LIVE | ...
रविवार, 23 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - आम आदमी पार्टी का आज से ‘‘मैं भी केजरीवाल’’ हस्ताक्षर अभियान

आम आदमी पार्टी का आज से ‘‘मैं भी केजरीवाल’’ हस्ताक्षर अभियान

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 30 नवम्बर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
AAP Delhi
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

– 1 से 20 दिसंबर तक दिल्लीवालों से पूछा जाएगा कि अगर गिरफ्तारी होती है तो क्या सीएम अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा दे देना चाहिए या नहीं?- गोपाल राय

– दिल्ली सरकार के सभी मंत्री, ‘‘आप’’ के विधायक, पार्षद और पदाधिकारी पूरी दिल्ली में घर-घर जाकर लोगों से उनकी राय लेंगे- गोपाल राय

– विधायक-पार्षद 21 से 24 दिसंबर तक सभी वार्डों में जनसंवाद भी करेंगे- गोपाल राय

– फर्जी केस में मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, संजय सिंह को जेल भेजने के बाद भी भाजपा ‘‘आप’’ को तोड़ नहीं पाई तो अब अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कराना चाहती है- गोपाल राय

– अरविंद केजरीवाल ने अपने विधायकों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं से राय ली तो सबका कहना है कि अगर गिरफ्तारी होती है तो भी आपको इस्तीफा नहीं देना चाहिए- गोपाल राय

– अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली वासियों के समर्थन से मुख्यमंत्री बना हूं, गिरफ्तार होने पर इस्तीफा देना चाहिए या नहीं, इसका फैसला भी जनता करेगी- गोपाल राय

– कंस की तरह भाजपा भी जानती है कि अरविंद केजरीवाल के हाथों ही उसकी गंदी राजनीति समाप्त होगी, इसलिए ‘‘आप’’ को खत्म करना चाहती है- राघव चड्ढा

– भाजपा को लगता है कि अरविंद केजरीवाल को किसी फर्जी मुकदमें में गिरफ्तार करने में सफल हो जाती है तो दिल्ली सरकार ठप हो जाएगी- राघव चड्ढा

नई दिल्ली, 30 नवंबर (The News Air) आम आदमी पार्टी आज (शुक्रवार) से दिल्ली में ‘‘मैं भी केजरीवाल’’ हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। 1 से 20 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान में दिल्ली की जनता से पूछा जाएगा कि अगर मोदी सरकार द्वारा फर्जी केस बनाकर सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया जाता है तो क्या उनको इस्तीफा दे देना चाहिए या जेल से ही दिल्ली सरकार चलानी चाहिए। इस अभियान में दिल्ली सरकार के मंत्री, पार्टी के विधायक, पार्षद और पदाधिकारी दिल्ली के 2600 पोलिंग स्टेशनों में घर-घर जाएंगे और लोगों से चर्चा कर उनकी राय जानेंगे। इसके अलावा, 21 से 24 दिसंबर तक विधायक और पार्षद सभी वार्डों में जनसंवाद करके भी जनता की राय लेंगे। गुरुवार को राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा के साथ पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर ‘‘आप’’ के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोदी जी फर्जी केस बनाकर मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और संजय सिंह को जेल में डाल दिए। इसके बाद भी भाजपा ‘‘आप’’ को नहीं तोड़ पाई तो अब अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने का षड़यंत्र किया जा रहा है।

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय और राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर ‘मैं भी केजरीवाल’ हस्ताक्षर अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि भाजपा दिल्ली के अंदर लगातार विधानसभा चुनाव हार रही है। एमसीडी में 15 साल लगातार सरकार चलाने के बावजूद दिल्ली के लोगों ने केजरीवाल जी के कामों को प्राथमिकता देते हुए भाजपा को उखाड़कर फेंक दिया। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में ‘आप’’ की सरकार जिस तरह से दिल्ली में काम कर रही है, उसे देखकर भाजपा के शीर्ष नेताओं और पीएम मोदी को लगने लगा है कि दिल्ली के अंदर किसी भी कीमत पर भाजपा अपनी सरकार नहीं बना सकती है। भाजपा का इरादा है कि दिल्ली के अंदर उसकी सरकार नहीं बनती है तो किसी भी तरह से अरविंद केजरीवाल को खत्म किया जाए और आम आदमी पार्टी के बढ़ते कारवां को रोक दिया जाए।

‘‘आप’’ दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को खत्म करने के लिए भाजपा ने षड़यंत्र शुरू किया है। इसी षड़यंत्र के तहत पीएम मोदी ने फर्जी शराब घोटाले का केस बनाकर आम आदमी पार्टी के एक-एक नेता को जेल में बंद करने का सिलसिला शुरू किया है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, मंत्री रहे सत्येंद्र जैन को जेल में बंद किया गया। इन सारी गिरफ्तारियों के बावजूद भाजपा को लग रहा है कि वो दिल्ली में आम आदमी पार्टी का कुछ बिगाड़ नहीं सकती। भाजपा हमारे विधायकों को तोड़ नहीं सकती, खरीद नहीं सकती और झुका नहीं सकती। इसलिए अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की तैयारी हो रही है। इसके पीछे भाजपा का मकसद है कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा तो दिल्ली की सरकार गिराई जा सकती है और आम आदमी पार्टी को तोड़कर उसे खत्म किया जा सकता है।

यह भी पढे़ं 👇

Chandrayaan

23 अगस्त का इतिहास: William Wallace Execution से Chandrayaan-3 तक की बड़ी घटनाएं

रविवार, 23 अगस्त 2026
Weather Alert

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में Low Pressure Area, ओडिशा-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

रविवार, 23 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 23

Breaking News Live Updates 23 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 23 अगस्त 2026
Daily Rashifal 23 August 2026

आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, पंचांग और शुभ मुहूर्त

रविवार, 23 अगस्त 2026

‘‘आप’’ दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि इस संबंध में सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने विधायकों के साथ बैठक की थी कि अगर उनकी गिरफ्तारी होती है तो क्या करना चाहिए। विधायकों ने प्रस्ताव रखा था कि अगर गिरफ्तारी होती है तो भी सरकार जेल से चलनी चाहिए और इस्तीफा नहीं देना चाहिए। इसी तरह अरविंद केजरीवाल ने पार्षदों के साथ भी बैठक की। पार्षदों ने भी यही प्रस्ताव रखा। पार्टी के प्रदेश सम्मेलन में भी कार्यकर्ताओं ने यही कहा। सीएम ने कहा कि दिल्ली के अंदर आम आदमी पार्टी की सरकार जनता के दम पर है। दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को जनादेश दिया है। इसलिए दिल्ली के अंदर हमारी सरकार है। गिरफ्तारी के बाद उनको इस्तीफा देना चाहिए या जेल से सरकार चलानी चाहिए, इसका फैसला जनता से पूछकर लिया जाएगा। इसके लिए अरविंद केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दिल्ली में एक-एक घर जाकर जनता से उसकी राय लेने का आह्वान किया था। दिल्ली के लोगों की राय के अनुसार आगे काम किया जाएगा।

‘‘आप’’ दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने एक दिसंबर से 20 दिसंबर तक दिल्ली के अंदर 2600 पोलिंग स्टेशनों के अंदर ‘‘मैं भी केजरीवाल’’ हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस हस्ताक्षर अभियान में हमारे सभी मंत्री, विधायक, पार्षद और पार्टी के पदाधिकारी शामिल होंगे। साथ ही मंडल स्तर पर टीमों का गठन किया जा रहा है। ये टीमें घर-घर जाएंगी और लोगों से बात करेंगी। इसके लिए पार्टी ने एक पम्पलेट तैयार किया है, जो घर-घर जाकर लोगों को दिया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ता लोगों के साथ पम्पलेट में कही गई बातों पर चर्चा करेंगे कि आखिर तथाकथित शराब घोटाला फर्जी कैसे है? अरविंद केजरीवाल को मोदी जी क्यों गिरफ्तार करना चाहते हैं? क्या मोदी जी अरविंद केजरीवाल के काम का मुकाबला कर सकते हैं या नहीं? क्या मोदी मोदी जी भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं? आखिर में लोगों से पूछा जाएगा कि अगर गिरफ्तारी होती है तो क्या अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा देना चाहिए या नहीं देना चाहिए?

‘‘आप’’ दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने बताया कि दूसरे चरण के तहत 21 दिसंबर से पूरी दिल्ली में जनसंवाद का चलाया जाएगा। 21 से 24 दिसंबर तक दिल्ली के सभी वार्डों में जन संवाद आयोजित किए जाएंगे। जिसमें पूरे वार्ड के लोगों को शामिल होने की अपील की जाएगी। उस जन संवाद में हमारे विधायक और पार्षद शामिल होंगे। जन संवाद में भी जनता की राय ली जाएगी कि गिरफ्तार होने पर अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा देना चाहिए या नहीं?

वहीं, राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने कहा कि भाजपा पूरे देश में केवल अरविंद केजरीवाल को अपनी चुनौती समझती है। जैसे कंस को पता था कि भगवान श्रीकृष्ण ही उनका अंत करेंगे, वैसे ही भाजपा भी अच्छी तरह जानती है कि अरविंद केजरीवाल के हाथों ही भाजपा की गंदी राजनीति समाप्त होगी और चुनावी मैदान में चुनाव हारेगी। कंस ने हर संभव प्रयास किया कि भगवान श्रीकृष्ण को रोका जाए। वैसे ही भाजपा भी अपना हर संभव प्रयास कर रही है कि आम आदमी पार्टी को खत्म किया जाए। इसके लिए ‘‘आप’’ के नेताओं को फर्जी मुकदमों में जेल में डालो, उन्हें कोर्ट कचहरी में फंसाकर रखो, राज्यपाल और उपराज्यपाल के जरिए सरकारों को ठप करो। इन सारे प्रकरण का एक ही उद्देश्य है कि आम आदमी पार्टी को कमजोर करके अरविंद केजरीवाल को खत्म करो। इसी श्रृंखला में भाजपा अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का आखरी दांव चलने जा रही है। भाजपा को लगता है कि अगर अरविंद केजरीवाल को किसी फर्जी मुकदमें में गिरफ्तार करने में सफल होते हैं तो आम आदमी पार्टी खत्म हो जाएगी और दिल्ली सरकार ठप हो जाएगी।

राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने भाजपा से कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं, नेताओं अरविंद केजरीवाल से अपील की है कि अगर भाजपा आपको जेल में डालती है, तब भी इस्तीफा मत देना और जेल से सरकार चलाना। भाजपा तो यही चाहती है कि अरविंद केजरीवाल इस्तीफा दे दें और दिल्ली सरकार ठप हो जाए। चाहे कैबिनेट की बैठक जेल में करनी पड़े, चाहे महत्वपूर्ण फैसले जेल से लेने पड़े या फिर अधिकारियों को फाइलें लेकर जेल जाना पड़े। आम आदमी पार्टी अपना कोई भी फैसला जनता से बिना पूछे नहीं लेती है। इसीलिए आम आदमी पार्टी यह हस्ताक्षर अभियान शुरू करने जा रही है। इसके जरिए घर-घर जाकर दिल्ली के लोगों से राय लेंगे कि आपने अपना कीमती वोट देकर अपने परिवार के बड़े बेटे, अपने भाई को मुख्यमंत्री बनाया। अगर भाजपा सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करती है तो क्या उन्हें इस्तीफा देना चाहिए या फिर उन्हें जेल से सरकार चलानी चाहिए। हस्ताक्षर अभियान में जनता की जो राय होगी, उसे हम सबके सामने रखेंगे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

क्वालिटी से कॉम्प्रोमाइज ना करें स्टार्टअप्स : मुख्यमंत्री योगी

Next Post

ओखला में एशिया का सबसे बड़ा वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तैयार करवा रही केजरीवाल सरकार

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Chandrayaan

23 अगस्त का इतिहास: William Wallace Execution से Chandrayaan-3 तक की बड़ी घटनाएं

रविवार, 23 अगस्त 2026
Weather Alert

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में Low Pressure Area, ओडिशा-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

रविवार, 23 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 23

Breaking News Live Updates 23 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 23 अगस्त 2026
Daily Rashifal 23 August 2026

आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, पंचांग और शुभ मुहूर्त

रविवार, 23 अगस्त 2026
Raja Rallia Ram Heritage

Raja Rallia Ram Heritage: राजा रलिया राम की विरासत बचाने की गुहार, जमीन कब्जे और जाली रजिस्ट्री के आरोप

शनिवार, 22 अगस्त 2026
GMADA Auction

GMADA Auction: गमाडा की नीलामी से ₹5400 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व, 27 प्रॉपर्टीज़ बिकीं

शनिवार, 22 अगस्त 2026
Next Post
wastewater treatment plant

ओखला में एशिया का सबसे बड़ा वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तैयार करवा रही केजरीवाल सरकार

Maharaja Ranjit Singh AFPI

महाराजा रणजीत सिंह ए.एफ.पी.आई. के सात कैडेट एन.डी.ए. से पास-आउट हुए

सूचना एवं लोक संपर्क

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा फोटो सिनेमा अफ़सर तरुण राजपूत और...

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।