रविवार, 15 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - PM मोदी के ‘घुसपैठियों को संपत्ति’ वाले बयान पर सियासी संग्राम,

PM मोदी के ‘घुसपैठियों को संपत्ति’ वाले बयान पर सियासी संग्राम,

जानें किस पार्टी ने क्या कहा

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 22 अप्रैल 2024
A A
0
PM मोदी
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रव‍िवार को कहा कि अगर कांग्रेस केंद्र में सत्ता में आती है तो वह लोगों की संपत्ति लेकर घुसपैठियों और मुसलमानों को बांट देगी। पीएम मोदी ने यह बात पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के एक बयान का हवाला देते हुए कही, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि देश के संसाधनों पर ‘पहला हक’ अल्पसंख्यक समुदाय का है। पीएम मोदी के इस बयान के बाद ऑल इंडिया मज्लिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi), कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) सहित कई विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री पर पलटवार किया है।

असदुद्दीन ओवैसी ने X पर एक पस्ट में लिखा, “मोदी ने आज मुसलमानों को घुसपैठिए बुलाया और कहा कि उनके ज़्यादा बच्चे होते हैं। 2002 से लेकर अब तक, मोदी की बस एक ही गारंटी रही है। भारत के मुसलमानों को गालियां दो और वोट बटोरो। अगर बात मुल्क की संपत्ति की हो रही है तो मोदी सरकार में देश के धन पर पहला हक़ उनके अरबपति दोस्तों का रहा है। भारत के 1% लोग आज देश का 40% धन खा गए। आम हिन्दुओं को मुसलमानों का डर दिखाया जा रहा है, पर सच तो यही है कि आपके पैसों से कोई और अमीर हो रहा है।”

मोदी ने आज मुसलमानों को घुसपैठिए बुलाया और कहा कि उनके ज़्यादा बच्चे होते हैं। 2002 से लेकर अब तक, मोदी की बस एक ही गारंटी रही है: भारत के मुसलमानों को गालियां दो और वोट बटोरो। अगर बात मुल्क की संपत्ति की हो रही है तो मोदी सरकार में देश के धन पर पहला हक़ उनके अरबपति दोस्तों का…

— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) April 21, 2024

यह भी पढे़ं 👇

Assembly Elections 2026

Assembly Elections 2026: पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 मई को नतीजे

रविवार, 15 मार्च 2026
Gangstaran Te War

Gangstaran Te War: पंजाब पुलिस ने 529 ठिकानों पर की छापेमारी, 196 गिरफ्तार

रविवार, 15 मार्च 2026
World News

Iran US War: अमेरिका बैकफुट पर आया, दुनिया से मांगी मदद

रविवार, 15 मार्च 2026
Assembly Election 2026 Dates Announced

Assembly Election 2026 Dates Announced: बंगाल में सिर्फ 2 चरण, 4 मई को नतीजे, CEC ने चौंकाया

रविवार, 15 मार्च 2026

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में लिखा, “पहले चरण के मतदान में निराशा हाथ लगने के बाद नरेंद्र मोदी के झूठ का स्तर इतना गिर गया है कि घबरा कर वह अब जनता को मुद्दों से भटकाना चाहते हैं। कांग्रेस के ‘क्रांतिकारी मेनिफेस्टो’ को मिल रहे अपार समर्थन के रुझान आने शुरू हो गए हैं। देश अब अपने मुद्दों पर वोट करेगा, अपने रोज़गार, अपने परिवार और अपने भविष्य के लिए वोट करेगा। भारत भटकेगा नहीं!”

पहले चरण के मतदान में निराशा हाथ लगने के बाद नरेंद्र मोदी के झूठ का स्तर इतना गिर गया है कि घबरा कर वह अब जनता को मुद्दों से भटकाना चाहते हैं।

कांग्रेस के ‘क्रांतिकारी मेनिफेस्टो’ को मिल रहे अपार समर्थन के रुझान आने शुरू हो गए हैं।

देश अब अपने मुद्दों पर वोट करेगा, अपने…

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 21, 2024

इसके अलावा मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा, “आज मोदी जी के बौखलाहट भरे भाषण से दिखा कि प्रथम चरण के नतीजों में INDIA जीत रहा है। मोदी जी ने जो कहा वो हेट स्पीच तो है ही, ध्यान भटकाने की एक सोची समझी चाल है। प्रधानमंत्री ने आज वही किया जो उन्हें संघ के संस्कारों में मिला है। सत्ता के लिए झूठ बोलना, बातों का अनर्गल संदर्भ बनाकर विरोधियों पर झूठे आरोप मढ़ना यह संघ और भाजपा की प्रशिक्षण की खासियत है।”

कांग्रेस प्रमुख ने आगे लिखा, “देश की 140 करोड़ जनता अब इस झूठ के झांसे में नहीं आने वाली। हमारा घोषणापत्र हर एक भारतीय के लिए है। सबकी बराबरी की बात करता है। सबके लिए न्याय की बात करता है। कांग्रेस का न्याय पत्र सच की बुनियाद पर टिका है, पर लगता है Goebbels रूपी तानाशाह की कुर्सी अब डगमगा रही है। भारत के इतिहास में किसी भी प्रधानमंत्री ने अपने पद की गरिमा को इतना नहीं गिराया, जितना मोदी जी ने गिराया है।”

आज मोदी जी के बौखलाहट भरे भाषण से दिखा कि प्रथम चरण के नतीजों में INDIA जीत रहा है।

मोदी जी ने जो कहा वो Hate Speech तो है ही, ध्यान भटकाने की एक सोची समझी चाल है। प्रधानमंत्री ने आज वही किया जो उन्हें संघ के संस्कारों में मिला है।

सत्ता के लिए झूठ बोलना, बातों का अनर्गल…

— Mallikarjun Kharge (@kharge) April 21, 2024

पीएम मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रव‍िवार को कहा कि अगर कांग्रेस केंद्र में सत्ता में आती है तो वह लोगों की संपत्ति लेकर घुसपैठियों और मुसलमानों को बांट देगी। पीएम मोदी ने यह बात पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के एक बयान का हवाला देते हुए कही, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि देश के संसाधनों पर ‘पहला हक’ अल्पसंख्यक समुदाय का है।

राजस्थान में अपने चुनावी भाषण में पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार (21 अप्रैल) को कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र कहता है कि वह माताओं-बहनों से सोने का हिसाब लेगी, उसकी जानकारी लेगी और फिर उस संपत्ति का बंटवारा करेगी। ये अर्बन नक्सल वाली सोच…. मेरी माताओ- बहनों ये आपका मंगलसूत्र भी बचने नहीं देंगे। इस हद तक चले जाएंगे।

उन्होंने दावा करते हुए कहा, “ये कांग्रेस का घोषणापत्र कह रहा है कि वे माताओं बहनों के सोने का हिसाब करेंगे, उसकी जानकारी लेंगे और फिर उस संपत्ति को बांट देंगे। और उनको बांटेगे जिनके बारे में मनमोहन सिंह की सरकार ने कहा था कि संपत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों का है।”

Banswara, Rajasthan: ''What Congress has stated in its manifesto is worrying; it is a Maoist ideology," says PM Modi pic.twitter.com/Ha1N9bGZoy

— IANS (@ians_india) April 21, 2024

पीएम मोदी ने आगे कहा, “पहले जब उनकी सरकार थी, उन्होंने कहा था की देश की संपत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। इसका मतलब ये संपत्ति इकट्ठी करके किसको बांटेंगे?.. जिनके ज्यादा बच्चे हैं उनको बांटेंगे।” उन्होंने कहा, “घुसपैठियों को बांटेंगे। आपकी मेहनत की कमाई का पैसा घुसपैठियों को दिया जाएगा? क्या आपको ये मंजूर है?”

Previous Post

परिणीति चोपड़ा ने अमरजोत कौर के लिए कह दी ऐसी बात, यूजर्स कर रहे ट्रोल

Next Post

Arvind Kejriwal के लिए राहत मांगना पड़ा महंगा, कोर्ट ने लगा दिया..

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Assembly Elections 2026

Assembly Elections 2026: पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 मई को नतीजे

रविवार, 15 मार्च 2026
Gangstaran Te War

Gangstaran Te War: पंजाब पुलिस ने 529 ठिकानों पर की छापेमारी, 196 गिरफ्तार

रविवार, 15 मार्च 2026
World News

Iran US War: अमेरिका बैकफुट पर आया, दुनिया से मांगी मदद

रविवार, 15 मार्च 2026
Assembly Election 2026 Dates Announced

Assembly Election 2026 Dates Announced: बंगाल में सिर्फ 2 चरण, 4 मई को नतीजे, CEC ने चौंकाया

रविवार, 15 मार्च 2026
Punjab MSME Cluster Development

Punjab MSME Cluster Development: पंजाब सरकार ने MSME के लिए अपनाई क्लस्टर रणनीति, बनेगी समर्पित एजेंसी

रविवार, 15 मार्च 2026
Assembly Election 2026 Dates

Assembly Election 2026 Dates: 5 राज्यों की 824 सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान, EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस

रविवार, 15 मार्च 2026
Next Post
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal के लिए राहत मांगना पड़ा महंगा, कोर्ट ने लगा दिया..

पहाड़ पर तेज रफ्तार ने ले ली जान… 200 फीट खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत

पहाड़ पर तेज रफ्तार ने ले ली जान... 200 फीट खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।