LIVE | ...
मंगलवार, 30 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - दिल्ली के उपराज्यपाल ने दिल्ली महिला आयोग के संविदा कर्मचारियों को हटाया

दिल्ली के उपराज्यपाल ने दिल्ली महिला आयोग के संविदा कर्मचारियों को हटाया

आयोग की पूर्व प्रमुख और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल आदेश पर भड़कीं

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 2 मई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Women's Commission
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 2 मई (The News Air): दिल्ली के उपराज्यपाल ने आयोग में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को हटाने का आदेश दिया है l महिला एवं बाल विकास विभाग का आरोप है कि दिल्ली महिला आयोग ने उपराज्यपाल की मंजूरी के बिना कर्मचारियों की नियुक्ति की थी। दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने बिना किसी ठोस आधार के डीसीडब्ल्यू कर्मचारियों को हटाने का आदेश देने के उपराज्यपाल के फैसले की तीखी आलोचना की और इसे नकारात्मक राजनीति बताया और साथ ही एक ऐसी संस्था के ख़िलाफ़ कदम बताया, जिसने दिल्ली की महिलाओं की सेवा में महत्वपूर्ण काम किया है। उन्होंने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में उनके कर्यकाल के समाप्त होने के बाद आये इस आदेश के समय पर सवाल उठाया।

स्वाति मालीवाल ने आदेश में इस दावे का खंडन किया की दिल्ली महिला आयोग में 223 व्यक्ति कार्यरत हैं, उन्होंने स्पष्ट किया कि वास्तविक संख्या 90 है, जिनमें से 82 संविदा पर हैं और 8 नियमित हैं। उन्होंने आगे कहा कि वास्तव में शून्य स्वीकृत पद हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दिल्ली महिला आयोग की उपलब्धियां केवल उनके नहीं बल्कि डीसीडब्ल्यू कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम हैं। पिछले 8 वर्षों में, दिल्ली महिला आयोग ने 1,70,000 से अधिक शिकायतों पर काम किया है, 181 महिला हेल्पलाइन पर 40 लाख से अधिक संकटपूर्ण कॉल प्राप्त हुई हैं, और सीआईसी के माध्यम से 60,000 से अधिक यौन हिंसा की पीड़िताओं को परामर्श प्रदान किया गया है। आयोग ने मोबाइल हेल्पलाइन कार्यक्रम के माध्यम से 2.5 लाख से अधिक जमीनी दौरे किए हैं, 50,000 से अधिक सामुदायिक बैठकें आयोजित की हैं, और 2 लाख से अधिक मामलों पर महिला पंचायतों ने काम किया है। इसके अलावा, आयोग ने आरसीसी के माध्यम से 2 लाख से अधिक अदालती मामलों में यौन हिंसा की पीड़ित महिलाओं और बच्चियों को सहायता प्रदान की है, और 500 से अधिक नीति स्तर की सिफारिशें सरकार को भेजी गई हैं। उन्होंने कहा कि आयोग की पिछली अध्यक्ष ने 8 वर्षों में केवल एक मामले को निपटाया था।

अपनी नौकरी खोने वाले कर्मचारियों के लिए चिंता व्यक्त करते हुए स्वाति मालीवाल ने इस बात पर प्रकाश डाला कि उनमें से कई महिला कर्मचारी अपराध, एसिड हमलों और घरेलू हिंसा की पीड़ित हैं, जिन्होंने देश में अन्य महिलाओं की सेवा के लिए अपना समय और ऊर्जा समर्पित की है। आदेश के कारण अपनी नौकरी खोने वाली कुछ लड़कियां आश्रय गृहों में रहने वाली अनाथ बच्चियां थीं जिनको आयोग ने रोजगार प्रदान किया था ।

यह भी पढे़ं 👇

Ketan Murder Case

Ketan Murder Case: ₹1 करोड़ ऐंठकर की हत्या, Siya का नया खुलासा!

मंगलवार, 30 जून 2026
8th Pay Commission

8th Pay Commission: DA में एक और बढ़ोतरी की संभावना, जानें कितना होगा?

मंगलवार, 30 जून 2026
Jio-Airtel

Gmail ID खतरे में! Jio-Airtel यूजर्स यह गलती मत करना

मंगलवार, 30 जून 2026
Sangrur Swimming Pool

Sangrur Swimming Pool: CM Mann ने किया ₹9.50 करोड़ के पूल का उद्घाटन!

मंगलवार, 30 जून 2026

उन्होंने कर्मचारियों की संख्या और किए गए कार्यों के बीच असमानता पर जोर दिया और सवाल किया कि क्या 8 लोग डीसीडब्ल्यू की जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से प्रबंधित कर सकते हैं।

स्वाति मालीवाल ने बृज भूषण शरण सिंह और जनता दल (एस) सांसद प्रज्वल रेवन्ना जैसे व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई न करने के लिए अधिकारियों की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि एलजी के इस कदम का उद्देश्य डीसीडब्ल्यू को देश के अन्य महिला आयोगों की तरह अप्रभावी बनाना है, उन्होंने महिलाओं के अधिकारों के लिए दिल्ली महिला आयोग की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने सरकार से डीसीडब्ल्यू को धन और कर्मचारियों के आवंटन का आग्रह किया और कर्मचारियों को हटाने के आदेश को वापस लेने की मांग की।

स्वाति मालीवाल ने कहा, “दिल्ली महिला आयोग के कर्मचारियों को हटाने का उपराज्यपाल का कदम दिल्ली की महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ है। वह आयोग का मुंह बंद करने की कोशिश कर रहे हैं। यदि आदेश लागू किया जाता है, तो 181 महिला हेल्पलाइन, रेप क्राइसिस सेल, क्राइसिस इंटरवेंशन सेंटर, महिला पंचायत, एसिड अटैक एंड रिहैबिलिटेशन सेल जैसे अन्य दिल्ली महिला आयोग के कार्यक्रम बंद हो जाएंगे। अगर उनके पास मेरे खिलाफ कुछ है, तो वह मेरे पीछे ईडी, सीबीआई लगा दें, मुझे जेल में डाल दें। लेकिन मैं उन्हें राजधानी की महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं करने दूंगी।”

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

सुनीता केजरीवाल ने गुजरात में विशाल रोड शो कर की भावुक अपील,

Next Post

Bhagwant Mann ने कहा – गुरप्रीत जीपी की जीत पक्की, सिर्फ ऐलान होना बाकी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Ketan Murder Case

Ketan Murder Case: ₹1 करोड़ ऐंठकर की हत्या, Siya का नया खुलासा!

मंगलवार, 30 जून 2026
8th Pay Commission

8th Pay Commission: DA में एक और बढ़ोतरी की संभावना, जानें कितना होगा?

मंगलवार, 30 जून 2026
Jio-Airtel

Gmail ID खतरे में! Jio-Airtel यूजर्स यह गलती मत करना

मंगलवार, 30 जून 2026
Sangrur Swimming Pool

Sangrur Swimming Pool: CM Mann ने किया ₹9.50 करोड़ के पूल का उद्घाटन!

मंगलवार, 30 जून 2026
Ayushman Sarathi

Ayushman Sarathi App: अब WhatsApp पर मिलेगी आयुष्मान कार्ड की सेवा!

मंगलवार, 30 जून 2026
Amarnath Yatra 2026

Amarnath Yatra 2026: रजिस्ट्रेशन शुरू, भक्तों की उमड़ी भीड़!

मंगलवार, 30 जून 2026
Next Post
Bhagwant Mann

Bhagwant Mann ने कहा - गुरप्रीत जीपी की जीत पक्की, सिर्फ ऐलान होना बाकी

भगवंत मान ने फगवाड़ा में डॉ. चब्बेवाल के लिए किया चुनाव प्रचार

Bhagwant Mann ने फगवाड़ा में डॉ. चब्बेवाल के लिए किया चुनाव प्रचार

Sanjay Singh

भाजपा और केंद्र सरकार ने कोरोना में लोगों की जान का किया सौदा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।