गुरूवार, 12 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - संसद में बाबा साहब का अपमान करने पर अमित शाह के खिलाफ “आप” का भाजपा मुख्यालय पर हल्लाबोल

संसद में बाबा साहब का अपमान करने पर अमित शाह के खिलाफ “आप” का भाजपा मुख्यालय पर हल्लाबोल

मंगलवार को संसद में अमित शाह ने कहा था कि अंबेडकर- अंबेडकर करने से कुछ नहीं होगा - केजरीवाल ***अमित शाह जी, पता नहीं, मरने के बाद स्वर्ग मिलता है या नहीं, लेकिन बाबा साहब ने करोड़ों शोषितों, वंचितों और दलितों को संविधान के ज़रिए जीने का अधिकार दिया है- केजरीवाल ***अमित शाह ने बाबा साहब का अपमान कर देश के करोड़ों लोगों की भावनाओं को आहत किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए- केजरीवाल ***मेरी तरह ही देश के करोड़ों लोगों के आदर्श हैं बाबा साहब अंबेडकर, जो बाबा साहेब से करें प्यार, वह भाजपा को करे इन्कार - केजरीवाल ***"आप" बाबा साहब का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी, उनके दिए संविधान की वजह से आप लोग सत्ता में हो, अगर आपको बाबा साहब के नाम से आपत्ति है तो सत्ता छोड़ दो- केजरीवाल

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 18 दिसम्बर 2024
A A
0
Arvind Kejriwal
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 18 दिसंबर (The News Air) भाजपा नेता और देश के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा दलितों, शोषितों और वंचितों के मसीहा बाबा साहब डॉ. अंबेडकर का अपमान करने पर आम आदमी पार्टी ने कड़ी आपत्ति की है। बुधवार को “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुख्यालय पर हल्ला बोल दिया। अरविंद केजरीवाल खुद अपने हाथ में “बाबा साहब का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान” लिखी तख्ती लेकर पैदल ही भाजपा मुख्यालय की तरफ कूच किए। उनके साथ वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, दिल्ली की सीएम आतिशी, कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज समेत तमाम नेता नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे थे। दिल्ली पुलिस ने सबको बीच रास्ते में रोक दिया तो वो सड़क पर ही बैठ गए और अपना विरोध जताया। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर का अपमान आम आदमी पार्टी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। बाबा साहब के दिए हुए संविधान की वजह से आप लोग सत्ता में आए हो। अगर आपको बाबा साहब के नाम से आपत्ति है तो अपनी सत्ता छोड़ दो। बाबा साहब का अपमान करने के लिए अमित शाह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

देश के करोड़ों दलितों, पिछड़े और वंचितों के लिए बाबा साहब भगवान से कम नहीं हैं- केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मंगलवार को संसद में देश के गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहब अंबेडकर का बहुत अपमान किया। उनका एक तरह से मजाक उड़ाया। अमित शाह ने कहा कि अंबेडकर-अंबेडकर कहने से कुछ नहीं होगा, इससे अच्छा भगवान का भजन करो, तो हो सकता है स्वर्ग मिल जाए। मैं अमित शाह को कहना चाहता हूं कि देश के करोड़ों दलितों, गरीबों, कुचले और पिछड़े लोगों और वंचितों के लिए बाबा साहब अंबेडकर भगवान से कम नहीं हैं। मरने के बाद पता नहीं कि स्वर्ग मिलता है या नहीं लेकिन आज इस पृथ्वी के ऊपर ऐसे करोड़ों वंचित इसलिए जिंदा हैं क्योंकि बाबा साहब अंबेडकर ने उन्हें संविधान में जीने और रहने का अधिकार दिया।

आम आदमी पार्टी बाबा साहब के जीवन और बताए गए रास्ते पर चलने की कोशिश करती है- केजरीवाल

उन्होंने कहा कि जिस तरह से अमित शाह ने बाबा साहब अंबेडकर का अपमान किया उससे करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। मैं खुद व्यक्तिगत तौर पर उन्हें अपना आदर्श मानता हूं। उनके बताए गए रास्ते पर चलने की कोशिश करता हूं। मुझे जब भी कभी जीवन में कठिनाई महसूस होती है तो उनकी जीवनी उठाकर पढ़ लेता हूं। उनका संघर्ष हमें प्रेरणा देता है। केवल मैं ही नहीं बल्कि आम आदमी पार्टी भी बाबा साहब अंबेडकर के जीवन और बताए गए रास्ते पर चलने की कोशिश करती है। मेरे जैसे करोड़ों लोग हैं जिनके आदर्श बाबा साहब अंबेडकर हैं। उन सभी करोड़ों लोगों की भावनाओं को अमित शाह ने आहत किया है।

अमित शाह के समर्थन पीएम मोदी के उतरने से साफ हो गया है कि यह भाजपा की एक सोची समझी रणनीति थी – केजरीवाल

यह भी पढे़ं 👇

Ottoman Empire Histor

Ottoman Empire History: 600 साल के इस साम्राज्य ने कैसे बांट दिया मिडिल ईस्ट?

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Amul Expired Products Jaipur

Amul Expired Products Jaipur: 1.5 लाख किलो सड़ा माल खिलाने की तैयारी, ऐसे खुला खेल

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Vizhinjam Port

Vizhinjam Port: श्रीलंका-सिंगापुर को कैसे दी मात? भारत के इंजीनियरिंग मार्वल की पूरी कहानी

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Sarcopenia

Sarcopenia: बुढ़ापे में कमजोर मसल्स से बचाएगी डॉक्टर की ये सलाह, जानें पूरी जानकारी

गुरूवार, 12 मार्च 2026

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि लेकिन आज जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह के समर्थन में उतर आए, उससे ऐसा लगता है कि मंगलवार को जो अमित शाह ने कहा था वह भाजपा की एक सोची हुई रणनीति थी। जिसके तहत संसद में बाबा साहब अंबेडकर का अपमान किया गया। हम इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। अब यह साफ हो गया है कि भाजपा बाबा साहब अंबेडकर के खिलाफ है, संविधान के खिलाफ है। अब भाजपा के जितने समर्थक हैं, उन्हें चुनना पड़ेगा कि या तो वो भाजपा के साथ हैं या बाबा साहब अंबेडकर के साथ हैं। वो दोनों के साथ नहीं हो सकते। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने यह साफ कर दिया है कि वो बाबा साहब अंबेडकर के खिलाफ हैं। तो भाजपा के समर्थकों को अब तय करना पड़ेगा कि क्या वो भाजपा के साथ हैं या बाबा साहब अंबेडकर के साथ हैं।

बाबा साहब का अपमान करने के लिए अमित शाह पर कार्रवाई हो – केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने मांग करते हुए कहा कि अमित शाह के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि जितने लोगों में रोष है, वह रोष खत्म तो नहीं सकता है लेकिन अगर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी तो लोगों का गुस्सा कम हो सकता है। हम देश के कोने-कोने में इस बात को लेकर जाएंगे कि किस तरह भाजपा और उनका शीर्ष नेतृत्व बाबा साहब का अपमान कर रहा है। हम दिल्ली के घर-घर में इस बात को लेकर जाएंगे कि किस तरह बाबा साहब का अपमान किया जा रहा है। हम इसकी घोर निंदा करते हैं और हम सब लोेगों को बहुत ठेस महसूस हो रही है।

केजरीवाल ने विवादित बयान वाला वीडियो शेयर कर अमित शाह पर साधा निशाना

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को संसद में देश के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा डॉ. आंबेडकर पर दिए गए विवादित बयान की वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया और कहा कि देखिए कैसे अमित शाह जी संसद में बाबा साहब अंबेडकर का मज़ाक़ उड़ा रहे हैं। इन बीजेपी वालों को इतना अहंकार हो गया कि ये किसी को कुछ नहीं समझते। हां, अमित शाह जी। बाबा साहब इस देश के बच्चे-बच्चे के लिए भगवान से कम नहीं हैं। मरने के बाद स्वर्ग का तो पता नहीं, लेकिन बाबा साहब का संविधान ना होता तो आप लोग तो दबे, कुचले, गरीबों और दलितों को इस धरती पर जीने ही ना देते। बाबा साहब का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान। जो बाबा साहेब से करे प्यार, वो बीजेपी को करे इनकार।

अमित शाह के बयान पर प्रधानमंत्री का स्पष्टीकरण पढ़कर स्तब्ध हूं – केजरीवाल

इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक ट्वीट शेयर करते हुए कहा कि प्रधान मंत्री जी, मैं आपका ये स्पष्टीकरण पढ़ कर स्तब्ध हूं। आपका कहना है कि कांग्रेस ने बाबा साहब के साथ ठीक नहीं किया। तो ये बात आपको, आपकी पार्टी को और आपके गृह मंत्री को बाबा साहब का अपमान करने का अधिकार कैसे देती है? कांग्रेस बाबा साहब से ग़लत बर्ताव करती थी तो क्या आप भी करोगे? देश के प्रधानमंत्री का ये कैसा स्पष्टीकरण है? कल (मंगलवार) सदन में जिस तरह आपके गृह मंत्री ने बाबा साहब का अपमान किया, उससे सारा देश गुस्से में है और अब आपके इस बयान ने जले पर नमक छिड़कने का काम किया है।

केजरीवाल ने नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू से भी पूछा, “क्या आप अमित शाह के बयान का समर्थन करते हैं”

वहीं, अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर एक और पोस्ट कर एनडीए गठबंधन में शामिल नीतीश कुमार और चंद्र बाबू नायडू को से भी पूछा कि माननीय नीतीश जी और चंद्रबाबू नायडू जी से देश की जनता पूछना चाहती है – “क्या आप अमित शाह जी द्वारा किए गए बाबा साहब के अपमान का समर्थन करते हैं?”

“बाबा साहब का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान” लिखी तख्ती लेकर सड़क पर उतरे केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल अपने हाथ में बाबा साहब का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान लिखी तख्ती लेकर खुद सड़क पर उतर गए। उनके साथ वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, सीएम आतिशी, सौरभ भारद्वाज समेत अन्य कई नेता पैदल भाजपा मुख्यालय की तरफ कूच किए। इस दौरान बाबा साहब का यह अपमान, नहीं सहेगा ये हिंदुस्तान और अमित शाह माफी मांगों, जय भीम के जमकर नारे लगाए गए।

भाजपा मुख्यालय पर खूब गूंजा आंबेडकर-आंबेडकर का नारा

इस दौरान भाजपा मुख्यालय पर आंबेडकर आंबेडकर का नारा खूब बुलंद हुआ। मनीष सिसोदिया ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को आंबेडकर नाम से नफरत है। जबकि आज सारा हिंदुस्तान आंबेडकर आंबेडकर बोल रहा है। इसलिए आज हम भाजपा मुख्यालय में इसी नाम को दोहराएंगे। उन्होंने “आप” कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की कि वो अंबेडकर- आंबेडकर का नारा दोहराएं। मनीष सिसोदिया ने आंबेडकर आंबेडकर नारा लगाया और कार्यकर्ताओं ने इस नारे को जमकर दोहराया।

सड़क पर ही बैठकर विरोध प्रदर्शन करने लगे केजरीवाल

इस दौरान दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में भाजपा मुख्यालय की तरफ बढ़ रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को रोक लिया। अरविंद केजरीवाल भी पुलिस की बात मान गए और आगे बढ़ने से कार्यकर्ताओं को रोक दिए। इस दौरान वह सड़क पर ही बैठक कर अपना विरोध दर्ज कराने लगे। उनके साथ मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, सीएम आतिशी और सौरभ भारद्वाज समेत तमाम नेता भी सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करने लगे और यहीं पर धरना खत्म कर दिए।

Previous Post

Amit Shah ने कहा, कांग्रेस फैला रही झूठ, मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया

Next Post

हरियाणा की संगत तथा पंथ हितैषियों ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा कमेटी के चुनाव लड़ने के लिए…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Ottoman Empire Histor

Ottoman Empire History: 600 साल के इस साम्राज्य ने कैसे बांट दिया मिडिल ईस्ट?

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Amul Expired Products Jaipur

Amul Expired Products Jaipur: 1.5 लाख किलो सड़ा माल खिलाने की तैयारी, ऐसे खुला खेल

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Vizhinjam Port

Vizhinjam Port: श्रीलंका-सिंगापुर को कैसे दी मात? भारत के इंजीनियरिंग मार्वल की पूरी कहानी

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Sarcopenia

Sarcopenia: बुढ़ापे में कमजोर मसल्स से बचाएगी डॉक्टर की ये सलाह, जानें पूरी जानकारी

गुरूवार, 12 मार्च 2026
AI Tax Smartphone

AI Tax Smartphone: भयंकर महंगाई का तूफान, अब जेब पर पड़ेगा भारी बोझ

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 12 March 2026

Aaj Ka Rashifal 12 March 2026: इन राशियों पर बरसेगा धन

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Next Post
Sikh panth

हरियाणा की संगत तथा पंथ हितैषियों ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा कमेटी के चुनाव लड़ने के लिए...

Kiren Rijiju

संसद परिसर में धक्का-मुक्की पर भड़के किरेन Kiren Rijiju 'राहुल गांधी ने धक्का दिया..

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।