बुधवार, 6 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - केजरीवाल की आपत्तिजनक होर्डिंग्स लगाने पर भाजपा के खिलाफ कार्रवाई करने को तैयार नहीं चुनाव आयोग- आप

केजरीवाल की आपत्तिजनक होर्डिंग्स लगाने पर भाजपा के खिलाफ कार्रवाई करने को तैयार नहीं चुनाव आयोग- आप

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 30 अप्रैल 2024
in NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
अरविंद केजरीवाल
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (The News Air) आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को चुनाव आयोग से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के थीम सॉन्ग के कंटेंट को लेकर की गई आपत्ति को सिरे से खारिज कर दिया। साथ ही, भाजपा द्वारा सीएम अरविंद केजरीवाल समेत विपक्षी दलों के नेताओं की दिल्ली के अंदर लगाई गई आपत्ति जनक होर्डिंग्स की शिकायत पर की गई कार्रवाई की जानकारी ली। आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर प्रश्न खड़ा करते हुए कहा कि आयोग दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल की आपत्तिजनक होर्डिंग्स लगाने पर भाजपा के खिलाफ कार्रवाई करने को तैयार नहीं है, जबकि हमने लगभग एक माह पहले शिकायत की थी। चुनाव आयोग यह भी नहीं बता रहा है कि वो कब तक कार्रवाई करेगा? आयोग का कहना है कि जब उसका मन करेगा, तब कार्रवाई करेगा। आयोग के इस बर्ताव से हम सभी हैरान हैं। प्रतिनिधि मंडल ने ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज व आतिशी, राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता और वरिष्ठ नेता दिलीप पांडे शामिल थे।

चुनाव आयोग से मिलने के बाद सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमने चुनाव आयोग से कहा पूरी दिल्ली में करीब एक महीना से भारतीय जनता पार्टी द्वारा कई आपत्तिजनक भद्दे होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इन होर्डिंग्स में विपक्ष के नेताओं, खासकर अरविंद केजरीवाल को चित्र के जरिए आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया है। हमने इस संबंध में एक माह पहले ही आयोग से शिकायत की थी। इस पर आयोग ने अब तक क्या कार्रवाई की है? इस पर चुनाव आयोग ने कहा कि हमने क्या कार्रवाई की, यह बताने के लिए बाध्य नहीं हैं। यह बड़ा आश्चर्यजनक है कि एक संस्था, जिसका यही काम है कि वो देश में देखे कि पूरी पारदर्शिता के साथ चुनाव हो। चुनाव आयोग पारदर्शिता से चुनाव कराने का वॉच डॉग है। वह आयोग कह रहा है कि हम बताने के लिए बाध्य नहीं हैं।

सौरभ भारद्वाज ने बताया कि हमने आयोग से पूछा कि हमारी शिकायत पर कब तक कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि चुनाव तो एक महीना गुजर चुका है और अगले एक महीना में चुनाव खत्म हो जाएगा। अगर आयोग एक महीना और कार्रवाई नहीं करता है तो फिर हमारी शिकायत का कोई फायदा नहीं है। इसके जवाब में चुनाव आयोग ने कहा कि यह बताने के लिए भी हम बाध्य नहीं हैं कि हम इस पर कब कार्रवाई करेंगे? फिर हमने यह पूछा कि क्या आयोग चुनाव से पहले एक्शन ले लेगा या चुनाव के बाद लेगा। तब आयोग ने कहा कि हम यह भी नहीं बताएंगे। जब हमारा मन करेगा, तब हम एक्शन लेंगे और कार्रवाई करनी होगी तो करेंगे, नहीं करनी होगी तो नहीं करेंगे। हमने आयोग से पूछा कि अगर इस तरह से भद्दे होर्डिंग लगाने की अनुमति है तो हम भी लगा लेंगे। इस पर आयोग ने कहा कि फाइन! मैंने फ़ाइन का मायना पूछा तो वो भी मुख्य चुनाव आयुक्त साब एन नहीं बताया। मैं आयोग के बर्ताव से हैरान हूं और मैं चाहूंगा कि अगर चुनाव आयोग इस तरह की बातों का सीसीटीवी रिकॉर्डिंग करता हो तो पूरे देश को दिखाए कि किस तरीके से चुनाव आयोग साफ-साफ शिकायत पर भी कार्रवाई करने के लिए तैयार नहीं है और उनका बर्ताव कैसा है। आयोग कब कार्रवाई करेगा, यह भी बताने के लिए भी तैयार नहीं है। यह बड़ी हैरानी की बात है। हमने चुनाव आयोग को पार्टी के थीम सॉन्ग के बारे में बता दिया है कि आम आदमी पार्टी के थीम सॉन्ग के अंदर कोई भी आपत्तिजनक चीज नहीं है। इस बारे में हमने आयोग को विस्तार से जवाब दे दिया है।

यह भी पढे़ं 👇

Bengal Tamil Nadu Election

बड़ा उलटफेर: Bengal Tamil Nadu Election में ममता-स्टालिन की हार

बुधवार, 6 मई 2026
America Iran Conflict

बड़ा खुलासा: America Iran Conflict खत्म, ट्रंप भागे युद्ध से

बुधवार, 6 मई 2026
8th Pay Commission

बड़ी समस्या! 8th Pay Commission के बीच Retired कर्मचारियों को नहीं मिल रही Pension

बुधवार, 6 मई 2026
Synthetic Paneer

बड़ा फैसला! Synthetic Paneer पूरी तरह से होगा Ban , FSSAI की तैयारी पूरी

बुधवार, 6 मई 2026

वहीं, आतिशी ने कहा कि हमारी मुख्य चुनाव आयुक्त और दो अन्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात हुई। हमने इस बात पर बहुत चिंता जताई कि ऐसा लग रहा है कि इस देश का चुनाव आयोग अब तटस्थ और निष्पक्ष नहीं रह गया है। आज आम आदमी पार्टी को चुनाव आयोग से एक महीने बाद समय मिला। हम 22 मार्च से लगातार चुनाव आयोग से अलग-अलग मुद्दों पर समय मांग रहे थे, लेकिन आज एक महीने बाद हमें समय दिया गया। हमने आयोग से दूसरी चिंता यह जताई कि जब भाजपा कोई शिकायत करती है तो चुनाव आयोग तुरंत विपक्षी पार्टियों पर एक्शन लेती है, लेकिन हम पिछले एक महीने से भाजपा के कंटेंट पर आपत्ति जता रहे हैं, लेकिन उसपर कोई एक्शन नहीं हुआ है।

आतिशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपना कैंपेन सॉंग रिलीज़ करती है, तो उस पर तुरंत एक्शन लिया जाता है, गाने को प्रतिबंधित कर दिया जाता है। लेकिन जब ईडी और सीबीआई चुनाव से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल को गिरफ़्तार करती है तो चुनाव आयोग उसपर सवाल नहीं उठाता है और जब केजरीवाल की गिरफ़्तारी पर ‘‘आप’’ कैंपेन सॉन्ंग जारी करती है तो चुनाव आयोग को उसपर आपत्ति है। उन्होंने कहा कि हमारी चुनाव आयोग से यही मांग है कि वो निष्पक्ष रहे। आज के चुनाव आयुक्त टीएन शेषण के उत्तराधिकारी है। जिस तरह टी.एन. शेषण निष्पक्ष चुनाव को ऊंचाइयों पर लेकर गए, आज हमें इस बात की चिंता है कि मौजूदा चुनाव आयुक्तों को इस बात को लेकर न याद किया जाए कि उनके समय में निष्पक्ष चुनाव नहीं हुए और देश तानाशाही की ओर बढ़ गया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब में शिक्षा क्रांति का आया रिजल्ट, पहली बार सरकारी स्कूलों से 158 बच्चों ने पास की जेईई मेंन्स परीक्षा

Next Post

BJP हमेशा आरक्षण विरोधी रही है, ये जीत गए तो आरक्षण खत्म कर देंगे- संजय सिंह

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Bengal Tamil Nadu Election

बड़ा उलटफेर: Bengal Tamil Nadu Election में ममता-स्टालिन की हार

बुधवार, 6 मई 2026
America Iran Conflict

बड़ा खुलासा: America Iran Conflict खत्म, ट्रंप भागे युद्ध से

बुधवार, 6 मई 2026
8th Pay Commission

बड़ी समस्या! 8th Pay Commission के बीच Retired कर्मचारियों को नहीं मिल रही Pension

बुधवार, 6 मई 2026
Synthetic Paneer

बड़ा फैसला! Synthetic Paneer पूरी तरह से होगा Ban , FSSAI की तैयारी पूरी

बुधवार, 6 मई 2026
Interstate Water Dispute India

समझिए भारत के Interstate Water Dispute India को नक्शे के जरिए, 9 Tribunals बनीं फिर भी क्यों नहीं सुलझे विवाद

बुधवार, 6 मई 2026
H5N1 Virus Karnataka

खतरनाक! H5N1 Virus Karnataka में 44 मोर मरे, इंसानों पर भी खतरा

बुधवार, 6 मई 2026
Next Post
Sanjay Singh

BJP हमेशा आरक्षण विरोधी रही है, ये जीत गए तो आरक्षण खत्म कर देंगे- संजय सिंह

Amit Shah के फर्जी वीडियो पर बोले राजीव चंद्रशेखर, पाकिस्तान से थी जिसकी उम्मीद

Amit Shah के फर्जी वीडियो पर बोले राजीव चंद्रशेखर, पाकिस्तान से थी जिसकी उम्मीद

cliQ India Hindi

दिल्ली के पूर्व विधायक नसीब सिंह और नीरज बसोया का कांग्रेस से इस्तीफा, बताई ये बड़ी वजह

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।