गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - मुख्यमंत्री मान की अगुवाई में बना मंत्रियों का विशेष समूह, श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी दिवस समारोह की निगरानी करेगा

मुख्यमंत्री मान की अगुवाई में बना मंत्रियों का विशेष समूह, श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी दिवस समारोह की निगरानी करेगा

शहीदी दिवस के अवसर पर आयोजित होंगे सिलसिलेवार समारोह, गुरु साहिब जी की चरण छोह ऐतिहासिक स्थानों का व्यापक विकास होगा

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 16 अप्रैल 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
CM Mann
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 16 अप्रैल (The News Air) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रियों का समूह नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर श्रद्धा और सम्मान के रूप में आयोजित होने वाले समारोहों को सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के लिए प्रबंधों की निगरानी करेगा। इस संबंध में निर्णय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उनके सरकारी आवास पर हुई बैठक के दौरान लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादर जी ने धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार की रक्षा और मानवीय तथा धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को सुरक्षित रखने के लिए बलिदान दे दिया। उन्होंने कहा कि गुरु जी का अद्वितीय बलिदान मानवता के इतिहास में अनुपम और बेमिसाल है, जिन्होंने अत्याचार और दमन के खिलाफ आवाज बुलंद की। भगवंत सिंह मान ने कहा कि सिखों के नौवें गुरु ने मानवाधिकारों की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नौवें सिख गुरु श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी दिवस को बड़े पैमाने पर मनाने के लिए सिलसिलेवार समारोह आयोजित करना राज्य सरकार का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में सिलसिलेवार समारोह आयोजित किए जाएंगे और गुरु साहिब जी की चरण छोह स्थानों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित किया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी अध्यक्षता में पर्यटन और सांस्कृतिक मामले, लोक निर्माण विभाग, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग और उच्च शिक्षा विभाग के मंत्रियों के नेतृत्व में मंत्रियों का समूह (जी.ओ.एम.) इन समारोहों के सभी प्रबंधों की निगरानी करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रियों के समूह के अलावा, मुख्य सचिव के नेतृत्व में एक कार्यकारी समिति दैनिक आधार पर स्मारक समारोहों की निगरानी करेगी। उन्होंने कहा कि खेल, उच्च शिक्षा, पर्यटन और सांस्कृतिक मामले, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग और अन्य संबंधित विभाग इस समारोह को बड़े पैमाने पर मनाने के लिए सेमिनार, कॉन्फ्रेंस, किताबों के प्रकाशन सहित विभिन्न प्रयासों में सक्रिय योगदान देंगे।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates 2 April 2026

Breaking News Live Updates 2 April 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Today in History 2 April

Today in History 2 April: आज के दिन बदली थी दुनिया की तस्वीर, जानें पूरा इतिहास

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: उत्तर भारत में ओलावृष्टि और भारी बारिश का बड़ा अलर्ट जारी

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि रूपनगर, मानसा, बठिंडा, पटियाला, जालंधर, संगरूर, एस.बी.एस. नगर, तरनतारन, श्री फतेहगढ़ साहिब, बरनाला, श्री मुक्तसर साहिब, अमृतसर, एस.ए.एस. नगर और अन्य जिलों में गुरु साहिब जी की चरण छोह 63 स्थानों पर बुनियादी ढांचे के विकास को बड़ा प्रोत्साहन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ऐतिहासिक महत्व वाले इन पवित्र स्थानों का सर्वांगीण विकास करेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने मोहाली में कन्वेंशन सेंटर की स्थापना, श्री आनंदपुर साहिब में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल स्थापित करने, बाबा बकाला (अमृतसर) में गुरु साहिब जी के नाम पर डिग्री कॉलेज स्थापित करने और गुरु तेग बहादर जी के लिए स्मारक डाक टिकट जारी करने की अपील पहले ही भारत सरकार से की है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद और अन्य उपस्थित थे।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

डॉ. बलजीत कौर का भावुक संदेश – बोलने, सुनने और देखने में असमर्थ बच्चे अब ‘दिव्यांग’ नहीं, अपनी प्रतिभा से बदल रहे समाज की सोच

Next Post

Booth नहीं जितवा पा रहे सीनियर नेता? राहुल गांधी का बड़ा हमला!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates 2 April 2026

Breaking News Live Updates 2 April 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Today in History 2 April

Today in History 2 April: आज के दिन बदली थी दुनिया की तस्वीर, जानें पूरा इतिहास

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: उत्तर भारत में ओलावृष्टि और भारी बारिश का बड़ा अलर्ट जारी

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 2 April 2026

Aaj Ka Rashifal 2 April 2026: इन राशियों को मिलेगा 100% भाग्य का साथ

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
News of the Day

News of the Day: ट्रंप ईरान जंग से पीछे हटे, LPG महंगा, संसद में हंगामा

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Next Post
Rahul_Gandhi

Booth नहीं जितवा पा रहे सीनियर नेता? राहुल गांधी का बड़ा हमला!

when F 1 Visa revoked, Indian student Chinmay Deore

F-1 Visa Cancel होते ही Indian Student ने ठोका केस, Trump Govt को घसीटा कोर्ट!

WhatsApp Upcoming Features

चैट प्राइवेसी के लिए वॉट्सऐप ला रहा है नया एडवांस्ड फीचर

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।