गुरूवार, 5 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result
Home NEWS-TICKER

नगर निगम चुनाव को लेकर एक्शन में आम आदमी पार्टी

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 30 नवम्बर 2024
A A
0
Aman Arora
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

जालंधर, 30 नवम्बर, (The News Air) नगर निकाय चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने चंडीगढ़ में मीटिंग करने के बाद शनिवार को जालंधर में आप नेताओं के साथ मीटिंग की। मीटिंग में अमृतसर और जालंधर नगर निगम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

मीटिंग में आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी, कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल, मंत्री मोहिंदर भगत, पूर्व मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर, विधायक डॉ अजय गुप्ता, पार्टी नेता दीपक बाली, सनी आहलुवालिया और अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहें।

मीटिंग के बाद अमन अरोड़ा ने मीडिया को बताया कि आज नगर निगमों को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। कल नगर परिषदों, पंचायतों और कमेटियों को लेकर संबंधित क्षेत्र के पार्टी नेताओं के साथ मीटिंग होगी। राज्य के 42 नगर परिषदों और कमेटियों के लिए भी चुनाव होने हैं। सभी कमेटी हमारे लिए महत्वपूर्ण है और उस पर भी हमारा समान फोकस है।

उन्होंने कहा कि सभी शहरों के लोगों में आम आदमी पार्टी के प्रति बेहद उत्साह है। हर जगह लोग ‘आप’ सरकार के कामों की सराहना कर रहें हैं। उपचुनाव में इसकी झलक भी मिली है। उन्होंने कहा कि अब पंजाब के सभी लोग समझ चुके हैं कि आम आदमी पार्टी ही ईमानदारी के साथ विकास के काम कर सकती है और मुफ्त सुविधाएं दे सकती है।

अरोड़ा ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि जिस तरह लोगों ने उपचुनाव में 4 में से 3 सीटों पर आदमी पार्टी को जिताया, उसी तरह लोग नगर निकाय चुनाव में भी आम आदमी पार्टी को बड़े मार्जिन के साथ सभी कॉरपोरेशन, काउंसिल और कमेटियों में हमारा मेयर और अध्यक्ष बनाएंगे।

यह भी पढे़ं 👇

Aaj Ka Rashifal 5 March 2026

Aaj Ka Rashifal 5 March 2026: गुरुवार को किन राशियों पर बरसेगा धन?

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Trump Iran War Crisis

Trump Iran War Crisis: व्हाइट हाउस में हड़कंप, सेनेटर्स बोले ‘कोई प्लान ही नहीं!’

बुधवार, 4 मार्च 2026
Cockroaches in Coffee

Cockroaches in Coffee: क्या सच में कॉफी में होते हैं कॉकरोच?

बुधवार, 4 मार्च 2026
Mojtaba Khamenei Iran New Supreme Leader

Mojtaba Khamenei Iran New Supreme Leader : अरबों के मालिक हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर

बुधवार, 4 मार्च 2026

टिकट वितरण में पार्टी कार्यकर्ताओं को दी जाएगी प्राथमिकता

अरोड़ा ने कहा कि कल से (1 दिसंबर) से आम आदमी पार्टी सभी नगर निगमों, परिषदों और कमेटियों के पार्षद उम्मीदवारों के लिए आवेदन स्वीकार करना शुरू कर देगी। चयन प्रक्रिया में योग्यता, पार्टी के प्रति निष्ठा, इलाके का समाजिक समीकरण और जीत की क्षमता को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि टिकट वितरण में सबसे पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को ही प्राथमिकता दी जाएगी। अगर दूसरी पार्टी से भी कोई आता है और उसकी छवि ईमानदार होगी तो विचार किया जा सकता है। लेकिन ज्यादातर टिकट पार्टी से जुड़े लोगों को ही मिलेंगे। हमारे पास पूरे राज्य में सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं की फौज है। इसलिए पहले उनपर ही विचार किया जाएगा।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता अजय चोपड़ा आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

नगर निगम चुनाव से पहले बीजेपी को जालंधर में बड़ा झटका लगा है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता अजय चोपड़ा अपनी पुरानी पार्टी भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए. आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने चोपड़ा का पार्टी में स्वागत किया.

जालंधर के देवी तालाब मंदिर में नतमस्तक हुए अमन अरोड़ा, पूजा- अर्चना की

आप अध्यक्ष अमन अरोड़ा पार्टी नेताओं के साथ जालंधर के प्रसिद्ध देवी तालाब मंदिर के दर्शन किए और पूजा- अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ आप नेता पवन टीनू, दीपक बाली, दिनेश ढल्ल, सनी आहलूवालिया, राजविंदर कौर थियाड़ा, तरनदीप सिंह सनी और अन्य आप नेता मौजूद रहें।

अरोड़ा ने सुनील जाखड़ पर किया पलटवार, कहा – ऐसे बेतुके बयान न दें, अगर सबूत है तो दिखाएं सरकार कार्रवाई करेगी

अमन अरोड़ा ने भाजपा के पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ के एमएसपी संबंधी बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सुनील जाखड़ वरिष्ठ और समझदार नेता हैं। उन्हें ऐसे बेतुके बयान नहीं देना चाहिए। अगर उनके पास इस तरह की गड़बड़ी का कोई सबूत है तो दिखाएं, पंजाब सरकार उसपर तुरंत कार्रवाई करेगी।

अरोड़ा ने कहा कि एमएसपी के पैसे में पंजाब सरकार की कोई विशेष भूमिका नहीं रहती है। केन्द्र सरकार एमएसपी का पैसा जारी करती है और उसे सीधे किसानों के खाते में डाल दिया जाता है। इसलिए किसानों को मिलने वाले पैसे में कट लगने की संभावना ही नहीं है। यह बयान असली मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए दिया गया है। उन्होंने कहा कि सुनील जाखड़ को पंजाब सरकार की आलोचना करने के बजाय केन्द्र सरकार के समक्ष राज्य के किसानों की समस्याएं उठाकर उसका समाधान करवाने का प्रयत्न करना चाहिए।

Previous Post

‘‘भाजपा को वोट देंगे तो ये कानून व्यवस्था की तरह ही आपके स्कूल-अस्पताल और बिजली का भी बुरा हाल कर देंगे’’-केजरीवाल

Next Post

खरीफ सीजन के दौरान पंजाब में पराली जलाने के मामलों में 70% की कमी दर्ज

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 5 March 2026

Aaj Ka Rashifal 5 March 2026: गुरुवार को किन राशियों पर बरसेगा धन?

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Trump Iran War Crisis

Trump Iran War Crisis: व्हाइट हाउस में हड़कंप, सेनेटर्स बोले ‘कोई प्लान ही नहीं!’

बुधवार, 4 मार्च 2026
Cockroaches in Coffee

Cockroaches in Coffee: क्या सच में कॉफी में होते हैं कॉकरोच?

बुधवार, 4 मार्च 2026
Mojtaba Khamenei Iran New Supreme Leader

Mojtaba Khamenei Iran New Supreme Leader : अरबों के मालिक हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर

बुधवार, 4 मार्च 2026
Bihar Board 12th Result 2026

Bihar Board 12th Result 2026: मार्च के अंत तक आ सकता है रिजल्ट!

बुधवार, 4 मार्च 2026
Trump

US Iran War: ईरान के बाद Trump का Ecuador में नया ऑपरेशन शुरू!

बुधवार, 4 मार्च 2026
Next Post
पशुधन गणना

खरीफ सीजन के दौरान पंजाब में पराली जलाने के मामलों में 70% की कमी दर्ज

arvind-kejriwal

35 दिनों में अरविंद केजरीवाल पर हुए 3 हमले

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।