बुधवार, 6 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - केजरीवाल के लिए तिहाड़ बना यातना गृह, 24 घंटे नजर रख रहे प्रधानमंत्री-एलजी- संजय सिंह

केजरीवाल के लिए तिहाड़ बना यातना गृह, 24 घंटे नजर रख रहे प्रधानमंत्री-एलजी- संजय सिंह

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
केजरीवाल
104
SHARES
693
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (The News Air):आम आदमी पार्टी ने मोदी सरकार की तानाशाही और अत्याचार पर मंगलवार को बड़ा खुलासा किया। ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल के लिए तिहाड़ जेल यातना गृह बन गया है। प्रधानमंत्री और एलजी 24 घंटे केजरीवाल पर नजर रख रहे हैं। पीएमओ तिहाड़ जेल से सीसीटीवी कैमरे का लिंक मंगाकर देख रहा है कि केजरीवाल क्या कर रहे हैं? उन्होंने प्रश्न किया कि क्या मोदी जी और एलजी यह देखना चाहते हैं कि जेल में अरविंद केजरीवाल की किडनी, लीवर या स्वास्थ्य खराब हुआ या नहीं? मोदी को देश में बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी और महिलाओं की सुरक्षा की चिंता करनी चाहिए, लेकिन उनको तो केजरीवाल का मनोबल तोड़ने चिंता है। मेरी सलाह है कि अगर प्रधानमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुकाबला करना चाहते हैं, तो वो भी काम की राजनीति करें और केजरीवाल की तरह अच्छे स्कूल, अस्पताल और सड़के बनाकर दिखाएं।

मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि दल्ली का तिहाड़ जेल अरविंद केजरीवाल के लिए एक यातना गृह बन गया है। हिटलर भी अपने विरोधियों को यातनागृह में रखता था। अरविंद केजरीवाल को 24 घंटे पीएमओ और एलजी की निगरानी में रखा जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी और उनका कार्यालय 24 घंटे सीसीटीवी का लिंक मंगाकर देखते हैं कि अरविंद केजरीवाल क्या कर रहे हैं। आखिर इतनी निगरानी क्यों है, मोदीजी क्या देखना चाहते हैं? क्या वो ये देखना चाहते हैं कि अरविंद केजरीवाल को दवा मिली या नहीं, उन्हें खाना मिला या नहीं, वो कितना पढ़- लिख रहे हैं, कितना सो रहे हैं कितना जग रहे हैं? 24 घंटे सीसीटीवी का लिंक आपके पीएमओ को क्यों चाहिए? क्या आप ये देखना चाहते हैं कि अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन मिली या नहीं, वो कितना बीमार हुए हैं? उनका लीवर, किडनी खराब हुआ या नहीं, उनका स्वास्थ्य बिगड़ा या नहीं। क्या आप इसकी निगरानी कर रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल का मनोबल कितना गिरा, कितना वो टूटे और झुके हैं? प्रधानमंत्री क्या देखना चाहते हैं कि उन्होंने एलजी कार्यालय को भी इसी काम में लगाता हुआ है?

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के एलजी, दिल्ली की जनता का काम छोड़कर ये देखने में लगे हुए हैं कि अरविंद केदरीवाल को कितनी प्रताड़ना और यातनाएं दी जा रही हैं, वो 24 घंटे अपना पूरा ध्यान इसी में लगा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के बच्चों की अच्छी शिक्षा का इंतजाम किया, बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थयात्रा का इंतजाम किया, फ्री बिजली, पानी का इंतजाम किया। उनसे मोदी जी को क्या दुश्मनी है? उन्होंने आईआरएस की नौकरी छोड़ दी, 49 दिन में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लात मार दिया, जबकि कोई चपरासी की भी नौकरी नहीं छोड़ना चाहता है। मोदी जी उस अरविंद केजरीवाल के मनोबल को गिराना चाहते हैं। आपके इस अन्याय और अत्याचारपूर्ण व्यवहार को देखकर अरविंद केजरीवाल के बूढ़े मां-बाप जो खुद बीमारी की हालत में हैं, उन्हें दुख होता है। उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल अपने पति के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहती हैं।

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली और देश के लोग उन्हें बहुत प्यार करते हैं वो पिछले 23 दिनों से चिंतित हैं कि अरविंद केजरीवाल को दवा और इंसुलिन क्यों नहीं दी जा रही है। एक आदमी जो लोगों की शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए काम कर रहा था आज खुद उसे ही दवा नहीं दी जा रही है। अगर प्रधानमंत्री को अरविंद केजरीवाल से कंपटीशन करना है तो काम की राजनीति करनी होगी। आप भी केजरीवाल की तरह ढेर सारे अच्छे स्कूल, अस्पताल, सड़के बनाइए। देश में महंगाई कम कीजिए। महिलाओं की सुरक्ष के लिए कामं कीजिए। आपको युवाओं के रोजगार, किसानों के आत्महत्या, महिलाओं की सुरक्षा और देश को आगे ले जाने के बार में चिंता करनी चाहिए। लेकिन आपको चिंता है कि अरविंद केजरीवाल का मनोबल कैसे गिरेगा, उनको प्रताड़ित कैसे किया जायेगा। आप तीन बार के निर्वाचित एक मुख्यमंत्री की 24 घंटे सीसीटीवी से निगरानी कर रहे हैं। इस व्यवहार और हिटलरशाही के साथ बड़े-बड़े तानाशाह इस दुनिया से चले गए। आपकी भी सत्ता को जाना होगा। आपके इस अत्याचार को पूरा देश देख रहा है।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 6 मई 2026
6 May History

6 May History: आज के दिन बना था इतिहास, हिंडनबर्ग हादसे से लेकर किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक तक

बुधवार, 6 मई 2026
Breaking News Live Updates 6 May 2026

Breaking News Live Updates 6 May 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

बुधवार, 6 मई 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: देशभर में आंधी-तूफान का कहर, 7 राज्यों में ओलावृष्टि की चेतावनी

बुधवार, 6 मई 2026

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि जब प्रधानमंत्री सब देश रहे हैं तो ये भी देख रहे होंगे कि अरविंद केजरीवाल जेल में रोज झाडू लगाते हैं। जितना केजरीवाल जेल में झाडू लगाएं, बाहर बीजेपी का पूरे देश से उतना ही सफाया होगा। अब पहले चरण के चुनाव के बाद आपकी बौखलाहट भी यही संदेश दे रही है। पीएमओ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एलजी साहब और उनका कार्यालय सारे नियम कानून को तोड़कर जेल में अरविंद केजरीवाल के सीसीटीवी का फुटेज मंगाकर उनके ऊपर निगरानी कर रहे हैं। इसलिए आम आदमी पार्टी बार-बार ये दोहरा रही है कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ गहरा षड़यंत्र चल रहा है, और उनके साथ कोई भी अनहोनी की घटना घटित हो सकती है। जिसमें सीधे तौर पर प्रधानमंत्री मोदी, उनका कार्यालय, एलजी और उनका कार्यालय इसमें शामिल है।

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन न मिलने की खबर मीडिया नकार रहा था, मजाक उड़ा रहे थे। बीजेपी के लोग भी अरविंद केजरीवाल के बीमार होने की खबर पर जश्न मना रहे थे। लेकिन आखिरकार न्यायालय ने एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाया। कोर्ट को इसमें हस्तक्षेप क्यों करवा पड़ा? क्या ये काम जेल प्रशासन को पहले ने नहीं करना चाहिए था? अगर केजरीवाल के खिलाफ साजिश नहीं चल रही होती तो उनके जीवन के लिए जरूरी इंसुलिन जैसी चीज को उन्हें देने से नहीं रोका जाता।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता हुए आम आदमी पार्टी में शामिल

Next Post

मुंबई और केरल के बाद अब दिल्ली एनसीआर में भी बढ़ने लगे मम्प्स बीमारी के मामले,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 6 मई 2026
6 May History

6 May History: आज के दिन बना था इतिहास, हिंडनबर्ग हादसे से लेकर किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक तक

बुधवार, 6 मई 2026
Breaking News Live Updates 6 May 2026

Breaking News Live Updates 6 May 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

बुधवार, 6 मई 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: देशभर में आंधी-तूफान का कहर, 7 राज्यों में ओलावृष्टि की चेतावनी

बुधवार, 6 मई 2026
6 May 2026 Rashifal

6 May 2026 Rashifal: धनु में चंद्रमा, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

बुधवार, 6 मई 2026
DGP Gaurav Yadav Ludhiana ICCC

DGP Gaurav Yadav Ludhiana ICCC: पंजाब का तीसरा शहर बना इंटेलीजेंट, 1700 कैमरे लगे

मंगलवार, 5 मई 2026
Next Post
मुंबई और केरल के बाद अब दिल्ली एनसीआर में भी बढ़ने लगे मम्प्स बीमारी के मामले,

मुंबई और केरल के बाद अब दिल्ली एनसीआर में भी बढ़ने लगे मम्प्स बीमारी के मामले,

Reliance Jio ने बनाया नया रिकॉर्ड, इस मामले में बना दुनिया का नंबर एक ऑपरेटर

Reliance Jio ने बनाया नया रिकॉर्ड, इस मामले में बना दुनिया का नंबर एक ऑपरेटर

एथिलीन ऑक्साइड

एथिलीन ऑक्साइड के बारे में जानिए, जिसके कारण Singapore-HongKong में बैन हुए हैं मसाले

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।