LIVE | ...
बुधवार, 16 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - US: चीन की बढ़ेगी परेशानी, व्हाइट हाउस में फिलीपींस और जापान के…

US: चीन की बढ़ेगी परेशानी, व्हाइट हाउस में फिलीपींस और जापान के…

राष्ट्राध्यक्षों से पहली बार एक साथ मिले बाइडन

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 12 अप्रैल 2024
in NEWS-TICKER, अंतरराष्ट्रीय
A A
0
Us Pres Joe Biden Hosts Japanese Philippines Leaders In White House For First Time Discussion Made On China - Amar Ujala Hindi News Live
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में फिलीपींस के राष्ट्रध्यक्षों से मुलाकात की। यह इन देशों के बीच पहली त्रिपक्षीय औपचारिक मुलाकात है। तीनों नेताओं की एकसाथ बैठक को चीन की बढ़ती चुनौती से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल जापान और फिलीपींस दोनों ही देशों का चीन के साथ सीमा विवाद चल रहा है।

यह भी पढे़ं 👇

Dr. Gurpreet Kaur Defamation Case

Dr. Gurpreet Kaur Defamation Case: CM की पत्नी ने मजीठिया, हरसिमरत और खैरा के खिलाफ दर्ज कराया मानहानि का केस

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
Amritsar Drug Bust

Amritsar Drug Bust: 27 किलो हेरोइन और विदेशी पिस्टल के साथ चार गिरफ्तार, दुबई कनेक्शन का खुलासा

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
Yuddh Nashean Viruddh

Yuddh Nashean Viruddh: डॉ. बलजीत कौर ने कहा- नशों के खात्मे के लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग जरूरी

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
AAP BJP Nasha Mukti Yatra

AAP BJP Nasha Mukti Yatra: भाजपा की यात्रा से पहले आप ने पूछे 3 बड़े सवाल

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
चीन की बढ़ती चुनौती से निपटने की तैयारी

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में जापान के पीएम फुमियो किशिदा और फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्दिनांद मार्कोस जूनियर के साथ बैठक की। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि अमेरिका, जापान और फिलीपींस की सुरक्षा के लिए समर्पित है। बाइडन ने कहा कि जब हम एकजुट होते हैं तो हम सभी के लिए सुनहरा भविष्य बनाने में सक्षम होते हैं। यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब जापान का चीन के साथ सेनकाकु द्वीप को लेकर विवाद चल रहा है। वहीं फिलीपींस का दक्षिण चीन सागर में चीन के साथ सीमा विवाद चल रहा है।

हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र में चीन की बढ़ती चुनौती से निपटने के लिए अमेरिका लगातार साझेदारियां बना रहा है। भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया के साथ मिलकर अमेरिका ने क्वाड का गठन किया है। वहीं ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया के साथ मिलकर ऑक्स का गठन किया है। अब फिलीपींस, जापान के साथ मिलकर अमेरिका ने एक नया त्रिपक्षीय गठबंधन तैयार किया है। तीनों नेताओं की बैठक में चीन के ताइवान और दक्षिण चीन सागर में आक्रामक रुख, उत्तर कोरिया द्वारा परमाणु युद्ध की चुनौती और इसके रूस के साथ बढ़ते संबंधों पर चर्चा हुई।

फिलीपींस और चीन में है सीमा विवाद

फिलीपींस और चीन के बीच विवाद का कारण सेकंड थॉमस शोल इलाके को लेकर है। यह इलाका फिलीपींस के पलावन द्वीप के तट से करीब 200 किलोमीटर दूर है। फिलीपींस और चीन दोनों ही देश इस जगह अपना दावा करते हैं। साल 1990 में फिलीपींस ने यहां अपना एक जहाज तैनात किया था ताकि इस इलाके पर उसका अधिकार रहे। अब भी वह जहाज वहां तैनात है, लेकिन अब वह बेकार हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद अपने दावे को मजबूत रखने के लिए फिलीपींस ने जहाज पर अपने सैनिकों का एक छोटा दल तैनात किया हुआ है, जिन्हें फिलीपींस द्वारा राशन की सप्लाई की जाती है। बीते साल अक्तूबर में फिलीपींस का एक जहाज जब सेकंड थॉमस शोल में तैनात सैनिकों के लिए राशन की सप्लाई करने जा रहा था तो चीनी नौसेना के जहाजों ने फिलीपींस के जहाज को टक्कर मार दी और वाटर कैनन से फिलीपींस के जहाज पर हमला भी किया, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया।

गौरतलब है कि फिलीपींस और अमेरिका के बीच साल 1951 में एक संधि भी हुई थी, जिसमें किसी भी तीसरे देश के हमला करने पर दोनों देश एक दूसरे की मदद करेंगे। गुरुवार को व्हाइट हाउस में हुई बैठक चीन की बढ़ती आक्रमकता को ही जवाब देने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। बैठक में अमेरिका ने जापान और फिलीपींस, दोनों देशों को चीन की आक्रामकता के खिलाफ साथ देने का आश्वासन दिया।

‘खुद पर विश्वास रखे अमेरिका’

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने गुरुवार को अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘अमेरिकी नेतृत्व इन दिनों विश्वास की कमी से जूझ रहा है और यह समस्या तब आ रही है, जब अमेरिकी नेतृत्व की सबसे ज्यादा जरूरत है।’ किशिदा ने कहा कि ‘दुनिया को अमेरिका की जरूरत है कि वह विभिन्न देशों के मामलों में अहम भूमिका निभाता रहे। आज जब मैं यहां हूं तो मैं महसूस कर रहा हूं कि कुछ अमेरिकियों को ये पता ही नहीं है कि दुनिया में उनकी क्या भूमिका होनी चाहिए।’ किशिदा ने अमेरिका से अपील की कि वह खुद पर विश्वास रखे और वैश्विक मामलों में अपना दखल बरकरार रखे। किशिदा ने ये भी कहा कि ‘आज जो यूक्रेन के साथ हो सकता है, कल वो पूर्वी एशिया में भी हो सकता है।’

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मेंटल हेल्थ की बज गई है बैंड? इन 8 टिप्स से दूर करें स्ट्रेस

Next Post

AP Inter Results 2024 घोषित, यहां रोल नंबर डालकर ऐसे करें चेक

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Dr. Gurpreet Kaur Defamation Case

Dr. Gurpreet Kaur Defamation Case: CM की पत्नी ने मजीठिया, हरसिमरत और खैरा के खिलाफ दर्ज कराया मानहानि का केस

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
Amritsar Drug Bust

Amritsar Drug Bust: 27 किलो हेरोइन और विदेशी पिस्टल के साथ चार गिरफ्तार, दुबई कनेक्शन का खुलासा

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
Yuddh Nashean Viruddh

Yuddh Nashean Viruddh: डॉ. बलजीत कौर ने कहा- नशों के खात्मे के लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग जरूरी

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
AAP BJP Nasha Mukti Yatra

AAP BJP Nasha Mukti Yatra: भाजपा की यात्रा से पहले आप ने पूछे 3 बड़े सवाल

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
Harbhajan ETO

Dr Ambedkar Statue Vandalism: ईटीओ ने दी चेतावनी, आसामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटेंगे

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
Baltej Pannu

Chandigarh Health Service Rules 2026: AAP का कड़ा विरोध, कहा- पंजाब का हिस्सा धीरे-धीरे छीना जा रहा

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
Next Post
AP Inter Results 2024 घोषित, यहां रोल नंबर से करें चेक

AP Inter Results 2024 घोषित, यहां रोल नंबर डालकर ऐसे करें चेक

बड़ी सफलता: जालंधर पुलिस ने 15 करोड़ की हेरोइन समेत जयपाल भुल्लर गैंग के साथी को किया गिरफ्तार

जालंधर पुलिस ने 15 करोड़ की हेरोइन समेत जयपाल भुल्लर गैंग के साथी को किया गिरफ्तार

cliQ India Hindi

चौहदवीं का चांद बनकर पार्टी में पहुंची नई नवेली दुल्‍हन तापसी,

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।