LIVE | ...
मंगलवार, 18 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - लोकसभा चुनाव से पहले ही लड़ाई क्यों हार रही कांग्रेस? सूरत..

लोकसभा चुनाव से पहले ही लड़ाई क्यों हार रही कांग्रेस? सूरत..

इंदौर के बाद पुरी में लगा पार्टी को बड़ा झटका

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 4 मई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
कांग्रेस
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 4 मई (The News Air) : लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की परेशानी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। पहले सूरत, फिर इंदौर और अब पुरी। कांग्रेस के उम्मीदवार चुनाव से पहले मैदान से पीछे हट जा रहे हैं। अब पुरी से कांग्रेस उम्मीदवार सुचारिता मोहंती ने पार्टी का टिकट लौटा दिया है। मोहंती का कहना है कि उनके पास चुनाव लड़ने के लिए पैसे नहीं हैं। लोकसभा में बिना लड़े ही लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की यह तीसरी बड़ा झटका है। दूसरी तरफ कांग्रेस इन घटनाक्रमों को लेकर बीजेपी पर लोकतंत्र का चीरहरण करने का आरोप लगा रही है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत कह चुकी हैं कि बीजेपी के शीर्ष नेता विपक्षी उम्मीदवारों को डराने-धमकाने और मामले दर्ज करवाने का काम कर रहे हैं। उम्मीदवारों का पर्चा खारिज होने, टिकट लौटाने और नाम वापस लेने को लेकर कांग्रेस बीजेपी को जिम्मेदार ठहरा रही है। सूरत के संदर्भ में कांग्रेस का कहना था कि बीजेपी के मजबूत गढ़ में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इतना घबराए और डरे हुए क्यों हैं? पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह आरोप भी लगाया कि सूरत के बाद इंदौर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस के उम्मीदवारों को नामांकन वापस लेने के लिए डराया और धमकाया गया।

पुरी में पीछे हटीं कांग्रेस उम्मीदवार

पुरी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सुचारिता मोहंती ने पैसे की तंगी से जूझ रही पार्टी से कम वित्तीय सहायता का हवाला देते हुए चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। ओडिशा में लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है। पुरी लोकसभा सीट और इसके तहत सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए 25 मई को वोटिंग होनी है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 मई है। बीजेडी के अरूप पटनायक और बीजेपी के संबित पात्रा पहले ही अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। मोहंती ने शनिवार को कहा कि मैंने पार्टी का टिकट लौटा दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने शुक्रवार रात को पार्टी के आला अधिकारियों को एक मेल भेजा, जिसमें पार्टी से शून्य फंडिंग के कारण चुनाव नहीं लड़ने के अपने फैसले से अवगत कराया। हाल ही में मोहंती ने चुनाव लड़ने के लिए चंदा मांगते हुए एक क्राउडफंडिंग अभियान शुरू किया था। उसने पैसे मांगते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक यूपीआई क्यूआर कोड साझा किया था। मोहंती ने कहा कि उन्हें दानदाताओं की मदद लेने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि नकदी की कमी से जूझ रही कांग्रेस के बैंक खाते पहले ही फ्रीज कर दिए गए थे। उन्होंने कहा कि चूंकि मैं अपने दम पर धन नहीं जुटा सकता था, इसलिए मैंने पार्टी से मुझे धन मुहैया कराने की अपील की। जब मेरे प्रयास सफल नहीं हुए, तो मैंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। मोहंती ने 2014 में भी पुरी संसदीय सीट से चुनाव लड़ा था।

उम्मीदवार को डरा-धमका कर, उनके प्रस्तावकों को डरा-धमकाकर, उनके खिलाफ मामला दर्ज करके, जो काम बीजेपी कर रही है उसे चुनाव जीतना नहीं कहते, उसे लोकतंत्र का चीरहरण कहते हैं। यह काम भाजपा के शीर्ष नेता कर रहे हैं।

सुप्रिया श्रीनेता, कांग्रेस प्रवक्ता

सूरत में लगा था पहला झटका

यह भी पढे़ं 👇

IRCTC

IRCTC की बड़ी कार्रवाई: 3100 पानी की बोतलें जब्त

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Elon Musk

Elon Musk के X Algorithm पर India का सख्त बयान

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
SGPC Chief Harjinder Dhami Resign Update

Punjab Bandh 21 अगस्त को: SGPC ने दिया पूर्ण समर्थन

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Mohali Land Scam

Mohali Land Scam में IAS Kanwalpreet Barar ED के सामने पेश

मंगलवार, 18 अगस्त 2026

सूरत लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नीलेश कुंभाणी का नामांकन पत्र 21 अप्रैल को खारिज कर दिया गया था। जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रथम दृष्टया प्रस्तावकों के हस्ताक्षर में विसंगतियां पाई थीं। निर्वाचन अधिकारी सौरभ पारधी ने अपने आदेश में कहा था कि नामांकन फॉर्म पर प्रस्तावकों के हस्ताक्षर असली नहीं लग रहे थे। आदेश में कहा गया कि प्रस्तावकों ने अपने हलफनामों में कहा था कि उन्होंने फॉर्म पर खुद हस्ताक्षर नहीं किए हैं। बीजेी उम्मीदवार मुकेश दलाल के चुनाव एजेंट दिनेश जोधानी ने कांग्रेस उम्मीदवार के नामांकन पत्र पर आपत्ति जताई थी। अधिकारियों की तरफ से फॉर्म खारिज किए जाने के बाद बीजेपी ने अन्य आठ नामांकन पत्र भी वापस करवा लिए। इसके बाद बीजेपी के मुकेश दलाल को निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया गया। इसके बाद कांग्रेस की गुजरात इकाई ने नीलेश कुम्भाणी को छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया। कांग्रेस राज्य इकाई का कहना था कि पार्टी इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि नामांकन पत्र नीलेश घोर लापरवाही या बीजेपी से उनकी मिलीभगत के कारण रद्द हुआ।

इंदौर : कांग्रेस उम्मीदवार ने वापस लिया था नाम

मध्य प्रदेश के इंदौर संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस को 29 अप्रैल को बड़ा झटका लगा था। यहां से पार्टी के उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन वापस ले लिया था। इंदौर में कांग्रेस के अक्षय कांति बम और भाजपा के उम्मीदवार शंकर लालवानी के बीच मुकाबला था। वहीं, 29 अप्रैल को अक्षय ने निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन वापस ले लिया। पिछले विधानसभा चुनाव में इंदौर में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया था। इंदौर में किसी सीट पर कांग्रेस को जीत नहीं मिली थी। संभावना जताई जा रही है कि अक्षय कांति बम बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। इस पर बीजेपी नेता और राज्य सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक्स पर लिखा, इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय बम का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री मोहन यादव व प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा के नेतृत्व में भाजपा में स्वागत है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मेरे लिए अमेठी और रायबरेली अलग-अलग नहीं : Rahul Gandhi

Next Post

मंदिर के पुजारियों ने की 33 साल के नौजवान की बेहरमी से हत्या…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

IRCTC

IRCTC की बड़ी कार्रवाई: 3100 पानी की बोतलें जब्त

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Elon Musk

Elon Musk के X Algorithm पर India का सख्त बयान

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
SGPC Chief Harjinder Dhami Resign Update

Punjab Bandh 21 अगस्त को: SGPC ने दिया पूर्ण समर्थन

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Mohali Land Scam

Mohali Land Scam में IAS Kanwalpreet Barar ED के सामने पेश

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Supreme Court

फांसी की सजा बदलने की मांग पर Supreme Court का बड़ा फैसला

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Robert Redford Death

Robert Redford Death: हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर का 18 अगस्त को निधन, 88 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Next Post
हवनकुंड

मंदिर के पुजारियों ने की 33 साल के नौजवान की बेहरमी से हत्या…

कांग्रेस

जिसने झारखंड को लूटा, उस पर कार्रवाई हो रही है... लोहरदगा में कांग्रेस JMM पर बरसे PM मोदी

कांग्रेस

Jammu-Kashmir के बांदीपोरा में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।