LIVE | ...
रविवार, 23 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Amit Shah on Sam Pitroda : सैम पित्रोदा के बयान पर भड़के अमित शाह, कहा-

Amit Shah on Sam Pitroda : सैम पित्रोदा के बयान पर भड़के अमित शाह, कहा-

एक्सपोज हो गई कांग्रेस पार्टी

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 24 अप्रैल 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Amit Shah on Sam Pitroda
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (The News Air) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा की टिप्पणी पर पलटवार किया है। साथ ही साथ कांग्रेस पर निशाना साधा है। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सैम पित्रोदा के बयान के बाद पूरी तरह बेनकाब हो गई है। सबसे पहले घोषणापत्र, फिर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पुराना बयान कि ‘हम देश के संसाधन पर सबसे पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का मानते हैं’ और अब इनके घोषणापत्र बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले सैम पित्रोदा का बयान कि संपत्ति के बंटवारे पर विचार होना चाहिए।

शाह ने कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी ने यह मुद्दा उठाया तो राहुल गांधी, सोनिया गांधी और पूरी कांग्रेस बैकफूट पर आ गई है कि उनका यह मकसद नहीं है। लेकिन सैम पित्रोदा के बयान ने इनका मकसद स्पष्ट कर दिया है कि वे देश की जनता की संपत्ति का सर्वे कर उनकी निजी संपत्ति को सरकारी खजाने में डालकर UPA के शासनकाल में उन्होंने जो प्राथमिकता तय की थी कि देश के संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यकों और उसमें भी मुसलमानों का है, उनमें बांटना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कांग्रेस पार्टी या तो अपने घोषणापत्र से इस बात को हटाए या स्वीकारें कि यही उनका मकसद है। मैं देश की जनता से भी अपील करता हूं कि वे इनके महत्वपूर्ण नीति निर्धारण करने वाली टीम के मुखिया सैम पित्रोदा के बयान को गंभीरता से लें।

सैम पित्रोदा की टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, “…यह माओवादी मानसिकता है… देश में यह मनःस्थिति नहीं चलेगी… कांग्रेस पार्टी यह कैसी बात कर रही है…।” उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “कांग्रेस गरीब विरोधी पार्टी है, पिछड़ा विरोधी पार्टी है, आदिवासी विरोधी पार्टी है, महिला विरोधी पार्टी है। इस पार्टी के असली चरित्र को प्रधानमंत्री मोदी ने उजागर कर दिया है। इससे कांग्रेस बौखला गई है। पहले इनकी स्थिति 40 सांसद जीतने की भी नहीं थे, इन्होंने उससे भी नीचे आने का रास्ता स्वयं बनाने का काम किया है…80 % लोग प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में आ रहे हैं, 20% में सपा-बसपा-कांग्रेस है।”

यह भी पढे़ं 👇

Daily Rashifal 23 August 2026

आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, पंचांग और शुभ मुहूर्त

रविवार, 23 अगस्त 2026
Raja Rallia Ram Heritage

Raja Rallia Ram Heritage: राजा रलिया राम की विरासत बचाने की गुहार, जमीन कब्जे और जाली रजिस्ट्री के आरोप

शनिवार, 22 अगस्त 2026
GMADA Auction

GMADA Auction: गमाडा की नीलामी से ₹5400 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व, 27 प्रॉपर्टीज़ बिकीं

शनिवार, 22 अगस्त 2026
Punjab Aashirwad Scheme

Punjab Aashirwad Scheme: पंजाब में 75,199 बेटियों को मिला ₹383 करोड़, शादी के लिए ₹51,000 की सहायता

शनिवार, 22 अगस्त 2026
आखिर पित्रोदा ने क्या कहा?

पित्रोदा ने देश में संपत्ति के पुनर्वितरण की कांग्रेस की कथित योजना का समर्थन करने के लिए अमेरिका के विरासत कर प्रावधानों का हवाला दिया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका में एक विरासत कर है जिसके अनुसार सरकार किसी व्यक्ति की संपत्ति में 55 प्रतिशत हिस्सेदारी का दावा करने की हकदार है जबकि मालिक केवल 45 प्रतिशत हिस्सेदारी अपने बच्चों या परिवार को हस्तांतरित कर सकता है।

वीडियो में सैम पित्रोदा को यह कहते हुए सुना गया …अमेरिका में, एक विरासत कर है। यदि किसी के पास 100 मिलियन डॉलर की संपत्ति है और जब वह मर जाता है तो वह केवल 45 प्रतिशत अपने बच्चों को हस्तांतरित कर सकता है, 55 प्रतिशत सरकार द्वारा हड़प लिया जाता है। यह एक दिलचस्प कानून है यह कहता है कि आपने अपनी पीढ़ी में संपत्ति बनाई और अब आप जा रहे हैं, आपको अपनी संपत्ति जनता के लिए छोड़नी चाहिए, पूरी नहीं, आधी, जो मुझे उचित लगता है, भारत में आपके पास वह नहीं है। अगर किसी की संपत्ति 10 अरब है और वह मर जाता है, तो उसके बच्चों को 10 अरब मिलते हैं और जनता को कुछ नहीं मिलता… तो ये ऐसे मुद्दे हैं जिन पर लोगों को बहस और चर्चा करनी होगी। उन्होंने आगे कहा “मुझे नहीं पता कि दिन के अंत में निष्कर्ष क्या होगा लेकिन जब हम धन के पुनर्वितरण के बारे में बात करते हैं, तो हम नई नीतियों और नए कार्यक्रमों के बारे में बात कर रहे हैं जो लोगों के हित में हैं न कि सुपर-के हित में।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

इंस्पेक्टर के ‘आशीर्वाद’ से होटल में चल रहा था IPL सट्टा, क्राइम ब्रांच ने मारा छापा

Next Post

मणिपुर को नागालैंड से जोड़ने वाला पुल IED विस्फोट में क्षतिग्रस्त,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Daily Rashifal 23 August 2026

आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, पंचांग और शुभ मुहूर्त

रविवार, 23 अगस्त 2026
Raja Rallia Ram Heritage

Raja Rallia Ram Heritage: राजा रलिया राम की विरासत बचाने की गुहार, जमीन कब्जे और जाली रजिस्ट्री के आरोप

शनिवार, 22 अगस्त 2026
GMADA Auction

GMADA Auction: गमाडा की नीलामी से ₹5400 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व, 27 प्रॉपर्टीज़ बिकीं

शनिवार, 22 अगस्त 2026
Punjab Aashirwad Scheme

Punjab Aashirwad Scheme: पंजाब में 75,199 बेटियों को मिला ₹383 करोड़, शादी के लिए ₹51,000 की सहायता

शनिवार, 22 अगस्त 2026
SIM Card Rules

SIM Card Rules: 9 SIM से ज्यादा नहीं मिलेगा नया नंबर, 24 अगस्त से सख्त नियम लागू

शनिवार, 22 अगस्त 2026
AAP join Malerkotla

AAP Expansion: मलेरकोटला में AAP को बड़ी सफलता, डॉ. गुलजार और 3 आजाद पार्षद शामिल

शनिवार, 22 अगस्त 2026
Next Post
मणिपुर को नागालैंड से जोड़ने वाला पुल IED विस्फोट में क्षतिग्रस्त,

मणिपुर को नागालैंड से जोड़ने वाला पुल IED विस्फोट में क्षतिग्रस्त,

Amit Shah on Sam Pitroda

'संपत्ति सर्वे' पर राहुल गांधी ने लिया यू-टर्न, बोले- नहीं कहा कि करेंगे कार्रवाई

Amit Shah on Sam Pitroda

ट्रैफिक सिग्नल पर 30 दिन करो काम, रद्द हो जाएगी FIR... हाईकोर्ट की अनोखी शर्त

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।