नई दिल्ली 16 अप्रैल (The News Air): – अगर आप भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X का प्रयोग करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट लिखने, लाइक करने, बुकमार्क करने और रिप्लाई करने के लिए चार्ज देना होगा।
कंपनी ने प्लेटफॉर्म पर बॉट्स के हमले के खतरे को कम करने के लिए ये फैसला लिया है। X के मालिक एलन मस्क ने अपने हैंडल पर एक यूजर की पोस्ट के जवाब में यह बात कही है। कंपनी यह चार्ज नए X यूजर्स पर लगाने का प्लान कर रही है। एक यूजर के ट्वीट पर जवाब देते हुए मस्क ने ये भी कहा कि अगर नए अकाउंट्स पोस्ट के लिए भुगतान नहीं करना चाहते हैं तो अकाउंट बनाने के तीन महीने बाद बिना कोई फीस दिए पोस्ट कर पाएंगे।
मस्क ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि ये व्यवस्था केवल नये यूजर्स के लिए है। अकाउंट बनाने के तीन महीने के बाद यूजर को फ्री में पोस्ट करने का ऑप्शन मिलने लगेगा।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें













