सिंह बैंस, सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर, विधायक कुलवंत सिंह, आप नेता डॉ. सनी आहलूवालिया, गुरप्रीत सिंह जीपी और परमिंदर गोल्डी शामिल थे।

बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए अमन अरोड़ा ने गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा, ”यह अस्वीकार्य है कि गृह मंत्री जैसे उच्च संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति डॉ. अंबेडकर के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करता है। उन्होंने कहा कि कि अंबेडकर भारतीय इतिहास की एक महान हस्ती और हमारे संविधान के मुख्य वास्तुकार हैं। इससे पंजाब के लोगों सहित समस्त भारतीयों में बड़े पैमाने पर आक्रोश पैदा हुआ है। यह संवैधानिक मूल्यों के प्रति भाजपा सरकार की सोच को दर्शाता है।

यह भी पढे़ं 👇

Manpreet Singh Ayali joins Akali Dal Waris Punjab De

Jaswant Singh Khalra Case: इयाली ने विधानसभा में पूछा – दोषी 2023 से कहां हैं? सरकार दे जवाब

सोमवार, 3 अगस्त 2026
sond

Guru Ravidas 650th Prakash Parv: पूरी श्रद्धा से मना रही पंजाब सरकार, अक्टूबर में 4 शोभा यात्राएं

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Punjab Assembly

Punjab Assembly NEET Resolution: परीक्षा घोटाले पर विधानसभा ने पारित किया प्रस्ताव, केंद्र को ठहराया जिम्मेदार

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Congress Bathinda Event

Congress Bathinda Event: बघेल ने चेतावनी दी – पार्टी में गद्दारों से सावधान रहें, वड़िंग ने चन्नी के नारों का किया स्वागत

सोमवार, 3 अगस्त 2026

अरोड़ा ने बताया कि संविधान का मसौदा भारतीय लोकतंत्र की नींव हैं, जो प्रधान मंत्री, गृह मंत्री, मुख्यमंत्रियों और राज्यपालों सहित सभी नेताओं को संवैधानिक पदों पर रहने के योग्य बनाता है। उन्होंने मांग की कि अमित शाह को उनकी “घटिया और अपमानजनक” टिप्पणी के लिए तुरंत केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटाया जाए। राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि ज्ञापन को भारत के राष्ट्रपति तक पहुंचाया जाएगा।

अरोड़ा ने कहा कि अमित शाह की टिप्पणी के खिलाफ आप कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा पूरे पंजाब में जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं, जो जनता के बीच व्यापक गुस्से और आक्रोश को दर्शाता है।

आप प्रतिनिधिमंडल ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की भूख हड़ताल का मुद्दा भी उठाया जो पिछले 24 दिनों से अनिश्चितकालीन अनशन पर हैं। अरोड़ा ने राज्यपाल से हस्तक्षेप करने और केंद्र सरकार पर पंजाब के किसानों और उनके संगठनों के साथ बातचीत फिर से शुरू करने के लिए दबाव डालने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि किसानों की जायज मांगें, जिनका केंद्र ने पहले वादा किया था, उन्हें बिना किसी देरी के पूरा किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि किसान हमारे देश की रीढ़ हैं। केंद्र सरकार द्वारा उनकी मांगों की लगातार अनदेखी और पिछले वादों को तोड़ना गंभीर चिंता का विषय है। उनके मुद्दों के समाधान और जगजीत सिंह डल्लेवाल के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाए जाने चाहिए।

आप सांसदों ने किसानों और जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया

आम आदमी पार्टी के सांसदों ने किसानों के मुद्दों पर केंद्र सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। 24 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के बिगड़ते स्वास्थ्य पर आप नेताओं ने गहरी चिंता व्यक्त की और निष्क्रियता के लिए सरकार की आलोचना की।

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने केंद्र से किसानों के साथ बातचीत करने और उनकी मांगों का समाधान खोजने का आग्रह किया। चड्ढा ने कहा कि देश के अन्नदाता अपने बुनियादी अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जबकि सरकार अडिग बनी हुई है। डल्लेवाल की बिगड़ती हालत कृषक समुदाय के प्रति केंद्र सरकार की उदासीनता को उजागर करती है।

आप सांसद संदीप पाठक ने भाजपा के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार पर जानबूझकर पंजाब के किसानों को निशाना बनाने का आरोप लगाया और कहा कि केंद्र की नीतियां पंजाब के किसानों के प्रति शत्रुता को दर्शाती हैं। राज्य के किसान अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। केन्द्र को अपनी शत्रुता रोकनी चाहिए और उनकी जायज मांगों को पूरी करनी चाहिए। सभी आप नेताओं ने केन्द्र सरकार से पंजाब के किसानों के प्रति शत्रुता का व्यवहार बंद करने और उनकी शिकायतों का तत्काल समाधान करने की अपील की।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

जनता के हित सरकार के लिए सर्वोपरि, अधिकारी शिकायतों एवं समस्याओं का प्राथमिकता से करें निवारण – रणबीर गंगवा

Next Post

रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस ब्यूरो द्वारा पटवारी गिरफ्तार

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Manpreet Singh Ayali joins Akali Dal Waris Punjab De

Jaswant Singh Khalra Case: इयाली ने विधानसभा में पूछा – दोषी 2023 से कहां हैं? सरकार दे जवाब

सोमवार, 3 अगस्त 2026
sond

Guru Ravidas 650th Prakash Parv: पूरी श्रद्धा से मना रही पंजाब सरकार, अक्टूबर में 4 शोभा यात्राएं

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Punjab Assembly

Punjab Assembly NEET Resolution: परीक्षा घोटाले पर विधानसभा ने पारित किया प्रस्ताव, केंद्र को ठहराया जिम्मेदार

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Congress Bathinda Event

Congress Bathinda Event: बघेल ने चेतावनी दी – पार्टी में गद्दारों से सावधान रहें, वड़िंग ने चन्नी के नारों का किया स्वागत

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Diljit Dosanjh Marriage

Diljit Dosanjh Wedding Ring: क्या दिलजीत दोसांझ करने जा रहे शादी? जापान से वीडियो वायरल

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Punjab DA Order

High Court DA Order: हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला, 15 दिन में पूरा DA देने के आदेश

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Next Post
Crime

रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस ब्यूरो द्वारा पटवारी गिरफ्तार

बाबा साहेब पर अमित शाह के बयान के खिलाफ कल प्रदेश भर में सड़कों पर उतरेगी आम आदमी पार्टी!

AAP Protest

डॉ. अंबेडकर पर अमित शाह की विवादित टिप्पणी के खिलाफ पंजाब भर में 'आप' का जोरदार प्रदर्शन!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।