गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - देश में कोई मोदी लहर नहीं, अगर होती तो भाजपाई अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को जेल में नहीं डालते- भगवंत मान

देश में कोई मोदी लहर नहीं, अगर होती तो भाजपाई अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को जेल में नहीं डालते- भगवंत मान

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 21 अप्रैल 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
भगवंत मान
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 21 अप्रैल (The News Air): रविवार को झारखंड में इंडिया गठबंधन की सामूहिक न्याय महारैली हुई। रैली में इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के शीर्ष नेता मौजूद रहें। आम आदमी पार्टी(आप) की तरफ से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद की पत्नी सुनीता केजरीवाल और पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह रैली में शामिल हुए।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह कोई राजनीतिक रैली या शक्ति प्रदर्शन नहीं है। आज हम सभी लोग यहां देश का संविधान और लोकतंत्र को बचाने का संकल्प लेने के लिए इकट्ठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा देश के लोकतंत्र को खत्म कर रही है। विपक्षी नेताओं को चुनाव प्रचार से रोकने के लिए गिरफ्तार कर रही है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इसीलिए गिरफ्तार किया गया ताकि वह चुनाव प्रचार न कर सकें।

मान ने कहा कि हमारी हेमंत सोरेन से अक्सर बात होती रहती थी क्योंकि झारखंड के पछवारा में पंजाब सरकार का एक कोल माइन है उसके संबंध में बातचीत के दौरान वह हमेशा यह बात कहते थे कि झारखंड गरीब राज्य नहीं है। यहां प्राकृतिक संसाधनों का भंडार है, पर इसे जानबूझकर गरीब रखा गया है क्योंकि केंद्र सरकार की बुरी नजर यहां के संसाधनों पर है। इसीलिए वह यहां के जंगल और आदिवासी क्षेत्रों के लिए कानून नहीं बना रही है।

रैली के मंच पर अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन के नाम की दो कुर्सियां खाली रखी गई थी, इसपर मान ने कहा कि यही दो खाली कुर्सियां बीजेपी की सभी कुर्सियां खाली करवाएगी। उन्होंने कहा कि वो समझते हैं कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करके और जेल में डालकर उन्हें दबा लेंगे और पार्टी खत्म कर देंगे, लेकिन वह गलतफहमी में हैं। अरविंद केजरीवाल सिर्फ एक व्यक्ति नहीं वह एक विचार है। भाजपा उनके शरीर को तो गिरफ्तार कर सकती है लेकिन उनकी सोच को कैसे गिरफ्तार करेगी?

मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का कसूर सिर्फ इतना है कि वह आम लोगों को सुविधा देना चाहते थे। वह लोगों को अच्छी शिक्षा और अच्छा इलाज देना चाहते थे। वह लोगों को मुफ्त बिजली पानी और सरकारी सेवाएं देना चाहते थे। वह बेरोजगारी मिटाना चाहते थे, इसलिए उन्हें जेल में डाल दिया।

भाषण के दौरान मान ने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला और भाजपा को जुमले बाजों की पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि अब भारतीय जनता पार्टी, भारतीय जुमला पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले दस सालों में सांसद और विधायक खरीद फरोख्त करने के अलावा कुछ नहीं किया। उसने देश के लोगों को सिर्फ जुमले दिए और झूठ बोले।

मान ने कहा कि भाजपा का 400 सीट का नारा भी एक जुमला है। देश में कोई मोदी लहर नहीं है। अगर लहर होती तो भाजपा वाले अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को जेल में नहीं डालते। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता से डरते हैं क्योंकि वह जहां भी जाते हैं भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाता है। इसलिए केजरीवाल को भाजपा ने साजिश के तहत झूठे केस दर्ज कर जेल में डाल दिया है।

मान ने कहा कि पहले चरण के मतदान की रिपोर्ट से भाजपा हिल गई है। कल 102 सीटों पर हुए मतदान में 80 से 90 सीटों पर इंडिया गठबंधन जीत रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों का ध्यान भटकाने के लिए 400 का नारा दे रही है लेकिन अंदर से उसे बुरी तरह हारने का डर है।

ये लोग सीएम अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन न देकर जेल में मारना चाहते हैं- सुनीता केजरीवाल

यह भी पढे़ं 👇

PM Modi Rajya Sabha Speech

Women Reservation Bill पर PM Modi का दमदार भाषण, ‘राजनीति की बू न लगाएं’

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
Dementia Risk

Dementia Risk बढ़ा रहा Phone-TV! घंटों स्क्रीन देखना पड़ सकता है भारी

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
UAE Loan

UAE Loan के दबाव में Pakistan, कटोरा लेकर भटक रहे Shehbaz-Asim Munir

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
India GDP Ranking

India GDP Ranking में बड़ा झटका, 5वें से गिरकर 6वें स्थान पर

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026

लोगों को संबोधित करते हुए आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने भावुक होकर कहा कि मेरे पति की गलती क्या है? उन्होंने दिन रात दिल्ली के लोगों के कल्याण के लिए काम किया। उन्हें शुगर की बीमारी के बावजूद जानबूझकर जेल में डाला गया। यह तानाशाही है। देश की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल 20 साल से शुगर के मरीज हैं। वह पिछले 12 साल से 50 यूनिट इंसुलिन रोज लेते हैं। लेकिन ये लोग अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन न देकर जेल में मारना चाहते हैं।

केजरीवाल के जेल में आम और मिठाई खाने के ईडी के आरोपों पर सुनीता केजरीवाल ने कहा कि लोग सच ही कहते हैं कि राजनीति बहुत गंदी चीज है, तभी कैमरे लगाकर केजरीवाल के एक-एक निवाला पर नजर रखी जा रही है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

शराब पीकर हुए झगड़े में एक की मौत, घर में थी शादी, गुस्साए परिजनों ने ROAD किया जाम

Next Post

Hair Problems : बालों के झड़ने से हैं परेशान, शैम्पू करतें वक्त कहीं आप तो नहीं करते ये गलती, बढ़ जाएँगी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

PM Modi Rajya Sabha Speech

Women Reservation Bill पर PM Modi का दमदार भाषण, ‘राजनीति की बू न लगाएं’

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
Dementia Risk

Dementia Risk बढ़ा रहा Phone-TV! घंटों स्क्रीन देखना पड़ सकता है भारी

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
UAE Loan

UAE Loan के दबाव में Pakistan, कटोरा लेकर भटक रहे Shehbaz-Asim Munir

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
India GDP Ranking

India GDP Ranking में बड़ा झटका, 5वें से गिरकर 6वें स्थान पर

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
Crude Oil

Crude Oil: America ने दी बड़ी धमकी, Iran-Russia से तेल खरीदने पर लगेगा जुर्माना, India की टेंशन बढ़ी

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
Banks Interest Rates

Banks Interest Rates: RBI की बैठकों के बाद बढ़ेंगी FD पर ब्याज दरें, जानें क्या है पूरा प्लान

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
Next Post
Hair Problems

Hair Problems : बालों के झड़ने से हैं परेशान, शैम्पू करतें वक्त कहीं आप तो नहीं करते ये गलती, बढ़ जाएँगी

क्या ट्विंकल खन्ना ने किया था दाऊद इब्राहिम की पार्टी में डांस? सालों बाद एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

क्या ट्विंकल खन्ना ने किया था दाऊद इब्राहिम की पार्टी में डांस? सालों बाद एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

सलमान खान

दुबई में सलमान खान का जलवा, 'बींग स्ट्रॉन्ग' फिटनेस इक्विपमेंट के साथ लॉन्च किया जिम

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।