LIVE | ...
रविवार, 12 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - एक पिता ऐसे भी….

एक पिता ऐसे भी….

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 2 दिसम्बर 2024
in NEWS-TICKER, लाइफस्टाइल, स्पेशल स्टोरी
A A
0
zeba
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

लेखक- हयात : दुनिया में केवल पिता ही एक ऐसा इंसान है, जो चाहता है कि मेरे बच्चे मुझसे भी ज्यादा कामयाब हो, हर पिता की ख्वाहिश होती है कि जो वह अपने जीवन भर में नहीं कर सका, वो उसके बच्चे जरूर करें।

मैं हयात यह जो कहानी आप को बता रही हूं यह कुछ सच्ची घटना से संबंध रखती है। कहते हैं न कि पिता हम सबके लिए किसी वरदान से कम नहीं होता, एक संतान के लिए आदर्श भी होता है। कभी पिता एक अच्छा दोस्त भी बन जाता है, तो कभी एक सख्त शिक्षक भी, मानो जिंदगी की तमाम मंजिलों पर वो अलग-अलग अपनी अहम भूमिका निभाता नजर आता है, परन्तु अफसोस कुछ कलयुगी पिता ऐसे भी होते हैं, जो अपने बच्चों पर ढेरों जुल्म ढहाते हैं।

मैने इस कहानी में अपने पाठकों को यह बताने की कोशिश की है कि इस कलयुग में कुछ पिता ऐसे भी होते हैं, जो अपनी संतान को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं होते और अनेकों कठनाइयों को झेलते हुए उनकी संतान को इस बेदर्द दुनिया में अकेला ही संघर्ष करना पड़ता है।

अगर यहां पर लड़कियों की बात करें तो एक पिता लड़कियों के लिए तो आदर्श है ही या यह कह लें कि उनके लिए सबसे अधिक प्रेम ही पिता का नाम है। मानो दिल पूरी तरह से गदगद हो जाता है, तरंगे सी उठ जाती है पिता के अस्तित्व के बारे में सोच कर। मगर अफसोस पिता की तरफ से ऐसा न हो तो भी अकसर लड़कियां शादी के पहले के जीवनकाल में अपने हक का प्यार पाने के लिए हर संभव कोशिश करती है और शादी के बाद तो मानो उनकी जिंदगी कठनाईयों से भर ही जाती है। जिससे सुलझाते-सुलझाते वो अपने जिंदगी के कीमती समय को भी खो देती है।

वहीं अगर लड़के की बात करें तो वो भी पिता के अच्छे बुरे दोनों कर्मो को भोगते हैं, क्योंकि वो वही समाज में बढ़े होते हैं, जहां उनको अपने पिता की छवि से हमेशा सामना करना होता है। एक संतान के लिए पिता से बेहतर कोई मार्गदर्शन नहीं होता और यह सच भी है। भले ही एक पिता जो पढ़ा-लिखा नहीं है तो भी वो कोशिश करता है कि अपने बच्चों को किसी भी तरह से जिंदगी में तरक्की की राह दिखा सके, परन्तु अगर पिता खुद ही अपने निजी जीवन में अपने अधम चाल-चलन की पूर्ति के लिए हर समय तत्पर रहे तो वो भला ऐसे हलातों में अपने बच्चों (संतान) का मार्गदर्शन कैसे कर पाएगा। ऐसे पिता बस इस भ्रम में खुद को संतुष्ट रखते है कि वह अपने परिवार समेत बच्चों को सभी आधुनिक वस्तुएं मुहैया करवा रहा है और उन (पिता) के हिसाब से यही पर्याप्त है संतान के जीवन के लिए।

यहां पर आप सोचे कि क्या हो अगर पिता सभी भूमिकाओं को निभाने में सशक्त न हो… जी हां आप सही पढ़ और सोच रहे हैं, जैसे कि सिक्के के दो पहलू होते हैं, ठीक वैसे ही यहां पर भी एक दूसरा पहलू है। जहां एक तरफ पिता अपने संतान के लिए दुनिया जहान का सारी सुख-सुविधा देना चाहता है, वहीं दूसरे पहलू में दुनिया में आज भी ऐसी संतानें हैं जो बस एक उम्मीद में अपनी जिंदगी बिता रहे हैं कि कब उनके पिता उन्हें महत्व देंगे या जो पिता सिर्फ आधुनिक वस्तुएं मुहैया करवा कर खानापूर्ति ही कर रहे हैं।

मैं यहां पर बताना चाहूंगी कि मैं कुछ ऐसे परिवारों को बेहद करीब से देखती आई हूं, जहां एक पिता कभी अपने लड़कपन से बहार ही नहीं निकला पाया, उस इंसान ने शादी की, कुछ समय बाद पिता बनने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ, परन्तु अफसोस वो न तो एक अच्छा पति बन पाया और न ही एक अच्छा पिता बन पाया। उस पिता-पति को लगता है कि सिर्फ आर्थिक जरूरतों को पूरा कर देने से ही सारी की सारी जिम्मेदारियां पूरी हो जाती हैं, परन्तु क्या असलियत में यही उसकी ज़िम्मेदारी बनती है, सिर्फ वो अपने ही परिवार के साथ दोहरी जिंदगी जी रहा है। जहां उसकी अतिरंजित खुशी बहार के लोगो में है। वो घर में एक डर का माहौल बना कर रखता है। जिससे कोई उसे कुछ सवाल न कर सके, कोई उसे यह न बताने की कोशिश करे की क्या गलत है और क्या सही। उसकी पत्नी समाज के डर से सब कुछ अनदेखा करती है। हम यह भी कह सकते हैं कि वो औरत खुद में एक घुटन भरी जिंदगी व्यतीत करती है, उस इंसान के साथ, परन्तु कभी अपने हक की बात इस डर से नहीं कह पाती कि कहीं घर में लड़ाई-झगड़ा न हो जाए। दोहरा समाज भी यही बोल कर तसल्ली देता है कि अपने घर में हो खाने को रोटी, पहनने को कपड़ा मिल रहा और क्या चाहिए जिंदगी में।

यहां पर मैं समाज में रहते ऐसे इंसानों से पूछना चाहती हूं कि क्या यही सच है, सिर्फ यही जिंदगी है। क्या हर इंसान को शादी के बाद एक दूसरे के प्रति वफादार नहीं रहना चाहिए? और क्या ऐसे आदमी हक रखता है पिता बनने का, जो अनैतिक फितरत का शौकीन है। जो किसी के प्रति वफादारी निभाना जानता ही नहीं है। अगर कोई लड़का या लड़की अच्छी पत्नी या अच्छा पति नहीं बन पाया तो वो कभी अच्छे माता-पिता भी नहीं बन सकते। आखिर ये सब बातें कब समझ पाएगा हमारा समाज, शायद कभी नहीं या समझ पाएगा आप खुद ही सोचना कि क्या ऐसे संभव है।

यह भी पढे़ं 👇

history

History July 12: 12 जुलाई का इतिहास में खास दिन, जानें क्या-क्या हुआ था आज के दिन

रविवार, 12 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 12 जुलाई 2026
Heavy Rain Alert

Heavy Rainfall Alert: मेघालय में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट, 10 राज्यों में ऑरेंज वार्निंग जारी

रविवार, 12 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 12 July 2026

Breaking News Live Updates 12 July 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

रविवार, 12 जुलाई 2026

पिता बनकर चाहे वो अपनी संतान को असल में बहुत प्यार कर भी ले, तो भी उसके बच्चे उन नकारात्मकता का शिकार बनेंगे ही जो एक जोड़ी के बीच है। इस लिए मेरा मानना है कि चाहे जो भी हो अगर परिवार बढ़ाने का सोचा है। तो फिर अपनी बहुत सी आदतों को बदलना ही होगा। आप सिर्फ एक शरीर को जन्म नहीं दे रहे, बल्कि एक जिंदगी को जन्म दे रहे हैं और उसकी पूरी जिंदगी आपकी छवि पर निर्भर करती है। एक नाखुश जोड़े (पति-पत्नी) के साथ पले हुए बच्चे हमेशा कहीं ना कहीं कष्ट जरूर सहते ही रहते हैं। जिंदगी में उन्हे अलग-अलग तरह की चिंताएं होना एक आम समस्या है। किसी में आत्मविश्वास कम है तो कोई रिश्तों के बंधन से डरता है तो कोई अपने रिश्ते में हमेशा ही डरा हुआ रहता है या भरोसे की जगह नहीं बना पाता।

यहां हम सिर्फ एक पिता की बात कर रहे हैं, तो यही कहूंगी कि एक पिता का किरदार बहुत साफ, प्रेम से भरपूर, परिवार के हर एक सदस्य को लेकर गंभीर होना, अपने परिवार को महत्वपूर्ण मानने वाला और हर हाल मैं अपने बच्चों को समझने वाला होना चाहिए। तब ही एक पिता एक अच्छी जिंदगी की नींव रख पाएगा और तब ही समाज में एक बड़ा सुधार देखा जा सकता है।

मेरे प्रिय पाठको में यानि हयात अगली बार फिर किसी रिश्ते को लेकर अपने शब्दों में एक कहानी लेकर आउंगी।

एक बात और ये मेरी आस-पास की जिंदगी से मिली सीख की एक छोटी सी कहानी है। इसमे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो मैं माफी मांगती हूं,  किसी को ठेस पहुंचाने का मेरा कोई इरादा नहीं है।

लेखक- हयात 

ई-मेल- [email protected]

डिस्क्लेमर: TheNewsAir.com पर दिए गए विचार लेखक के अपने निजी विचार हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। 

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

वित्त मंत्री द्वारा जीएसटी मुआवजा सेस प्रणाली को 2026 के बाद बढ़ाने की जोरदार वकालत

Next Post

वर्तमान सोने की कीमतें: जानिए ताजा अपडेट (2024)

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

history

History July 12: 12 जुलाई का इतिहास में खास दिन, जानें क्या-क्या हुआ था आज के दिन

रविवार, 12 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 12 जुलाई 2026
Heavy Rain Alert

Heavy Rainfall Alert: मेघालय में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट, 10 राज्यों में ऑरेंज वार्निंग जारी

रविवार, 12 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 12 July 2026

Breaking News Live Updates 12 July 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

रविवार, 12 जुलाई 2026
astrology

Aaj Ka Rashifal 12 July 2026: रविवार का राशिफल, जानें आज किन राशियों को मिलेगी किस्मत का साथ

रविवार, 12 जुलाई 2026
Railway Tatkal

Indian Railways Tatkal Ticket: तत्काल टिकट का बदला नियम! अब टोकन मिलने का समय बदला

शनिवार, 11 जुलाई 2026
Next Post
gold

वर्तमान सोने की कीमतें: जानिए ताजा अपडेट (2024)

football match

Al-Nassr बनाम Al-Sadd: AFC Champions League 2024 का रोमांचक अपडेट

संजय सिंह

संजय सिंह ने राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान बस मार्शलों का मुद्दा रखने की मांगी अनुमति

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।