LIVE | ...
शुक्रवार, 21 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Aam Aadmi Party ने असम की तीन लोकसभा सीटों पर की उम्मीदवारों के नाम की घोषणा

Aam Aadmi Party ने असम की तीन लोकसभा सीटों पर की उम्मीदवारों के नाम की घोषणा

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 8 फ़रवरी 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
sandeep pathak
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

हमने असम में तीन लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है, उम्मीद है इंडिया गठबंधन इसे स्वीकार करेगा: संदीप पाठक

आम आदमी पार्टी पूरी ईमानदारी और ताकत के साथ इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनी रहेगी: संदीप पाठक

सीट शेयरिंग को लेकर जल्द से जल्द बातचीत पूरी होनी चाहिए और कुछ निष्कर्ष निकलना चाहिए: संदीप पाठक

नई दिल्ली, 08 फरवरी (The News Air) लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने असम की तीन लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और संगठन महामंत्री डॉक्टर संदीप पाठक ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज हम असम में तीन लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे हैं। डिब्रूगढ़ लोकसभा सीट से मनोज धनोवर, गुवाहाटी लोकसभा सीट से भावेंद्र चौधरी सोनितपुर लोकसभा सीट से ऋषिराज आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार होंगे। इन तीन लोकसभा सीटों पर हम जल्द से जल्द चुनाव प्रचार शुरू कर देंगे। हम उम्मीद करते हैं कि इंडिया गठबंधन इसको स्वीकार करते हुए अपना समर्थन देगा और यह तीन लोकसभा सीट आम आदमी पार्टी को दे दी जाएंगी। हम फाइटर लोग हैं और हमें चुनाव लड़ना है। हमें लड़ने के लिए नहीं जीतने के लिए चुनाव के मैदान में जाना है। गठबंधन करने का उद्देश्य ही चुनाव जीतना है, इसीलिए सब कुछ समयबद्ध तरीके से होना चाहिए।

यह भी पढे़ं 👇

IMD Weather Alert:

खतरनाक! अगले 2 हफ्ते भारी बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी

शुक्रवार, 21 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 21

Breaking News Live Updates 21 अगस्त 2026: Friday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 21 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal 21 August 2026

21 अगस्त राशिफल: इन राशियों का दिन रहेगा शानदार!

शुक्रवार, 21 अगस्त 2026
US Ambassador

US Ambassador के Kashmir बयान पर Pakistan में तूफान!

गुरूवार, 20 अगस्त 2026

संदीप पाठक ने आगे कहा कि सीट शेयरिंग को लेकर लंबे समय से बातचीत चल रही है। हमें जल्द से जल्द इस बातचीत को निष्कर्ष तक ले जाना पड़ेगा। आम आदमी पार्टी पूरी ईमानदारी और ताकत के साथ इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनी रहेगी। आम आदमी पार्टी गठबंधन का धर्म निभाएगी। लोकसभा चुनाव की तारीख लगभग तय हो चुकी हैं। लोकसभा चुनाव में कुछ महीने बाकी रह गए हैं, इतने कम समय में हमें चुनाव की तैयारी भी करनी है और चुनाव भी लड़ना है। हमने चुनाव जीतने के लिए गठबंधन किया है और चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करनी पड़ेगी। अन्य राज्यों में सीट शेयरिंग को लेकर हमारी बातचीत चल रही है। मुझे उम्मीद है और मैं अनुरोध भी करता हूं कि इस बातचीत को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। अगर हम सिर्फ बातचीत ही करते रहेंगे तो फिर चुनाव कब लड़ेंगे।

संदीप पाठक ने आगे कहा कि दिल्ली में सीट शेयरिंग को लेकर हमारी बातचीत चल रही है। हम इंडिया गठबंधन के एक जिम्मेदार और समझदार पार्टनर हैं। पंजाब के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की राज्य इकाइयों ने सहमति बनाई थी कि दोनों पार्टियां राज्य में अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी। पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अलग-अलग लोकसभा चुनाव लड़ेंगी और वहां कोई गठबंधन नहीं होगा। जिस तरीके से लोकसभा चुनाव की समय सीमा तय हो चुकी है उसी तरीके से सीट शेयरिंग को लेकर भी समय सीमा तय होनी चाहिए। जल्द से जल्द इंडिया गठबंधन के घटक दलों के साथ सीट शेयरिंग की बातचीत पूरी होनी चाहिए। जितनी जल्दी सीट शेयरिंग को लेकर फैसला लिया जाएगा उतनी जल्दी ही चुनाव की तैयारी शुरू की जा सकेंगी। इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

जन्म से OBC नहीं है PM Modi , वोट की लड़ाई में Rahul Gandhi के तरकश से प्रधानमंत्री पर नया तीर

Next Post

Viagra से अल्जाइमर रोग का होगा निदान, दशकों की खोज रंग लाई

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

IMD Weather Alert:

खतरनाक! अगले 2 हफ्ते भारी बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी

शुक्रवार, 21 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 21

Breaking News Live Updates 21 अगस्त 2026: Friday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 21 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal 21 August 2026

21 अगस्त राशिफल: इन राशियों का दिन रहेगा शानदार!

शुक्रवार, 21 अगस्त 2026
US Ambassador

US Ambassador के Kashmir बयान पर Pakistan में तूफान!

गुरूवार, 20 अगस्त 2026
AI

AI का भविष्य तीन देश तय करेंगे! India बाहर क्यों?

गुरूवार, 20 अगस्त 2026
Ration Card

राशन दुकान नए नियम: 100 किलो कमी तो FIR, License रद्द!

गुरूवार, 20 अगस्त 2026
Next Post
Viagra से अल्जाइमर रोग का होगा निदान, दशकों की खोज रंग लाई

Viagra से अल्जाइमर रोग का होगा निदान, दशकों की खोज रंग लाई

क्या I.N.D.I.A को नेस्तनाबूद कर देंगे Modi? लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले चला बड़ा सियासी दांव

क्या I.N.D.I.A को नेस्तनाबूद कर देंगे Modi? लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले चला बड़ा सियासी दांव

Farmers Protest: संसद की ओर मार्च कर रहे किसानों को पुलिस ने रोका

Farmers Protest: संसद की ओर मार्च कर रहे किसानों को पुलिस ने रोका

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।